सिरोही
सिरोही (Sirohi) पश्चिमी भारत में राजस्थान राज्य में एक शहर है। यह सिरोही ज़िले का प्रशासनिक मुख्यालय है और पूर्व में देवड़ा चौहान राजपूत द्वारा शासित सिरोही राज्य रियासत की राजधानी थी। इसमें पांच तहसील (प्रशासनिक प्रभाग) हैं: आबू रोड, शिवगंज, रेवदर, पिंडवाड़ा और सिरोही स्वयं। इसे देवनगरी भी कहा जाता है। सिरोही के निकटतम रेलवे स्टेशन सिरोही रोड (पिण्डवाडा़) है। सिरोही में ही राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन माउंटआबू स्थित है,जिसे "राजस्थान का शिमला" कहा जाता है। सिरोही को वर्ष 2014 में "स्वच्छ भारत अभियान" के लिए राजस्थान के 33 जिलों में पहला स्थान मिला। सिरोही के देवड़ा मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में फैले हुए है जिनके मुख्य ठिकाने बसई ,गोवर्धनपूरा,घसोई ,बोरखेड़ी देवड़ा है।और वहा भी इनकी कुलदेवी मां आशपुरा जो ठिकाना गैलाना में विराजित हे। इसके अलावा उदयपुर में भी सिरोही महाराव लाखा के वंशजों की आबादी है जो मेवाड़ महाराणा रायमल जी के समय कुंवर कीर्तिराव जी देवड़ा के नेतृत्व में मेवाड़ गए थे और मेवाड़ का गिरवा परगना सिंधी मुस्लिमों से मुक्त कराया जिसकी एवज में इन देवड़ा चौहानों को महाराणा रायमल जी द्वारा मेवाड़ का गिरवा परगना जागीर में मिला। उदयपुर में ठिकाना देबारी (देबारी के देवड़ा सरदार ठाकुर बने सिंह जी देवड़ा की पुत्री लाड़ कंवर देवड़ा से महाराणा उदय सिंह जी मेवाड़ ने विवाह किया था। महाराणा उदय सिंह जी की रानियों में देबारी की देवड़ा कन्या लाड़ कंवर का नाम अपना स्थान रखता है।) मटुण, लकड़वास, साकरोदा, डबोक, मोरवाणीया, वरडा ये ठिकाने मेवाड़ महाराणा द्वारा जागीर में थे। इनके कुलदेवी आशापुरा माता गिरवा परगने के बेड़वास की पहाड़ी पर विराजित है। जिनकी स्थापना गिरवा परगने के पाटवी मुंजेराव जी देवड़ा द्वारा नाडोल से ज्योत लाकर की गई। बाद में मेवाड़ महाराणा भगवत सिंह जी द्वारा मंदिर का जीर्णोद्धार कराया।[1][2]
सिरोही Sirohi | |
---|---|
शहर | |
निर्देशांक: 24°53′06″N 72°51′45″E / 24.885°N 72.8625°Eनिर्देशांक: 24°53′06″N 72°51′45″E / 24.885°N 72.8625°E | |
देश | ![]() |
राज्य | राजस्थान |
ज़िला | सिरोही ज़िला |
स्थापित | 1450 |
संस्थापक | राव सोभाजी, सेहस्त्रम |
शासन | |
• प्रणाली | राजस्थान सरकार |
• सभा | नगर परिषद सिरोही |
• जिला कलेक्टर | सुरेन्द्र कुमार सोलंकी भारतीय प्रशासनिक सेवा |
• पुलिस अधीक्षक | कल्याणमल मीणा भारतीय पुलिस सेवा |
• सांसद | देवजी एम पटेल |
• विधायक | संयम लोढ़ा (निर्दलीय) |
ऊँचाई | 321 मी (1,053 फीट) |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 39,229 |
भाषा | |
• आधिकारिक | हिंदी |
• स्थानीय | राजस्थानी |
समय मण्डल | भारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30) |
डाक सूचक संख्या | 307001 |
टेलीफोन कोड | 02972 |
वाहन पंजीकरण | RJ 24 , RJ 38 |
निकटतम शहर | अहमदाबाद, पाली, बाड़मेर, मेहसाणा, उदयपुर, पिण्डवाडा |
औसत ग्रीष्मकालीन तापमान | 42 °से. (108 °फ़ै) |
औसत सर्दियों के तापमान | 6 °से. (43 °फ़ै) |
वेबसाइट | sirohi |
परिवहन संपादित करें
सिरोही राष्ट्रीय राजमार्गों और राज्य राजमार्गों के माध्यम से भारत के सभी शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। आरएसआरटीसी की जयपुर, उदयपुर, अजमेर, कोटा, बाड़मेर, दिल्ली, अहमदाबाद, सूरत, कल्याण सिरोही सेंट्रल बस की स्टॉप से दैनिक सेवाएं हैं। वीआरएल ट्रेवल्स, एमआर ट्रेवल्स, एसआरएस ट्रेवल्स, श्रीनाथ ट्रेवल्स जैसी विभिन्न निजी कंपनी बसों द्वारा सिरोही से बैंगलोर और पुणे तक दैनिक सेवाएं हैं। निकटतम रेलवे स्टेशन सिरोही रोड और आबू रोड है। निकटतम घरेलू हवाई अड्डा उदयपुर और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अहमदाबाद है।
भूगोल संपादित करें
सिरोही 24.885 डिग्री N 72.8625 डिग्री E पर स्थित है। इसकी औसत ऊंचाई 321 मीटर (1053 फीट) है।[3]
शिक्षण संस्थान संपादित करें
सिरोही का एक अस्पताल और मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय से संबद्ध एक सरकारी महाविद्यालय है।
जनसंख्या संपादित करें
सन् 2011 के अनुसार सिरोही कि जनसंख्या 1036346,पुरूषजनसंख्या 534231,महिला 502115,जन.घनत्व 202, जन.घनत्व 36, लिंगानुपात 940,दशकीय वृद्धि -3,शिशुलिंगानुपात 897, दशकीय वृद्धि -21, साक्षरता दर 53.9 दशकीय दर 1.4,पुरूषों की साक्षरता दर 70,दशकीय वृद्धि 0.1,महिलाओं की साक्षरता दर 39.7 दशकीय दर 2.6 है।
इन्हें भी देखें संपादित करें
सन्दर्भ संपादित करें
- ↑ "Lonely Planet Rajasthan, Delhi & Agra," Michael Benanav, Abigail Blasi, Lindsay Brown, Lonely Planet, 2017, ISBN 9781787012332
- ↑ "Berlitz Pocket Guide Rajasthan," Insight Guides, Apa Publications (UK) Limited, 2019, ISBN 9781785731990
- ↑ "Falling Rain Genomics, Inc - Sirohi". मूल से 1 अगस्त 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 अगस्त 2018.