धर्मराय स्वामी मंदिर

बेंगलुरु का हिंदू मंदिर।

श्री धर्मराय स्वामी मंदिर बंगलुरू, कर्नाटक, भारत में स्थित है। यह शहर के सबसे पुराने और सबसे प्रसिद्ध हिन्दू मंदिरों में से एक है। [1]

धर्मराय स्वामी मंदिर
Dharmaraya Swamy Temple Bangalore edit1.jpg
धर्मराय स्वामी मंदिर
धर्म संबंधी जानकारी
सम्बद्धताहिंदू धर्म
देवतापांडव
अवस्थिति जानकारी
ज़िलाबंगलोर शहरी जिला
राज्यकर्नाटक
देशभारत
धर्मराय स्वामी मंदिर is located in बंगलौर
धर्मराय स्वामी मंदिर
बंगलौर में स्थिति
भौगोलिक निर्देशांक12°57′55″N 77°35′00″E / 12.9654°N 77.5834°E / 12.9654; 77.5834निर्देशांक: 12°57′55″N 77°35′00″E / 12.9654°N 77.5834°E / 12.9654; 77.5834
वास्तु विवरण
प्रकारवास्तुकला

इतिहाससंपादित करें

धर्मराय स्वामी मंदिर का निर्माण लगभग आठ सौ वर्ष पहले तिगाला लोगों द्वारा कराया गया था। तिगाला इस क्षेत्र के सबसे पुराने सामाजिक समूहों में से एक हैं। यें एक कृषि समुदाय हैं जो सब्जियाँ एवं फल-फूल उगाते हैं।[2]

विशेषताएँसंपादित करें

यह मंदिर पश्चिमी गंग वंश, पल्लव वंश एवं विजयनगर साम्राज्य की इमारतों की स्थापत्य विशेषताओं को प्रदर्शित करता है। यह मंदिर अनुमानतः 800 सालों से अधिक पुराना है। इस मंदिर का इतिहास केम्पेगोडा प्रथम द्वारा बैंगलोर की स्थापना से भी अधिक प्राचीन है। मंदिर द्रविड़ स्थापत्य शैली में बनाया गया है, जिसमें एक गोपुरम और एक अलंकृत स्मारक प्रवेश द्वार है। यहाँ पूजा की जाने वाली देवताओं की मूर्तियों में धर्मराय, कृष्ण, अर्जुन, द्रौपदी, नकुल, सहदेव और भीम की मूर्तियाँ शामिल हैं। यहाँ प्रसिद्ध करगा त्योहार मार्च और अप्रैल के महीनों के दौरान मनाया जाता है।[2]

इन्हें भी देखेंसंपादित करें

सन्दर्भसंपादित करें

  1. "Hindu Temples in Karnataka List | Bhakti Yog darshan". www.bhaktiyogdarshan.com. अभिगमन तिथि 8 जनवरी 2021.
  2. शेखर, दिव्या (16 जून 2016). "This 800-year-old temple in Bengaluru was built for Draupadi but named after Yudhishtira". द इकोनामिक्स टाईम्स (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 9 जनवरी 2021.