कामधेनु

हिंदू गाय देवी
(सुरभि से अनुप्रेषित)

कामधेनु हिन्दू धर्म में एक देवी है जिनका स्वरूप गाय का है। इन्हें 'सुरभि' भी कहते हैं। कामधेनु जिसके पास होती हैं वह जो कुछ कामना करता है उसे वह मिल जाता है। (काम = इच्छा , धेनु=गाय)। इनके जन्म के बारे में विभिन्न कथाएँ हैं। एक कथानुसार ये समुद्र मन्थन में निकलीं थीं। इनकी बेटी का नाम नन्दिनी है। कामधेनु दक्ष प्रजापति की कन्या और महर्षि कश्यप की पत्नी तथा गौ और महिष तथा भगवान शिव के ग्यारह रुद्रावतारों की माता हैं। जो ग्यारह रुद्र कामधेनु से उत्पन्न हुए थे उनके नाम हैं -:

  • कपाली
  • पिंगल
  • भीम
  • विरूपाक्ष
  • अजपाद
  • अहिर्बंधुन्य
  • शम्भू
  • चण्ड
  • भव
  • शास्ता
  • विलोहित
कामधेनु
सभी गाय और भैंस और भगवान शिव के ग्यारह रुद्रावतारों की माँ, इच्छाओं की पूर्ति करने वाली और दूध, भोजन और पोषण की देवी
अन्य नाम सुरभि, गौ माता, सबला, कपिला, कामदूह, ज्योति
संबंध देवी गाय, समुद्र मंथन से प्राप्त रत्नों में से एक
निवासस्थान स्वर्ग लोक
अस्त्र घास, घड़ा, कमल और वर मुद्रा
प्रतीक दूध भरा घड़ा
जीवनसाथी कश्यप
माता-पिता
भाई-बहन समुद्र मंथन से प्राप्त सभी रत्न साथ ही दक्ष प्रजापति की तेरासी कन्याएं
संतान एकादश रुद्र और संसार के सभी गौ और भैंस
त्यौहार गोवर्धन पूजा
मलयसिया के बातू गुफा में निर्मित कामधेनु की मूर्ति

सन्दर्भ संपादित करें