सन्नी लियोन
सन्नी लियोन[4] (जन्म केरेनजीत कौर वोहरा, 13 मई 1981) एक भारतीय-कैनेडियन फिल्म अभिनेत्री, व्यापार-जगत से जुड़ी महिला , मॉडल और पूर्व पॉर्न फिल्म अभिनेत्री है।[5][6] उनके पास कनाडा व अमरीका की दोहरी राष्ट्रीयता है। वह 2003 में पॅण्टहाउस पॅट ऑफ़ द ईयर (Penthouse Pet of the Year) के लिए नामित हुई और विविड एंटरटेनमेंट के लिए अनुबंध स्टार थीं। इन्हें मैक्सिम (Maxim) द्वारा 2010 में 12 शीर्ष व्यस्क अभिनेताओं में नामांकित किया गया था। यह स्वतंत्र मुख्यधारा की फिल्मों और टीवी शो में भी भूमिका निभा चुकी हैं। 2011-12 में भारत आने के बाद रियलिटी शो बिग बॉस और महेश भट्ट की फिल्म जिस्म २ में काम करने के कारण चर्चा में रही हैं।[7][8][9]
सन्नी लियोन | |
---|---|
[[Image:![]() सन्नी लियोन | |
जन्म |
केरेनजीत कौर वोहरा 13 मई 1981 सार्निया, ओंटारियो, कनाडा |
जाति | भारतीय |
ऊंचाई | 5 फीट 4 इंच (1.63 मी॰) |
भार | 110 पौंड (50 कि॰ग्राम) |
जीवनसाथी | डैनियल वेबर (2011 - वर्तमान) |
बच्चे | 3 |
शुरूआती जीवन
संपादित करेंलियोन का जन्म केरेन मल्होत्रा नाम से सार्निया, ओंटारियो में एक सिक्ख पंजाबी खत्री परिवार में हुआ था। उनके पिता तिब्बत में जन्मे और दिल्ली में पले बढ़े थे। और उनकी माँ (जिनकी २००८ में मृत्यु हो गई थी[10]) नहान नाम के सिरमौर, हिमाचल प्रदेश के एक छोटे-से गाँव से थी।[11] सनी लियोनी का एक छोटा भाई भी है, जोकि पेशे से बावर्ची है। बचपन से ही वह काफ़ी चुस्त थी और लड़कों के साथ हॉकी खेलती थी।[12] वो आइस स्केटिंग करना पसंद करती थी।[13]
हालांकि वह सिक्ख थी, उनके माता-पिता ने उन्हें एक क्रिस्टी विद्यालय में दाखिल करवा दिया क्योंकि उनके लिए आम स्कूल में जाना खतरे से भरा समझा गया।[14] जब वह १२ वर्ष की थी तब उनका परिवार फोर्ट ग्रेटियट, मिशिगन चला गया और उसके एक साल बाद लेक फ़ॉरेस्ट, कैलिफोर्निया गया।[15][16] उन्होंने १९९९ में हाई स्कुल से डिग्री प्राप्त की और कॉलेज में दाखिला लिया। सनी लियोन के पति अभिनेता डेनियल वेबर हैं। वो और उनके पति ने कुल 3 बच्चों को अडॉप्ट किया है, जिनमें एक लड़की और दो जुड़वा लड़के हैं। सनी लियोन कुल 3 बच्चों की मां हैं।[17]
करियर
संपादित करेंवयस्क फ़िल्मों की दुनिया में आने से पहले वह जर्मन बेकरी, जिफ़्फ़ी लुब में कार्य करती थी। उसके बाद में एक कर और निवृत्ति मामलों से जुड़ी कंपनी में भी कार्य कर चुकी है। ऑरेंज काउंटी में नर्स की पढ़ाई करते वक्त उनकी एक सहेली, जों कामुक नर्तकी थी, ने लियोन को जॉन स्टीवंस से मिलवाया, जों एक दल्ला था। उन्होंने सन्नी की जे एलेन से मुलाकात करवाई जों पेंटहाउस (Penthouse) मैगज़ीन के चित्रकार थे। [18] जब अपने वयस्क करियर के लिए उन्हें नाम चुनना था तब उन्होंने अपना असली नाम सन्नी बताया। लियोन नाम बाद में बोब ग्सियोनी ने उन्हें दिया जों पेंटहाउस के पूर्व मालिक थे। लियोन ने पेंटहाउस के लिए चित्र निकलवाए और उन्हें पेंटहाउस की मार्च २००१ की पेट ऑफ द मंथ रखा गया।[19] इसके बाद २००१ के हस्लर (Hustler) मैगज़ीन के संस्करण में "हस्लर हनी" का सम्मान दिया गया। सनी लियोन 2017 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली सेलिब्रिटी रह चुकी हैं।[20]
भारतीय सिनेमा
संपादित करेंबिग बॉस के घर में सन्नी की मुलाकात महेश भट्ट से हुई थी। इसके पश्चात उन्हें जिस्म-२ में मुख्य भूमिका का काम दिया गया था। उसके बाद सन्नी ने एकता कपूर की रागिनी एमएमएस २ में काम किया। इस फ़िल्म में उनका "बेबी डॉल" गीत काफी प्रसिद्ध हुआ। इस फिल्म ने ६५ करोड़ रुपए कमाए। सन्नी ने वर्ष २०१४ में बनी फिल्म हेट स्टोरी 2 में "पिंक लिप्स" आइटम गीत में भी काम किया और ये गीत भी काफ़ी प्रसिद्ध हुआ। २०१४ में सन्नी कन्नड फिल्म डीके के लिए भी आइटम गाना कर चुकी हैं।[21][22]
मुख्यधारा प्रदर्शन
संपादित करेंलियोन का पहला प्रदर्शन २००५ में हुआ था, जब वह लाल क़ालीन रिपोर्टर बनी थी। यह एम टी वी अवार्ड और एम टी वी इंडिया का कार्यक्रम था। लियोन को फिल्मों में अभिनय करने का भी अनुभव है। द गर्ल नेक्स्ट डोर नामक फ़िल्म में अभिनय करने के बाद वह हिंदी फिल्मों में अभिनय करने का शौक़ रखती हैं। बिग बॉस के घर में रहने के दौरान, सन्नी ने एक प्रसिद्ध बॉलीवुड निर्देशक महेश भट्ट को संपर्क किया। महेश भट्ट ने जिस्म-२ में प्रमुख भूमिका की पेशकश की। लियोन ने इसे स्वीकार कर लिया है, जो पूजा भट्ट प्रोडक्शन हाउस और लियोन एजेंट के फिल्म आगे चर्चा में परिणाम देगा.[23]
विवाद
संपादित करेंबलात्कार कोई अपराध नहीं, वो तो साश्चर्य (surprise) यौन सम्बन्ध है। ये विचार सन्नी लियोन के द्वारा जब प्रकट किये गये, तब विवाद हुआ था।[24][25][26]
अभिनय श्रेय
संपादित करेंभारतीय फिल्में
संपादित करेंवर्ष | फिल्म | भाषा | भूमिका | नोट्स |
---|---|---|---|---|
2012 | जिस्म २ | हिन्दी | इज़्ना | |
2013 | शूटआऊट ऍट वडाला | हिन्दी | लैला | विशेष उपस्थिति |
2013 | जैकपॉट | हिन्दी | माया | |
२०१४ | रागिनी एमएमएस २ | हिन्दी | सनी लियोन | |
२०१४ | वादकररय | तमिल | स्वयं | विशेष उपस्थिति "लो आना लाइफ-उ" |
२०१४ | हेट स्टोरी २ | हिन्दी | स्वयं | विशेष उपस्थिति "पिंक लिप्स"[27] |
२०१४ | टीना और लोलो | हिन्दी | टीना | पोस्ट-प्रोडक्शन |
२०१५ | एक पहेली लीला | हिन्दी | मीरा/लीला | |
२०१५ | डी.के | कन्नड़ | स्वयं | विशेष उपस्थिति "सेशम् बगिलु तेजियम्मा"[28] |
२०१६ | मस्तीज़ादे | हिन्दी | लैला/लिली लेले | फिल्मिंग"[29] |
२०१५ | कुछ कुछ लोचा है | हिन्दी | शनाया | |
२०१५ | "बेईमान लव" | हिन्दी | टीबीए | प्री- प्रोडाक्शन |
२०१६ | "डोंगरी का राजा" | हिन्दी | स्वयं | विशेष उपस्थिति "चोली ब्लॉकबस्टर" |
२०१६ | "रईस" | हिन्दी | स्वयं | विशेष उपस्थिति "लैला ओ लैला "[30] |
२०१७ | बादशाहो | हिंदी | स्वयं | विशेष उपस्थिति "पिया मोरे" |
२०१७ | भूमि | हिंदी | स्वयं | विशेष उपस्थिति "ट्रिप्पी ट्रिप्पी" |
२०२१ | द बैटल ऑफ भीमा कोरेगांव | हिन्दी |
इन्हें भी देखें
संपादित करेंसन्दर्भ
संपादित करें- ↑ "Model: Sunny Leone". OneModelPlace.Com. अगस्त 19, 2008. Archived from the original on 28 सितंबर 2011. Retrieved सितम्बर 10, 2011.
{{cite web}}
: Check date values in:|accessdate=
(help) - ↑ सन्नी लियोन वयस्क फिल्म डेटाबेस
- ↑ "Personal Biography - Sunny Leone". IAFD.com. Archived from the original on 6 जून 2011. Retrieved सितम्बर 10, 2011.
{{cite web}}
: Check date values in:|accessdate=
(help) - ↑ "Sunny Leone's real name revealed!". हिन्दुस्तान टाईम्स. Agencies. अप्रैल 27, 2012. Archived from the original on 20 अक्तूबर 2014. Retrieved 1 April 2014.
{{cite news}}
: Check date values in:|archive-date=
(help) - ↑ Vickey Lalwani, Mumbai Mirror (अगस्त 8, 2013). "People in India are conservative: Sunny Leone". Times Of India. Archived from the original on 6 जनवरी 2016. Retrieved Dec 27, 2015.
- ↑ "Sunny Leone profile". AVN. Archived from the original on 17 अगस्त 2016. Retrieved Dec 27, 2015.
- ↑ "A Sunny day in Sarnia". Archived from the original on 1 जनवरी 2017. Retrieved जुलाई 16, 2016.
- ↑ "How Karen Malhotra turned into a world-famous porn star Sunny Leone". Archived from the original on 13 सितंबर 2016. Retrieved जुलाई 16, 2016.
- ↑ "Sunny Leone's husband Daniel Weber, also a porn star, will now make his Bollywood debut in wife's 'Jackpot' – Latest News & Updates at Daily News & Analysis". अगस्त 15, 2013. Archived from the original on 28 सितंबर 2016. Retrieved जुलाई 16, 2016.
- ↑ Joanne Cachapero (30 जुलाई 2008). "SunnyLeone.com Relaunches With Party This Weekend". AVN. Archived from the original on 1 जून 2009. Retrieved 2 जुलाई 2008.
- ↑ Luke Ford. "Interview". lukeisback.com. Archived from the original on 14 जुलाई 2011. Retrieved 13 मई 2007.
- ↑ "Sunny Leone Becomes Vivid Girl". AVN. 20 जून 2007. Archived from the original on 21 मार्च 2012. Retrieved 26 अगस्त 2007.
- ↑ Rabbits Review (15 दिसंबर 2005). "Rabbits Porn Blog: Sunny Leone Interview". Rabbits Review. Archived from the original on 2 जून 2009. Retrieved 15 दिसंबर 2005.
{{cite web}}
: Check date values in:|accessdate=
and|date=
(help) - ↑ Shawn Alff (23 अगस्त 2010). "Pornstar Sunny Leone on thriving in the wild, wild west of the adult industry". blogs.creativeloafing.com. Archived from the original on 21 नवंबर 2011. Retrieved 11 सितंबर 2010.
{{cite web}}
: Check date values in:|archive-date=
(help) - ↑ "Ambush Interview #97". Ambush Interview. 8 अक्टूबर 2006. Archived from the original on 5 नवंबर 2006. Retrieved 8 अक्टूबर 2006.
{{cite web}}
: Check date values in:|archive-date=
(help) - ↑ Weisblott, Marc (4 जुलाई 2008). "Sunny Leone's America". Eye Weekly. Archived from the original on 19 नवंबर 2008. Retrieved 4 जुलाई 2008.
{{cite news}}
: Check date values in:|archivedate=
(help) - ↑ "... और अचानक खबर आई कि सनी लियोन बन गई मां". Archived from the original on 21 जुलाई 2017. Retrieved 24 जुलाई 2017.
- ↑ Dev Review (31 मार्च 2015). "सनी लियोन के खिलाफ एफआईआर दर्ज". inextlive.jagran.com Review. Archived from the original on 2 अप्रैल 2015. Retrieved 31 मार्च 2015.
- ↑ "Sunny Leone makes history by becoming first Indian model to become a Penthouse Pet".
- ↑ "Sunny Leone: Facts". Celebrities Facts. Archived from the original on 14 दिसंबर 2017. Retrieved 13 दिसंबर 2017.
{{cite web}}
: Check date values in:|accessdate=
and|archive-date=
(help) - ↑ "सनी लियॉन को बॉलीवुड में पहला ऑफर "कलयुग" मूवी के लिए मिला था! लेकिन सनी ने एक लाख डॉलर की मांग करने पर डायरेक्टर मोहित ने मना कर दिया!". Archived from the original on 10 अक्तूबर 2019.
{{cite web}}
: Check date values in:|archive-date=
(help); Cite has empty unknown parameter:|dead-url=
(help) - ↑ "अब कन्नड़ फिल्म में सनी का धमाल, करेगी आइटम सॉन्ग". पत्रिका समाचार समूह. ५ अगस्त २०१४. Archived from the original on 8 अगस्त 2014. Retrieved ५ अगस्त २०१४.
{{cite news}}
: Check date values in:|accessdate=
and|date=
(help) - ↑ "Sunny Leone says yes to Mahesh Bhatt — हिन्दुस्तान टाइम्स". hindustantimes.com. 2011 [last update]. Archived from the original on 2 दिसंबर 2011. Retrieved 2 दिसंबर 2011.
{{cite web}}
: Check date values in:|accessdate=
,|year=
, and|archive-date=
(help)CS1 maint: year (link) - ↑ "संग्रहीत प्रति". Archived from the original on 13 अप्रैल 2018. Retrieved 13 अप्रैल 2018.
- ↑ "संग्रहीत प्रति". Archived from the original on 14 अप्रैल 2018. Retrieved 13 अप्रैल 2018.
- ↑ "संग्रहीत प्रति". Archived from the original on 14 अप्रैल 2018. Retrieved 13 अप्रैल 2018.
- ↑ "लियोन के "पिंक लिप्स" के 10 लाख प्रशंसक". पत्रिका समाचार समूह. ५ अगस्त २०१४. Archived from the original on 13 जुलाई 2014. Retrieved ५ अगस्त २०१४.
{{cite news}}
: Check date values in:|accessdate=
and|date=
(help) - ↑ "अब कन्नड़ फिल्म में सनी का धमाल, करेगी आइटम सॉन्ग". पत्रिका समाचार समूह. ७ जुलाई २०१४. Archived from the original on 8 अगस्त 2014. Retrieved ५ अगस्त २०१४.
{{cite news}}
: Check date values in:|accessdate=
and|date=
(help) - ↑ "सनी लियोन के साथ इश्क लड़ाएंगे तुषार कपूर". पत्रिका समाचार समूह. ८ जुलाई २०१४. Archived from the original on 8 अगस्त 2014. Retrieved ५ अगस्त २०१४.
{{cite news}}
: Check date values in:|accessdate=
and|date=
(help) - ↑ "'रईस' में शाहरुख खान साथ होंगी सनी लियोनी!". ज़ी न्यूज़ हिन्दी. Archived from the original on 31 मार्च 2016. Retrieved २७ मार्च २०१६.
{{cite web}}
: Check date values in:|accessdate=
(help)
बाहरी कड़ियाँ
संपादित करेंसन्नी लियोन से संबंधित मीडिया विकिमीडिया कॉमंस पर उपलब्ध है। |