डोटेली या डोट्याली मुख्य रूप से नेपाल के सुदूर-पश्चिमांचल विकास क्षेत्र और मध्य-पश्चिमांचल विकास क्षेत्र में बोली जानेवाली एक हिंद-आर्य भाषा है।[2] नेपाल के क़रीब 8,00,000 द्वारा मातृभाषा के रूप में बोली जानेवाली यह भाषा नेपाली से भारी रूप से प्रभावित कुमाऊँनी की एक उपभाषा है जो देवनागरी में लिखी जाती है। नेपाल का संविधान-2015 की धारा 5, भाग 1 अनुसार डोटेली को आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया गया है।[1]

डोटेली
डोट्याली
बोलने का  स्थान नेपाल
तिथि / काल 2011
क्षेत्र डोटी जिला, सुदूर-पश्चिमांचल विकास क्षेत्र और मध्य-पश्चिमांचल विकास क्षेत्र
मातृभाषी वक्ता नेपाल में 7,88,000
भाषा परिवार
लिपि देवनागरी
राजभाषा मान्यता
नियंत्रक संस्था कोई संगठन नहीं
भाषा कोड
आइएसओ 639-3 dty
लुआ त्रुटि Module:Location_map में पंक्ति 422 पर: No value was provided for longitude।

उत्पत्ति और इतिहास संपादित करें

राहुल सांकृत्यायन के मुताबिक़ 1790 तक डोटी ज़िला पर कुमाऊँ मंडल के कत्यूरी राजवंश का राज था जिसके दौरान कुमाऊँनी भाषा से डोटेली बोली की उत्पत्ति हुई थी। कत्यूरी राजवंश का आठ राज्यों में विभाजन होने के बाद डोटी राज्य की रचना हुई थी।[3] नेपाल में डोटेली को नेपाली की ही एक बोली मानी जाती है पर विद्वानों द्वारा डोटेली को एक भिन्न और स्वतंत्र भाषा का दर्जा देने की माँग हो रही है।

उपभाषाएँ संपादित करें

खुद ही कुमाँऊनी भाषा की एक उपभाषा होने के बावजूद डोटेली की बैतडेली, बझांगी और दार्चुली लगायत अन्य कुछ उपभाषाएँ भी हैं।[4] इन उपभाषाओं में ज़्यादा अंतर नहीं है और इन उपभाषाओं को आसानी से समझा जा सकता है। नेपाल के विभिन्न ज़िलों में डोटेली को विभिन्न नाम से जाना जाता है। उन नामों को निम्न तालिका में प्रस्तुत किया गया है:

ज़िला अनुसार भाषा का नाम
ज़िला भाषा का नाम
कैलाली बैतडेली, बझांगी, नेपाली
कंचनपुर बैतडेली नेपाली, नेपाली
डोटी डोट्याली, डोटेली
डडेलधुरा डोट्याली, डडेलधुरी
बैतडी बैतडी, बैतडेली, डोट्याली
दार्चुला दार्चुलेली, डोट्याली
बझांग बझांगी, बझांगी नेपाली, नेपाली

डोटेली और नेपाली में अंतर संपादित करें

हिंदी डोटेली नेपाली
अचार डाडा अचार
अंदर भितर भित्र
अदरक आदो अदुवा
आटा धुलो पिठो
आदमी बैकान पुरुष
आप/तुम तम तपाईँ / तिमी
आम आम आँप
इंसान मान्सु मान्छे
उजाला झक्पट्टाल उज्यालो
उनका उनरो उनको
उल्टा बिप्प्या उल्टो
उसने उइले उसले
ऊपरी मल्लो माथिल्लो
ओह
औरत बैकिनी महिला
कंडाली सिण्नो सिस्नो
कनिष्ठा टिट्या औंलो कान्छी औँला
कल (अतीत) बेलि हिजो
कहना भुण्नु भन्नु
किसका कैको कसको
किसे कैलाई कसलाई
कीचड़ कच्यार हिलो
कुल्हाड़ी तिखुन बन्चरो
केला केला केरा
केले का पात साँपडो केराको पात
कैसे हैं? कसाछौ कस्तो हुनुहुन्छ ?
कोलाहल काला रे कनौटो कोलाहल
क्या पता धैइ खै
क्षमता से ज़्यादा खाना हनोद्दु मात्रा भन्दा बढी खानु
खुरपा बनास खुर्पा
खुले में शौच करने की जगह गौण खुला आकासमुनि दिसापिसाब गर्ने ठाउँ
खूबसूरत रुबशो खात अत्यन्तै सुन्दर
गरमी हुई घाम भ्यो गर्मी भयो
गाल कन्पुडो गाला
गीलापन कच्पण्नु गिलोपना
चलना हिट हिँड्नु
छोटा भाई/छोटी बहन काजी भाइ / बहिनी
जगह ठौर ठाउँ
जात्रा जाँत जात्रा
जूं जोडो जुम्रा
जैव उर्वरक पर्सो जैविक मल
ठंडा ठन्न चिसो
तंबाकू तमाख तमाखु
तला हुआ मांस चोखिउन भुटुन
थोड़ा नानु अलिकति
दर्द होना चिड्कन दुख्नु
दही धिनाली दही
दही जमाने का बरतन पारो दही जमाउने भाँडो
दूध देने वाली गाय धिन्वा गाई दूध दिने गाई
देवर/ननद गोसि देवर / नन्द
दोपहर छकला दिउँसो
नदी गाड नदी
नहीं है नैथिन छैन
नीचे तलतिर तल
पत्नी स्वाइनी स्वास्नी
परसों (अतीत) पोरु अस्ति
प्यार सोराई, समराई माया
प्यार से खुद से छोटे लोगों को संबोधन करने का शब्द बुद्या मायाले आफूभन्दा सानोलाई गरिने सम्बोधन
फूफा पुसाइ फुपाजु
फेंकना खित् फाल्नु
बकरी बाकोरो बाख्रा
बंजर बैलो बाँझो
बारात बर्यात् जन्ती
बावला बौला पागल
बाहर बाईर बाहिर
बिल्ली बिल्लो बिरालो
बुलाना धदिउनु बोलाउनु
बेटा चेलो छोरा
बेटी चेली छोरी
बेलचा साफ्लो साबेल
बैल बल्ल गोरु
भाभी बौजु भाउजू
मक्खन रखने का बरतन हडप्या नौनी राख्ने भाँडो
मत कीजिए जनगर नगर्नुहोस्
मत जाइए जनजा नजानुहोस्
मत बैठिए जनबस नबस्नुहोस्
माता इजा आमा
मेंढक झगुलो भ्यागुता
मैंने मुइले मैले
मोटा बकलो बाक्लो
मोज़े का गेंद गीर सानो खालको मोजाको बल
मौसी कइसि सानीमा
रुपया रुप्या रुपियाँ
रोम जाबर रौँ
शरीर हड शरीर
शादी बर्यात बिहे
शाम बासा साँझ
शोर मचाना धीराट बहनी मचौन हल्ला गर्नु
सपना सुईना सपना
सिर मुण्डो टाउको
सीधा सप्प्या सुल्टो
सुखी हुई घास गाज्जो सुकेको घाँस
सुनना सुण्नु सुन्नु
सुबह ब्यानल बिहान
सूतिका जत्काल सुत्केरी
सौतेली माँ काखी कान्छी आमा
हँसिया आँसि हँसिया
हिसालू हँस्याल ऐँसेलु
ज़्यादा झिक्क, भत्ती धेरै

इन्हें भी देखें संपादित करें

संदर्भ संपादित करें

  1. Interim Constitution of Nepal 2063 (पीडीऍफ़), वर्ल्ड स्टेट्समेन, 2007
  2. आधिकारिक भाषा सारांश (PDF), केंद्रीय तथ्यांक विभाग, 2012, मूल (पीडीऍफ़) से 2 दिसंबर 2012 को पुरालेखित, अभिगमन तिथि 8 फ़रवरी 2021
  3. "T.R. Vaidya - ADVANCED HISTORY OF NEPAL". web.archive.org. 9 फ़रवरी 2005. मूल से पुरालेखित 9 फ़रवरी 2005. अभिगमन तिथि 8 जनवरी 2020.सीएस1 रखरखाव: BOT: original-url status unknown (link)
  4. A Sociolinguistic Study of Dotyali (पीडीऍफ़), त्रिभुवन विश्वविद्यालय, 2014

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें