वार्ता:धर्मेंद्र कोली

Latest comment: 9 वर्ष पहले by Siddhartha Ghai in topic श्रेय

यह पृष्ठ धर्मेंद्र कोली लेख के सुधार पर चर्चा करने के लिए वार्ता पन्ना है। यदि आप अपने संदेश पर जल्दी सबका ध्यान चाहते हैं, तो यहाँ संदेश लिखने के बाद चौपाल पर भी सूचना छोड़ दें।

लेखन संबंधी नीतियाँ

श्रेय संपादित करें

इस लेख के इतिहास में सबसे पहला अवतरण जो कि संतोष कोली लेख से इतिहास विलय द्वारा इस पृष्ठ के इतिहास में आया है; उसके सम्पादन सारांश में लिखा है कि en:Santosh Koli से सामग्री ली गयी है। यह स्पष्ट रूप से जानने की आवश्यकता है कि क्या सिर्फ़ ज्ञानसन्दूक ही लिया गया है या फिर पाठ भी। चूँकि वह पृष्ठ अंग्रेज़ी विकिपीडिया से हटा दिया गया है, यदि पाठ भी लिया गया है तो अंग्रेज़ी विकिपीडिया से मूल योगदानकर्ताओं के नाम पता करने होंगे चूँकि एक हटाये गए पृष्ठ की कड़ी श्रेय प्रदान नहीं कर सकती है। हाँ, केवल ज्ञानसन्दूक में शायद इतनी रचनात्मकता शामिल नहीं होती कि उसके लिए मूल योगदानकर्ताओं के नाम खोजने की आवश्यकता हो। संजीव जी कृपया स्पष्ट करें कि क्या केवल ज्ञानसन्दूक ही लिया था? और बिल जी कृपया बताएँ कि उनके विचार से क्या सिर्फ़ ज्ञानसन्दूक के लिए मूल लेखकों के नामों की आवश्यकता है?--सिद्धार्थ घई (वार्ता) 11:01, 10 अप्रैल 2014 (UTC)उत्तर दें

@Siddhartha Ghai: जहाँ तक मुझे याद है, मैं जब भी कोई पृष्ठ अंग्रेज़ी विकिपीडिया से कॉपी करता हूँ तब वहाँ के अंग्रेज़ी सन्दर्भ भी कॉपी करता हूँ। चूँकि लेख में साफ़ देखा जा सकता है कि मैंने एक भी अंग्रेज़ी सन्दर्भ उस लेख में नहीं दिया था अर्थात उसका मूल पाठ अंग्रेज़ी विकिपीडिया से अनूदित नहीं किया था। हाँ सम्भव है कि ज्ञानसन्दूक मैंने अंग्रेज़ी विकिपीडिया से कॉपी किया हो लेकिन वो मुझे याद नहीं है।☆★संजीव कुमार (✉✉) 13:33, 10 अप्रैल 2014 (UTC)उत्तर दें
सिद्धार्थ, इस लेख में लगे ज्ञानसन्दूक में तो कम से कम इतनी रचनात्मकता नहीं है कि उसके लिए श्रेय देना पड़े। मैं यहाँ यह नहीं समझ पा रहा हूँ कि किसी दूसरे व्यक्ति के लेख का ज्ञानसन्दूक यहाँ कैसे इस्तेमाल हुआ? जहाँ तक मुझे दिख रहा है यह लेख अंग्रेज़ी विकी पर मेरे द्वारा बनाए लेख का हिन्दी अनुवाद है।<>< बिल विलियम कॉम्पटनवार्ता 14:46, 10 अप्रैल 2014 (UTC)उत्तर दें
@Bill william compton: दरअसल इस पृष्ठ में संतोष कोली पर बने पृष्ठ की सामग्री को कॉपी-पेस्ट कर के शामिल किया गया था (उस पृष्ठ पर हुई हहेच के अनुसार)। अतः श्रेय कायम रखने के लिए उस पृष्ठ को इस पृष्ठ में इतिहास विलय कर दिया गया (ताकि कहीं भविष्य में उस पृष्ठ के हटाये जाने से श्रेय ना टूट जाए)। और उस पृष्ठ में अंग्रेज़ी विकिपीडिया से सामग्री ली गयी थी। अब चूँकि संजीव जी अनुसार केवल ज्ञानसन्दूक अंग्रेज़ी विकिपीडिया से लिया गया था इसलिए अब इस चर्चा को आगे बढ़ाने की आवश्यकता नहीं है।--सिद्धार्थ घई (वार्ता) 15:16, 12 अप्रैल 2014 (UTC)उत्तर दें
पृष्ठ "धर्मेंद्र कोली" पर वापस जाएँ।