रेमन मैगसेसे पुरस्कार

एशियाई पुरस्कार
(रमन मैगसेसे पुरस्कार से अनुप्रेषित)

रमन मैगसेसे पुरस्कार (Ramon Magsaysay Award) एशिया के व्यक्तियों एवं संस्थाओं को उनके अपने क्षेत्र में विशेष रूप से उल्लेखनीय कार्य करने के लिये प्रदान किया जाता है। इसे प्राय: एशिया का नोबेल पुरस्कार भी कहा जाता है। यह रमन मैगसेसे पुरस्कार फाउन्डेशन द्वारा फ़िलीपीन्स के भूतपूर्व राष्ट्रपति रमन मैगसेसे की याद में दिया जाता है।

रेमन मैगसेसे पुरस्कार
वर्णन सरकारी सेवा में उत्कृष्ट योगदान, सार्वजनिक सेवा, सामुदायिक नेतृत्व, पत्रकारिता, साहित्य और रचनात्मक संचार कला, शांति और अंतर्राष्ट्रीय समझ और उभरते नेतृत्व
देश फ़िलीपीन्स
प्रथम सम्मानित 1958
जालस्थल http://www.rmaf.org.ph

इतिहास संपादित करें

यह पुरस्कार न्यूयॉर्क स्थित "रॉकफेलर ब्रदर्स फण्ड" के ट्रस्टियों द्वारा सन् 1957 में स्थापित किया गया। फिलिपिन्स की सरकार की सहमति से वहाँ के भूतपूर्व राष्ट्रपति रमन मैगसेसे की स्मृति में यह पुरस्कार आरम्भ किया गया ताकि उनकी आम जनता की साहसपूर्वक सेवा, लोकतांत्रिक समाज में व्यावहारिक आदर्शवादिता एवं निर्मल सरकारी चरित्र की याद को ताजा रखा जा सके!

भारतीय विजेताओ की सूची संपादित करें

वर्ष प्राप्तकर्ता का नाम क्षेत्र
2019 रविश कुमार पत्रकारिता
2018 भरत वाटवानी (मनोवैज्ञानिक) समाज सेवा
2018 सोनम वांगचुक (अभियंता) समाज सेवा
2016 बेज़वाडा विल्सन जनसेवा
2016 टी. एम. कृष्णा सामाजिक एकजुटता
2015 संजीव चतुर्वेदी भ्रष्टाचार के विरुद्ध
2015 अंशु गुप्ता सामाजिक कार्य
2012 कुलांदेई फ्रांसिस सामाजिक कार्य
2011 नीलिमा मिश्रा सामाजिक कार्य
2011 हरीश हांडे
2009 दीप जोशी सामाजिक कार्यकर्ता
2008 मंदाकिनी आम्टे आदिवासी कल्याण कार्य
2008 प्रकाश आम्टे आदिवासी कल्याण कार्य
2007 पालागुम्मि साईनाथ साहित्य, पत्रकारिता तथा सृजनात्मक संप्रेषण कला
2006 अरविंद केजरीवाल आपातकालीन नेतृत्व
2005 वी. शांता जनसेवा
2004 लक्ष्मीनारायण रामदास शांति और अंतर्राष्ट्रीय समझौता
2003 शांता सिन्हा सामुदायिक नेतृत्व
2003 जेम्स माइकल लिंगदोह शासकीय सेवा
2002 संदीप पांडेय आपातकालीन नेतृत्व
2001 राजेन्द्र सिंह सामुदायिक नेतृत्व
2000 जॉकिन अर्पुथम शांति और अंतर्राष्ट्रीय समझौता
2000 अरुणा रॉय सामुदायिक नेतृत्व
1997 महेश चन्द्र मेहता जनसेवा
1997 महाश्वेता देवी साहित्य, पत्रकारिता तथा सृजनात्मक संप्रेषण कला
1996 टी. एन. शेषण शासकीय सेवा
1996 पांडुरंग अठावले सामुदायिक नेतृत्व
1994 किरण बेदी शासकीय सेवा
1993 बानू कोयाजी जनसेवा
1992 पंडित रविशंकर पत्रकारिता, साहित्य तथा सृजनात्मक संप्रेषण कला
1991 के. वी. सुबन्ना पत्रकारिता, साहित्य तथा सृजनात्मक संप्रेषण कला
1989 लक्ष्मीचंद जैन जनसेवा
1985 मुरलीधर देवीदास आमटे जनसेवा
1984 आर के लक्ष्मण पत्रकारिता, साहित्य तथा सृजनात्मक संप्रेषण कला
1982 चण्डी प्रसाद भट्ट सामुदायिक नेतृत्व
1982 मनीभाई देसाई जनसेवा
1982 अरुण शौरी पत्रकारिता, साहित्य तथा सृजनात्मक संप्रेषण कला
1981 गौर किशोर घोष पत्रकारिता, साहित्य तथा सृजनात्मक संप्रेषण कला
1981 प्रमोद करण सेठी सामुदायिक नेतृत्व
1979 राजनकांत अरोल सामुदायिक नेतृत्व
1979 माबेला अरोल सामुदायिक नेतृत्व
1977 इला रमेश भट्ट सामुदायिक नेतृत्व
1976 शम्भु मित्रा पत्रकारिता, साहित्य तथा सृजनात्मक संप्रेषण कला
1975 बी. जी. वर्गीज़ पत्रकारिता, साहित्य तथा सृजनात्मक संप्रेषण कला
1974 एम एस सुब्बुलक्ष्मी जनसेवा
1971 एम. एस. स्वामीनाथन सामुदायिक नेतृत्व
1967 सत्यजीत रे पत्रकारिता, साहित्य तथा सृजनात्मक संप्रेषण कला
1966 कमला देवी चटोपाध्याय सामुदायिक नेतृत्व
1965 जयप्रकाश नारायण जनसेवा
1963 डी. एन. खुरोदे सामुदायिक नेतृत्व
1963 त्रिभुवनदास कृषिभाई पटेल सामुदायिक नेतृत्व
1963 वर्गीज कुरियन सामुदायिक नेतृत्व
1962 मदर टेरेसा अंतर्राष्ट्रीय सद्भाव
1961 अमिताभ चौधरी पत्रकारिता, साहित्य तथा सृजनात्मक संवाद कला
1959 सी. डी. देशमुख शासकीय सेवा
1958 विनोबा भावे सामुदायिक नेतृत्व

पुरस्कार की श्रेणियाँ संपादित करें

  • सरकारी सेवा (Government Service)
  • सार्वजनिक सेवा (Public Service)
  • सामुदायिक नेतृत्व (Community Leadership)
  • पत्रकारिता, साहित्य एव सृजनात्मक संचार कलाएँ (Journalism, Literature and Creative Communication Arts)
  • शान्ति एवं अन्तरराष्ट्रीय सद्भावना (Peace and International Understanding)
  • उभरता हुआ नेतृत्व (Emergent Leadership

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें