श्रीदेवी

भारतीय फिल्म अभिनेत्री

श्रीदेवी (जन्म: श्री अम्मा येंजर अय्यपन; १३ अगस्त १९६३ – २४ फरवरी २०१८) एक भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री थीं, जिन्होंने तमिल, मलयालम, तेल्गु, कन्नड़ और हिन्दी सिनेमा में काम किया था।[4] भारतीय सिनेमा की पहली "महिला सुपरस्टार" कही जाने वाली श्रीदेवी ने पाँच फिल्मफेयर पुरस्कार भी प्राप्त किये। १९८० और १९९० के दशक में श्रीदेवी सबसे अधिक वेतन प्राप्त करने वाली अभिनेत्रयों में शामिल थीं, और उन्हें उस युग की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्री माना जाता है। २०१३ में भारत सरकार ने उन्हें पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया।

श्रीदेवी कपूर

2013 में श्रीदेवी
जन्म श्री अम्मा यंगर अय्यपन
13 अगस्त 1963
सिवकासी, मद्रास
(अभी तमिलनाडु), भारत
मौत 24 फ़रवरी 2018(2018-02-24) (उम्र 54)
दुबई, संयुक्त अरब अमीरात[1]
मौत की वजह पानी में डूबना[2]
पेशा अभिनेत्री, निर्माता
कार्यकाल 1967–1997, 2012–2018
जीवनसाथी बोनी कपूर (वि॰ 1996)
बच्चे 2
संबंधी देखें कपूर परिवार
पुरस्कार पद्म श्री (2013)[3]
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}

१९७५ की फिल्म जूली से उन्होंने हिन्दी सिनेमा में बाल अभिनेत्री के रूप में प्रवेश किया था। अपनी पहली फिल्म मून्द्र्हु मुदिछु नामक तमिल में थी। श्रीदेवी का बॉलीवुड में प्रवेश १९७८ की फिल्म सोलहवाँ सावन से हुआ। लेकिन उन्हे सबसे अधिक पहचान १९८३ की फिल्म हिम्मतवाला से मिली। एक के बाद एक सुपरहिट महिला प्रधान फिल्मो की वजह से उन्हें भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी अभिनेत्री के तौर पर भी जाना जाता है। सदमा, नागिन,निगाहें, मिस्टर इन्डिया, चालबाज़, लम्हे, ख़ुदागवाह और जुदाई उनकी प्रसिद्ध फ़िल्में हैं। २४ फरवरी २०१८ को दुबई में उनका निधन हुआ।[5] अपने फिल्मी करियर में श्रीदेवी ने 63 हिंदी, 62 तेलुगु, 58 तमिल, 21 मलयालम तथा कुछ कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया।

मृत्यु संपादित करें

श्रीदेवी का निधन २४ फरवरी २०१८ को१९:00 GMT में दुबई में हुआ। हालांकि यह पहले घोषित किया गया था कि मौत का कारण दिल का दौरा है, लेकिन बाद में दुबई पुलिस द्वारा जारी की गयी फोरेंसिक रिपोर्ट में संकेत मिले है कि इनकी मृत्यु होटल में बाथटब में दुर्घटनाग्रस्त रूप से डूबने से हुई है। [6]

उस समय, वह अपने पति बोनी कपूर और बेटी खुशी के साथ अपने भतीजे मोहित मारवा के संयुक्त अरब अमीरात में विवाह समारोह में थी। पहले अफवाहें फैली थी कि इनकी मृत्यु हो गयी और इसे इंटरनेट पर एक झूठी खबर माना था लेकिन इसके बाद इनके देवर संजय कपूर ने पुष्टि की कि यह सच है। उसके बाद प्रशंसकों, सह-सितारों और बॉलीवुड के सितारों ने मृत्यु पर ट्विटर पर शोक संवेदना व्यक्त की।

प्रमुख फिल्में संपादित करें

  • जैसे को तैसा (1973)
  • जूली (1975)
  • सोलहवां सावन (1978)
  • हिम्मतवाला (1983)
  • जस्टिस चौधरी (1983)
  • जानी दोस्त (1983)
  • कलाकार (1983)
  • सदमा (1983)
  • अक्लमंद (1984)
  • इन्कलाब (1984)
  • जाग उठा इंसान (1984)
  • नया कदम (1984)
  • मकसद (1984)
  • तोहफा (1984)
  • बलिदान (1985)
  • मास्टर जी (1985)
  • सरफ़रोश (1985)
  • आखिरी रास्ता (1986)
  • भगवान दादा (1986)
  • धर्म अधिकारी (1986)
  • घर संसार (1986)
  • नगीना (1986)
  • कर्मा (1986)
  • सुहागन (1986)
  • सल्तनत (1986)
  • औलाद (1987)
  • हिम्मत और मेहनत (1987)
  • नज़राना (1987)
  • मजाल (1987)
  • जोशीले (1987)
  • जवाब हम देंगे (1987)
  • मिस्टर इंडिया (1987)
  • शेरनी (1988)
  • राम अवतार (1988)
  • वक़्त की आवाज़ (1988)
  • सोने पे सुहागा (1988)
  • चालबाज़ (1989)
  • चांदनी (1989)
  • गुरु (1989)
  • गैर कानूनी (1989)
  • निगाहें (1989)
  • बंजारन (1991)
  • फ़रिश्ते (1991)
  • पत्थर के इंसान (1991)
  • लम्हे (1991)
  • खुदा गवाह (1992)
  • हीर राँझा (1992)
  • चन्द्रमुखी (1993)
  • गुमराह (1993)
  • गुरुदेव (1993)
  • रूप की रानी चोरों का राजा (1993)
  • चाँद का टुकड़ा (1994)
  • लाडला (1994)
  • आर्मी (1996)
  • मि. बेचारा (1996)
  • कौन सच्चा कौन झूठा (1997)
  • जुदाई (1997)
  • मेरी बीबी का जवाब नहीं (2004)
  • मि. इंडिया 2 (2007)
वर्ष फ़िल्म चरित्र टिप्पणी
2017 मॉम (फ़िल्म) हिन्दी फ़िल्म
2015 पूली तमिल फ़िल्म
2012 इंग्लिश विंग्लिश हिन्दी फ़िल्म
2007 हल्ला बोल
2004 मेरी बीवी का जवाब नहीं दुर्गा
1999 देवरागम तेलुगु फ़िल्म
1997 जुदाई हिन्दी फ़िल्म
1997 कौन सच्चा कौन झूठा सपना माथुर
1996 आर्मी गीता
1996 मिस्टर बेचारा
1996 ग्रेट रॉबरी रवीना
1994 चाँद का टुकड़ा
1994 गोपीकल्याना तेलुगु फ़िल्म
1993 गुमराह हिन्दी फ़िल्म
1992 खुदा गवाह हिन्दी फ़िल्म
1991 लाम्हे हिन्दी फ़िल्म
1989 चान्दनी हिन्दी फ़िल्म
1989 चालबाज़ हिन्दी फ़िल्म
1987 मिस्टर इण्डिया हिन्दी फ़िल्म
1986 नगिना रजनी हिन्दी फ़िल्म
1983 हिम्मतवाला हिन्दी फ़िल्म
1983 सदमा हिन्दी फ़िल्म
1982 मुन्द्रम पिलाई तमिल फ़िल्म
1982 बोब्बिलि पुली तेलुगु फ़िल्म
1981 मीन्दम कोकीला तमिल फ़िल्म
1981 प्रेमाभिशेकम तेलुगु फ़िल्म
1980 वरुमयीन निरम सिवप्पु तमिल फ़िल्म
1980 जॉनी तमिल फ़िल्म
1980 सरदार पाप्पू रयढू तेलुगु फ़िल्म
1979 वेतगाढू तेलुगु फ़िल्म
1978 सिगप्पू रोजक्कल तमिल फ़िल्म
1978 पदाहरेल्लू वयसू तेलुगु फ़िल्म
1977 १६ वयाथीनाइल तमिल फ़िल्म
1976 मूंन्द्रू मुदिचू तमिल फ़िल्म
1975 हेन्नू समसारदा कन्नू कन्नडा
1972 बाला भारतम तेलुगु फ़िल्म
1971 पूम्पत्ता मल्यालम
1969 थुनाइवन तमिल फ़िल्म

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Breaking: Sridevi Dies At 54". M.huffingtonpost.in. 2012-09-14. अभिगमन तिथि 2018-02-25.[मृत कड़ियाँ]
  2. "Archived copy". मूल से 24 फ़रवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 24 फ़रवरी 2018.सीएस1 रखरखाव: Archived copy as title (link)
  3. "Sridevi receives Padma Shri award". The Times of India. 6 एप्रिल 2013. मूल से 11 जनवरी 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 अक्टूबर 2015.
  4. "Sridevi: a true pan-Indian superstar from Kollywood to Bollywood". मूल से 31 मई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 जून 2018.
  5. "Bollywood actor Sridevi passes away" [बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी का निधन]. समाचार (अंग्रेज़ी में). द इंडियन एक्सप्रेस. 2018. मूल से 24 फ़रवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 फरवरी 2018.
  6. दैनिक जागरण. "बाथटब में बेसुध पड़ी थीं श्रीदेवी, जानिए क्या हुआ था उस काली रात". मूल से 1 मार्च 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 मार्च 2018.