• घर
  • कोई भी
  • निकट
  • प्रवेश
  • सेटिंग्स
  • दान करें
  • विकिपीडिया के बारे में
  • अस्वीकरण

प्रवेशद्वार:पश्चिम बंगाल

  • किसी अन्य भाषा में पढ़ें
  • ध्यान रखें
  • संपादित करें

संस्कृति · भूगोल · स्वास्थ्य · इतिहास · गणित · प्रकृति · दर्शनशास्त्र · समाज · प्रौद्योगिकी

संस्कृति • अर्थव्यवस्था • भूगोल • इतिहास • लोग • राजनीति • सरकार • शहर
edit  

पश्चिम बंगाल प्रवेशद्वार

WestBengalDistricts numbered.svg

पश्चिम बंगाल (बांग्ला: পশ্চিমবঙ্গ पॉश्चिमबॉंङ्गो) भारत के पूर्वी भाग में स्थित एक राज्य है । इसके पड़ोसी राज्य नेपाल, सिक्किम, भूटान, असम, बांग्लादेश, उड़ीसा, झारखंड और बिहार हैं। इसकी राजधानी कोलकाता है। इस राज्य मे १८ ज़िले है। यहा क़ी मुख्य भाषा बांग्ला है। यह राज्य भारत के पूर्वी भाग में 88,853 वर्ग मी. के भूखंड पर फैला है । इसके उत्तर में सिक्किम, उत्तर-पूर्व में असम, पूर्व में बांग्लादेश, दक्षिण में बंगाल की खाङी तथा उड़ीसा तथा पश्चिम में बिहार तथा झारखंड है। नृत्य, संगीत तथा चलचित्रों की यहां लम्बी तथा सुव्यवस्थित परम्परा रही है ।दुर्गापूजा (बांग्ला: দুর্গাপূজা दुर्गापुजा) यहां अति उत्साह तथा व्यापक जन भागीदारी के साथ मनाई जाती है ।

क्रिकेट तथा फुटबॉल यहां के लोकप्रियतम खेलों में से हैं । सौरभ गांगुली जैसे खिलाङी तथा मोहन बगान एवं इस्ट बंगाल जैसी टीम इसी प्रदेश से हैं ।यहां के लोग मछली-भात (बांग्ला - মাছ ভাত (माछ-भात)) बहुत पसंद करते हैं । यह प्रदेश अपनी मिठाईयों के लिये काफी प्रसिद्ध है - रसगुल्ले का आविष्कार भी यहीं हुआ था ।पश्चिम बंगाल मे समाजवादी सरकार है । [अधिक पढ़ें]

पश्चिम बंगाल के बारे में अधिक...
Show new selections
edit  

चयनित लेख

Kolkatatemple.jpg

कोलकाता के उत्तर में विवेकानंद पुल के पास दक्षिणेश्वर काली मंदिर स्थित है। यह मंदिर बीबीडी बाग से 20 किलोमीटर दूर है।दक्षिणेश्वर मंदिर का निर्माण सन 1847 में प्रारंभ हुआ था। जान बाजार की महारानी रासमणि ने स्वप्न देखा था, जिसके अनुसार माँ काली ने उन्हें निर्देश दिया कि मंदिर का निर्माण किया जाए। इस भव्य मंदिर में माँ की मूर्ति श्रद्धापूर्वक स्थापित की गई। सन 1855 में मंदिर का निर्माण पूरा हुआ। यह मंदिर 25 एकड़ क्षेत्र में स्थित है।दक्षिणेश्वर मंदिर देवी माँ काली के लिए ही बनाया गया है।

दक्षिणेश्वर माँ काली का मुख्य मंदिर है। भीतरी भाग में चाँदी से बनाए गए कमल के फूल जिसकी हजार पंखुड़ियाँ हैं, पर माँ काली शस्त्रों सहित भगवान शिव के ऊपर खड़ी हुई हैं। काली माँ का मंदिर नवरत्न की तरह निर्मित है और यह 46 फुट चौड़ा तथा 100 फुट ऊँचा है।विशेषण आकर्षण यह है कि इस मंदिर के पास पवित्र गंगा नदी जो कि बंगाल में हुगली नदी के नाम से जानी जाती है, बहती है। इस मंदिर में 12 गुंबद हैं। यह मंदिर हरे-भरे, मैदान पर स्थित है। इस विशाल मंदिर के चारों ओर भगवान शिव के बारह मंदिर स्थापित किए गए हैं।[पूरा पढ़ें]

पुरालेख...
edit  

चयनित चित्र

Kanchendzonga from sandakaphu.jpg

यह चित्र संदकफू से सिंहलीला पर्वतमाला और हिमालय में स्थित विश्व की तीसरी सबसे ऊचीच चोटी कंचनजंघा का है। इसे टाइगर हिल से लिया गया है।

पुरालेख...
edit  

चयनित जीवनी

Swami Vivekananda-1893-09-signed.jpg

स्वामी विवेकानन्द (१२ जनवरी १८६३ से ४ जुलाई १९०२) का वास्तविक नाम नरेन्द्र नाथ दत्त था। वे वेदान्त के विख्यात और प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु थे। उन्होंने अमेरिका स्थित शिकागो नगर में सन् १८९३ में आयोजित विश्व धर्म महासम्मेलन में सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व किया था । भारत का वेदान्त अमेरिका और यूरोप के हर एक देश में स्वामी विवेकानंद की वक्तृता के कारण ही पँहुचा । अपने मत से पूरे विश्व को हिला देने की शक्ति थी उनमें । उन्होंने रामकृष्ण मिशन की स्थापना की, जो आज भी अपना काम कर रहा है। वे श्री रामकृष्ण परमहंस जी के सुयोग्य शिष्य थे। रामकृष्ण जी बचपन से ही एक पहुँचे हुए सिद्ध पुरुष थे।

विवेकानंदजी का जन्म 12 जनवरी सन्‌ 1863 को हुआ। उनका घर का नाम नरेंद्र दत्त था। 25 वर्ष की अवस्था में नरेंद्र दत्त ने गेरुआ वस्त्र पहन लिए। 4 जुलाई सन्‌ 1902 को उन्होंने देह त्याग किया। वे सदा अपने को गरीबों का सेवक कहते थे। भारत के गौरव को देश-देशांतरों में उज्ज्वल करने का उन्होंने सदा प्रयत्न किया। [अधिक जानें]

पुरालेख...
edit  

बांग्ला में विकिपीडिया

Wikipedia-logo.png
विकिपीडिया, मुक्त ज्ञानकोश का एक अंग्रेज़़ी संस्करण भी है। साथ ही देखें पंजाबी और उर्दु संस्करण
Bangla.png
edit  

चयनित पर्यटन स्थल

सुंदरवन डेल्टा के बीच गंगासागर स्थित है।
गंगासागर बंगाल की खाड़ी के कॉण्टीनेण्टल शैल्फ में कोलकाता से १५० कि॰मी॰ दक्षिण में ३०० वर्ग कि॰मी॰ का एक द्वीप है। यह भारत के अधिकार क्षेत्र में और पश्चिम बंगाल सरकार के प्रशासनिक नियंत्रण के अधीन है। इसमें ४३ गांव हैं, जिनकी जनसंख्या १,६०,००० है। यहीं गंगा नदी का सागर से संगम माना जाता है।इस द्वीप में ही रॉयल बंगाल टाइगर का प्राकृतिक आवास है। यहां मैन्ग्रोव की दलदल, जलमार्ग तथा छोटी छोटी नदियां, नहरें हीं। इस द्वीप पर ही प्रसिद्ध हिन्दू तीर्थ है। प्रत्येक वर्ष मकर संक्रांति के अवसर पर लाखों हिन्दू श्रद्धालुओं का तांता लगता है, जो गंगा नदी के सागर से संगम पर नदी में स्नान करने के इच्छुक होते हैं। यह मेला महाकुंभ के बाद मनुष्यों का दूसरा सबसे बड़ा मेला है। यहाँ एक मंदिर भी है जो कपिल मुनि के प्राचीन आश्रम स्थल पर बना है।  विस्तार में...
पुरालेख...
edit  

क्या आप जानते हैं...

Darjeeling Himalayan Railway.jpg
  • ...कि पलासी के युद्ध के बाद 1757 में, नबकृष्ण देब ने दुर्गा पूजा का आयोजन किया था, जहां लॉर्ड क्लाइव ने भेंट चढ़ाई थी?
  • ... कोलकाता के चीनी लोगों ने भारत में एकमात्र चाइअनाटाउन स्थापित किया था?
  • ...कोलकाता के निकट कुमोरतूली से विश्व के लगभग 90 देशों में भारतीय समाज को दुर्गा पूजा हेतु दुर्गा की मूर्तियां सप्लाई की जातीं हैं?
  • ...कि विश्व का सबसे लम्बा रेलवे स्टेशन खड़गपुर में स्थित है, जिसकी लम्बाई 833 मी है?

सुझाएं • पुरालेख


पुरालेख...
edit  

श्रेणियां

साँचा:प्रवेशद्वार की श्रेणियाँ

edit  

मुख्य विषय


edit  

Tasks you can do

विकिपीडिया:WikiProject पश्चिम बंगाल/करने को कार्य

edit  

विकिपरियोजना

प्रवेशद्वार:पश्चिम बंगाल/विकिपरियोजना

edit  

संबंधित प्रवेशद्वार

भूगोल – भारत • उत्तर प्रदेश • महाराष्ट्र • तमिल नाडु • केरल • गोआ • गुजरात • हिमाचल प्रदेश • कर्नाटक • पंजाब • बांग्लादेश • बंगाल
घटानाएं – भारतीय स्वतंत्रता संग्राम •
edit  

संबंधित विकिमीडिया

पश्चिम बंगाल  विकिसमाचार पर  पश्चिम बंगाल  विकिक्वोट पर  पश्चिम बंगाल  विकिपुस्तक पर  पश्चिम बंगाल  विकिस्रोत पर  पश्चिम बंगाल  विक्षनरी पर  पश्चिम बंगाल  विकिवर्सिटी पर  पश्चिम बंगाल विकिमीडीया कॉमन्स पर
समाचार उद्धरण पाठ & विवरणिकाएं पाठ व्याख्याएं शिक्षण स्रोत चित्र & मीडिया
Wikinews-logo.svg
Wikiquote-logo.svg
Wikibooks-logo.svg
Wikisource-logo.svg
Wiktionary-logo.svg
Wikiversity-logo.svg
Commons-logo.svg
Portal.svg
पश्चिम बंगाल प्रवेशद्वार
"https://hi.wikipedia.org/w/index.php?title=प्रवेशद्वार:पश्चिम_बंगाल&oldid=2141070" से लिया गया
अंतिम बार 15 अप्रैल 2013 को 07:37 बजे संपादित किया गया

सामग्री CC BY-SA 3.0 के अधीन है जब तक अलग से उल्लेख ना किया गया हो।
  • अन्तिम परिवर्तन 07:37, 15 अप्रैल 2013।
  • यह सामग्री क्रियेटिव कॉमन्स ऍट्रीब्यूशन/शेयर-अलाइक लाइसेंस के तहत उपलब्ध है; अन्य शर्ते लागू हो सकती हैं। विस्तार से जानकारी हेतु देखें उपयोग की शर्तें
  • गोपनीयता नीति
  • विकिपीडिया के बारे में
  • अस्वीकरण
  • उपयोग की शर्तें
  • डेस्कटॉप
  • डेवेलपर्स
  • Statistics
  • कुकी का वर्णन