वार्ता:यूनाइटेड किंगडम के शाही राजघराने

Latest comment: 8 वर्ष पहले by सत्यम् मिश्र

यह पृष्ठ यूनाइटेड किंगडम के शाही राजघराने लेख के सुधार पर चर्चा करने के लिए वार्ता पन्ना है। यदि आप अपने संदेश पर जल्दी सबका ध्यान चाहते हैं, तो यहाँ संदेश लिखने के बाद चौपाल पर भी सूचना छोड़ दें।

लेखन संबंधी नीतियाँ

इस लेख के नाम 'यूनाइटेड किंगडम के शाही राजघराने' में 'राजघराने' के पहले 'शाही' विशेषण की आवश्यकता नहीं लगती। राजघराना पर्याप्त है।

दूसरी समस्या अनुवाद की है। अंग्रेजी लेख में 'ब्रिटिश इज्लीज' (ब्रिटिश द्वीप) आया है। यह केवल 'यूनाइटेड किंगडम' नहीं है।---- अनुनाद सिंहवार्ता 12:25, 5 अगस्त 2015 (UTC)उत्तर दें

अनुनाद जी, नाम वाली बात तो आपकी सही है, मैं ब्रिटेन संबन्धित पृष्ठों के निर्माण में लगा हुआ था और इसके जैसा एक पृष्ठ गलत शीर्षक के साथ दिखा था, सो जल्दबाज़ी में राज के साथ शाही भी जुड गया। दूसरी बात ब्रिटिश द्वीप की तो जुडा हुआ अंग्रेजी पृष्ठ का लिंक इसका वास्तविक समकक्ष नहीं है, वैसे वह पृष्ठ इसके समकक्ष लगता है क्यूंकि उसमें भी सूची ही है लेकिन चार प्रमुख देशों के अलावा और द्वीपों की भी है, वह इतने महत्वपूर्ण नहीं लगे मुखे इसलिए उन्हें छोड दिया और वर्तमान यूनाइटेड किंगडम के राजघरानों के बारे में ही लिखा है। जुडी हुई विकिडेटा कडी भी गलत है, क्यूंकि अगर आप अंग्रेजी वाले पृष्ठ पर जाके देखेंगे तो वहाँ उसका हिंदी संस्करण ब्रिटेन के शासक दिखाता है जबकि यह पृष्ठ दिखाना चाहिये। इन कडियों को मैं सुधार नहीं पा रहा, शायद १ दिन बाद रिफ्रेश होने पर सही हो जाएँ। --चंद्र शेखर/Shekhar 13:10, 5 अगस्त 2015 (UTC)उत्तर दें

चंद्र शेखर जी, धन्यवाद। आपकी यह बात तर्कपूर्ण है कि आपने हिन्दी लेख में केवल यूनाइटेड किंगडम के राजाओं को सूचीबद्ध किया है। किन्तु ये द्वीप (आयरलैण्ड आदि) पास में ही हैं और अधिक सम्भावना है कि अधिकांश राजा सभी क्षेत्रों में राज्य किये हों। और शायद इसी कारण अंग्रेजी में लेख का नाम वैसा चुना गया है।---- अनुनाद सिंहवार्ता 13:23, 5 अगस्त 2015 (UTC)उत्तर दें

@अनुनाद सिंह: जी, आपने सही कहा कि आयरलैंड भी ब्रिटिश द्वीप (ब्रिटिश आइल्स) का ही हिस्सा है और उसमें तमाम अन्य छोटे-२ द्वीप भी हैं लेकिन यूनाइटेड किंगडम का नहीं, क्यूंकि १९२२ में उसे इससे स्वतंत्रता मिल गई थी। यह अवश्य हो सकता है कि इन राजवंशों ने पूरे आयरलैंड पर भी शासन किया हो जैसा की इन्होंने भारत सहित लगभग तीन चौथाई दुनिया पर किया था, लेकिन इनका उद्भव आयरलैंड में नहीं हुआ। आयरलैंड के राजघरानों के लिए मैंने आयरिश शासकों की सूची नामक पृष्ठ बनाने का लक्ष्य रखा है। इस पृष्ठ में ऐसे राजघरानों को मैने सम्मिलित नहीं किया है जो मुख्यत: स्कॉटलैंड, वेल्स व इंग्लैंड के नहीं हैं। अनुवाद के बाद संदर्भ ढूंढने व जोडने का काम करूँगा। तब तक शायद कुछ और साथी मदद को मिल जाएँ। इसका अंग्रेजी लिंक सही नही है, मैं उस कडी को सुधारने का प्रयास कर रहा हूँ। --चंद्र शेखर/Shekhar 13:35, 5 अगस्त 2015 (UTC)उत्तर दें
अगर केवल ब्रिटेन (ब्रिटिश आइल्स का सबसे बड़ा द्वीप) के राजाओं के बारे में लेख है तो इसे King of the Britons से जोड़ दें, या केवल प्रमुख राजाओं के बारे में हो तो List of legendary kings of Britain से जोड़ें, या आयरलैंड को भी शामिल कर लें तो वर्तमान अंग्रेजी कड़ी जिससे यह लेख जुड़ा है, सही साबित होगी; आयरलैंड के लिये अलग से लेख को List of Irish monarchs से जोड़ सकते हैं!--त्यम् मिश्र बातचीत 14:04, 5 अगस्त 2015 (UTC)उत्तर दें
पृष्ठ "यूनाइटेड किंगडम के शाही राजघराने" पर वापस जाएँ।