"इन्द्र कुमार गुजराल": अवतरणों में अंतर

भारतीय राजनीतिज्ञ
No edit summary
(कोई अंतर नहीं)

04:46, 25 नवम्बर 2006 का अवतरण

इन्द्र कुमार गुज़राल
Gujral.jpg
जन्मतिथि: 4 दिसंबर 1919
जन्म स्थान: झेलम, पंजाब
भारत के प्रधान मंत्री
क्रम: 12वें प्रधानमंत्री
राजनैतिक दल: जनता दल
पदग्रहण: 21 अप्रैल 1997
सेवामुक्त: 19 मार्च 1998
पूर्ववर्ती: एच डी देवगौड़ा
उत्तराधिकारी: अटल बिहारी वाजपेयी

4 दिसंबर 1919 को जन्मे इन्द्र कुमार गुजराल भारतीय गणराज्य के 12वें प्रधान मंत्री थे।.

झेलम जो अब पाकिस्तान में है, जन्मे श्री गुजराल ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय हिस्सा लिया था और 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान जेल भी गये।

अप्रैल 1997 में भारत के प्रधान मंत्री बनने से पहले उन्होंने भार्तीय मंत्रिमंडल में विभिन्न ओहदों पर काम किया। वे संचार मंत्री, संसदीय कार्य मंत्री, सूचना और प्रसारण मंत्री विदेश मंत्री, और आवास मंत्री के रुप में काम कर चुके थे।

इंदिरा गाँधी सरकार में मास्को में दूत के तौर पर इन्होंने ही 1980 में सोवियत संघ के अफ़गानिस्तान में हस्त्क्षेप का विरोध करने की नीति पर बल दिया। ये भारतीय नीति में एक बड़ा बदलाव था और इसके बाद ही भारत ने सोवियत संघ द्वारा हंगरी और चेकोस्लोवाकिया में भी हस्तक्षेप का विरोधा किया।

हिन्दी, उर्दू और पंजाबी में निपुण होने के अलावा श्री गुजराल कई अन्य भाषाओं के भी जानकार हैं और शेरो शायरी में काफी दिलचस्पी रखते हैं। इनके परिवार में इनकी पत्नी श्रीमती शीला गुजराल, दो बेटे और उनके भाई सतीश गुजराल हैं जो जाने माने वास्तुकार हैं।