सतपुड़ा पर्वतमाला

(सतपुड़ा से अनुप्रेषित)

सतपुड़ा (Satpura) भारत के मध्य भाग में स्थित एक पर्वतमाला है। सतपुड़ा पर्वतश्रेणी नर्मदा एवं ताप्ती की दरार घाटियों के बीच राजपीपला पहाड़ी, महादेव पहाड़ी एवं मैकाल श्रेणी के रूप में पश्चिम से पूर्व की ओर विस्तृत है। पूर्व में इसका विस्तार छोटा नागपुर पठार तक है। यह पर्वत श्रेणी एक ब्लाक पर्वत है, जो मुख्यत: ग्रेनाइट एवं बेसाल्ट चट्टानों से निर्मित है। इस पर्वत श्रेणी की सर्वोच्च चोटी धूपगढ़ 1350 मीटर है, जो महादेव पर्वत पर स्थित है। सतपुड़ा रेंज के मैकाल पर्वत में स्थित अमरकंटक पठार से नर्मदा तथा सोन नदियों का उद्गम होता है।[1][2]

सतपुड़ा पर्वतमाला
Satpura Range
उच्चतम बिंदु
शिखरधूपगढ़
ऊँचाई1,350 मी॰ (4,430 फीट)
निर्देशांक22°27′2″N 78°22′14″E / 22.45056°N 78.37056°E / 22.45056; 78.37056
भूगोल
भारत का स्थलाकृतिक मानचित्र जिसके मध्य में सतपुड़ा पर्वतमाला देखी जा सकती है
देश भारत
राज्य
निर्देशांक परास21°59′N 74°52′E / 21.983°N 74.867°E / 21.983; 74.867निर्देशांक: 21°59′N 74°52′E / 21.983°N 74.867°E / 21.983; 74.867

विवरण संपादित करें

सतपुड़ा पर्वत की उत्पत्ति भ्रंसन क्रिया के फलस्वरूप हुई है। इसके उत्तर में नर्मदा भ्रंस आर दक्षिण में ताप्ती भ्रंस स्थित है। सतपुड़ा की सर्वोच्च चोटी धुपगढ़ महादेव पहाड़ी पर है। इसके पूर्व में मैकाल की पहाड़ी स्थित है जो सतपुड़ा का ही बढ़ा हुआ भाग है जिसकी सर्वोच्च चोटी अमरकंटक है! जो नर्मदा नदी का उद्गम स्थल है

नदियाँ संपादित करें

सतपुड़ा क्षेत्र से कई महत्वपूर्ण नदियाँ उत्पन्न होती हैं, जैसे कि नर्मदा नदी, महानदी, ताप्ती नदी

इन्हें भी देखें संपादित करें

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Valdiya, K. S. (2015-11-26). The Making of India: Geodynamic Evolution (अंग्रेज़ी में). Springer. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 9783319250298.
  2. Valdiya, K.S.; Sanwal, Jaishri (2017-01-01). Satpura Horst and Narmada–Tapi Grabens. Developments in Earth Surface Processes (अंग्रेज़ी में). 22. पपृ॰ 237–247. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 9780444639714. डीओआइ:10.1016/B978-0-444-63971-4.00010-4.