प्रवेशद्वार:हिन्दी

(प्रवेशद्वार:हिंदी से अनुप्रेषित)

Books-aj.svg aj ashton 01.svg

विकिपीडिया के हिन्दी प्रवेशद्वार
पर आपका स्वागत है

हिन्दी भारत की सबसे ज्यादा बोली व समझी जानेवाली भाषा है। हिन्दी और इसकी बोलियाँ उत्तर, मध्य एवं पश्चिम भारत के विविध प्रान्तों में बोली जाती हैं। २६ जनवरी १९६५ को हिन्दी को भारत गणराज्य की आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया गया। भारत और विदेश में ६० करोड़ से अधिक लोगों की भाषा हिन्दी हैं। फ़िजी, मॉरिशस, गयाना, सूरीनाम और नेपाल की अधिकतर जनता हिन्दी बोलती है। हिंदी विस्तार में...

edit  

Open book nae 02.svg हिंदी साहित्य

Hindi.png
हिन्दी संवैधानिक रूप से भारत की प्रथम राजभाषा है और भारत की सबसे ज्यादा बोली और समझी जानेवाली भाषा है। हिन्दी और इसकी बोलियाँ उत्तर एवं मध्य भारत के विविध प्रांतों में बोली जाती हैं। २६ जनवरी १९६५ को हिन्दी को भारत की आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया गया। चीनी के बाद हिन्दी विश्व में सबसे ज़्यादा बोली जाने वाली भाषा है। भारत और विदेश में ६० करोड़ से अधिक लोग हिन्दी बोलते, पढ़ते और लिखते हैं। फ़िजी, मॉरिशस, गयाना, सूरीनाम और नेपाल की अधिकतर जनता हिन्दी बोलती है। भाषाविद हिन्दी एवं उर्दू को एक ही भाषा समझते हैं। हिन्दी देवनागरी लिपि में लिखी जाती है और शब्दावली के स्तर पर अधिकांशत: संस्कृत के शब्दों का प्रयोग करती है। उर्दू नस्तालीक़ में लिखी जाती है और शब्दावली के स्तर पर उस पर फारसी और अरबी भाषाओं का ज़्यादा असर है। व्याकरणिक रुप से उर्दू और हिन्दी में लगभग शत-प्रतिशत समानता है - सिर्फ़ कुछ खास क्षेत्रों में शब्दावली के स्रोत (जैसा ऊपर लिखा गया है) में अंतर होता है। कुछ खास ध्वनियाँ उर्दू में अरबी और फारसी से ली गयी हैं और इसी तरह फारसी और अरबी के कुछ खास व्याकरणिक संरचना भी प्रयोग की जाती है।
edit  

Crystal Clear action bookmark.png जून मास का प्रमुख लेख...

edit  

आप सहायता कर सकते है


इन लेखो कि शुरूआत करे:

इन लेखो को बढाएँ:

इन लेखो को सुधारें:

edit  

अंतर्जाल पर हिंदी के प्रमुख कडियाँ

edit  

Nuvola apps kalarm.png प्रमुख घटनाएँ

कुइयाँजान
  • २७ जून २००८ सुप्रसिद्ध लेखिका नासिरा शर्मा को उनके उपन्यास कुइयाँजान के लिए लंदन के हाउस ऑफ़ लॉर्डस में यू के कथा सम्मान से सम्मानित किया गया।
  • अमेरिका के पाँच शहरों - सैन डियागो, लास एन्जेल्स, ब्लूमिंगटन, फ़ोर्ट वर्थ और केन्ट के स्कूल/युनिवर्सिटी में छात्रों के लिए जून से अगस्त तक हिन्दी प्रशिक्षण कार्यक्रम चलेंगे। इस कार्यशाला का उद्देश्य अमेरिका के स्कूलों में हिन्दी का पठन-पाठन हाई स्कूल स्तर से शुरू करना है ताकि वे विश्वविद्यालय स्तर तक हिन्दी पढ़ें और इस भाषा को पूर्णरूपेण आत्मसात कर सकें।
  • १३ जून २००८ हिन्दी नई कविता की जानी मानी मुखर कवयित्री कीर्ति चौधरी का लंदन में निधन हो गया।
edit  

Nuvola apps bookcase.png इस माह के प्रमुख विषय

हिंदी साहित्य

हिंदी के प्रमुख साहित्यकार

आचार्य रामचंद्र शुक्ल | आमिर खुसरो | चंद बरदाई | जयशंकर प्रसाद | दण्डपाणी जयकान्तन | धर्मवीर भारतीनरोत्तमदासनागार्जुननिर्मल वर्मापं महावीर प्रसाद द्विवेदी | प्रेमचंद | फणीश्वर नाथ रेणु | भारतेंदु हरिश्चंद्र | भीष्म साहनीमनोहर श्याम जोशीमलिक मोहम्मद जायसीमीरा बाईमैथिलीशरण गुप्त | रहीमसंत कबीरसुमित्रानंदन पंतसूरदाससूर्यकांत त्रिपाठी निराला | हजारी प्रसाद द्विवेदी|
edit  

Nuvola apps package graphics.png इस माह का चित्र

महादेवी वर्मा (26 मार्च, 1907 — 11 सितंबर, 1987) हिन्दी की सर्वाधिक प्रतिभावान कवयित्रियों में से हैं। वे हिन्दी साहित्य में छायावादी युग के चार प्रमुख स्तंभों में से एक मानी जाती हैं। आधुनिक हिन्दी की सबसे सशक्त कवयित्रियों में से एक होने के कारण उन्हें आधुनिक मीरा के नाम से भी जाना जाता है। वे उन कवियों में से एक हैं जिन्होंने व्यापक समाज में काम करते हुए भारत के भीतर विद्यमान हाहाकार, रुदन को देखा, परखा और करुण होकर अन्धकार को दूर करने वाली दृष्टि देने की कोशिश की। उन्होंने खड़ी बोली हिन्दी की कविता में उस कोमल शब्दावली का विकास किया जो अभी तक केवल बृजभाषा में ही संभव मानी जाती थी।


विकिपीडिया के बंधु प्रकल्प

विकिपीडिया विकिमीडिया फाउंडेशन द्वारा संचालित गैर-लाभ व्यवस्था है जो विस्तृत संख्या में अन्य परियोजनायें संचालित करता है: