घर घर की कहानी (1970 फ़िल्म)

1970 की ततिनेनी प्रकाश राव की फ़िल्म

घर घर की कहानी 1970 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसमें बलराज साहनी, निरूपा रॉय और ओम प्रकाश मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसमें शशिकला, भारती और राकेश रोशन भी हैं।

घर घर की कहानी

घर घर की कहानी का पोस्टर
निर्देशक टी प्रकाश राव
निर्माता बी॰ नागि रेड्डी
अभिनेता बलराज साहनी,
निरूपा रॉय,
भारती,
राकेश रोशन[1],
शशि कला,
ओम प्रकाश
संगीतकार कल्याणजी-आनंदजी
प्रदर्शन तिथि
1970
देश भारत
भाषा हिन्दी

शंकरनाथ (बलराज साहनी) एक ईमानदार सरकारी कर्मचारी है। जबकि उसका अधीनस्थ साधुराम (ओम प्रकाश) एक भ्रष्ट कर्मचारी है। पर्यवेक्षी पद पर कार्यरत होने के बावजूद, शंकरनाथ को केवल 630/- रुपये प्रति माह मिलते हैं। इसलिए वह अपने तीन स्कूल जाने वाले बच्चों, रवि, रूपा और राजा द्वारा रखी गई किसी भी मांग को पूरा करने में असमर्थ ही रहता है। इसलिए तीनों अपनी मांगें पूरी होने तक भूख-हड़ताल कर लेते हैं।

अब शंकरनाथ रवि को अपना पूरा वेतन देकर, उन्हें छह महीने की अवधि के लिए घर का खर्च चलाने को कहता है। रवि सोचता है कि वह बहुत सारा पैसा बचा सकता है और अपने और अपने भाई-बहनों के लिए सामान खरीद सकता है। लेकिन चीजें गलत ही होती चली जाती हैं, राजा जुए में पैसे हार जाता है; दीवाली के दौरान रिश्तेदार घर पर आ जाते हैं; नकदी चोरी हो जाती है; और उनकी माँ, पद्मा (निरूपा रॉय), गंभीर रूप से बीमार हो जाती है।

मुख्य कलाकार

संपादित करें

सभी कल्याणजी-आनंदजी द्वारा संगीतबद्ध।

क्र॰शीर्षकगीतकारगायकअवधि
1."ऐसे ना देखों कान्हा"हसरत जयपुरीलता मंगेशकर3:34
2."जय नन्दलाला जय जय गोपाला"राजेन्द्र कृष्णलता मंगेशकर3:24
3."समाँ है सुहाना सुहाना"राजेन्द्र कृष्णकिशोर कुमार3:26
4."ऐसा बनूँगा एक्टर मैं यारों"क़मर जलालाबादीहेमलता3:31
5."सुनो सुनाता हूँ मैं"राजेन्द्र कृष्णमहेन्द्र कपूर6:01
  1. "राकेश रोशन को K अक्षर से है खास लगाव! सिर पर क्यों नहीं रखते बाल? जानिए इसके पीछे की कहानी". 22 मार्च 2023. अभिगमन तिथि 27 जुलाई 2023.

बाहरी कड़ियाँ

संपादित करें