वार्ता:शिक्षाशास्त्री

Latest comment: 8 वर्ष पहले by सत्यम् मिश्र in topic लेख को सूची में बदलें

यह पृष्ठ शिक्षाशास्त्री लेख के सुधार पर चर्चा करने के लिए वार्ता पन्ना है। यदि आप अपने संदेश पर जल्दी सबका ध्यान चाहते हैं, तो यहाँ संदेश लिखने के बाद चौपाल पर भी सूचना छोड़ दें।

लेखन संबंधी नीतियाँ

लेख को सूची में बदलें संपादित करें

इस लेख कों, बजाय इतने लोगों के बारे में एक एक पैराग्राफ लिखने के, सूची में बदल देना उचित होगा। या फिर, यह भी किया जा सकता है कि कुछ (अधिकतम ५-६) अति महत्वपूर्ण शिक्षाशास्त्रियों के बारे में लिखा जाये और बाकी की सूची दे दी जाये। --त्यम् मिश्र बातचीत 16:58, 17 अगस्त 2015 (UTC)उत्तर दें

@सत्यम् मिश्र: 1st of all is this page need? Cant we create a category and attach that category to all such pages present in this page, after all this is nothing but acting like a category...  Darth Whale वार्ता 20:55, 17 अगस्त 2015 (UTC)उत्तर दें

मेरी राय में सत्यमजी सही कह रहे हैं। इस लेख को सूची में परिवर्तित करना सही रहेगा। रोहित रावत (वार्ता) 17:13, 18 अगस्त 2015 (UTC)उत्तर दें

जैसा सभी मानते हैं कि यहाँ तीन विकल्प हैं- (१) श्रेणी, (२) केवल नामों की सूची, तथा (३) संक्षिप्त परिचय के साथ नामों की सूची। विकिपीडिया पर इन तीनों का प्रयोग हुआ है। यहाँ तीसरा विकल्प प्रयुक्त हुआ है। मुझे यह विकल्प इसलिये अच्छा लग रहा है कि संक्षिप्त परिचय का अपना ही महत्व है। कोई व्यक्ति किसी एक शिक्षाशास्त्री के विषय में विस्तार से जानकारी न चाहता हो बल्कि अधिकांश (प्रमुख) के बारे में संक्षिप्त जानकारी (सारांश) जानने का इच्छुक हो तो उसके लिये यह कितना उपयोगी होगा! और मुझे लगता है कि अधिकांश लोग इसी तरह की जानकारी प्राप्त करना पसन्द करते हैं।---- अनुनाद सिंहवार्ता 03:24, 19 अगस्त 2015 (UTC)उत्तर दें
अनुनाद जी मेरा आशय भी आपके तीसरे वाले विकल्प से था, संक्षिप्त परिचय के साथ नामों की सूची। मैं भी केवल नामों की सूची बनाने के लिए नहीं कह रहा था। धन्यवाद। रोहित रावत (वार्ता) 16:27, 19 अगस्त 2015 (UTC)उत्तर दें
@अनुनाद सिंह और रोहित रावत: सूची भी संक्षिप्त जानकारी के साथ बनाई जा सकती है। क्या इन्हें एक सारिणी में परिवर्तित किया जा सकता है, जिसके एक कॉलम में संक्षिप्त जानकारी भी हो? बल्कि अगर इसे Sortable बनाया जाय तो संबंधित विद्वान के नाम, राष्ट्रीयता या समय (काल) के अनुसार भी जानकारी देखि जा सकती है! --त्यम् मिश्र बातचीत 06:32, 30 अगस्त 2015 (UTC)उत्तर दें
पृष्ठ "शिक्षाशास्त्री" पर वापस जाएँ।