प्रिय Hindicreator, हिन्दी विकिपीडिया पर आपका स्वागत है!

निर्वाचित सूची उम्मीदवार का सिम्बल
निर्वाचित सूची उम्मीदवार का सिम्बल

विकिपीडिया एक मुक्त ज्ञानकोष है जो विश्वभर के योगदानकर्ताओं द्वारा लिखा जा रहा है।
कुछ भी लिखने से पहले कृपया सहायता के निम्नांकित पृष्ठों को ध्यान से पढ़ें:

किसी भी वार्ता/संवाद पृष्ठ, चौपाल या अन्य कहीं भी जहां सदस्यों के मध्य वार्ता होती है, पर अपना सन्देश छोड़ने के बाद अपना हस्ताक्षर अवश्य छोड़े। इसके लिए अपने सन्देश की समाप्ति पर --~~~~ लिख दें।

हम आशा करते है कि आपको विकिपीडिया से जुड़ने में आनन्द आएगा।

--पूर्णिमा वर्मन ०८:११, ९ अक्टूबर २००८ (UTC)

कृपया ध्यान दें कि हम विकि में सर्व सम्मति से देवनागरी अंकों का प्रयोग कर रहे हैं कृपया इनको बदलने का काम न करें।--पूर्णिमा वर्मन ०८:१५, ९ अक्टूबर २००८ (UTC)
भारतीय संविधान अंग्रेज़ी अंकों के प्रयोग की अनुमति देता है लेकिन उनको प्रयोग करने के लिए बाध्य नहीं करता। आम जनता हिन्दी या अंग्रेज़ी का चुनाव करने के लिए स्वतंत्र है। यह सही नहीं है कि भारत के किसी भी विद्यालय में हिन्दी अंक नहीं सिखाए जाते। अगर किसी ने नहीं भी सीखे हैं तो यहाँ सीखे जा सकते हैं। ऐसा कोई व्यक्ति नहीं है जो हिन्दी पढ़ना लिखना जानता हो और हिन्दी अंक न जानता हो। जिन्हें हिन्दी पढ़ने लिखने में कष्ट है उनके लिए अंग्रेजी विकिपीडिया पहले से ही है। अंक साहित्य का हिस्सा नहीं हैं ये भाषा का हिस्सा हैं। हिन्दी विकिपीडिया का उद्देश्य ऐसे लोगों की मदद करना है जो या तो अंग्रेज़ी नहीं पढ़ते या हिन्दी पढ़ना अंग्रेज़ी पढ़ने की अपेक्षा सुविधाजनक महसूस करते हैं। हिन्दी विकिपीडिया का उद्देश्य अंग्रेज़ी लादना नहीं होना चाहिए।--पूर्णिमा वर्मन १०:५८, ९ अक्टूबर २००८ (UTC)