मेड़ता
मेड़ता (Merta City) भारत के राजस्थान राज्य के नागौर जिले में स्थित एक शहर है। [1] मेड़ता मे जाट जाती की बहुलता है (लगभग 40%) । मेड़ता तहसील की जनसंख्या 250000 है जिसमे से 95% हिन्दू, 5% मुसलमान धर्मावलम्बी हैं।
मेड़ता Merta City | |
---|---|
निर्देशांक: 26°39′00″N 74°02′00″E / 26.6500°N 74.0333°Eनिर्देशांक: 26°39′00″N 74°02′00″E / 26.6500°N 74.0333°E | |
ज़िला | नागौर ज़िला |
प्रान्त | राजस्थान |
देश | ![]() |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 60,000 |
भाषा | |
• प्रचलित भाषाएँ | राजस्थानी, हिन्दी, मारवाड़ी |
समय मण्डल | भारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30) |
विवरणसंपादित करें
मेड़ता नगर राजस्थान राज्य के मध्यवर्ती नगर जोधपुर से 100 मील दूर है। लगभग सन् 1460 में स्थापित यह शहर एक समय में महत्त्वपूर्ण व्यापार का केन्द्र था। मेड़ता प्रसिद्ध कृष्ण भक्त-कवयित्री मीराबाई का जन्म स्थान माना जाता है। यहाँ राजपूत काल का एक दुर्ग है। 1562 ई. में इस दुर्ग को अकबर ने जीता था। नन्दलाल डे के अनुसार इसका प्राचीन भाग मार्तिकावत है। इसके आस-पास के क्षेत्रों में कई युद्ध हुए थे, जिनमें 1790 ई. में जयपुर और जोधपुर राज्यों की सेनाओं पर मराठों की विजय शामिल है। यहाँ पर चारभुजा नाथ, रावदुदा गढ, मीरा महल, मालफोर्ट व कई स्मारक प्रस्तर स्तम्भ स्थित हैं। यहाँ अकबर द्वारा निर्मित एक मस्जिद भी स्थित है।
इन्हें भी देखेंसंपादित करें
सन्दर्भसंपादित करें
- ↑ "Lonely Planet Rajasthan, Delhi & Agra," Michael Benanav, Abigail Blasi, Lindsay Brown, Lonely Planet, 2017, ISBN 9781787012332