डैबोलिम विमानक्षेत्र

गोवा, भारत में विमानक्षेत्र।
(गोआ विमानक्षेत्र से अनुप्रेषित)

डैबोलिम हवाइअड्डा (आईएटीए: GOIआईसीएओ: VAGO) गोवा के डैबोलिम में स्थित है। गोवा का एकमात्र अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा होने की वजह से इसे गोवा हवाईअड्डा [2]भी कहते है। भारतीय नौसेना के आईएनएस हंसा नामक नौसिनिक हवाइअड्डे के अन्दर एक नागरिक परिक्षेत्र में इसे भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा सन्चालित किया जाता है। इसकी हवाईपट्टी कंक्रीट से बनी समतल सड़क है। इसकी संचालन प्रणाली यांत्रिक है। इसकी उड़ान पट्टी की लंबाई 11200 फी॰ है। डैबोलिम में स्थित यह गोवा का एकमात्र अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा है। यह वास्को डी गामा नामक शहर से ४ किमी दूर व गोवा की राजधानी पणजी से ३० किमी दूर स्थित है।

डैबोलिम हवाईअड्डा
विवरण
हवाईअड्डा प्रकारसैन्य/नागरिक
स्वामित्वगोआ सरकार और भारतीय नौसेना[1]
संचालकभारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण
सेवाएँ (नगर)गोवा
स्थितिडैबोलिम, मोरमुगांव, गोवा, भारत
समुद्र तल से ऊँचाई56 मी॰ / 184 फुट
निर्देशांक15°22′51″N 073°49′53″E / 15.38083°N 73.83139°E / 15.38083; 73.83139निर्देशांक: 15°22′51″N 073°49′53″E / 15.38083°N 73.83139°E / 15.38083; 73.83139
मानचित्रसभी
डैबोलिम हवाईअड्डे का मानचित्र
डैबोलिम हवाईअड्डे का मानचित्र
GOI is located in गोवा
GOI
GOI
GOI is located in भारत
GOI
GOI
उड़ानपट्टियाँ
दिशा लम्बाई सतह
मी॰ फ़ीट
08/26 3,430 11,253 एस्फाल्ट
सांख्यिकी (अप्रैल 2020 – मार्च 2021)
यात्री संख्या2,890,545(कमी65.4%)
विमान यातायात22,141(कमी61.6%)
कार्गो भार (टन)3,965 (कमी26.8%)

इस हवाईअड्डे के टर्मिनल का उद्घाटन २०१३ में हुआ था। २०१७-१८ में यहाँ लगभग ७७ लाख यात्रियों का आवगमन हुआ था। यहां नवम्बर से मई के बीच यूरोपीय हवाईअड्डों से कई उड़ानें चलती हैं। कुछ उड़ानें रूस से भी आती हैं। यहाँ से सबसे ज्यादा उड़ानें मुम्बई के लिये चलती हैं। हवाईअड्डा छोटा होने और नौसेना का अड्डा होने के नाते यहाँ अब और विस्तार सम्भव नहीं है इसलिये पास के परनेम तालुका के मोपा में एक नया हवाईअड्डा निर्मित हो रहा है जिसके २०२२ में पूरा होने की सम्भावना है। [3]

सुविधायें संपादित करें

भवन ढाँचा संपादित करें

यह हवाईअड्डा लगभग 688 हेक्टेयर (1,700 एकड़) क्षेत्र में फैला हुआ है जिसके अंदर 14 हेक्टेयर (35 एकड़) का एक नागरिक परिक्षेत्र है। नागरिक परिक्षेत्र भाविप्रा द्वारा संचालित होता है। प्रतिदिन की लगभग कुल १८० उड़ानों[4] में से अधिकांश नागरिक विमान दोपहर १ बजे से रात ९ बजे तक उड़ते हैं। ऐसा नौसेना के प्रतिबंधों की वजह से होता है जो नौसैनिक विमानों के प्रशिक्षण के लिये बनाये गये हैं। सितम्बर २०१७ में भाविप्र और नौसेना ने बोइंग ७४७ विमान उतरने लायक एक पूरी लम्बाई का समानान्तर हवाईपट्टी और विमानों के पार्किंग मार्ग बनाने व खर्च साझा करने का समझौता किया।[5] जनवरी २०१८ में इस परियोजना को पर्यावरण विभाग से मंजूरी भी मिल गई। ३७१० मीटर लंबा पार्किंग मार्ग बनाने वाली यह परियोजना तीन चरणों में पूरी होगी। [4] परियोजना का पहला चरण नवम्बर २०१९ में समाप्त हुआ।[6] पूरी हो चुके पार्किंग मार्ग को दिसम्बर २०१९ में खोल दिया गया। इसकी वजह से रनवे की क्षमता १५ उडान प्रति घंटे से बढकर १८-२० उडानें प्रति घंटा हो गई। [7]

टर्मिनल संपादित करें

गोवा हवाईअड्डे के कुछ चित्र
 
नए एकीकृत टर्मिनल भवन का मॉडल
नए एकीकृत टर्मिनल भवन का मॉडल 
 
गोवा हवाईअड्डे पर प्रस्थान क्षेत्र
गोवा हवाईअड्डे पर प्रस्थान क्षेत्र 
 
गोवा अन्तरराष्ट्रीय हवाईअड्डा, भारत
गोवा अन्तरराष्ट्रीय हवाईअड्डा, भारत 
 
दूसरे तल पर प्रतीक्षा भवन
दूसरे तल पर प्रतीक्षा भवन 

हवाईअड्डे का एकीकृत टर्मिनल देसी और विदेशी दोनों ही तरह के उड़ानों के लिये उपयोग में लाया जाता है। इसे दिसम्बर २०१३ में शुरु किया गया था। चार तलों वाले इस भवन की संरचना कलात्मक शीशों, विशाल स्टील के स्तंभों व फ्रेमरहित शीशे के आवरणों से सुसज्जित है। ३६००० वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला यह टर्मिनल सालाना ५० लाख यात्रियों के उपयोग के लिये बनाया गया है। इसके पास ८ ऐरोब्रिज हैं। टर्मिनल पर एक सामान जांचने की प्रणाली और सीवेज ट्रीटमेंट प्रणाली है। यहाँ एटीएम, रेस्तराँ, वाई-फाई, सूचना-डेस्क, शौचालय, चिकित्स्कीय सुविधाएँ और धूम्रपान क्षेत्र हैं।[8] यहां ७५ चेक-इन काउंटर, प्रस्थान के लिये २२ प्रवासी काउंटर, आगमन के लिये १८ प्रवासी काउंटर, १४ सुरक्षा जांच काउन्टर और ८ कस्टम विभाग के काउंटर हैं। चार मंजिला इस इमारत के तहखाने में बिजली सम्बन्धी कमरे और कार्गो संबन्धित कार्य होते हैं। भूतल पर चेक-इन काउंटर और प्रथम तल पर सुरक्षा जाँच बूथ हैं। दूसरे तल पर सुरक्षा जांच के बाद विमान में बैठने से पहले यात्री प्रतीक्षालयों में विश्राम कर सकते हैं।

उड़ाने और गंतव्य संपादित करें

 
गोवा के डैबोलिम हवाईअड्डे का दृष्य
 
गोवा के डैबोलिम हवाईअड्डे पर एक विमान
वायुसेवाएंगंतव्य
एयर एशिया इंडियाबैंगलोर, चेन्नई, दिल्ली, हैदराबाद, मुम्बई
एयर इंडिया आगरा,[9] दिल्ली, मुम्बई, सूरत
एलाइंस एअरमैसूर,[10] मुम्बई
गो फर्स्ट[11] अहमदाबाद, बैंगलोर, दिल्ली, हैदराबाद, मुम्बई[12]
इंडीगोअहमदाबाद, बैंगलोर, चंडीगढ़, चेन्नई, दिल्ली, हुबली विमानक्षेत्र, हैदराबाद, इंदौर, कन्नूर, कोलकाता, लखनऊ, मुम्बई, नागपुर, पुणे, सूरत[13]
स्पाइस जेटअहमदाबाद, बैंगलोर, चेन्नई, दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता, मुम्बई, पुणे, राजकोट, सूरत[14]
टीयूआई एयरवेज
मौसमी:लंदन गैटविक, मैन्चेस्टर,
विस्ताराबैंगलोर,[15] दिल्ली, मुम्बई, पुणे

यातायात संपादित करें

देखें स्त्रोत विकीडाटा क़्वेरी.

इन्हें भी देखें संपादित करें

मुम्बई हवाईअड्डा
पुणे हवाईअड्डा
नागपुर हवाईअड्डा

सन्दर्भ संपादित करें

  1. बिज़िनेस स्टैन्डर्ड (16 मई 2010). "Two airports likely for Goa". बिज़िनेस स्टैन्डर्ड (अंग्रेज़ी में). Business-standard.com. अभिगमन तिथि ५ अक्टूबर २०२१.
  2. "Goa international Airport" [गोवा अंतर्राष्ट्रीय विमानपत्तन]. flightradar.com. अभिगमन तिथि २९ अक्टूबर २०२१.
  3. "GMR signs deal with Goa government to develop Mopa airport". indianexpress.com (अंग्रेज़ी में). 8 नवम्बर 2016. अभिगमन तिथि 5 अक्टूबर 2021.
  4. "AAI, Navy explore feasibility of more flights from Goa airport" [भाविप्र और नौसेना गोवा हवाईअड्डे से और उड़ानों की सम्भावना तलाश रहे हैं]. टाइम्स ऑफ़ इंडिया (अंग्रेज़ी में). 14 अक्टूबर 2019. अभिगमन तिथि 15 अक्टूबर 2019.
  5. "Construction of Parallel Taxi Track at Dabolim Airport, Goa" [डैबोलिम हवाईअड्डा गोवा में समानान्तर रनवे व पार्किंग मार्ग का निर्माण।] (PDF) (अंग्रेज़ी में). Environmentalclearance.nic.in. 3 दिसम्बर 2013. अभिगमन तिथि 7 अक्टूबर 2021.
  6. "Goa airport taxiway to be ready by November". टाइम्स ऑफ़ इंडिया (अंग्रेज़ी में). 9 अक्टूबर 2019. अभिगमन तिथि 15 अक्टूबर 2019.
  7. "Goa: North parallel taxi track opened for air traffic at Dabolim Airport" [डैबोलिम हवाईअड्डे पर उत्तरी समानान्तर रनवे उड़ान यातायात के लिये खोला गया]. एएनआई. 21 दिसम्बर 2019. अभिगमन तिथि 22 दिसम्बर 2019.
  8. "GOA AIRPORT SERVICES" [गोआ हवाईअड्डा की सुविधाएँ]. goanairport. अभिगमन तिथि ७ अक्टूबर २०२१.
  9. "Air India begins weekly flight between Agra and Goa". हिन्दुस्तान टाइम्स. अभिगमन तिथि 23 जनवरी 2021.
  10. "Alliance Air Schedule". अभिगमन तिथि 23 मार्च 2021.
  11. "Budget airline GoAir rebrands as Go First".
  12. "Domestic And International Flight Schedules-GoAir Airlines". मूल से 7 मार्च 2021 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 मार्च 2021.
  13. "Flight Schedule For Domestic And International Flights-Indigo". अभिगमन तिथि 23 मार्च 2021.
  14. "SpiceJet Flight Schedule". अभिगमन तिथि 23 मार्च 2021.
  15. "Flight Schedule". विस्तारा. अभिगमन तिथि 18 अप्रैल 2021.