सचिन भौमिक

फिल्म पटकथा लेखक

सचिन भौमिक (17 जुलाई 1930 - 12 अप्रैल 2011) हिन्दी फ़िल्मों के पटकथा लेखक थे जिन्हें हिन्दी सिनेमा के इतिहास का सबसे सफल लेखक कहा गया है।[1] उन्हें विशेषकर रूमानी फ़िल्मों के लेखक के रूप में पहचाना जाता है।[2] उन्होंने 100 से ज्यादा फ़िल्मों की कहानी लिखी। सबसे पहले सचिन ने नर्गिस अभिनीत लाजवंती (1958) की पटकथा लिखी थी। फिर उन्होंने अनुराधा (1960) भी लिखी जिसने सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार जीता था। फिर उनके द्वारा कई दशकों तक कई सफल फिल्मों की कहानी लिखी गई जिसमें गोल माल, खेल खेल में, कर्मा, मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, सोल्जर, ताल, कोई मिल गया और कृष शामिल है।[3]

सचिन द्वारा निर्देशित राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर अभिनीत एक फिल्म राजा रानी (1972) भी आई थी। 1971 में उन्होंने अभिनेत्री कल्पना मोहन से विवाह भी किया था लेकिन बाद में उनका तलाक हो गया।

  1. "बॉलीवुड के किस्से: सचिन भौमिक, सबसे सफल लेखक का बेहद खामोश अंत". न्यूज़ 18. Archived from the original on 20 दिसंबर 2018. Retrieved 10 जून 2018. {{cite news}}: Check date values in: |archive-date= (help)
  2. "हर रूमानी दौर के जादूगर रहे सचिन भौमिक : ऋषि कपूर". वेबदुनिया. 12 अप्रैल 2011. Retrieved 10 जून 2018.
  3. "फ़िल्मी सितारों से बड़े और भी हैं 'सितारे'". बीबीसी हिन्दी. No. 26 अप्रैल 2011. Archived from the original on 21 दिसंबर 2018. Retrieved 10 जून 2018. {{cite news}}: |first1= missing |last1= (help); Check date values in: |archive-date= (help)