सतिंदर सरताज का पूरा नाम सतिंदर पाल सिंह है। वे एक भारतीय गायक, गीतकार, अभिनेता और कवि हैं। वे मुख्य रूप से पंजाबी गीतों और फिल्मों से संबंधित हैं।[1] उन्हें अपने गीत "साईं" से प्रसिद्धि मिली।[2] सरताज ने वर्ष 2017 में द ब्लैक प्रिंस (फिल्म) से महाराजा दलीप सिंह के रूप में अपनी फ़िल्म की शुरुआत की।

सतिंदर सरताज
2016 में पंजाब विश्वविद्यालय में सतिंदर सरताज
2016 में पंजाब विश्वविद्यालय में सतिंदर सरताज
पृष्ठभूमि
जन्म नामसतिंदर पाल सिंह
अन्य नामसतिंदर सरताज
जन्मबजरावर, होशियारपुर, पंजाब, भारत
विधायें
पेशा
  • गायक
  • कवि
  • अभिनेता
  • संगीतकार
  • डांसर
वाद्ययंत्रस्वर, हारमोनियम, चिमटा, साज़-ए-सरताज (स्व-निर्मित वाद्य-यंत्र)
सक्रियता वर्ष2003–वर्तमान
वेबसाइटsatindersartaaj.com

प्रारंभिक जीवन संपादित करें

सतिंदर पाल सिंह का जन्म भारत में होशियारपुर, पंजाब के बजरावार गाँव में हुआ था। उन्होंने अपने गाँव के सरकारी प्राथमिक विद्यालय से पढ़ाई की। तीसरी कक्षा से उन्होंने स्थानीय बाल सभाओं में अभिनय करना शुरू कर दिया था।

उच्च शिक्षा संपादित करें

सरताज ने गवर्नमेंट कॉलेज, होशियारपुर से संगीत में ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की। उन्होंने सूफी संगीत गायन में एम.फिल. और बाद में पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ से सूफ़ी गायन में पीएच.डी. की। पीएच.डी. करते हुए उन्होंने अपने संगीत की तरफ़ ध्यान दिया। उन्होंने छह साल तक पंजाब विश्वविद्यालय में संगीत पढ़ाया। सरताज ने फ़ारसी भाषा में सर्टिफिकेट कोर्स और डिप्लोमा भी किया। उन्होंने कविता भी लिखीं और कॉलेज में ही अपना तखल्लुस (उपनाम), सरताज रख लिया।

गायन संपादित करें

सरताज ने 20 साल की उम्र में ही संगीत को अपना पेशा बना लिया था। आरंभ में वे एक किसान थे तथा एक कलाकार बनने में उनकी कोई रुचि नहीं थी।


यूट्यूब पर सरताज का गाना सुनने के बाद वर्ष 2008 में उन्हें टोरंटो, ओन्टारियो में एक कार्यक्रम में पंजाबी-कनाडाई दर्शकों के सामने गाना गाने के लिए आमंत्रित किया गया था।[3]

संदर्भ संपादित करें

  1. शर्मा, एस.डी. (17 फरवरी 2006). "Sufiana spell" [सूफ़ियाना स्पैल]. द ट्रिब्यून स्टाइल. चंडीगढ़. अभिगमन तिथि 16 अक्तूबर 2010.
  2. छिब्बर, चारु (14 अगस्त 2010). "Stirring the soul with Sufi music" [स्टिरिंग द सोल विद सूफ़ी म्यूज़िक]. द ट्रिब्यून. लुधियाना. अभिगमन तिथि 16 अक्तूबर 2010.
  3. "Exclusive SATINDER SARTAAJ Interview | In Conversation with Amin Dhillon (Ep. 10)" [एक्सक्लूसिव सतिंदर सरताज इंटरव्यू | इन कन्वरसेशन विद अनीन ढिल्लन (एपिसोड. 10)]. यूट्यूब. 27 नवम्बर 2019. अभिगमन तिथि 18 जुलाई 2023.