मॉल्डोवा

पूर्वी यूरोप में स्थित एक देश

मॉल्डोवा (रोमानियाई: Moldova), आधिकारिक तौर पर मॉल्डोवा गणराज्य, पूर्वी यूरोप में स्थित एक स्थलरुद्ध देश है, जिसके पश्चिम में रोमानिया और उत्तर, पूर्व और दक्षिण में यूक्रेन स्थित है।

मॉल्डोवा गणराज्य

Republica Moldova
मॉल्डोवा का ध्वज
ध्वज
मॉल्डोवा का कुल चिह्न
कुल चिह्न
राष्ट्रगान: Limba noastră
(हमारी भाषा)
यूरोप में मॉल्डोवा के क्षेत्र को (हरा रंग) और उसके ट्रांसनिस्ट्रिया के अनियंत्रित क्षेत्र को (हल्का हरा रंग) में दर्शाया गया है।
यूरोप में मॉल्डोवा के क्षेत्र को (हरा रंग) और उसके ट्रांसनिस्ट्रिया के अनियंत्रित क्षेत्र को (हल्का हरा रंग) में दर्शाया गया है।
राजधानी
एवं सबसे बड़ा शहर
कीशीनौ
आधिकारिक भाषा(एँ)रोमानियाई¹
मान्यताप्राप्त क्षेत्रीय भाषा(एँ)Gagauz, Russian and Ukrainian
निवासीनाममोल्दोवन, मोल्दोवियाई
सरकारसंसदीय गणराज्य
• कार्यकारी राष्ट्रपति
मिहाई घिम्पू
• प्रधानमंत्री
व्लाद फिलात
एकीकरण
• संप्रभुता की घोषणा
23 जून 1990
• स्वतंत्रता की घोषणा (सोवियत संघ से)

27 अगस्त 19912
क्षेत्रफल
• कुल
33,846 कि॰मी2 (13,068 वर्ग मील) 139 वां)
• जल क्षेत्र (%)
1.4
जनसंख्या
• 1 जनवरी 2009 आकलन
3,567,500 (ट्रांसनिस्त्रिया और बेन्दर शामिल नहीं) (129 वां3)
• 2004 जनगणना
3,383,3324
GDP (PPP)2008 प्राक्कलन
• कुल
$10.660 बिलियन (-)
• प्रति व्यक्ति
$2,983[1] (-)
HDI (2013)वृद्धि 0.663[2]
मध्यम · 114वाँ
मुद्रामोल्दोवन लियू (MDL)
समय मंडलUTC+2 (ईईटी)
• ग्रीष्मकालीन (DST)
UTC+3 (ईईएसटी)
वाहन चलते हैंright
दूरभाष कोड373
इंटरनेट TLD.md
  1. "Moldovan" used as formal official name; in fact Romanian.
  2. Proclaimed. Finalized along with the dissolution of the USSR in December 1991.
  3. Ranking based on 2009 UN figure
  4. 2004 census data from the National Bureau of Statistics.[3] Figure does not include Transnistria and Bender.

पुराने समय में आज का मॉल्डोवा दासिया का हिस्सा हुआ करता था, जिसके बाद यह रोमन साम्राज्य के अधीन आ गया। मध्य युग में आज के मॉल्डोवा का अधिकांश हिस्सा मॉल्डोवा राज्य का हिस्सा हुआ करता था। 1812 में इस राज्य के पूर्वी हिस्से पर रूसी साम्राज्य ने कब्ज़ा कर लिया और नाम रखा गया बेस्साराबिया. 1856 से लेकर 1878 के बीच दक्षिण के दो प्रांत (काउंटी) मॉल्डोवा में फिर से मिल गए, जो 1859 में वेलाशिया के साथ मिलकर आधुनिक रोमानिया बनाए थे।

1917 में रूसी साम्राज्य के विघटन के बाद पहले स्वायत्त और बाद में स्वतंत्र मॉल्डोवियाई गणराज्य का गठन किया गया, जो 1918 में वृहदतर रोमानिया के साथ मिल गया। 1940 में बेस्साराबिया पर सोवियत संघ ने कब्जा कर यूक्रेनियाई एसएसआर और नवनिर्मित मॉल्डोवियाई स्वायत्त सोवियत समाजवादी गणराज्य में विभक्त कर दिया। द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान सत्ता परिवर्तन के दौर से लेकर 27 अगस्त 1991 को स्वतंत्र होने तक, यह देश सोवियत संघ का हिस्सा बना रहा। मार्च 1992 में मॉल्डोवा संयुक्त राष्ट्र में शामिल किया गया।

सितंबर 1990 में मॉल्डोवा के द्नाइस्त्र नदी के पूर्वी तट से लगी संकरे क्षेत्र ट्रांसट्रिया में अलग सरकार का गठन किया गया। 1992 में एक छोटे युद्ध के बाद यह स्वतंत्र राष्ट्र बन गया, जबकि किसी भी संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देश इसे मान्यता नहीं दी है।

देश में संसदीय गणतंत्र है, जहां राष्ट्रपति राष्ट्र का मुखिया है और प्रधानमंत्री सरकार के मुखिया हैं। मोल्दोवा संयुक्त राष्ट्र के अलावा, यूरोपीय समिति, डब्ल्यूटीओ, ओएससीई, गुआम, सीआईएस, बीएसईसी और अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों का सदस्य है। मॉल्डोवा वर्तमान में यूरोपीय संघ का सदस्य बनना चाहता है और यूरोपीय पड़ोसी नीति के तहत पहले तीन साल कार्य योजना पर अमल कर लिया है। देश की राजधानी चिसीनाउ है।

चित्रदीर्घा

संपादित करें
  1. सन्दर्भ त्रुटि: <ref> का गलत प्रयोग; imf2 नाम के संदर्भ में जानकारी नहीं है।
  2. "2014 Human Development Report Summary" (PDF). संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम. 2014. पपृ॰ 21–25. मूल से 29 जुलाई 2016 को पुरालेखित (PDF). अभिगमन तिथि 27 जुलाई 2014.
  3. (Romanian)National Bureau of Statistics of Moldova Archived 2008-11-18 at the वेबैक मशीन