शिल्पा राव (जन्म: अपेक्षा राव; ११ अप्रैल १९८४) एक भारतीय गायिका हैं। जमशेदपुर में जन्मी और पली बढ़ी राव १३ वर्ष की उम्र में मुंबई चली गई, जहाँ उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज से एप्लाइड स्टैटिस्टिक्स में मास्टर की पढ़ाई पूरी करने के बाद तीन साल तक जिंगल गायिका के रूप में काम किया। उनके कॉलेज के दिनों में संगीतकार मिथुन ने उन्हें अनवर (२००७) के गीत "जावेदाँ ज़िंदगी" को गाने की पेशकश की, जो उनका पहला बॉलीवुड गीत हुआ।

शिल्पा राव
२०१२ में जब तक है जान के प्रीमियर पर राव
२०१२ में जब तक है जान के प्रीमियर पर राव
पृष्ठभूमि
जन्म नामअपेक्षा राव
जन्म11 अप्रैल 1984 (1984-04-11) (आयु 40)
जमशेदपुर, झारखण्ड, भारत
पेशापार्श्वगायिका
वाद्ययंत्रस्वर
सक्रियता वर्ष२००७–वर्तमान

प्रारम्भिक जीवन संपादित करें

११ अप्रैल १९८४ को जमशेदपुर में जन्मी शिल्पा राव का बचपन में नाम अपेक्षा राव था, जिसे उन्होंने बाद में बदलकर शिल्पा राव कर दिया।[1] उनके अनुसार, वह शिल्पा नाम से अधिक संबंध रखती हैं, क्योंकि इस नाम का "कला के साथ संबंध" है।[1] काफी कम उम्र में ही उन्होंने गाना शुरू कर दिया था; उस समय उनके पिता, एस वेंकट राव उन्हें गाना सिखाते थे, जिनके पास संगीत में डिग्री है।[2][3] उन्होंने शिल्पा को अलग-अलग रागों की "बारीकियों" को समझना सिखाया, जिनके अनुसार "उनके पढ़ाने का तरीका आकस्मिक था, और साथ ही बहुत प्रभावी भी था, क्योंकि यह मेरी [शिल्पा की] रुचि को ध्यान में रखकर बनाया गया था"।[4] राव ने जमशेदपुर के लिटिल फ्लावर स्कूल और लोयोला स्कूल से प्रारम्भिक शिक्षा प्राप्त की, जहाँ वह स्कूल क्वायर में शामिल थी।[5][6] १९९७ में वह अपने परिवार के साथ मुंबई चली गयी, जहाँ उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय से सांख्यिकी में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया।[5]

१३ वर्ष की उम्र में हरिहरन के साथ एक मुलाकात ने राव को गायिका बनने के लिए प्रेरित किया, और हरिहरन के जोर देने पर ही उन्होंने उस्ताद गुलाम मुस्तफ़ा खान के तहत प्रशिक्षण शुरू किया।[2][3] शुरू में उन्हें संगीत रचनाकारों से मिलने और रिफरेंस खोजने में काफी दिक्क्त हुई क्योंकि वह उस समय सोशल नेटवर्किंग साइटों पर "इतनी सक्रिय" नहीं थीं।[3] शहर में अपने शुरुआती दिनों के बारे में राव ने कहा: "जमशेदपुर मेरे लिए घर है, लेकिन मुंबई ने अपने लोगों, जगह, और गति समेत हर चीज़ के साथ मुझे इतनी धैर्यवान व्यक्ति और इतनी मेहनती कलाकार बना दिया है, जितना मैं कभी हो सकती थी।"[2] २००१ में उन्होंने हरिहरन के साथ विभिन्न स्थानों पर लाइव प्रदर्शन करना शुरू किया, और बाद में नई दिल्ली में एक राष्ट्रीय स्तर की टैलेंट हंट प्रतियोगिता की विजेता रही।[5] शंकर महादेवन, जो इस प्रतियोगिता में शामिल न्यायाधीशों में से एक थे, ने उन्हें मुंबई में बसने की सलाह दी।[5]

२००४ में, वह मुंबई चली गईं और वहां सेंट जेवियर्स कॉलेज से एप्लाइड स्टैटिस्टिक्स में मास्टर की पढ़ाई पूरी की।[4] महादेवन ने राव को कुछ लोगों के संपर्क बताए, जिन्होंने जिंगल गाने में उनकी मदद की।[7] राव ने उल्लेख किया कि मुंबई में काम शुरू करने के लिए जिंगल्स गाना "शायद सबसे अच्छा तरीका" था क्योंकि इससे उन्हें स्टूडियो के लोगों से बेहतर संपर्क बनाने में मदद मिली।[5] उन्होंने तीन साल तक एक जिंगल गायिका के रूप में काम किया,[8] और इस दौरान उन्होंने कैडबरीज़ मंच, सनसिल्क, एंकर जेल और नो मार्क्स जैसे उत्पादों के लिए जिंगल गाए।[5]

डिस्कोग्राफी संपादित करें

 
२०१० में सलीम-सुलेमान के एक कॉन्सर्ट के प्रचार के दौरान एक प्रेस मीटिंग में राव

पुरस्कार तथा नामांकन संपादित करें

वर्ष श्रेणी गीत फ़िल्म परिणाम सन्दर्भ
फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार
२०१० सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायिका "मुड़ी मुड़ी" पा नामित [9]
२००९ "खुदा जाने" बचना ऐ हसीनो [10]
२०२० "घुंघरू" वॉर जीत [11]
अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फ़िल्म अकादमी पुरस्कार
२०१० सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायिका "मुड़ी मुड़ी" पा नामित [12]
२००९ "खुदा जाने" बचना ऐ हसीनो [13]
स्क्रीन पुरस्कार
२०१० सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायिका "मुड़ी मुड़ी" पा नामित [14]
२००९ "खुदा जाने" बचना ऐ हसीनो जीत [15]
ग्लोबल इंडियन म्यूजिक एकेडमी अवार्ड्स
२०१४ सर्वश्रेष्ठ संगीत पदार्पण "दम दम" कोक स्टूडियो भारत जीत [16]
२०१२ सर्वश्रेष्ठ पॉप/रॉक एकल "आई बिलीव" परिक्रमा तथा अग्नि के साथ द देवरिस्ट्स नामित [17]
भारतीय टेलीविजन अकादमी पुरस्कार
२०११ सर्वश्रेष्ठ गायिका "बेकाबू" नव्या... नयी धड़कन नए सवाल जीत [18]
मिर्ची म्यूजिक अवार्ड्स
२०१६ वर्ष की महिला गायिका "बुल्लेया" ऐ दिल है मुश्किल नामित [19]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Sen, Debarati S (4 January 2014). "'Meeting Hariharan, when I was 13, changed my life'". द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. मूल से 23 अगस्त 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 5 October 2015.
  2. Shah, Zaral (29 May 2015). "Pitch Perfect: Shilpa Rao". Verve. मूल से 24 सितंबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 5 October 2015.
  3. Das, Soumitra (7 March 2014). "Rahman sir is a chatterbox: Shilpa Rao". The Times of India. अभिगमन तिथि 5 October 2015.
  4. "The Singing Sensation: Shilpa Rao". Stardust. 16 March 2015. मूल से 6 अप्रैल 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 October 2015.
  5. Choudhury, Nilanjana Ghosh (7 March 2014). "Jingle route to be Salaam-E-Ishq star - Steel city girl crooning chartbusters". The Telegraph. मूल से 4 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 5 October 2015.
  6. "From Jamshedpur to Khuda Jaane! (Page 2)". रीडिफ.कॉम. 20 May 2009. मूल से 27 सितंबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 5 October 2015.
  7. Vijan, Bhawna Gera (20 July 2009). "'There's work for everyone in the industry'". द इंडियन एक्सप्रेस. मूल से 4 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 5 October 2015.
  8. Singh, Manmohan (21 June 2013). "It feels good when your hard work pays off: Shilpa Rao". The Times of India. मूल से 27 अप्रैल 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 5 October 2015.
  9. "Nominations for 55th Idea Filmfare Awards 2009". Bollywood Hungama. 11 February 2010. मूल से 20 अक्तूबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 6 October 2015.
  10. "54th Idea Filmfare Awards Nominations Updated". Radio Sargam. 16 February 2009. मूल से 3 April 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 6 October 2015.
  11. DelhiFebruary 16, India Today Web Desk New. "Filmfare Awards 2020: Full list of winners". India Today (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 16 फरवरी 2020.
  12. "3 Idiots, Paa and Dev D: The IIFA 2010 Nominations". Koimoi. 11 May 2010. मूल से 2 फ़रवरी 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 6 October 2015.
  13. "Nominations for the IIFA Awards 2009". Bollywood Hungama. 29 April 2009. मूल से 22 दिसंबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 6 October 2015.
  14. "Nominations for Nokia 16th Annual Star Screen Awards 2009". Bollywood Hungama. 31 December 2009. मूल से 16 जनवरी 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 6 October 2015.
  15. "Star Screen Awards 2009". Awards And Shows. मूल से 14 मार्च 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 September 2014.
  16. "'Aashiqui 2' sweeps GiMA awards with six trophies". The Indian Express. 21 January 2014. मूल से 28 जनवरी 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 6 October 2015.
  17. ""Non-Film Music Nominations: Chevrolet GiMA Awards 2012 Powered By LR Active"". GiMA. मूल से 22 जनवरी 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 6 October 2014.
  18. "ITA Award for Best Singer". Awards And Winners. मूल से 4 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 September 2014.
  19. "MMA Mirchi Music Awards". MMAMirchiMusicAwards. मूल से 29 मार्च 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2018-03-24.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें