रामशरण दर्नाल

नेपाली संगीतकार एवं अनुसंधाता

रामशरण दर्नाल (10 जुलाई 1937 – 18 सितंबर 2011) नेपाली लोक संगीत और संस्कृति की खोज और अन्वीक्षण में कार्यरत एक मशहूर नेपाली संगीतकार एवं अनुसंधाता थे।[1][2][3] नेपाली साहित्य में संगीत संबंधी लेखों की अभिवृद्धि से लेकर नेपाल में पश्चिमी वाद्य-यंत्रों की पहचान और लोकप्रियता तक उन्होंने विशेष भूमिका निभाई है।[4][5]

रामशरण दर्नाल
जन्म 10 जुलाई 1937
धोबीचौर, काठमांडू, नेपाल
मौत 18 सितम्बर 2011(2011-09-18) (उम्र 74)
ठमेल मार्ग, काठमांडू, नेपाल
राष्ट्रीयता नेपाली
गृह-नगर काठमांडू, नेपाल
प्रसिद्धि का कारण संगीत अनुसंधान
जीवनसाथी हरिमाया दर्नाल
बच्चे 4
पुरस्कार
  • जगदंबाश्री पुरस्कार (2009)
  • नारायणगोपाल संगीत पुरस्कार (2009)
  • लूनकरणदास गंगादेवी चौधरी पुरस्कार (2005)
  • नूरगंगा पुरस्कार (2004)
  • राष्ट्रीय प्रतिभा पुरस्कार (1996)
उल्लेखनीय कार्य
  • संगीत परिक्रमा
  • नेपाली संगीत साधक
  • नेपाली संगीत-संस्कृति
  • नेपाली बाजा

प्रारंभिक जीवन और शिक्षा संपादित करें

नामकरण संस्कार अनुसार दंड कुमार के नाम से भी परिचित रामशरण दर्नाल 10 जुलाई 1937 को तत्कालीन ड्रम मेजर सत्यकुमार दर्नाल और उनकी पत्नी दिलकुमारी दर्नाल के यहाँ काठमांडू में स्थित धोबीचौर में पैदा हुए थे।[6][7] राणा शासन के दौरान एक अछूत परिवार में जन्मे दर्नाल का बचपन उतना आसान नहीं था। अपने माता-पिता की दूसरी औलाद होने के बावजूद वे जीवित​ रहनेवाली पहली संतति थे।[1] अपने पिता और ताऊ की बैंड तालीमें देखकर पले-बढ़े दर्नाल की छोटी उम्र से ही संगीत में दिलचस्पी थी।[2]

काठमांडू में स्थित दरबार हाई स्कूल में अपनी आधारिक पढ़ाई पूरी करने के बाद दर्नाल को सेंट रॉबर्ट्स स्कूल में अपनी माध्यमिक शिक्षा हासिल करने के लिए दार्जिलिंग भेजा गया, जहाँ उन्होंने गिटार और मैंडोलिन बजाना सीखा।[1][2]

व्यक्तिगत जीवन संपादित करें

जन्मजात कम प्रतिरक्षण क्षमता होने की वजह से दर्नाल को समय-समय में स्थानीय स्वास्थ्य केंद्रों में पहुँचाया जाता था। उन दिनों के अंधविश्वास पर आधारित होकर 11 साल के रामशरण की शादी काभ्रेपलांचोक ज़िला में स्थित महादेवस्थान मंडन की 9 साल की हरिमाया से तय की गई। 1951 में वे अपनी पढ़ाई पूरी करने हेतु दार्जिलिंग चले गए और विदेश में ही 12 साल बिताए। दर्नाल के तीन बेटे और एक बेटी थी।[8][9]

कार्य जीवन संपादित करें

भारत में पढ़ाई के क्रम में ही दर्नाल ने कोलकाता में स्थित एक रिकॉर्डिंग कंपनी में अपने काम की शुरुआत की, जहाँ धर्मराज थापा, नातिकाजी, शिव शंकर और तारादेवी श्रेष्ठ जैसे नेपाली संगीतकारों से उनकी पहचान हुई। 1958 में दर्नाल अपने साथ नेपाल में मैंडोलिन लाए। ख़ासकर उन्हें नेपाल में पश्चिमी वाद्य-यंत्रों की पहचान और लोकप्रियता का श्रेय दिया जाता है। अपने कार्य संपर्क बढ़ाते हुए उनहोंने 1959 में नेपाल प्रज्ञा प्रतिष्ठान में मैंडोलिन वादक के पद में नौकरी की। पाँच साल बाद उन्हें महेंद्र वीर विक्रम शाह द्वारा लाई गई त्रिवर्षीय योजना के अंतर्गत नेपाल संगीत और नृत्य अकादमी में सचिव के पद में नियुक्त किया गया। 1966 में केदारमान व्यथित ने उन्हें नौकरी से निकाल देने के बावजूद सूर्य विक्रम ज्ञवाली की सिफ़ारिश में उन्हें 2004 तक वहीं काम करने का मौक़ा मिला। लोक संगीत के क्षेत्र में दर्नाल के योगदान प्रशंसनीय हैं ही लेकिन पुष्कल बूढ़ापीर्थी के निदेशन अनुसार नेपाल में पश्चिमी बाजाओं की लोकप्रियता में पहुँचाए योगदान भी कम नहीं हैं। गीत-लेखन, गायन और वादन के क्षेत्रों में उनके अत्यावश्यक कार्यों की वजह से उन्हें एक सांस्कृतिक हस्ती माना जाता है।[2][10]

प्रज्ञा प्रतिष्ठान में दर्नाल संगीत संग्रहालय के एकमात्र प्रभारी थे, जो 2500 साल पहले बुद्ध के समय में बजाई जानेवाली क्वताः सहित 127 वाद्य-यंत्रों का भंडार था।[3] 35 साल के लिए नोटेशनकार के पद में काम करने के बाद दर्नाल प्रतिष्ठान से सेवानिवृत्त हो गए।[11][12]

संगीत शिरोमणि यज्ञराज शर्मा की सिफ़ारिश में रु॰ 150 प्रति महीना की तनख़ा में नियुक्त दर्नाल ने 2009 तक क़रीब 50 साल प्रज्ञा प्रतिष्ठान में बिताए। 2004 से लेकर 2009 तक वे प्रज्ञा-परिषद के सदस्य थे। सेवानिवृत्ति के बाद उनहोंने म्यूज़िक नेपाल में काम किया। वे त्रिभुवन विश्वविद्यालय संगीत विभाग, नेपाली लोक बाजा संग्रहालय और नेपाल दलित साहित्य एवं सांस्कृतिक अकादमी सहित कई सांस्कृतिक संगठनों में सलाहकार के पद में भी कार्यरत थे।

गीत रचना संपादित करें

दार्जिलिंग में अपने प्रवास के दौरान दर्नाल ने लक्खी देवी सुंदास और शिव कुमार राई जैसे विद्वानों के संपर्क में संगीत के क्षेत्र में काफ़ी तरक़्क़ी की। वे पियानो, ड्रम और गिटार बजाने में माहिर थे। कोलकाता से काठमांडू लौटते वक़्त उन्होंने अपने साथ मैंडोलिन और गिटार सहित कई और वाद्य-यंत्र लाए।[13]

रामशरण नेपाल में गिटार और मैंडोलिन की पहचान करानेवाले पहले शख़्स थे।[14] उन्हें संगीतकार प्रेमध्वज प्रधान को गिटार की शिक्षा देने के लिए जाना जाता है।[15] उन्हें ईश्वरबल्लभ के कई गानों की संगीत रचना करने का श्रेय दिया गया है। उन्होंने माधवप्रसाद घिमिरे की "गाउँछ गीत नेपाली" के लिए संगीत तैयार किया था। एम॰ बी॰ बी॰ शाह की "उसका लागि र फेरि उसैका लागि" में नोटेशन भी उन्होंने ही लिखा था। लेकिन दर्नाल की संगीतात्मकता की विशुद्ध झलक "हे वीर हिँड अघि सरी" में देखी जा सकती है।[10][16]

संगीत अन्वीक्षण और लेखन संपादित करें

"लोक संगीत ही राष्ट्र का प्राण है।"

— रामशरण दर्नाल[17]

"नेपाली संगीत और संस्कृति का रिश्ता नाखून और उँगलियों के रिश्ते जैसे ही गहरा होता है।"

— रामशरण दर्नाल[18]

ख़ुद​ को संगीत अन्वीक्षण और अनुसंधान को समर्पित किए दर्नाल ने परंपरागत वाद्य-यंत्र और लोक संगीत की खोज में सुदूरपश्चिम प्रदेश के दुर्गम गाँवों समेत संपूर्ण नेपाल की यात्रा की। माना जाता है कि उन्होंने अपने सफ़र में हुड़का सहित कुल 365 क़िस्म के बाजाएँ इकट्ठे किए।[19] उन्हें आधिकारिक अभिलेखों में वाद्य-यंत्रों के पंजीकरण की शुरुआत करनेवाले पहले शख़्स के रूप में जाना जाता है।

1968 में भारी मॉनसून बरसात की वजह से दर्नाल का घर ढह गया, जिसके नीचे उनकी माँ और अन्य 15 क़िस्म के बाजाएँ दब गई। इस घटना को वे अपने जीवन के न्यूनतम बिंदु मानते थे। बाद में संगीत से मुड़कर साहित्य की तरफ़ ज़्यादा सक्रिय होने पर उनकी ज़िंदगी ने एक नया मोड़ ले लिया। 1967 के आसपास उन्होंने वाराणसी में स्थित सँगालो नामक अख़बार में अपना पहला लेख, "नेपाली संस्कृति में वाद्यवादन का स्थान" प्रकाशित किया। एक साल बाद सो लेख को संशोधित करके गोरखापत्र में प्रकाशित किया गया। उन्होंने कुल मिलाकर नेपाली संगीत और 375 विलुप्तप्राय परंपरागत बाजाओं पर आधारित 11 किताबें लिखीं, जो 1960 के दशक में नेपाल में दुर्लभ थीं।[10][20][21] बिसे नगर्ची की जीवनी के अध्ययन शुरू करनेवाले दर्नाल को मेहनत और दृढ़ता का प्रतीक माना जाता है।[22]

कृतियाँ संपादित करें

  • संगीत परिक्रमा (1981)
  • नेपाली संगीत साधक (1981)
  • विश्वविख्यात संगीतकार (1984)
  • संगीत के विस्तृत अवलोकन (1984)
  • नेपाली संगीत-संस्कृति (1988)
  • संगीत सौरभ (2002)
  • नेपाली बागीना और कला (2003)
  • नेपाली बाजा (2004)
  • गायनशैली (2004)
  • काठमांडू उपत्यका के प्राचीन समसामयिक गाने (2010)

पुरस्कार और सम्मान संपादित करें

नेपाली सांगीतिक क्षेत्र में उनके योगदान के लिए दर्नाल ने कई पुरस्कार और सम्मान प्राप्त की है।[23][24]

दर्नाल के सम्मान में नेपाल डाकघर ने 10 रुपये के दाम पर दिए जानेवाले दर्नाल की तस्वीर से अंकित टिकटें प्रकाशित की है।[25]

नेपाल सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी पाठ्यक्रम अनुसार कक्षा 9 की नेपाली किताब में "संगीतज्ञ रामशरण दर्नाल" नामक पाठ समावेश की गई है।[26]

पुरस्कार संपादित करें

  • जगदंबाश्री पुरस्कार (2009)
  • नारायणगोपाल संगीत पुरस्कार (2009)
  • लूनकरणदास गंगादेवी चौधरी पुरस्कार (2005)
  • इंद्र राज्यलक्ष्मी पुरस्कार (2005)
  • नूरगंगा पुरस्कार (2004)
  • झपट पुरस्कार (2003)
  • राष्ट्रीय प्रतिभा पुरस्कार (1996)

सम्मान संपादित करें

तारीख़ सम्मान कारण प्रस्तुतकर्ता
4 अक्टूबर 2010 सम्मान पत्र नेपाली संगीत के विलक्षण प्रतिभा श्री लूनकरणदास गंगादेवी साहित्य कला मंदिर, काठमांडू
17 अगस्त 2010 प्रथम साधारण सभा एवं प्रथम राष्ट्रीय अधिवेशन नेपाली कला, संस्कृति, परंपरा और रीति-रिवाज के संरक्षण में संघर्षरत नेपाल बैंड बाजा व्यवसायी संघ
7 अगस्त 2010 सार्वजनिक अभिनंदन संगीत विधा पर लेखन, अन्वेषण और खोज परियार सेवा समिति
18 जुलाई 2010 सम्मान पत्र लोक संगीत, भाषा और वादन के अनुसंधान और संरक्षण में योगदान नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी, 17 टोला समुदाय
21 मार्च 2010 सम्मान पत्र महाकवि देवकोटा सदी महोत्सव अंतर्राष्ट्रीय नेपाली भाषा साहित्य सम्मलेन
11 दिसंबर 2009 महाकवि लक्ष्मी प्रसाद देवकोटा शतवार्षिकी नेपाली वाङ्मय की श्रीवृद्धि त्रिमूर्ति निकेतन
7 नवंबर 2009 सम्मान पत्र लोकतांत्रिक समाज के निर्माण में योगदान नेपाल सांस्कृतिक संघ
10 अगस्त 2008 शोध सम्मान नेपाली संगीत कला और संस्कृति के क्षेत्र में शोधकार्य एवं विशिष्ट योगदान ज्ञानगुन साहित्य प्रतिष्ठान
14 जुलाई 2008 सम्मान पत्र नेपाली संगीत के अनुसंधान में लिप्त डांस कल्चर सेंटर ऑफ़ नेपाल
13 जुलाई 2008 सम्मान पत्र नेपाली लोक संगीत और वाद्य-यंत्रों के अनुसंधान और संकलन से उनके उत्थान में योगदान भानु प्रतिष्ठान
18 अक्टूबर 2007 सम्मान पत्र सामाजिक और राष्ट्रीय विकास के लिए विधागत योगदान
22 जून 2007 आवाज़ सांस्कृतिक संध्या, 2067 नेपाली सांगीतिक क्षेत्र के वरिष्ठ बाजा विशेषज्ञ और अनुसंधानात्मक कृति के रचयिता आवाज़ कलाकार, नेपाल
4 अप्रैल 2006 सम्मान पत्र स्रष्टा सम्मान के गौरवमय 10 वर्ष श्री लूनकरणदास गंगादेवी साहित्य कला मंदिर, काठमांडू
17 अप्रैल 2005 43वाँ राष्ट्रीय मुक्ति दिवस समारोह राष्ट्रीय समृद्धि एवं आधुनिक विकास में कार्यरत उपेक्षित, उत्पीड़ित दलित वर्ग उत्थान विकास समिति
14 जुलाई 2005 रजत जयंती वर्ष एवं 192वीं भानु जयंती लोक बाजा के अनुसंधान में विशेष योगदान लिटिल ऐंजल्ज़ स्कूल​
9 अप्रैल 2005 शक्ति और सृजना हेतु शिक्षा नेपाली आधुनिक वाद्यवादन क्षेत्र के जाज्वल्य नक्षत्र ओम एजुकेशन अकादमी
4 मार्च 2005 संपूर्ण दलित समुदाय की प्रतिष्ठा अभिवृद्धि नेपाली लोक संगीत एवं वाद्यवादन की खोज एवं अनुसंधान में विशिष्ट योगदान नेपाल राष्ट्रीय दलित समाज कल्याण संघ
26 अगस्त 2004 सम्मान पत्र दलित समाज की मदद टी॰ आर॰ विश्वकर्मा स्मृति प्रतिष्ठान
20 जून 2004 सम्मान पत्र संस्कृति लेखन के क्षेत्र में योगदान नूरगंगा प्रतिभा पुरस्कार गोष्ठी
2004 प्रेमोपहार कांतिपुर टेलीविज़न
6 जनवरी 2004 सम्मान पत्र छठी राष्ट्रीय लोक नृत्य प्रतियोगिता साधना कला केंद्र
6 दिसंबर 2003 19वाँ दलित साहित्यकार सम्मलेन सामाजिक सेवा भारतीय दलित साहित्य अकादमी
16 नवंबर 2003 सम्मान पुरस्कार नेपाली वाङ्मय की श्रीवृद्धि झपट पुरस्कार व्यवस्था समिति
22 अगस्त 2003 सम्मान पत्र 5वीं राष्ट्रीय स्कूली पियानो वादन प्रतियोगिता में योगदान शिक्षा मंत्रालय
17 अगस्त 2003 सम्मान पत्र नेपाली संगीत क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान मधुरिमा
11 अप्रैल 2003 20वीं स्कूली राष्ट्रीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता नेपाली संस्कृति की समृद्धि हेतु पाठ्यक्रम विकास केंद्र द्वारा संचालित "ऐश्वर्य सांस्कृतिक शील्ड" स्कूली राष्ट्रीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में योगदान पाठ्यक्रम विकास केंद्र
25 अगस्त 2002 सम्मान कार्यक्रम कला, संगीत और संस्कृति के अनुसंधान और अन्वीक्षण दलित सेवा संघ
7 मई 2002 कदर पत्र संगीत क्षेत्र में योगदान ललित कला कैंपस
25 अप्रैल 2002 सम्मान पत्र लोक संगीत के संरक्षण में योगदान लालीगुराँस कला मंदिर
15 अप्रैल 2002 अभिनंदन नेपाली सांस्कृतिक क्षेत्र में खोज एवं अनुसंधान काठमांडू नृत्य एवं सांस्कृतिक केंद्र
19 अगस्त 2000 सम्मान पत्र सदी के व्यक्तित्व काठमांडू महानगरपालिका
1999 धर्मो रक्षति रक्षित समारोह धर्म, नेपाली भाषा, साहित्य, संस्कृति, कला और संगीत में योगदान ॐ पशुपति सेना, नेपाल
11 मार्च 1999 35वाँ वार्षिक कार्यक्रम नेपाली परंपरागत संगीत क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान कलानिधि इंदिरा संगीत महाविद्यालय
1998 नेपाल भ्रमण वर्ष विलुप्तप्राय नेपाली लोक संस्कृति की खोज और विज्ञापन साधना कला केंद्र
1998 कदर पत्र राष्ट्रीय लोक नृत्य प्रतियोगिता साधना कला केंद्र
12 अप्रैल 1997 17 टोला विशेष समारोह बाल लोक नृत्य प्रतियोगिता के निर्णायक काठमांडू महानगरपालिका
21 जनवरी 1997 श्री 5 महाराज के गद्दी आरोहण की रजत जयंती विलुप्तप्राय नेपाली लोक संस्कृति की खोज और विज्ञापन साधना कला केंद्र
सम्मान पत्र नेपाली संगीत-संस्कृति और कला के विकास हेतु खोज और अनुसंधान में उल्लेखनीय योगदान बिसे नगर्ची स्मृति प्रतिष्ठान
23 जनवरी 1996 साधना सम्मान नेपाली संगीत अन्वेषण में अनवरत योगदान साधना कला केंद्र
13 फ़रवरी 1995 अभिनंदन पत्र उत्पीड़ित लोग के उत्थान में योगदान नेपाल उत्पीड़ित जातीय मुक्ति समाज, बुटवल
21 अगस्त 1994 अभिनंदन पत्र कला एवं संस्कृति और अनुसंधानात्मक क्षेत्र हेतु किरातेश्वर संगीत आश्रम, गौरीघाट
29 दिसंबर 1992 गोरखा दक्षिण बाहु प्रशंसनीय कार्य हेतु नारायणहिटी दरबार संग्रहालय
14 दिसंबर 1988 प्रशस्ति पत्र दलित समुदाय की उन्नति भारतीय दलित साहित्य अकादमी
10/11 अप्रैल 1988 लेखन सम्मान दलित समुदाय की उन्नति पूर्वांचल क्षेत्रीय दलित सम्मलेन तैयारी समिति, धरान

मृत्यु संपादित करें

नेपाली संगीत साधक रामशरण दर्नाल कई सालों से पार्किंसन से जूझ रहे थे। अंततः 18 सितंबर 2011 को 74 साल की उम्र में उनकी मृत्यु हो गई।[4][6][27]

संदर्भ संपादित करें

  1. महर्जन, राजेंद्र; सुंदास, पदम, संपा॰ (2015), "आत्मवृत्तान्त" [आत्मवृत्तांत], सङ्गीतमय जीवन : सङ्गीत अन्वेषक रामशरण दर्नालको जीवन र कर्म [संगीतमय जीवन: संगीत अन्वेषक रामशरण दर्नाल के जीवन और कर्म], दलित साहित्य तथा संस्कृति प्रतिष्ठान, रत्नमाया दलित साहित्य संरक्षण समिति, पपृ॰ 21–27, आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 9789937284578
  2. लुइँटेल, कृष्णकुमारी (19 जनवरी 1995), सङ्गीतका विशिष्ट अनुसन्धाता [संगीत के विशिष्ट अनुसंधाता], प्रजातंत्र साप्ताहिक
  3. पौड्याल, बरी (सितंबर 1994), "प्राज्ञिक धरातलको निर्माण" [प्राज्ञिक धरातल का निर्माण], विमोचन, 13 (7)
  4. पहाड़ी, डंबर (अक्टूबर 2011), "लोकसङ्गीत सम्राट् : एक स्मृति" [लोक संगीत सम्राट: एक स्मृति], नेपाली मंच, 21 (6)
  5. पराजुली, गोपाल (16 जून 2012), आजीवन सङ्गीत अनुसन्धाता [आजीवन संगीत अनुसंधाता], गोरखापत्र
  6. भट्टराई, जयदेव (17 सितंबर 2011), सङ्गीतमय जीवनको अवसान [संगीतमय जीवन का अवसान], गोरखापत्र
  7. दर्नाल, प्रकाश (2015), "बुबालाई सम्झदा" [बाबा की याद में], प्रकाशित महर्जन, राजेंद्र; सुंदास, पदम (संपा॰), सङ्गीतमय जीवन : सङ्गीत अन्वेषक रामशरण दर्नालको जीवन र कर्म [संगीतमय जीवन: संगीत अन्वेषक रामशरण दर्नाल के जीवन और कर्म], दलित साहित्य तथा संस्कृति प्रतिष्ठान, रत्नमाया दलित साहित्य संरक्षण समिति, पपृ॰ 21–27, आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 9789937284578
  8. दर्नाल, हरिमाया (2011), "साथमा बिताएका ती ६५ वर्ष" [साथ में बिताए गए वह 65 साल], प्रकाशित महर्जन, राजेंद्र; सुंदास, पदम (संपा॰), सङ्गीतमय जीवन : सङ्गीत अन्वेषक रामशरण दर्नालको जीवन र कर्म [संगीतमय जीवन: संगीत अन्वेषक रामशरण दर्नाल के जीवन और कर्म], दलित साहित्य तथा संस्कृति प्रतिष्ठान, रत्नमाया दलित साहित्य संरक्षण समिति, पपृ॰ 160–162, आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 9789937284578
  9. भादगाउँले, अमृत (25 जनवरी 2002), साताकी गृहणी [सप्ताह की गृहिणी], साप्ताहिक
  10. खाती, रमेश. "सङ्गीतका शिखर पुरुष रामशरण" [संगीत के शिखर पुरुष रामशरण]. यलंबर टाइम्ज़. अभिगमन तिथि 16 मार्च 2019.
  11. भट्टराई, देवेंद्र (13 अप्रैल 2002), मुर्चुङ्गाजस्तो जिन्दगी [मुर्चुंगा जैसी ज़िंदगी], कांतिपुर
  12. खड़का, रामकला (17 जनवरी 2004), अर्कै लोकको आभास [दूसरे लोक का आभास], अन्नपूर्ण पोस्ट
  13. वाग्ले, अनंत प्रसाद (13 दिसंबर 1994), "तिलौरी किन्दा हर्जाना तिर्नुपर्यो" [तिलौरी ख़रीदते वक़्त जुरमाना भरना पड़ा], कोपिला, कांतिपुर
  14. मल्ल, अशेष (11 जुलाई 1991), गितार र मेन्डोलिन भित्र्याउने सर्जक [गिटार और मैंडोलिन की पहचान करानेवाले सर्जक], साप्ताहिक जनमंच
  15. दिक्पाल, राजकुमार (1 अक्टूबर 2011), दुःखद् दशैँ (श्रद्धाञ्जलि) [दुःखद दशैं (श्रद्धांजलि)], अन्नपूर्ण पोस्ट
  16. बाला, राई (11 सितंबर 2009), लोकबाजा अन्वेषक र जगदम्बाश्री पुरस्कार [वाद्य-यंत्र अन्वेषक और जगदंबाश्री पुरस्कार], अन्नपूर्ण पोस्ट
  17. श्रेष्ठ, इंद्र कुमार 'सरित' (19 अप्रैल 1988), ""लोकसङ्गीत नै राष्ट्रको प्राण हो," रामशरण दर्नाल" ["लोक संगीत ही राष्ट्र का प्राण है," रामशरण दर्नाल], विवेक, 7 (4)
  18. धमला, चेतनाथ (2002), ""सङ्गीत र संस्कृति : नङ र मासुजस्तो," रामशरण दर्नाल" ["संगीत और संस्कृति : नाखून और ऊँगली जैसे," रामशरण दर्नाल], नेपाल जागरण साप्ताहिक, 11 (5)
  19. सापकोटा, दीपक (30 अक्टूबर 2009), बाजा-संवाद : रामशरण दर्नालसँग [बाजा संवाद: रामशरण दर्नाल के साथ], गोरखापत्र
  20. खपांगी मगर, नरेश (24 अगस्त 2003), बाजाबारे सोधखोज नहुँदा [बाजाओं के बारे में सवाल न उठने पर], गोरखापत्र
  21. भट्टराई, जयदेव (19 सितंबर 2009), छाप्रोमै बसेर लेखेँ [झोपड़ी में बैठकर लिखा], गोरखापत्र
  22. ढुंगाना, गोपीकृष्ण (21 जनवरी 2009), आ-आफ्नै पङ्ख उचाली [ख़ुद​ के पर उठाकर], अन्नपूर्ण पोस्ट |trans-title= में 5 स्थान पर zero width space character (मदद)
  23. नेपाली सङ्गीतका मूर्धन्य धरोहर : रामशरण दर्नाल [नेपाली संगीत का मूर्धन्य धरोहर: रामशरण दर्नाल], 15, नेपाली मंच, 18 सितंबर 2005, पृ॰ मध्यपृष्ठ
  24. दर्नाल, किरण (2015), "पत्राचारमा बाबु र छोरा" [पत्राचार में बाप और बेटा], प्रकाशित महर्जन, राजेंद्र; सुंदास, पदम (संपा॰), सङ्गीतमय जीवन : सङ्गीत अन्वेषक रामशरण दर्नालको जीवन र कर्म [संगीतमय जीवन: संगीत अन्वेषक रामशरण दर्नाल के जीवन और कर्म], दलित साहित्य तथा संस्कृति प्रतिष्ठान, रत्नमाया दलित साहित्य संरक्षण समिति, पपृ॰ 165–167, आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 9789937284578
  25. "सङ्गीत अन्वेषक रामशरण दर्नालको नाममा हुलाक टिकट जारी" [संगीत अन्वेषक रामशरण दर्नाल के नाम पर डाक टिकट जारी]. ऑल दलित. अभिगमन तिथि 16 अप्रैल 2019.
  26. "कक्षा ९ उत्तरहरू : सङ्गीतज्ञ रामशरण दर्नाल" [कक्षा 9 जवाब: संगीतज्ञ रामशरण दर्नाल]. खुला किताब. मूल से 20 मई 2021 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 16 अप्रैल 2019.
  27. मुकारुंग, बुलु (30 सितंबर 2011), विस्मृतिमा रामशरण दर्नाल र लोकबाजा [याद में रामशरण दर्नाल और लोक बाजा], राजधानी