प्यार किया तो डरना क्या (1998 फ़िल्म)

1998 की सुहेल ख़ान की फ़िल्म

प्यार किया तो डरना क्या 1998 में बनी हिन्दी भाषा की हास्य प्रेमकहानी फ़िल्म है। ये सुहेल ख़ान द्वारा लिखित और निर्देशित है। फिल्म में उनके वास्तविक जीवन के भाई सलमान खान और अरबाज़ ख़ान के साथ काजोल और धर्मेन्द्र मुख्य भूमिकाओं में हैं। जारी होने पर फिल्म सफल और लोकप्रिय रही थी।[1]

प्यार किया तो डरना क्या

प्यार किया तो डरना क्या का पोस्टर
निर्देशक सुहेल ख़ान
लेखक सुहेल खान
संजीव दुग्गल (संवाद)
निर्माता बंटी वालिया
सुहेल ख़ान
वाशु भगनानी
अभिनेता सलमान ख़ान
काजोल
अरबाज़ ख़ान
धर्मेन्द्र
अंजला झवेरी
किरण कुमार
संगीतकार जतिन-ललित
हिमेश रेशमिया
साजिद-वाजिद
प्रदर्शन तिथि
27 मार्च 1998
लम्बाई
180 मिनट
देश भारत
भाषा हिन्दी

संक्षेप संपादित करें

मुस्कान (काजोल) एक अनाध लड़की है, जो अपने भाई, विशाल (अरबाज़ ख़ान) और चाचा (धर्मेन्द्र) के साथ गाँव में रहती है। मुस्कान अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए मुम्बई जाना चाहती है। बाद में उसका भाई उसे मुम्बई जाने की इजाजद दे देता है। वहाँ उसकी मुलाक़ात सूरज (सलमान खान) से होती है। सूरज को मुस्कान से प्यार हो जाता है और उसके कई बार कोशिश करने के बाद, मुस्कान को भी उससे प्यार हो जाता है।

एक दिन मुस्कान से मिलने विशाल आता है। सूरज उसे मुस्कान का प्रेमी समझ लेता है और दोनों में लड़ाई हो जाती है, जिसमें सूरज को बहुत मार पड़ती है। बाद में उसे मुस्कान से पता चलता है कि वो उसका भाई है। वो मुस्कान और विशाल से माफी मांगता है। विशाल को सूरज बिलकुल भी पसंद नहीं आता है। उसे ऐसा लगता है कि सूरज भरोसे के काबिल नहीं है और न ही वो किसी बात को गंभीरता से लेता है। वो मुस्कान को अपने साथ घर ले जाता है।

सूरज उसके गाँव जाता है, जहाँ उसे चाचा मिलते हैं, जिसकी वो जान बचाता है। उसके इस काम को देखते हुए विशाल उसे अपने आपको साबित करने का एक और मौका देता है। लेकिन उसमें सूरज विफल रह जाता है। विशाल अपनी बहन की शादी ठाकुर विजय सिंह (निर्मल पांडे) के भाई से कराने की सोचता है, बिना ये जाने कि वो ये शादी पुरानी दुश्मनी के कारण कर रहे हैं। इस कारण सूरज को इस शादी को रोकने के साथ साथ विशाल का दिल भी जीतना होता है।

सूरज का दोस्त सूरज के परिवार वालों को उस गाँव के बारे में बता देता है। सूरज का परिवार आ जाता है और सूरज की सौतेली माँ, मुस्कान को बहुत बुरा भला कहती है। सिंह परिवार और उसके गुंडे मिल कर मुस्कान को पकड़ने की कोशिश करते हैं, और सूरज, सूरज के पिता, विशाल और चाचा आ कर उसे बचाने की कोशिश करते हैं। सूरज की माँ अब उसकी परवाह करने लगती है और वो पुलिस को फोन कर देती है। विशाल भी सूरज की मुस्कान के साथ शादी के लिए मान जाता है।

मुख्य कलाकार संपादित करें

संगीत संपादित करें

प्यार किया तो डरना क्या
फ़िल्म एल्बम जतिन-ललित, हिमेश रेशमिया तथा साजिद-वाजिद द्वारा
संगीत शैली बॉलीवुड संगीत
लंबाई 43:39
लेबल टी-सीरीज़
जतिन ललित कालक्रम

कुछ कुछ होता है
(1998)
प्यार किया तो डरना क्या
(1998)
प्यार तो होना ही था
(1998)
हिमेश रेशमिया क्रमानुक्रम
प्यार किया तो डरना क्या
(1998)
बंधन
(1998)

फ़िल्म में संगीत जतिन-ललित, हिमेश रेशमिया तथा साजिद-वाजिद ने दिया है, जबकि गीत समीर, सुधाकर शर्मा तथा इक़बाल साबरी ने लिखे हैं। कुल 8 गीतों वाली फिल्म की संगीत एल्बम को टी-सीरीज़ द्वारा 10 मार्च 1998 को जारी किया गया था।[2] हिमेश रेशमिया ने इसी फिल्म से एक संगीतकार के रूप में बॉलीवुड फिल्मों में पदार्पण किया। फ़िल्म के 8 गीतों में से 6 जतिन ललित ने, 1 हिमेश रेशमिया ने और 1 गीत साजिद वाजिद ने कम्पोज़ किया है।

क्र॰शीर्षकगीतकारसंगीतकारगायकअवधि
1."दीवाना मैं चला"समीरजतिन-ललितउदित नारायण5:30
2."ओ साथिया ओ बेलिया"समीरजतिन-ललितअनुराधा पौडवाल5:07
3."छड जिद करना"समीरजतिन-ललितउदित नारायण, अनुराधा पौडवाल5:47
4."ओ ओ जाने जाना"समीरजतिन-ललितकमाल खान5:45
5."तेरी जवानी बड़ी मस्त मस्त है"इक़बाल साबरीसाजिद-वाजिदसाबरी बंधु, अनुपमा देशपांडे5:29
6."तुम पर हम हैं अटके यारा"समीरजतिन-ललितकुमार सानु, कविता कृष्णमूर्ति5:20
7."ओढ़ ली चुनरिया तेरे नाम की"सुधाकर शर्माहिमेश रेशमियाअलका याज्ञनिक, कुमार सानु6:19
8."ओह बेबी... हो गया सो हो गया"समीरजतिन-ललितउदित नारायण, कविता कृष्णमूर्ति4:13

नामांकन और पुरस्कार संपादित करें

वर्ष नामित कार्य पुरस्कार परिणाम
1999 सोहेल ख़ान फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार नामित
सोहेल ख़ान फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार नामित
सलमान ख़ान फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार नामित
अरबाज़ ख़ान फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार नामित
जतिन-ललित फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक पुरस्कार नामित
कमाल खान ("ओ ओ जाने जाना") फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कार नामित

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "20 साल पहले सलमान खान ने शाहरूख खान को सौंप दिया था ये ब्लॉकबस्टर PLAN!". https://hindi.filmibeat.com. 27 मार्च 2018. मूल से 11 सितंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 सितम्बर 2018. |work= में बाहरी कड़ी (मदद)
  2. "Pyaar Kiya To Darna Kya (Original Motion Picture Soundtrack) by Jatin-Lalit, Sajid-Wajid & Himesh Reshammiya". मूल से 11 सितंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 5 जून 2018.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें