हरा गंधक बैक्टीरिया

(हरे गंधक बैक्टीरिया से अनुप्रेषित)

हरा गंधक बैक्टीरिया (Green sulfur bacteria) या क्लोरोबियेसी (Chlorobiaceae) अविकल्पी अवायुजीवी प्रकाशाहारी बैक्टीरिया का एक जीववैज्ञानिक कुल है। इग्नेवीबैक्टीरियेसी (Ignavibacteriaceae) के साथ सम्मिलित होकर यह कुल क्लोरोबी (Chlorobi) नामक जीववैज्ञानिक संघ परिभाषित करते हैं।[1]

हरा गंधक बैक्टीरिया
हरा गंधक बैक्टीरिया
वैज्ञानिक वर्गीकरण
अधिजगत: बैकटीरिया (Bacteria)
संघ: क्लोरोबी (Chlorobi)
ईनो इत्यादि, 2010
वर्ग, गण, कुल

हरे गंधक बैक्टीरिया अगतिशील और अनॉक्सीजनी प्रकाशसंश्लेषण में सक्षम स्वपोषी होते हैं। इस कुल में केवल एक ही जाति, क्लोरोहेर्पेटोन थैलेसियम (Chloroherpeton thalassium) ही गतिशील है।[1][2] जहाँ पौधे प्रकाशसंश्लेषण में ऑक्सीजन आयन को इलेक्ट्रॉन दाता के रूप में प्रयोग करते हैं, वहाँ हरे गंधक बैक्टीरिया गंधक आयन का प्रयोग करते हैं।[3] यह अक्सर गहरे समुद्री क्षेत्रों में मिलते हैं जहाँ सूरज का प्रकाश कम मात्रा में पहुँचता है।[4][5]

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. (वीर गडरिया) पाल बघेल धनगर
  2. Green BR (2003). Light-Harvesting Antennas in Photosynthesis. पृ॰ 8. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 0792363353.
  3. (वीर गडरिया) पाल बघेल धनगर
  4. (वीर गडरिया) पाल बघेल धनगर
  5. (वीर गडरिया) पाल बघेल धनगर