भूवैज्ञानिक महाकल्प

(महाकल्प (Era) से अनुप्रेषित)

भूवैज्ञानिक महाकल्प (geological era) पृथ्वी के प्राकृतिक भूवैज्ञानिक इतिहास का एक भाग होता है। भूवैज्ञानिकों ने इस इतिहास को चार इओनों में विभाजित करा है, जो सभी आधे अरब वर्ष या उस से अधिक लम्बे हैं। यह इओन स्वयं महाकल्पों में विभाजित हैं, जो आगे कल्पों में बंटे हुए हैं।[1] पृथ्वी के भूवैज्ञानिक इतिहास में १० परिभाषित महाकल्प हैं। यह कल्प स्वयं युगों में बंटे हैं, जो आगे कालों में बंटे हैं।[2]

परिभाषिकी संपादित करें

  • भूवैज्ञानिक समय के सबसे बड़े खंडों को इओन (eon) कहते हैं।
  • इओन को आगे महाकल्प (era) में विभाजित करा जाता है।
  • महाकल्प को कल्प (period) में विभाजित करा जाता है।
  • कल्प को युग (epoch) में विभाजित करा जाता है।
  • युग को काल (age) में विभाजित करा जाता है।

तालिका संपादित करें

इस सारिणी में इयोनों, महाकल्पों व कल्पों की सूची है।

इओन महाकल्प कल्प समय, करोड़
वर्ष पूर्व
विस्तार, करोड़
वर्ष
दृश्यजीवी
Phanerozoic
नूतनजीवी
Cenozoic
चतुर्थ (प्लाइस्टोसीन​/होलोसीन)
Quaternary (Pleistocene/Holocene)
0.2588–0 0.2588+
नियोजीन (मायोसीन/प्लायोसीन)
Neogene (Miocene/Pliocene)
2.303–0.2588 2.04
पेलियोजीन (पेलियोसीन/इयोसीन/ओलिगोसीन)
Paleogene (Paleocene/Eocene/Oligocene)
6.60–2.303 4.29
मध्यजीवी
Mesozoic
चाकमय
Cretaceous
14.55–6.60 7.95
जुरैसिक
Jurassic
20.13–14.50 5.63
ट्राइऐसिक
Triassic
25.217–20.13 5.09
पुराजीवी
Paleozoic
पर्मियन
Permian
29.89–25.217 4.67
कार्बनी (मिसिसिपियाई/पेनसिलवेनियाई)
Carboniferous (Mississippian/Pennsylvanian)
35.89–29.89 6.0
डिवोनी
Devonian
41.92–35.89 6.03
सिल्यूरियाई
Silurian
44.34–41.92 2.42
ओर्डोविशी
Ordovician
48.54–44.34 4.2
कैम्ब्रियाई
Cambrian
54.10–48.54 5.56
प्राग्जीवी
Proterozoic
नूतनप्राग्जीवी
Neoproterozoic
इडिऐकरन
Ediacaran
63.50–54.10 9.4
क्रायोजेनियाई
Cryogenian
85.0–63.5 21.5
टोनियाई
Tonian
100.0–85.0 15.0
मध्यप्राग्जीवी
Mesoproterozoic
स्टेनियाई
Stenian
120.0–100.0 20.0
एक्टेशियाई
Ectasian
140.0–120.0 20.0
कैलिमियाई
Calymmian
160.0–140.0 20.0
पुराप्राग्जीवी
Paleoproterozoic
स्टाथेरियाई
Statherian
180.0–160.0 20.0
ओरोसिरियाई
Orosirian
205.0–180.0 25.0
राएसियाई
Rhyacian
230.0–205.0 25.0
साएडेरियाई
Siderian
250.0–230.0 20.0
आर्कियाई
Archean
नियोआर्कियाई
Neoarchean
- 280.0–250.0 30.0
मीसोआर्कियाई
Mesoarchean
- 320.0–280.0 40.0
पेलियोआर्कियाई
Paleoarchean
- 360.0–320.0 40.0
इयोआर्कियाई
Eoarchean
- 400.0–360.0 40.0
आर्कियाई
Hadean
- - 460.0–400.0 60.0


इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "मेघालय का दौर". मूल से 20 जुलाई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 जुलाई 2018.
  2. Cohen, K.M.; Finney, S.; Gibbard, P.L. (2015), International Chronostratigraphic Chart Archived 2015-04-02 at the वेबैक मशीन (PDF), International Commission on Stratigraphy.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें