काला विल्डबीस्ट या सफ़ेद पूँछ वाला नू विल्डबीस्ट की दो जातियों में से एक है। यह जाति अफ़्रीका महाद्वीप के दक्षिणी इलाके में पाई जाती है। इसका सबसे करीबी रिशतेदार नीला विल्डबीस्ट है। यह दक्षिण अफ़्रीका, एस्वातीनी और लेसोथो में पाया जाता है। १९वीं शताब्दी के अंत तक अत्यधिक शिकार के कारण इनकी संख्या कुछ ही जानवर केवल दो फ़ार्मों तक सीमित रह गयी थी। तब से इसके संरक्षण का भर्सक प्रयत्न किया गया है और अब इनकी संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। इनको इनके प्राकृतिक क्षेत्र के बाहर (नामीबिया) में भी प्रचलित किया गया है। एक अनुमान के मुताबिक इनकी संख्या १८००० के लगभग हो गई है जिसमें ८०% फ़ार्मों में और बचे २०% प्राकृतिक आवासों में रह रहे हैं।[1]

काला विल्डबीस्ट
वैज्ञानिक वर्गीकरण
जगत: जंतु
संघ: रज्जुकी
उपसंघ: कशेरुकी
वर्ग: स्तनधारी
गण: द्विखुरीयगण
कुल: बोविडी
उपकुल: ऍल्सिलाफ़िनी
वंश: कॉनोकाइटिस
जाति: सी. नू
द्विपद नाम
कॉनोकाइटिस नू
(ज़िमरमैन, १७८०)
पाये जाने वाले क्षेत्र

अभिलक्षण संपादित करें

 
काला विल्डबीस्ट

नर काला विल्डबीस्ट कंधे तक १११-१२० से.मी. तक ऊँचा होता है[2] और १८० कि. तक वज़नी होता है। मादा कंधे तक १०८ से.मी. तक ऊँची और १५५ कि. तक वज़नी होती है।[3] काला विल्डबीस्ट भूरे रंग के बालों वाला होता है और उसका अयाल क्रीम से लेकर काले रंग का होता है और पूँछ क्रीम के रंग की होती है। इसके सींग आगे को मुड़कर नीचे घूमते हुये ऊपर मुड़ते हैं। यह खुले मैदानी इलाकों में ही रहना पसन्द करता है।[4]अपने करीबी बन्धु नीले विल्डबीस्ट की विपरीत काले विल्डबीस्ट प्रवास नहीं करते हैं।[5]काले विल्डबीस्ट मादा के दूध में नीले विल्डबीस्ट के बनस्बत ज़्यादा प्रोटीन, कम वसा और कम दुग्धशर्करा (lactose) होते हैं।[6]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. IUCN SSC Antelope Specialist Group (2008). Connochaetes gnou. 2008 संकटग्रस्त प्रजातियों की IUCN लाल सूची. IUCN 2008. Retrieved on २३/०९/२०१२. डाटाबेस प्रवृष्टि में क्यों यह जाति खतरे से बाहर है इसका कारण दिया गया है
  2. Lundrigan, Barbara. "Connochaetes gnou". मूल से 29 मई 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २३/०९/२०१२. |accessdate= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)
  3. "Trophy Hunting Black Wildebeest in South Africa". मूल से 30 अगस्त 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २३/०९/२०१२. |accessdate= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)
  4. Ackermann, Rebecca; James S. Brink, Savvas Vrahimis, Bonita de Klerk (2010). "Hybrid Wildebeest (Artiodactyla: Bovidae) Provide Further Evidence For Shared Signatures of Admixture in Mammalian Crania". South African Journal of Science. 106 (11/12): 90–94. डीओआइ:10.4102/sajs.v106i11/12.423.सीएस1 रखरखाव: एक से अधिक नाम: authors list (link)
  5. Hoffman, Louw; Schalkwyk, Sunet van; Muller, Nina (2009). "Effect of Season and Gender on the Physical and Chemical Composition of Black Wildebeest (Connochaetus Gnou) Meat". South African Journal of Wildlife Research. 39 (2): 170–174. डीओआइ:10.3957/056.039.0208.
  6. Osthoff, G.; A. Hugo, M. de Wit (2009). "Comparison of the Milk Composition of Free-ranging Blesbok, Black Wildebeest and Blue Wildebeest of the Subfamily Alcelaphinae (family: Bovidae)". Comparative Biochemistry and Physiology Part B: Biochemistry and Molecular Biology. 154 (1): 48–54. डीओआइ:10.1016/j.cbpb.2009.04.015.