दबंग 2
दबंग 2 अरबाज खान प्रोडक्शंस के बैनर के तहत अरबाज़ ख़ान द्वारा निर्देशित और निर्मित २०१२ की एक भारतीय एक्शन कॉमेडी फिल्म है। यह २०१० की फिल्म दबंग की अगली कड़ी है और दबंग फिल्म श्रृंखला की दूसरी फिल्म है। फिल्म की कहानी दिलीप शुक्ला ने लिखी है तथा सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा और प्रकाश राज इस फिल्म में प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी तबादले के बाद कानपुर पहुंचे इंस्पेक्टर चुलबुल पांडे (सलमान खान) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका सामना वहां राजनेता बच्चा सिंह (प्रकाश राज) से होता है।
दबंग 2 | |
---|---|
![]() फिल्म पोस्टर | |
निर्देशक | अरबाज़ ख़ान |
लेखक | दिलीप शुक्ला[1] |
निर्माता |
अरबाज खान मलाइका अरोड़ा खान |
अभिनेता |
सलमान खान सोनाक्षी सिन्हा प्रकाश राज अरबाज खान विनोद खन्ना |
छायाकार |
असीम मिश्रा महेश लिमये |
संपादक | हेमल कोठारी |
संगीतकार |
गीत: साजिद-वाजिद पार्श्व संगीत: संदीप शिरोडकर |
निर्माण कंपनी |
अरबाज खान प्रोडक्शंस |
वितरक | अरबाज खान प्रोडक्शंस |
प्रदर्शन तिथियाँ |
|
लम्बाई |
125 मिनट[2] |
देश | भारत |
भाषा | हिंदी |
लागत |
₹80 करोड़ [3] |
कुल कारोबार | अनुमानित₹249 करोड़[3] |
२०१० में दबंग फिल्म रिलीज़ होने के बाद इस फिल्म का विकास शुरू हुआ। अभिनव कश्यप के बाहर हो जाने के बाद निर्माता अरबाज खान ने फिल्म का निर्देशन अपने हाथों में ले लिया। सलमान, सोनाक्षी, अरबाज तथा विनोद खन्ना ने क्रमशः चुलबुल पांडे, रज्जो, मक्खी तथा प्रजापति पांडे के फिल्म दबंग के पात्र निभाए। फिल्म की शूटिंग ९ मार्च २०१२ को मुंबई के कमालिस्तान स्टूडियो में शुरू हुई, हालांकि बाकी की शूटिंग फिल्म सिटी में की गयी।
८ नवंबर २०१२ को फिल्म के पहले पोस्टर का अनावरण किया गया, और १० नवंबर २०१२ को खान के रियलिटी शो बिग बॉस ६ पर फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ था। फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर २१ दिसंबर २०१२ को रिलीज किया गया था। इस फिल्म ने भारत में तीन दिन में लगभग ५८ करोड़ रुपये की कमाई कर एक था टाइगर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। एक था टायगर के बाद यह २०१२ की दूसरी सबसे बड़ी कमाई वाली हिंदी फिल्म है।
कथानाक
संपादित करेंलालगंज में छेदी सिंह के खात्मे के बाद इंस्पेक्टर चुलबुल पांडे अब कानपुर में एक स्थानीय पुलिस स्टेशन का प्रभारी है, और कानपुर में अपनी पत्नी रज्जो, भाई मक्खी और सौतेले पिता के साथ रहता है। कानपुर में, एक हत्यारा दिनदहाड़े एक गवाह की हत्या कर देता है, जो एक खतरनाक डॉन के खिलाफ गवाही देने वाला होता है। चुलबुल उस हत्यारे का पीछा कर उसे एक कॉफ़ीहाउस में मार देता है। वह डॉन वास्तव में बच्चा सिंह होता है, जो एक संघर्षरत राजनेता है। कई सार्वजनिक विवादों के बाद, बच्चा का छोटा भाई गेंडा उसे चुलबुल से छुटकारा पाने के लिए राजी कर लेता है, और फिर चुलबुल के सौतेले पिता को धमकी देता है कि अगर चुलबुल ने बच्चा सिंह की आपराधिक गतिविधियों में हस्तक्षेप करना बंद नहीं किया, तो वह उसके पूरे परिवार को मार देगा।
गेंडा काफी समय से एक लड़की का उत्पीड़न कर रहा होता है, और उसकी शादी के दिन उसका अपहरण करने के लिए मंडप में पहुंच जाता है। चुलबुल भी कुछ हवलदारों के साथ शादी में आता है और गेंडा से वहां से चले जाने के लिए कहता है, लेकिन वहां से जाने की जगह गेंडा चुलबुल का अपमान करता रहता है, जिसके कारण आक्रोश में चुलबुल गेंडा की मंडप में ही हत्या कर देता है। इस बीच उसकी पत्नी गर्भवती हो जाती है, और हर कोई चुलबुल को अपने परिवार की सुरक्षा के लिए बच्चा को अकेला छोड़ देने की सलाह देता है। अपने भाई की मौत से गुस्साया बच्चा अगले चुनावों से पहले ही चुलबुल से बदला लेने की ठान लेता है। वह एक मंदिर में जाता है, जहां रज्जो और मक्खी भी उपस्थित होते हैं, और वहां मक्खी को गोली मारकर रज्जो को मंदिर की सीढ़ियों से धकेल देता है। हालांकि उस हमले में दोनों जीवित तो बच जाते हैं, लेकिन रज्जो का गर्भपात हो जाता है।
अपने होने वाले बेटे की मृत्यु की खबर सुनकर चुलबुल बच्चा के घर जाता है, और वहां उसके सारे आदमियों को मार देता है। इसके बाद वह बच्चा को गिरफ्तार करने की कोशिश करता है, लेकिन जब बच्चा उसे छेड़ने लगता है, तो वह तुरंत एक बंदूक से बच्चा की छाती में 2 गोलियां दाग देता है, जिससे बच्चा की वहीं पर मौत हो जाती है। बाद में, चुलबुल और रज्जो अपने पहले बच्चे को जन्म देते हैं, जो एक लड़का है। फिल्म के अंत में छेदी सिंह का फोटोग्राफर वहां पहुँचता है, और चुलबुल पांडे से एक पारिवारिक फोटो खींचने की बात कहता है। वे सभी हंसते हैं और फोटोग्राफर उनका चित्र लेकर चल देता है।
पात्र
संपादित करें- सलमान खान - इंस्पेक्टर चुलबुल पांडे
- सोनाक्षी सिन्हा - रज्जो पांडे
- अरबाज़ ख़ान - मक्खनचंद्र "मक्खी" पांडे
- विनोद खन्ना - प्रजापति पांडे
- माही गिल - निर्मला पांडे
- प्रकाश राज - ठाकुर बच्चा सिंह
- निकितिन धीर - चुन्नी
- दीपक डोबरियाल - गेंडा
- गिरीश सहदेव - इंस्पेक्टर सिद्दीकी
- मनोज पाहवा - पुलिस आयुक्त
- आशा सैनी (विशेष उपस्थिति)[4]
- संदीपा धर - अंजली[5][6]
- मलाइका अरोड़ा खान (गीत "पांडेजी सीटी" में विशेष उपस्थिति में)
- करीना कपूर (गीत "फेवीकोल से" में विशेष उपस्थिति में)
- टीनू आनंद (विशेष उपस्थिति)
- मनोज जोशी (विशेष उपस्थिति)
- नितेश पांडे (विशेष उपस्थिति)
- प्रदीप काबरा
- पंकज त्रिपाठी
निर्माण
संपादित करेंविकास
संपादित करेंजब निर्देशक अभिनव कश्यप ने अगली कड़ी के निर्देशन से बाहर होने का फैसला किया, तो अरबाज खान ने खुद ही फिल्म का निर्देशन करने का निर्णय लिया।[7] मुख्य खलनायक की भूमिका के लिए प्रकाश राज को चुना गया।[8] करीना कपूर को फिल्म में एक आइटम गीत के लिए जोड़ा गया,[9][10] हालांकि पहले कैटरीना कैफ को यह भूमिका दी गयी थी।[11]
फरवरी २०१२ में यह समाचार आया था की फिल्म के वितरण अधिकारों को यूटीवी मोशन पिक्चर्स को १.४० अरब रुपये की कीमत पर बेच दिया गया, जो तब तक किसी बॉलीवुड फिल्म के लिए सबसे ज्यादा था।[12] लेकिन बाद में यूटीवी मोशन पिक्चर्स ने इस समाचार को पूरी तरह से नकली और बकवास करार दिया।[13] चुलबुल पांडे के पुलिस स्टेशन की दीवार पर तैयार किए गए राष्ट्रीय प्रतीक को गलत तरीके से चित्रित किया गया था। राष्ट्रीय भावनाओं से संबंधित मामूली विषमता के प्रति संवेदनशील, केंद्रीय फिल्म प्रमाणन ने निर्माता-निर्देशक अरबाज खान से फिल्म के फ्रेम के कोने को धुंधला करने को कहा।[14]
फ़िल्म-निर्माण
संपादित करेंफिल्म की शूटिंग मार्च २०१२ में शुरू हुई।[15] पहले निर्माताअों ने कानपुर में ही फिल्म की शूटिंग करने की योजना बनायी थी।[16] कानपुर शहर का एक सेट मुंबई में कमालिस्तान स्टूडियो में बनाया गया था, जहां फिल्म का पहला कार्यक्रम शॉट किया गया।[17] पूरे स्टूडियो को फिल्म के लिए किराए पर लिया गया था, इसे बॉलीवुड में पहली बार बनाया गया था।[18] पहले चरण में एक कव्वाली गीत की शूटिंग भी शामिल थी।[19] पहले चरण के बाद, मुंबई में फिल्म सिटी में बाकी फिल्म की शूटिंग की गयी। आखिरी चरण की शूटिंग सतारा में हुई।[17] फिल्म की शूटिंग के तीसरे दिन ही सलमान खान ने सिनेमेटोग्राफर के.के. सेन्थिल कुमार की जगह असीम कुमार का चयन किया।
प्रचार
संपादित करेंचुलबुल पांडे, दबंग 2 में खान द्वारा निभाया गया किरदार फिल्म के प्रचार के लिए स्टार प्लस के धारावाहिक दीया और बाती हम में दिखाई दिया, जो १२ और १३ दिसंबर २०१२ को प्रसारित हुआ था।[20][21] फिल्म के प्रचार के लिये सलमान और सोनाक्षी १७ दिसंबर २०१२ को सा रे गा मा पा के सेट पर भी गए, जो पश्चिमी मुंबई उपनगर खार के केतनव थिएटर में था।[22][23][24][25] १९ दिसंबर २०१२ को दबंग 2 की एक विशेष स्क्रीनिंग रखी गई थी।[26] २० दिसंबर २०१२ को एक अन्य प्रीमियर आयोजित किया गया था, जिसमें आमिर खान ने भी भाग लिया था।[27]
रिलीज़
संपादित करेंदबंग 2 को भारत में ३५०० और विदेशों में ४५० स्क्रीनों पर २१ दिसंबर २०१२ को रिलीज़ किया गया।[28][29][30] यह फिल्म ६० करोड़ रुपयों के बजट पर बनाई गई थी। दबंग 2 में भारत और दुनिया भर में किसी भी फिल्म के लिए सबसे अधिक स्क्रीनों पर रिलीज़ किया गया था। काई पो चे! और भाग मिल्खा भाग के ट्रेलरों को भी दबंग 2 के साथ ही रिलीज़ किया गया था।[31][32]
संगीत
संपादित करेंदबंग २ | ||||
---|---|---|---|---|
फिल्म संगीत साजिद-वाजिद द्वारा | ||||
जारी | 15 नवम्बर 2012 | |||
संगीत शैली | फिल्म संगीत | |||
लंबाई | 31:09 | |||
लेबल | टी-सीरीज़ | |||
साजिद-वाजिद कालक्रम | ||||
|
फिल्म में संगीत साजिद-वाजिद ने तथा पार्श्व संगीत संदीप शिरोडकर ने दिया है। फिल्म की एल्बम में कुल ९ गीत हैं, जिन्हें जलीस शेरवानी, इरफ़ान कमल तथा समीर ने लिखा है।
क्र॰ | शीर्षक | गीतकार | Singer(s) | अवधि |
---|---|---|---|---|
1. | "दगाबाज़ रे" | समीर | राहत फ़तेह अली खान, श्रेया घोषाल, शादाब फरीदी | 4:47 |
2. | "पांडेजी सीटी" | जलीस शेरवानी | ममता शर्मा, वाजिद, श्रेया घोषाल | 4:17 |
3. | "फेविकोल से" | साजिद-वाजिद, अशरफ अली | ममता शर्मा, वाजिद, कीर्थी सगाथिया, यूवी, शादाब फरीदी | 4:49 |
4. | "साँसों ने" | इरफ़ान कमल | सोनू निगम, तुलसी कुमार | 4:49 |
5. | "दबंग (रीलोडेड)" | जलीस शेरवानी | सुखविंदर सिंह | 4.05 |
6. | "पांडेजी सीटी (रीमिक्स)" | जलीस शेरवानी | ममता शर्मा, वाजिद, श्रेया घोषाल | 4:29 |
7. | "फेविकोल से (रीमिक्स)" | साजिद-वाजिद, अशरफ अली | ममता शर्मा, वाजिद | 4:17 |
8. | "दबंग (रीलोडेड रीमिक्स)" | इरफ़ान कमल | सुखविंदर सिंह | 4:04 |
परिणाम
संपादित करेंकमाई
संपादित करेंकमाई के मामले में दबंग २, एक था टाइगर के बाद २०१२ की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म थी। इसने अपने पहले ही दिन २२ करोड़ रुपयों की कमाई की, जो किसी गैर-छुट्टी वाले दिन के लिये सबसे अधिक था।[30] हालांकि, दूसरे दिन कमाई में, "अत्यधिक स्क्रीनिंग और ठंड के मौसम" की वजह से कमी देखी गई, लेकिन फिर भी १८ करोड़ रुपयों के आसपास जमा हुआ।[33] फिल्म का कारोबार रविवार को और बढ़ा, और उसने २८.५ करोड़ रुपयों की कमाई की, जिससे कि पहले सप्ताह के अंत में फिल्म की कुल कमाई लगभग ७० करोड़ रुपयों तक पहुंच चुकी थी।[34][35] यह फिल्म अपने पहले हफ्ते में ही ९९ करोड़ रूपये कमा चुकी थी,[36] जिसके बाद बॉक्स ऑफिस भारत द्वारा द्वारा इस फिल्म को "ब्लॉकबस्टर" घोषित कर दिया गया था।[37] फिल्म की कुल कमाई १.७८ अरब रूपये थी,[38] जिसमें से वितरकों का हिस्सा ९४ करोड़ रूपये था।[39]
पुरस्कार
संपादित करेंपुरस्कार | प्रसारण तिथि | वर्ग | पाने वाला | परिणाम | सन्दर्भ |
---|---|---|---|---|---|
ज़ी सिने पुरस्कार | २० जनवरी २०१३ | सर्वश्रेष्ठ अभिनेता | सलमान खान | नामित | [40] |
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (दर्शकों की पसंद द्वारा) | सलमान खान | जीत | |||
स्टार स्क्रीन पुरस्कार | १९ जनवरी २०१३ | सर्वश्रेष्ठ अभिनेता | सलमान खान | नामित | [41] |
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (नकारात्मक भूमिका में) | दीपक डोबरियाल | ||||
पदार्पण निर्देशक | अरबाज़ ख़ान | ||||
सर्वश्रेष्ठ संगीत | साजिद-वाजिद | ||||
सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका | ममता शर्मा ("फेविकोल से", दबंग २) | ||||
सर्वश्रेष्ठ बोल | समीर अनजान ("दगाबाज़ रे", दबंग २) | ||||
सर्वश्रेष्ठ संवाद | दिलीप शुक्ला (दबंग २) | ||||
सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफ़ी | चिन्नी प्रकाश ("पांडेजी सीटी", दबंग २) फराह खान ("फेविकोल से", दबंग २) | ||||
सर्वश्रेष्ठ एक्शन | ए अरासुकुमार (दबंग २) | ||||
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (दर्शकों की पसंद द्वारा) | सलमान खान | जीत |
सन्दर्भ
संपादित करें- ↑ "Dabangg 2 Cast & Crew". बॉलीवुड हँगामा. Archived from the original on 3 सितंबर 2014. Retrieved 16 सितंबर 2017.
- ↑ "DABANGG 2 (12A)". ब्रिटिश बोर्ड ऑफ़ फ़िल्म क्लासिफिकेशन. Archived from the original on 19 दिसंबर 2012. Retrieved 20 December 2012.
{{cite web}}
: Check date values in:|archive-date=
(help) - ↑ अ आ "Dabangg 2". Box Office India. Archived from the original on 1 August 2015.
- ↑ "Flora Saini's comeback with Dabangg 2 – Times Of India". Timesofindia.indiatimes.com. 21 December 2012. Archived from the original on 13 अप्रैल 2013. Retrieved 26 December 2012.
- ↑ "Sandeepa Dhar on sharing screen space with Salman". Mid-day.com. 12 December 2012. Archived from the original on 5 नवंबर 2013. Retrieved 26 December 2012.
{{cite web}}
: Check date values in:|archive-date=
(help) - ↑ "Sandeepa's cameo in Dabangg 2 – Times Of India". Timesofindia.indiatimes.com. 17 December 2012. Archived from the original on 5 नवंबर 2013. Retrieved 26 December 2012.
{{cite news}}
: Check date values in:|archive-date=
(help) - ↑ IANS (3 March 2011). "It's official! Arbaaz Khan to direct Dabangg 2". Hindustan Times. Archived from the original on 7 मार्च 2011. Retrieved 3 March 2011.
- ↑ Indo-Asian News Service (27 October 2011). "Prakash Raj main villain of Dabangg 2: Arbaaz". Hindustan Times. Archived from the original on 30 दिसंबर 2011. Retrieved 20 December 2011.
{{cite news}}
: Check date values in:|archive-date=
(help) - ↑ "Dabangg 2: Kareena to play the new Munni". The Times Of India. Archived from the original on 12 अप्रैल 2013. Retrieved 21 November 2012.
- ↑ "Kareena is Salman's new item girl for Dabangg 2". The Times Of India. 27 July 2012. Archived from the original on 5 नवंबर 2013. Retrieved 18 दिसंबर 2017.
{{cite news}}
: Check date values in:|access-date=
and|archive-date=
(help) - ↑ "Katrina Kaif in Dabangg 2?". Dainik Bhaskar. 19 March 2012. Archived from the original on 7 मई 2012. Retrieved 11 May 2012.
- ↑ Meena Iyer (6 February 2010). ""Dabangg 2" sold for 140 cr". Times of India. Archived from the original on 23 मार्च 2013. Retrieved 13 February 2012.
- ↑ NDTV (7 February 2012). "UTV denies buying Dabangg 2 rights". NDTV. Archived from the original on 6 दिसंबर 2012. Retrieved 14 September 2012.
{{cite news}}
: Check date values in:|archive-date=
(help) - ↑ "National emblem to be blurred in Dabangg 2 scenes". Movies.ndtv.com. 20 December 2012. Archived from the original on 29 जनवरी 2013. Retrieved 26 December 2012.
- ↑ "Salman-Sonakshi shooting for Dabangg 2 in March 2012". Oneindia.in. 18 October 2011. Archived from the original on 19 जनवरी 2012. Retrieved 20 December 2011.
- ↑ Sumit Jha (20 January 2012). "Chulbul Pandey in Kanpur?". Times of India. Archived from the original on 23 जनवरी 2012. Retrieved 24 February 2012.
- ↑ अ आ "Kanpur recreated in Mumbai for Dabangg 2". Indian Express. 9 March 2012. Retrieved 11 May 2012.
- ↑ "Salman begins shooting for Dabangg 2". NDTV. 9 March 2012. Retrieved 18 March 2012.[मृत कड़ियाँ]
- ↑ "Salman Khan films a Qawwali with Sonakshi Sinha for Dabangg 2". Oneindia.in. 12 April 2012. Archived from the original on 5 नवंबर 2013. Retrieved 11 May 2012.
{{cite web}}
: Check date values in:|archive-date=
(help) - ↑ "After Aamir & SRK, Salman to be part of 'Diya Aur Baati Hum'". daily.bhaskar.com. 6 December 2012. Archived from the original on 23 मार्च 2013. Retrieved 26 December 2012.
- ↑ 5.00 PM IST 12.08.2012. "Diya Aur Baati Hum: Salman Khan to meet Suraj-Sandhya to promote Dabangg 2". Bollywoodlife.com. Archived from the original on 13 दिसंबर 2012. Retrieved 26 December 2012.
{{cite web}}
: Check date values in:|archive-date=
(help)CS1 maint: numeric names: authors list (link) - ↑ "PIX: Stars At The Dabangg 2 Screening – Rediff.com Movies". Rediff.com. 18 December 2012. Archived from the original on 31 दिसंबर 2012. Retrieved 26 December 2012.
{{cite web}}
: Check date values in:|archive-date=
(help) - ↑ "Arbaaz Khan & others at 'Dabangg 2' screening | Bollywood Photos | Celebrity Photos | Actor & Actress Photos | Celebrity Photo Shoot". Bollywood Hungama. Archived from the original on 5 नवंबर 2013. Retrieved 26 December 2012.
{{cite web}}
: Check date values in:|archive-date=
(help) - ↑ Manav Manglani. "Dabangg 2 Special Screening". Koimoi.com. Archived from the original on 31 दिसंबर 2012. Retrieved 26 December 2012.
{{cite web}}
: Check date values in:|archive-date=
(help) - ↑ "Bollywood celebrities at 'Dabangg 2' screening: Movies News Photos-IBNLive". Ibnlive.in.com. Archived from the original on 21 दिसंबर 2012. Retrieved 26 December 2012.
{{cite web}}
: Check date values in:|archive-date=
(help) - ↑ "'Dabangg 2' special screening: Star kids watch it ahead of the country: Movies News Photos-IBNLive". Ibnlive.in.com. 19 December 2012. Archived from the original on 31 दिसंबर 2012. Retrieved 26 December 2012.
{{cite web}}
: Check date values in:|archive-date=
(help) - ↑ "PIX: Salman, Aamir, Sonakshi at Dabangg 2 premiere – Rediff.com Movies". Rediff.com. 21 December 2012. Archived from the original on 31 दिसंबर 2012. Retrieved 26 December 2012.
{{cite web}}
: Check date values in:|archive-date=
(help) - ↑ "B.O. update: 'Dabangg 2' all set to create history!". बॉलीवुड हँगामा. Archived from the original on 24 दिसंबर 2012. Retrieved 18 दिसंबर 2017.
{{cite web}}
: Check date values in:|access-date=
and|archive-date=
(help) - ↑ "Salman Khan's 'Dabangg 2' Set for Thunderous Opening; Will It be Biggest Blockbuster of All Time?". Ibtimes.co.in. Archived from the original on 22 दिसंबर 2012. Retrieved 26 December 2012.
{{cite web}}
: Check date values in:|archive-date=
(help) - ↑ अ आ "Dabangg 2 First Day Business". Boxofficeindia. Archived from the original on 24 दिसंबर 2012. Retrieved 22 December 2012.
{{cite web}}
: Check date values in:|archive-date=
(help) - ↑ "Kai Po Che' trailer to be released with Salman Khan's 'Dabanng 2". IBNLive. Archived from the original on 17 दिसंबर 2012. Retrieved 14 December 2012.
{{cite news}}
: Check date values in:|archive-date=
(help) - ↑ "'Bhaag Milkha...', 'Kai Po Che' trailers to go with 'Dabangg 2' – Times Of India". Timesofindia.indiatimes.com. 18 December 2012. Archived from the original on 5 नवंबर 2013. Retrieved 26 December 2012.
{{cite news}}
: Check date values in:|archive-date=
(help) - ↑ "Dabangg 2 Second Day Business". Boxofficeindia. Archived from the original on 27 दिसंबर 2012. Retrieved 23 December 2012.
{{cite web}}
: Check date values in:|archive-date=
(help) - ↑ "Dabangg 2 Has Strong Sunday". Archived from the original on 27 दिसंबर 2012. Retrieved 23 December 2012.
{{cite web}}
: Check date values in:|archive-date=
(help) - ↑ "Boxofficeindia.com". Boxofficeindia.com. Archived from the original on 27 दिसंबर 2012. Retrieved 26 December 2012.
{{cite web}}
: Check date values in:|archive-date=
(help) - ↑ "Dabangg 2 Has Excellent First Week". Boxofficeindia. Archived from the original on 1 जनवरी 2013. Retrieved 28 December 2012.
- ↑ "Dabangg 2 Emerges Flop". Archived from the original on 5 नवंबर 2013. Retrieved 29 December 2012.
{{cite web}}
: Check date values in:|archive-date=
(help) - ↑ "Is Salman Khan One Of The Biggest Stars Of All Time?". Archived from the original on 15 मार्च 2013. Retrieved 12 March 2013.
- ↑ "Final Distributor Shares 2012: Top Twenty". Boxofficeindia. Archived from the original on 9 फ़रवरी 2013. Retrieved 6 February 2013.
- ↑ "Nominations for Zee Cinema Awards 2013". Bollywood Hungama. Archived from the original on 2 जनवरी 2013. Retrieved 10 January 2013.
- ↑ "Colors Screen Awards Winners". Colors Screen Awards. 12 January 2013. Archived from the original on 14 जनवरी 2013. Retrieved 12 January 2013.