केप वर्दे गणराज्य या वर्दे अंतरीप गणराज्य (पुर्तगाली: Cabo Verde, उच्चारण: काबु वर्दि) एक द्वीप देश है जो उत्तरी अटलांटिक महासागर मे अफ्रीका के पश्चिमी तट से दूर मैकरोनेशिया पारिस्थितिकक्षेत्र मे एक द्वीपसमूह के रूप मे फैला है। पहले यह एक निर्जन द्वीप था और इसकी खोज पंद्रहवीं शताब्दी मे पुर्तगालियों ने की थी। बाद मे पुर्तगालियों ने यहाँ अपनी बस्तियाँ बसाईं। वर्दे अंतरीप ने 1975 में पुर्तगाल से स्वतंत्रता प्राप्त की।

केप वर्दे गणराज्य
República de Cabo Verde
ध्वज राष्ट्रीय प्रतीक
राष्ट्रगान: Cântico da Liberdade
अवस्थिति: वर्दे अंतरीप या केप वर्दे
अवस्थिति: वर्दे अंतरीप या केप वर्दे
राजधानी
और सबसे बड़ा नगर
प्राये
14°55′N 23°31′W / 14.917°N 23.517°W / 14.917; -23.517
राजभाषा(एँ) पुर्तगाली
निवासी केप वर्दी
सरकार गणराज्य
 -  President Pedro Pires
 -  Prime Minister José Maria Neves
स्वतंत्रता पुर्तगाल से
 -  अधिकृत 5 जुलाई 1975 
क्षेत्रफल
 -  कुल 4,033 km2 (172 वां)
 -  जल (%) नगण्य
जनसंख्या
 -  2008 जनगणना 503,000 (165th)
 -  2008 जनगणना 426,998
सकल घरेलू उत्पाद (पीपीपी) 2008 प्राक्कलन
 -  कुल $1.762 बिलियन (-)
 -  प्रति व्यक्ति $3,498 (-)
मानव विकास सूचकांक (2013)कमी 0.636[1]
मध्यम · 123वाँ
मुद्रा केप वर्दियाई एस्कुदो (CVE)
समय मण्डल CVT (यू॰टी॰सी॰-1)
 -  ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰) लागू नहीं (यू॰टी॰सी॰-1)
यातायात चालन दिशा दाएं
दूरभाष कूट 238
इंटरनेट टीएलडी .cv

2007 के बाद से यह देश एक विकासशील देश बन गया है जबकि इससे पहले इसकी गणना सबसे कम विकसित देशों मे की जाती थी। द्वीप की लगभग 20% जनसंख्या की दिन की प्रतिव्यक्ति कमाई $ 1.25 से भी कम है।[2]

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "2014 Human Development Report Summary" (PDF). संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम. 2014. पपृ॰ 21–25. मूल से 29 जुलाई 2016 को पुरालेखित (PDF). अभिगमन तिथि 27 जुलाई 2014.
  2. "संग्रहीत प्रति" (PDF). मूल से 19 दिसंबर 2008 को पुरालेखित (PDF). अभिगमन तिथि 12 जून 2009.