नरेन्द्र मोदी का शपथ ग्रहण समारोह

नरेंद्र मोदी का पहला शपथ ग्रहण समारोह (26 मई 2014)

भारतीय जनता पार्टी के संसदीय अध्यक्ष नरेन्द्र मोदी का २६ मई २०१४ से भारत के १५वें प्रधानंत्री का कार्यकाल आरम्भ हुआ।[1][2] मोदी के साथ ४५ अन्य मंत्रियों ने भी समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।[3] मोदी सहित कुल ४६ में से ३६ मंत्रियों ने हिन्दी में शपथ ली जबकि अन्य १० ने अंग्रेज़ी में शपथ

नरेन्द्र मोदी का शपथ ग्रहण समारोह

शपथ ग्रहण के दौरान भारत के १५वें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी।
तिथि २६ मई २०१४
समय सायं ०६:०० बजे (भारतीय मानक समय)
स्थान राष्ट्रपति भवन
निर्देशांक 28°36′51″N 77°11′56″E / 28.6143°N 77.199°E / 28.6143; 77.199निर्देशांक: 28°36′51″N 77°11′56″E / 28.6143°N 77.199°E / 28.6143; 77.199
राष्ट्रपति भवन का प्रांगण जहाँ शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया था।

पृष्ठभूमि संपादित करें

१६ मई २०१४ को आम चुनावों के परिणाम घोषित होने के बाद २० मई को मोदी भारत के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मिले। मुखर्जी ने मोदी को अगली सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया। भाजपा ने इस चुनाव में २८२ सीटें जीती हैं जबकि उनके गठबंधन राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने कुल ३३६ लोक सभा सीटों पर जीत दर्ज की।[4] यह १९८४ के चुनाव के बाद अब तक का सबसे अधिक बहुमत है जो किसी एक पार्टी अथवा दल को मिला हो। १९८४ में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस विजयी रही थी।[5] तब मोदी ने २६ मई २०१४ को शाम ०6:०० बजे शपथ ग्रहण करने की घोषणा की।[1]

समारोह संपादित करें

शपथ ग्रहण समारोह दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन प्रांगण में हुआ। इससे पहले केवल पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर (१९९०, समाजवादी जनता पार्टी) और अटल बिहारी वाजपेयी (१९९६ और १९९८, भाजपा) ने शपथ ग्रहण की।[6] दरबार हॉल एक अन्य सम्भावित स्थान था लेकिन इसकी दर्शक क्षमता ५०० तक सीमित होने के कारण अस्वीकृत कर दिया गया। भाजपा ने संकेत दिया कि समारोह खुले मैदान पर की जा सकती है। इससे पहले नरेन्द्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ भी खुले मैदान में ले चुके हैं।[7]

आमंत्रितगण संपादित करें

अतिथि सूची में विभिन्न राज्यों और राजनीतिक पार्टियों के अध्यक्ष सहित सार्क देशों के राष्ट्राध्यक्षों को आमंत्रित किया गया है। अतः इस घटना को वृहत "प्रमुख राजनयिक घटना" के रूप में भी देखा जा रहा है।[8][9]

अंतर्राष्ट्रीय गणमान्य व्यक्ति संपादित करें

सार्क देशों के प्रमुखों ने समारोह में भाग लिया।[10]

  •   अफ़्गानिस्तान – राष्ट्रपति हामिद करज़ई ने समारोह में भाग लेने का निमंत्रण स्वीकार किया।[11] वो अफ़्गानिस्तान में चल रहे राष्ट्रपति चुनाव से समय निकालकर भारत आये।[12]
  •   बांग्लादेश – प्रधानमंत्री शेख हसीना जापान की यात्रा पर होने के कारण स्वयं नहीं आ सकीं अतः उन्होंने अपने प्रतिनिधि के तौर पर बांग्लादेश की संसद की अध्यक्ष शिरीन शर्मिन चौधरी ने निमंत्रण स्वीकार किया।[13][14]
  •   भूटान – प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने समारोह में भाग लिया और दोनों देशों के द्विपक्षीय सम्बंधों पर चर्चा के लिए २७ मई का दिन सुरक्षित रखा।[15]
  •   मालदीव – मालदीव के राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन अब्दुल गयूम ने समारोह में हिस्सा लिया।[16][17]
  •   मॉरिशस – मॉरिशस के प्रधानमंत्री नवीनचन्द्र रामगुलाम ने समारोह में उपस्थित होना स्वीकार किया।[18]
  •   नेपाल – नेपाल के प्रधानमंत्री सुशील कोइराला ने निमंत्रण स्वीकार किया।[19]
  •   पाकिस्तान – २४ मई को नवाज़ शरीफ़ ने आमंत्रण स्वीकार कर लिया जिसके बाद में भारतीय राजनेताओं ने इसपर जोरदार प्रतिक्रिया दी।[20] नेशनल कांफ्रेंस नेता उमर अब्दुला ने इसपर खुशी जताई कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने मोदी का शपथ ग्रहण समारोह में आना निमंत्रण स्वीकार किया। उनके अनुसार यह भारत-पाक सम्बंधों में एक नये अध्याय की शुरुआत होगी।[21] राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबन्धन (राजग) घटक शिव सेना जो पाकिस्तान के आतंकवाद को बढ़ावा देने के कारण विरोधी है ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को निमंत्रण भेजे जाने का विरोध किया।[22] इस निमंत्रण को दोनो देशों की जनता के लिए एक शुभ संकेत की तरह देखा गया।[23] पाकिस्तानी पत्रकारों और राजनेताओं ने प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ के भारत यात्रा करने और समारोह में भाग लेने का स्वागत किया। स्वतंत्रता के बाद यह पहला मौका था जब एक तरफ के प्रधानमंत्री ने अन्य तरफ के प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया हो।[24]
  •   श्रीलंका – राष्ट्रपति महिन्दा राजपक्षे को समारोह में निमंत्रण देना तमिलनाडु नेताओं के बीच आलोचना का विषय बन गया।[25] ऑल इण्डिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (अन्ना द्रमुक) और राजग का घटक दल मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कझगम (एमडीएमके) नेताओं ने नरेन्द्र मोदी सरकार के श्रीलंकाई प्रधानमंत्री को आमंत्रित करने के फैसले की आलोचना की।[26][27] एमडीएमके प्रमुख वाइको ने मोदी से मुलाकात की और निमंत्रण का फैसला बदलवाने की कोशिश की जबकि कांग्रेस नेता भी एमडीएमके और अन्न द्रमुक आमंत्रण का विरोध कर रहे थे।[28] सभी तरफ से कड़े विरोध के बीच नरेन्द्र मोदी के श्रीलंकाई राष्ट्रपति महिन्दा राजपक्षे को शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित करने पर माकपा ने इस अवसर को तमिल समस्या पर बात करने का अच्छा समय बनाने का सुझाव दिया।[29] एक तमिल छात्र संघ ने दिल्ली में राजपक्षे के विरोध में २५ मई २०१४ को प्रदर्शन किये।[30]

श्रीलंका और पाकिस्तान ने भारतीय मछुवारों को रिहा किया। मोदी ने शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित देशों के इस कदम का स्वागत किया।[31]

राष्ट्रीय गणमान्य व्यक्ति संपादित करें

इस समारोह में भारत के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित किया गया था। इनमें से कर्नाटक के मुख्यमंत्री, सिद्धारमैया (कांग्रेस) और केरल के मुख्यमंत्री, उम्मन चांडी (कांग्रेस) ने भाग लेने से मना कर दिया।[32] भाजपा और कांग्रेस के बाद सबसे अधिक सीटों पर विजय प्राप्त करने वाली तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता ने समारोह में भाग न लेने का निर्णय लिया जबकि पश्चिम बंगाल के मुख्यमन्त्री ममता बनर्जी ने अपनी जगह मुकुल रॉय और अमित मित्रा को भेजने का निर्णय लिया।[33][34]

मध्य प्रदेश के मुख्यमन्त्री, शिवराज सिंह चौहान (जो भाजपा के हैं) ने अपने पूर्ण मंत्रिमण्डल के साथ वायु-यान किराये पर लिया जिससे समारोह में उपस्थित होकर उसी रात्रि वापसी कर सकें।[35]

अन्य आमंत्रित हस्तियों में अनुपम खेर, मधुर भंडारकर, विवेक ओबेरॉय, रजनीकान्त और अमिताभ बच्चन शामिल हैं।[36][37]

वड़ोदरा के एक चाय विक्रेता किरण महिदा जिन्होंने मोदी की उम्मीदवारी प्रस्तावित की थी को भी समारोह में आमंत्रित किया गया। इनके अलावा मोदी की माँ हीराबेन और अन्य तीन भाई भी समारोह में उपस्थित रहेंगे।[38]

इसके अतिरिक्त उद्योगजगत के लोग सपरिवार मुकेश अंबानी उनके भाई अनिल अंबानी, कुमार मंगलम बिड़ला और गौतम अदाणी भी समारोह में उपस्थित रहे।[39]

अन्य समारोह संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Narendra Modi to be sworn in as 14th Prime Minister of India on May 26" [नरेन्द्र मोदी २६ मई को भारत के १४वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे।] (अंग्रेज़ी में). डेक्कन क्रोनिकल. २० मई २०१४. मूल से 27 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २६ मई २०१४. Italic or bold markup not allowed in: |publisher= (मदद)
  2. "राष्ट्रपति भवन में सजा मोदी का दरबार". बीबीसी हिन्दी. २६ मई २०१४. मूल से 28 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २६ मई २०१४.
  3. "Live: Modi takes oath as India's 15th PM, 45 other ministers sworn in" [लाइव: ४५ अन्य मंत्रियों के साथ मोदी भारत के १५वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेते हुये]. आईबीएन न्यूज़ (अंग्रेज़ी में). २६ मई २०१४. मूल से 27 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २६ मई २०१४.
  4. मैथ्यू, लिज़ (१६ मई २०१४). "Narendra Modi makes election history as BJP gets majority on its own" [नरेन्द्र मोदी ने भाजपा को अकेले पूर्णमत में लाकर चुनावी इतिहास रचा]. लाइव मिंट. मूल से 27 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २६ मई २०१४. Italic or bold markup not allowed in: |publisher= (मदद)
  5. "Narendra Modi sees BJP winning strongest mandate since 1984" (अंग्रेज़ी में). लाइव मिंट. ८ मई २०१४. मूल से 10 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २६ मई २०१४. Italic or bold markup not allowed in: |publisher= (मदद)
  6. अबंतिका घोष, अनुभुति विश्नोई (२० मई २०१४). "Rashtrapati Bhawan forecourt prepares for spectacular swearing-in" [राष्ट्रपति भवन प्रांगण शानदार समारोह लिए तैयार] (अंग्रेज़ी में). इण्डियन एक्सप्रेस. मूल से 25 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २६ मई २०१४. Italic or bold markup not allowed in: |publisher= (मदद)
  7. "Rashtrapati Bhavan, Race Course Road gets set for Narendra Modi era" [राष्ट्रपति भवन, रेस कोर्स रोड़ नरेन्द्र मोदी के लिए तैयार] (अंग्रेज़ी में). ’’डेली न्यूज़ एण्ड एनालिसिस’’. २१ मई २०१४. मूल से 27 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २६ मई २०१४.
  8. "From potol dorma to Jaya no-show: The definitive guide to Modi's swearing in" (अंग्रेज़ी में). फर्स्टपोस्ट. २६ मई २०१४. मूल से 28 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २६ मई २०१४. Italic or bold markup not allowed in: |publisher= (मदद)
  9. उप्पुलुरी, कृष्ण (२५ मई २०१४). "Narendra Modi's swearing in offers a new lease of life to SAARC" (अंग्रेज़ी में). नई दिल्ली: डीएनए इण्डिया. मूल से 27 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २६ मई २०१४.
  10. "शरीफ़, राजपक्षे और करज़ई भारत पहुँचे". बीबीसी हिन्दी. २६ मई २०१४. मूल से 26 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २६ मई २०१४.
  11. "Afghan President Karzai to attend Modi's swearing-in" (अंग्रेज़ी में). बिजनेस स्टेण्डर्ड. २१ मई २०१४. मूल से 28 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २६ मई २०१४. Italic or bold markup not allowed in: |publisher= (मदद)
  12. अंकित पाण्डा (२२ मई २०१४). "Modi Reaches Out to SAARC Leaders Ahead of Swearing-In as Prime Minister". द डिप्लोमेट. मूल से 26 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २६ मई २०१४. Italic or bold markup not allowed in: |publisher= (मदद)
  13. हरून हबीब (२२ मई २०१४). "Bangladesh Speaker to attend Modi's swearing-in" (अंग्रेज़ी में). द हिन्दू. मूल से 28 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २६ मई २०१४. Italic or bold markup not allowed in: |publisher= (मदद)
  14. "मोदी के शपथग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगी शेख हसीना". प्रभात खबर. २२ मई २०१४. मूल से 28 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २६ मई २०१४.
  15. "Bhutan's prime minister arrives in Delhi to attend Modi's swearing-in" (अंग्रेज़ी में). नई दिल्ली: डेली न्यूज़ एण्ड एनालिसिस. २५ मई २०१४. मूल से 27 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २६ मई २०१४. Italic or bold markup not allowed in: |publisher= (मदद)
  16. "India inauguration: South Asian leaders unite around Narendra Modi" [भारत उद्घाटन: दक्षिण एशियाई नेता नरेन्द्र मोदी के चारों ओर एकजुट]. सीएनएन (अंग्रेज़ी में). २६ मई २०१४. मूल से 29 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २६ मई २०१४.
  17. "Maldivian President arrives in Delhi for Narendra Modi's oath ceremony" [मालदीव के राष्ट्रपति नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने दिल्ली पहुँचे।]. ज़ी न्यूज़ (अंग्रेज़ी में). २६ मई २०१४. मूल से 27 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २६ मई २०१४.
  18. "Rajapaksa, Ramgoolam arrive for Modi's swearing-in ceremony" [राजपक्षा, रामगुलाम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में आये]. टाइम्स ऑफ़ इण्डिया (अंग्रेज़ी में). २६ मई २०१४. मूल से 29 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २६ मई २०१४.
  19. "Nepal PM arrives in Delhi for Modi's oath ceremony" [नेपाल के प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने दिल्ली पहुँचे]. बिजनस स्टैण्डर्ड (अंग्रेज़ी में). २६ मई २०१४. मूल से 28 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २६ मई २०१४.
  20. "Pakistan Prime Minister Nawaz Sharif will be attending Narendra Modi's swearing in ceremony on May 26; bilateral meeting on May 27" [पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में २६ मई को भाग लेंगे; द्विपक्षीय बैठक २७ मई को] (अंग्रेज़ी में). डीएनए इण्डिया. २४ मई २०१४. मूल से 25 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २६ मई २०१४.
  21. "PDP, NC leaders welcome Pakistan PM Nawaz Sharif's acceptance to Narendra Modi's swearing-in" [पीडीपी और नेशनल कांफ्रेंस नेताओं ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ के नरेन्द्र मोदी शपथ ग्रहण समारोह का निमंत्रण स्वीकार करने का स्वागत किया] (अंग्रेज़ी में). डीएनए इण्डिया. २४ मई २०१४. मूल से 25 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २६ मई २०१४.
  22. "Narendra Modi should have asked Nawaz Sharif to bring Dawood along: JP Agarwal" [नरेन्द्र मोदी को नवाज़ शरीफ़ से अपने साथ दाउद इब्राहीम को लाने को कहना चाहिए था: जेपी अग्रवाल] (अंग्रेज़ी में). डीएनए इण्डिया. २४ मई २०१४. मूल से 26 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २६ मई २०१४.
  23. "India's Muslims welcome Narendra Modi's gesture to Pakistan" (अंग्रेज़ी में). डीएनए इण्डिया. २४ मई २०१४. मूल से 25 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २६ मई २०१४.
  24. ज़ुबेर अहमद (२६ मई २०१४). "Narendra Modi sworn in as Indian prime minister" [नरेन्द्र मोदी ने भारतीय प्रधानमंत्री पद की शपथ ली] (अंग्रेज़ी में). बीबीसी न्यूज़. मूल से 27 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २७ मई २०१४.
  25. "Sri Lankan's Mahinda Rajapaksa likely to bring along Northern province CM CV Wigneswaran to Narendra Modi's swearing in ceremony" (अंग्रेज़ी में). डेली न्यूज़ एण्ड एनालिसिस. २३ मई २०१४. मूल से 25 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २६ मई २०१४.
  26. "Invite to Sri Lanka president irks Narendra Modi's friend J Jayalalithaa, ally Vaiko" [श्रीलंकाई प्रधानमंत्री को आमंत्रित करने से नरेन्द्र मोदी के फैसले ने दोस्त जे॰ जयललिता और घटक वाइको को दुख पहुँचाया] (अंग्रेज़ी में). डीएनए इण्डिया. २३ मई २०१४. मूल से 28 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २६ मई २०१४.
  27. "Mahinda Rajapakse's attendance in Narendra Modi's oath ceremony saddest day for Tamils: Vaiko" [नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में महिन्दा राजपक्षे की उपस्थिति तमिलों के लिए सबसे बुरा दिन: वाइको] (अंग्रेज़ी में). डीएनए इण्डिया. २३ मई २०१४. मूल से 28 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २६ मई २०१४.
  28. "NDA ally Vaiko meets Narendra Modi, says Mahinda Rajapaksa should not be invited" [राजग घटक वाइको नरेन्द्र मोदी से मिले और राजपक्षे को नहीं बुलाने को कहा] (अंग्रेज़ी में). डीएनए इण्डिया. २३ मई २०१४. मूल से 25 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २६ मई २०१४.
  29. "Utilise Lankan President's visit to solve Tamils issue, CPI(M) tells new Narendra Modi government" [माकपा ने नरेन्द्र मोदी सरकार से लंकाई राष्त्रपति की यात्रा को तमिल समस्या सुलझाने का अच्छा मौका बनाने को कहा] (अंग्रेज़ी में). डीएनए इण्डिया. २५ मई २०१४. मूल से 25 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २६ मई २०१४.
  30. "Tamil students in Delhi chant anti-Rajapaksa slogans to dissuade him from attending Modi's swearing-in" [तमिल छात्रों ने दिल्ली में जंत्र-मंत्र पर मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में राजपक्षे के विरोध में प्रदर्शन किये] (अंग्रेज़ी में). डीएनए इण्डिया. २५ मई २०१४. मूल से 25 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २६ मई २०१४.
  31. "Narendra Modi welcomes Pakistan, Sri Lanka's move to release Indian fishermen" [नरेन्द्र मोदी ने पाकिस्तान और श्रीलंका के मछुवारों को छोड़ने के कदम का स्वागत किया] (अंग्रेज़ी में). डीएनए इण्डिया. २५ मई २०१४. मूल से 25 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २६ मई २०१४.
  32. "Karnataka, Kerala Cong CMs to skip Modi's swearing-in, Jaya keeps up suspense" (अंग्रेज़ी में). चेन्नई: द इण्डियन एक्सप्रेस. २५ मई २०१४. मूल से 26 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २६ मई २०१४.
  33. "Jayalalitha, Siddaramaiah, Oomen Chandy to skip Modi's swearing-in ceremony" (अंग्रेज़ी में). नई दिल्ली. डेक्कन क्रोनिकल. २६ मई २०१४. मूल से 27 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २६ मई २०१४.
  34. "Mamata Banerjee, Oommen Chandy to give Modi's swearing-in a miss" (अंग्रेज़ी में). नई दिल्ली. द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. २६ मई २०१४. मूल से 27 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २६ मई २०१४.
  35. गुप्त, सुचन्दन (२५ मई २०१४). "Chouhan and ministers to be present in Modi swearing-in ceremony" (अंग्रेज़ी में). भोपाल: द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. मूल से 26 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २६ मई २०१४.
  36. "Bollywood celebrities excited to witness Modi's swearing-in ceremony" (अंग्रेज़ी में). नई दिल्ली: द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. २६ मई २०१४. मूल से 28 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २६ मई २०१४.
  37. "Amitabh Bachchan, Salman Khan, Rajinikanth Invited to Narendra Modi's Swearing-In" (अंग्रेज़ी में). नई दिल्ली: एनडीटीवी इण्डिया. २३ मई २०१४. मूल से 26 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २६ मई २०१४.
  38. माग्गो, यामिनी (२५ मई २०१४). "Narendra Modi's swearing-in: A tea vendor from Vadodara gets invitation" (अंग्रेज़ी में). वड़ोदरा: ज़ी न्यूज़. मूल से 28 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २६ मई २०१४.
  39. "Narendra Modi sworn in Prime Minister" [नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली] (अंग्रेज़ी में). द हिन्दू. २६ मई २०१४. मूल से 28 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २६ मई २०१४. नामालूम प्राचल |source= की उपेक्षा की गयी (मदद)

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें