गतिमान एक्सप्रेस

भारतीय रेल की तेज़ गति वाली रेलगाड़ी


वंदेभारत भारत में सबसे तेज़ गति से चलने वाली रेलगाड़ी में से एक है जो दिल्ली और Jhansi के बीच चलती है। यह 160 किमी प्रति घंटा (99 मील प्रति घंटा ) तक की गति से चलती है और फिलहाल भारत की सबसे तेज़ रेलगाड़ी है।[3][4]यह रेलगाड़ी एक तरफ जाने में 188 किलोमीटर दूरी तय करती है जिसमें 100 मिनट का समय लेती है। यह आगरा छावनी व हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के बीच चलती है।[5][6][7][8]भारत की सबसे तेज रफ्तार ट्रेनों पर...

गतिमान एक्सप्रेस

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर गतिमान एक्सप्रेस
संक्षिप्त विवरण
सेवा प्रकार एक्सप्रेस
प्रथम सेवा 5 अप्रैल 2016
रूट
प्रस्थान हज़रत निज़ामुद्दीन
स्टॉप्स एक बिंदु से दूसरे बिंदु तक
गंतव्य वीरांगना लक्ष्मीबाई‌ झांसी जंक्शन
दूरी तय 403 कि॰मी॰ (1,322,178 फीट)
औसत यात्रा समय 1 घंटा 40 मिनट
सेवा आवृति (फ्रीक्वेंसी) प्रतिदिन (शुक्रवार को छोड़कर)
टाइम संख्या(एँ) 12049[1] / 12050[2]
ऑन-बोर्ड सुविधाएँ
क्लास एग्ज़ीक्यूटिव चेयर कार, ऐसी चेयर कार
सीटिंग व्यवस्था हाँ
शयन व्यवस्था नहीं
कैटरिंग सुविधाएँ हाँ
देखने की सुविधाएँ एलएचबी बड़ी खिड़कियां
मनोरंजन सुविधाएँ हाँ, वाईफाई सुविधा
सामान सुविधाएं हाँ
तकनीकी
ट्रैक गेज 1,676 मि॰मी॰ (5 फीट 6 इंच)
विद्युतीकरण हाँ
संचालन गति 160 किमी/घंटा (99 मील/घंटा) अधिकतम
113 किमी/घंटा (70 मील/घंटा) औसत गति

इतिहास संपादित करें

अक्टूबर 2014 में, रेलवे ने सेवा शुरू करने के हेतु रेलवे सुरक्षा आयोग से सुरक्षा प्रमाणपत्र के लिए आवेदन किया था।[9] जून 2015 में, रेलगाड़ी की आधिकारिक तौर पर घोषणा की गई थी और इसे रेलगाड़ी संख्या 12049/50 दी गयी। रेलगाड़ी को 5 अप्रैल 2016 को शुरू किया गया।[10] [11]

सेवाएं संपादित करें

यह रेलगाड़ी शुक्रवार को छोड़कर प्रत्येक दिन चलेगी। इसमें दो इक्जिक्युटिव वातानुकूलन डिब्बे और आठ वातानुकूलन डिब्बे हैं। वातानुकूलन चेयर कार का किराया ₹750, और एक्जीक्यूटिव वातानुकूलन चेयर कार का ₹1500 रुपये है। रेलगाड़ी में महिला परिचारिकायें(होस्टेस) यात्रियों का स्वागत गुलाब का फूल देकर करेंगी और प्लेन की तरह यात्रियों को सीट पर सेवा दी जाएगी। यात्रियों के मल्टीमीडिया मनोरंजन की मुफ्त सुविधा भी इसमें उपलब्ध है। ट्रेन के डिब्बों में हॉटस्पॉट उपकरण लगाये गये हैं जिससे यात्री अपने स्मार्टफोन, टैबलेट या लैपटॉप पर सीधे इन सुविधाओं का निशुल्क लाभ उठा सकते हैं। यात्रियों को उपमा, मिनी डोसा, कांजीवरम इडली, ताजे कटे हुए फल, आलू कुलचा, स्विस रोल, भुने हुए सूखे मेवे और चिकन रोल दिए जाएंगे।[12]

पैकेज संपादित करें

ट्रेन में आगरा के लिए दो अलग-अलग हेरिटेज पैकेज उपलब्ध हैं। ये पैकेज 1 और 2 दिन के हिसाब से हैं। पूरे दिन के पैकेज में ताज महल और आगरा किला दिखाने के अलावा एक प्रमुख स्थानीय रेस्तरां में लंच, आसपास की चीजों को देखने के लिए एसी गाड़ी, स्मारकों के लिए ऐंट्री टिकट और खरीददारी भी शामिल है। एक वयस्क के लिए जहां इसका कीमत ₹ 2100 है वहीं 5 से 11 साल तक के बच्चों के लिए इसका कीमत ₹ 2000 है। विदेशियों के लिए यह ₹ 3900 रुपये और ₹ 2000 रुपये है।[13]

समय-सारणी संपादित करें

निजामुद्दीन से यह ट्रेन सुबह 8:10 बजे रवाना होती है और आगरा पहुँचने का समय सुबह 9:50 बजे है। वापसी में यह आगरा से शाम 5:50 बजे चलेगी और 7:30 बजे निजामुद्दीन पहुंचेगी।[12]

भविष्य योजना संपादित करें

दिल्ली से कानपुर के बीच भी गतिमान एक्सप्रेस को चलाने के लिए योजना बनायी जा रही है। उत्तर मध्य जोन द्वारा इस योजना पर कार्य शुरू कर दिया है। इसे चलने में अभी 2 साल तक का समय लग सकता है।[14]

गतिमान एक्सप्रेस को सफलतापूर्वक शुरू करने के बाद रेलवे के स्पैनिश फर्म टैलगो द्वारा तैयार हाई-स्पीड ट्रेनों का परीक्षण जून में मौजूदा पटरियों पर करने की संभावना है। यह ट्रेन 200 किलोमीटर प्रति घंटे की गति को छू सकती है। बार्सीलोना से 27 मार्च को एक मालवाहक जहाज से रवाना किए गया था जिसमें नौ डिब्बे हैं। यह जहाज़ मुंबई बंदरगाह पर पहुंचेगा। स्पैनिश ट्रेन निर्माता ने भारतीय रेल नेटवर्क पर मुफ्त में अपनी और तेज ट्रेनों का परीक्षण करने की पेशकश की है। पहला परीक्षण बरेली और मुरादाबाद रेल मार्ग पर 115 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार पर, दूसरा पलवल और मथुरा मार्ग पर अधिकतम 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पर व तीसरा परीक्षण दिल्ली और मुंबई के बीच अधिकतम 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से किया जाएगा।[15]

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "12049 Schedule" [12049 की समयसारणी] (अंग्रेज़ी में). टोटल ट्रैन इन्फो डॉट कॉम. मूल से 7 अप्रैल 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 5 अप्रैल 2016.
  2. "12050 Schedule" [12050 की समयसारणी] (अंग्रेज़ी में). टोटल ट्रैन इन्फो डॉट कॉम. मूल से 16 अप्रैल 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 5 अप्रैल 2016.
  3. "India's 'fastest train' beats first Shatabdi by all of two minutes" [भारत की सबसे तेज़ ट्रेन ने शताब्दी को दो मिनट से मात]. इंडियन एक्सप्रेस (अंग्रेज़ी में). मूल से 1 अप्रैल 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 5 अप्रैल 2016.
  4. "गतिमान एक्सप्रेस बनी देश की सबसे तेज ट्रेन". आजतक. 5 अप्रैल 2016. अभिगमन तिथि 22 अप्रैल 2016.[मृत कड़ियाँ]
  5. "Train to be named Gatimaan Express" [ट्रेन का नाम गतिमान एक्सप्रेस रखा जायेगा]. द हिन्दू (अंग्रेज़ी में). मूल से 1 दिसंबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 5 अप्रैल 2016.
  6. "Delhi-Agra semi-high speed train to be named Gatimaan Express" [दिल्ली-आगरा सेमी हाई स्पीड ट्रेन का नाम गतिमान एक्सप्रेस रखा जायेगा]. ज़ी न्यूज़ (अंग्रेज़ी में). मूल से 29 नवंबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 5 अप्रैल 2016.
  7. "Delhi To Agra In 100 Minutes: Gatimaan Express hits tracks next week" [दिल्ली से आगरा 100 मिनट में: गतिमान एक्सप्रेस अगले हफ्ते से ट्रैक्स पर दौड़ेगी]. इंडियन एक्सप्रेस (अंग्रेज़ी में). मूल से 2 अप्रैल 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 5 अप्रैल 2016.
  8. "India's fastest train may derail existing ones" [भारत की सबसे तेज़ ट्रेन अन्य गाड़ियों को पटरी से उतार सकती है]. इंडियन एक्सप्रेस (अंग्रेज़ी में). मूल से 15 जून 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 5 अप्रैल 2016.
  9. "Delhi-Agra semi-high speed train to be named Gatimaan Express" [दिल्ली-आगरा सेमी हाई स्पीड ट्रेन का नाम गतिमान रखा जायेगा]. इण्डिया टुडे (अंग्रेज़ी में). मूल से 20 नवंबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 5 अप्रैल 2016.
  10. "India's fastest train completes test run" [भारत की सबसे तेज़ ट्रेन ने टेस्ट रन पूरा किया]. टाइम्स ऑफ़ इंडिया (अंग्रेज़ी में). मूल से 3 जून 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 5 अप्रैल 2016.
  11. "Gatimaan Express, India's Fastest Train, To Debut On Tuesday" [गतिमान एक्सप्रेस, भारत की सबसे तेज़ ट्रेन, मंगलवार को पहली बार चलेगी]. एनडीटीवी (अंग्रेज़ी में). मूल से 2 अप्रैल 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 5 अप्रैल 2016.
  12. "आज से चलेगी देश की सबसे तेज ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस, जानें 7 खास बातें". मूल से 9 अप्रैल 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 5-04-2016. |accessdate= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)
  13. "गतिमान एक्सप्रेस हुई 'सुपरहिट', टिकट बुकिंग ने पकड़ी रफ्तार". नवभारत टाइम्स. 9 अप्रैल 2016. मूल से 14 अप्रैल 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 अप्रैल 2016.
  14. "कानपुर से दिल्ली के बीच दौड़ेगी देश की दूसरी गतिमान एक्सप्रेस". 20 अप्रैल 2016. मूल से 21 अप्रैल 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 अप्रैल 2016.
  15. "गतिमान एक्सप्रेस के बाद अब 200 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पटरियों पर दौड़ेगी टैलगो ट्रेन!". एनडीटीवी इंडिया. 8 अप्रैल 2016. मूल से 15 अप्रैल 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 अप्रैल 2016.