पाली, हरियाणा

भारत का गाँव

पाली भारत के हरियाणा राज्य के रिवाड़ी जिले का सबसे बड़ा ग्राम है। यह रेवाड़ी-नारनौल राजमार्ग पर रिवाड़ी से १७ किमी पर स्थित है। यह स्थान यहाँ स्थित बाबा निमड़ी वाले हनुमानजी मंदिर के लिये प्रसिद्ध रहा है। इस मन्दिर को तीर्थ की तरह माना जाता है एवं स्थानीय लोगों के मन में यहां के लिये अपार श्रद्धा है। यह मन्दिर भूमि से ६०० फ़ीट की ऊंचाई पर पाली ग्राम से १.५ कि.मी दूर स्थित है।[1]

पाली
ग्राम
पाली is located in हरियाणा
पाली
पाली
हरियाणा, भारत में स्थान
राष्ट्र भारत
राज्यहरियाणा
जिलारिवाड़ी
भाषाएं
 • आधिकारिकहिन्दी
समय मण्डलIST (यूटीसी+५:३०)
पिन123102
वाहन पंजीकरणएच आर-36
निकटवर्ती शहररिवाड़ी
लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रगुड़गाँव
विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रबावल

यह जिले का सबसे बड़ा ग्राम है एवं इसकी जनसंख्या लगभग ५,००० है। इनमें यदुवंशी अहीरों के कई गोत्र के लोग निवास करते हैं, किन्तु इनमें कलालिया प्रमुख हैं। इनके अलावा यहां हरिजन, ब्राह्मण, नाईं एवं वालमीकि समुदाय के लोग भी रहते हैं।

पाली की सीमाएं १३ ग्रामों से लगती हैं जिनमें नांगली, बालाहीर, माजरा,बवाना, कुण्डल, गोठडा़, नान्धा एवं मामरिया कुछ हैंँ। यहां वर्ष २००९ में स्थानीय पंचायत के भ्रष्टाचार के विरोध में एक 'युवा विकास समिति' गठित हुई थी जिसने सफ़लतापूर्वक ध्येय प्राप्त किया एवं प्रसिद्धि भी पाई।

यहां के अहीरवाल ग्राम के प्रत्येक परिवार से कम से कम एक युवा के भारतीय सशस्त्र सेनाओं में सदस्य भर्ती होने का गर्व महसूस करते हैं। सरकार इस ग्राम में शीघ्र ही एक सैनिक स्कूल की स्थापना करने वाली है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (हुडा) यहां जोहड के निकट आवासीय परिसर का विकास कर रहा है। पाली रेलवे स्टेशन के निकट एक ऐतिहासिक स्मारक भी बना है जिसे ननद-भावज की छतरी कहा जाता है। यह ५०० वर्ष से अधिक प्राचीन है।

भूगोल संपादित करें

पाली की भौगोलिक स्थिति 28°07′N 76°31′E / 28.12°N 76.51°E / 28.12; 76.51[2] पर है।

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "निमारी वाला बाबा". मूल से 7 मार्च 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 जनवरी 2014.
  2. "Flickr Geo API Explorer, Inc Pali". मूल से 20 मार्च 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 जनवरी 2014.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें