वार्ता:केशव बलिराम हेडगेवार

इस लेख में कई सामान्य-सी गलतियाँ तो हैं ही वाक्य विन्यास एकदम लचर है, जैसे- जो एक सहृदय महिला थीं। उनके पिता बहुत विद्वान थे। शास्त्र विद्वता में बहुत आगे थे। एक पांडुलिपी इन्हें ठीक किया जाना चाहिए।
--आलोचक ०९:५९, २९ जून २००९ (UTC)

केशव चक्रवर्ती संपादित करें

"केशव बलिराम हेडगेवार ने केशव चक्रवर्ती के छद्म नाम से १९२५ के विश्वविख्यात काकोरी काण्ड में भी भाग लिया।" - इस वाक्य को मैं हटा रहा हूँ, क्योंकि यह क्रान्त जी का मूल शोध लग रहा है। अंग्रेज़ी विकीपीडिया पर यह चर्चा देखें: en:Talk:K. B. Hedgewar#Keshab_Chakravarthy_and_K._B._Hedgewar. क्रान्त जी ने कुछ अन्य स्रोत प्रस्तुत किए थे, लेकिन ये स्रोत भी इस कथन का समर्थन नहीं करते। उत्कर्षराज (वार्ता) 06:25, 28 फ़रवरी 2012 (UTC)उत्तर दें

इस स्रोत के बारे में आपकी क्या राय है- राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार ? -- अनुनाद सिंहवार्ता08:16, 28 फ़रवरी 2012 (UTC)उत्तर दें
पुनश्च, केशव चक्रवर्ती का नाम काकोरी काण्ड के संदर्भ में लगभग सब जगह प्राप्त हो रहा है। क्या इनके बारे में कोई जानकारी है? -- अनुनाद सिंहवार्ता03:38, 29 फ़रवरी 2012 (UTC)उत्तर दें
केशव चक्रवर्ती ने काकोरी काण्ड में भाग लिया - इस बात पर मुझे कोई सन्देह नहीं है। केशव चक्रवर्ती और केशव बलिराम हेडगेवार एक ही आदमी के दो नाम थे - यह बात मेरे गले नहीं उतर रही है। अंग्रेज़ी विकीपीडिया पर केशव चक्रवर्ती के लेख में पहले यह तथ्य नहीं था - इसे क्रान्त जी ने जोड़ा था। स्रोत के रूप में इन्होंने अपनी ब्लॉग/किताब का वास्ता दिया था। काकोरी काण्ड और डॉ॰ हेडगेवार पर लिखी गई कई किताबों मैनें पढ़ीं, लेकिन उनमें से किसी में भी यह नही कहा गया है कि हेडगेवार जी ने काकोरी काण्ड में भाग लिया, या कभी उन्होंने "केशव चक्रवर्ती" नाम अपनाया। नेट पर भी काफ़ी खोज की, लेकिन जो 3-4 वेब्साइट इस बात का समर्थन करतीं हैं, वे सब विकीपीडिया या क्रान्त जी के ब्लॉग पर आधारित हैं। Jagranjunction.com भी ऐसी ही एक ब्लॉग साइट है - इसे विश्वसनीय स्रोत नहीं कहा जा सकता।
मैनें अंग्रेज़ी विकीपीडिया के Reliable sources noticeboard पर इस बारे में चर्चा शुरू की थी - अन्य सदस्यों को भी इसके लिये कोई विश्वसनीय स्रोत नहीं मिला - उनका मानना था कि ज़्यादा-से-ज़्यादा यह एक fringe theory हो सकती है। तब मैनें क्रान्त जी से कहा, कि वे अपनी रचनाओं की जगह वे स्रोत प्रस्तुत करें, जिन पर इनकी किताबें आधारित हैं। क्रान्त जी ने "श्री गुरु समग्र" जैसी किताबों का वास्ता दिया --लेकिन यह किताबें भी इस कथन का समर्थन नहीं करतीं। आप चाहें तो पूरी किताब यहाँ पढ़ सकते हैं। क्रान्त जी (जन्म 1947) केशव हेडगेवार या केशव चक्रवर्ती के समकालीन नहीं थे -- मेर ख्याल से यह उनका मूल शोध हो सकता है। जब तक कोई अन्य ठोस स्रोत इस बात का समर्थन नहीं करता, "केशव चक्रवर्ती = केशव बलिराम हेडगेवार" इस लेख में शामिल नहीं किया जाना चाहिए। क्रान्त जी काफ़ी सम्मानीय और वरिष्ठ सदस्य हैं, इसलिए अन्य सदस्य उनके योगदानों पर संदेह व्यक्त करने से कतराते हैं। मुझे क्रान्त जी से कोई व्यक्तिगत समस्या नहीं है, लेकिन मेरे ख्याल में विकीपीडिया पर सटीकता अधिक महत्वपूर्ण है। उत्कर्षराज (वार्ता) 10:46, 29 फ़रवरी 2012 (UTC)उत्तर दें
क्या कहीं केशव चक्रवर्ती का जीवन चरित दिया हुआ मिल सकता है जिससे साफ हो जाय कि केशव चक्रवर्ती एक वास्तविक (काल्पनिक नहीं) व्यक्ति थे और वे 'केशव बलराम हेडगेवार' नहीं थे? -- अनुनाद सिंहवार्ता12:22, 29 फ़रवरी 2012 (UTC)उत्तर दें
यह बात तो साफ़ है कि केशव चक्रवर्ती एक वास्तविक व्यक्ति थे, लेकिन उनके बारे में ज़्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। मैनें जितनी भी किताबें पढ़ी हैं, उनमे केवल यह कहा गया है कि वे एक क्रान्तिकारी थे, जिन्होंने काकोरी काण्ड में हिस्सा लिया था। एक किताब में कहा गया है गदर पार्टी के एक सदस्य केशव चक्रवर्ती को नाविक के भेष में महेन्द्र नाथ राय से मिलने के लिए फ़्रान्स भेजा गया था। शायद यह काकोरी वाले केशव ही थे। उत्कर्षराज (वार्ता) 15:57, 29 फ़रवरी 2012 (UTC)उत्तर दें
क्रान्त जी ने अभी-अभी मेरे अंग्रेज़ी विकीपीडिया के वार्त पेज पर कहा है, कि यह उनके खुद के शोध पर आधारित है। मेरे ख्याल से इसे अन्य मूल शोध की तरह विकीपीडिया के बाहर ही रखना ठीक रहेगा। उत्कर्षराज (वार्ता) 16:33, 29 फ़रवरी 2012 (UTC)उत्तर दें
पृष्ठ "केशव बलिराम हेडगेवार" पर वापस जाएँ।