राष्ट्रमण्डल महासचिव

राष्ट्रमंडल के महासचिव, राष्ट्रमंडल सचिवालय का प्रमुख कार्यकारी अधिकारी होता है जो राष्ट्रमंडल के तमाम कार्यों और सचिवालय की ज़िम्मेदारियों को निभाने के लिए ज़िम्मेरदार है। महासचिव को राष्ट्रमंडल देशो के शासनप्रमुखों द्वारा चुना जाता है, तथा अधिकतम दो चार-वर्षीय कार्यकालों के लिए नियुक्त किया जाता है। महासचिव को तीन उप सचिवों द्वारा सहायता प्रदान की जाती है: एक आर्थिक मामलों के लिए जिम्मेदार, एक राजनीतिक मामलों के लिए, और एक कॉर्पोरेट मामलों के लिए। महासचिव अपने स्वयं के विवेक पर कनिष्ठ कर्मचारियों को नियुक्त कर सकते हैं, बशर्ते सचिवालय इसे वहन कर सकता है।[1] राष्ट्रमंडल सचिवालय, सदस्य देशों द्वारा प्रदान किये गए धन से कार्य करता है।

महाससचिव, राष्ट्रकुल
पदस्थ
पैट्रिशिया स्कॉटलैंड

1 अप्रैल 2016 से
शैलीमहामहिम
नियुक्तिकर्ताराष्ट्रमंडल शासनाध्यक्ष
अवधि काल४ वर्ष
एक बार अक्षनीय
उद्घाटक धारकअर्नाल्ड स्मिथ
वेबसाइटthecommonwealth.org/about-us/secretary-general

कार्यालय संपादित करें

राष्ट्रमंडल महासचिव राष्ट्रमंडल सचिवालय से अपने कार्यों का पालन करते है, जो लंदन, यूनाइटेड किंगडम के मार्लबोरो हाउस में स्थित है, जो ब्रिटिश संप्रभु का पूर्व शाही निवास था, जिसे राष्ट्रमंडल के प्रमुख के नाते, महारानी एलिजाबेथ द्वितीय द्वारा सचिवालय को दिया गया था। यह वेस्टमिंस्टर शहर में सेंट जेम्स पैलेस के निकट स्थित है, जो ब्रिटिश शाही दरबार का आसान है।

सूचि संपादित करें

  1. आर्नल्ड स्मिथ, (कनाडा), १९६५-१९७५;
  2. श्रिधत रम्फाल, (गयाना), १९७५-१९९०;
  3. एमेका आन्यूकू, (नाइजीरिया), १९९०-१९९९;
  4. डॉन मैककिनन, (न्यूज़ीलैण्ड), १९९९-२००८;
  5. कमलेश शर्मा, (भारत), २००८-२०१६;
  6. पेट्रीसिया स्कॉटलैंड, (यूनाइटेड किंगडम), २०१६-वर्तमान;

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Doxey, Margaret (January 1979). "The Commonwealth Secretary-General: Limits of Leadership". International Affairs. 55 (1): 67–83. डीओआइ:10.2307/2617133.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें