वार्ता:रसायन विज्ञान की शब्दावली

Latest comment: 2 माह पहले by 2409:40E3:1030:466D:8000:0:0:0 in topic Chemistry

यह पृष्ठ रसायन विज्ञान की शब्दावली लेख के सुधार पर चर्चा करने के लिए वार्ता पन्ना है। यदि आप अपने संदेश पर जल्दी सबका ध्यान चाहते हैं, तो यहाँ संदेश लिखने के बाद चौपाल पर भी सूचना छोड़ दें।

लेखन संबंधी नीतियाँ

शीघ्र हटाने पर चर्चा संपादित करें

इस पृष्ठ को शीघ्र नहीं हटाया जाना चाहिये क्योंकि यह विभिन्न रसायनशास्त्र की शब्दावलीयों की जानकारी देता है जिनके लिए अलग से लेख निर्मित करना सम्भव भी हो सकता है और नहीं भी। @QueerEcofeminist: जी, क्या आप इस नामांकन को थोड़ा स्पष्ट कर सकते हो? --☆★संजीव कुमार (✉✉) 19:09, 26 नवम्बर 2021 (UTC)उत्तर दें

इसे नहीं हटाया जाना चाहिये। यह विकिपीडिया के विषयक्षेत्र के अन्तर्गत है, तभी तो अन्य भाषाओं में भी यह लेख है। इतना ही नहीं, विकिपीडिया पर अनेक विषयों की शब्दावलियाँ हैं।--अनुनाद सिंह (वार्ता) 06:09, 28 नवम्बर 2021 (UTC)उत्तर दें
  • ना ये पुरी तरह से हिंदी में है, ना इसका लहजा विश्वकोशीय है, ना इस लेख के पुरे अनुवाद का जिम्मा कोई ले रहां है,
  • इस तरह के कई लेख हिंदीपर बनाये जाते है, और बनावे वाले खुद के बनाये लेखो की संख्यापर अपनीही पीठ थपथपाये नहीं थकते, मगर ऐसे लेख विकीपिडीया के किसी काम के नहीं है,
  • अन्य भाषांओ पर येसे पन्ने है, मगर आप गौरसे देखेंगे तो, सारी शब्दावली के घटक संकल्पनाओंके अलग अलग खुदके पन्ने है, और उनकी सुची ऐसे पन्नोपर बनायी गई है.
  • ज्यादा से ज्यादा अगर हम इस पन्ने को ठिकसे हिंदी भाषामें करले तो यह विकिडिक्शनरी का हिस्सा तो बन पायेगा, अभीके हालत में ना यहा विश्वकोशीय है, ना ठिकसे हिंदी है. बाकी आप जैसा ठिक समझे, धन्यवाद
QueerEcofeminist [they/them/their] 05:31, 29 नवम्बर 2021 (UTC)उत्तर दें
@अनुनाद सिंह @संजीव कुमार QueerEcofeminist [they/them/their] 05:31, 29 नवम्बर 2021 (UTC)उत्तर दें
ये पूरी तरह से हिन्दी में नहीं है तो इसे हटाना ही एकमात्र विकल्प नहीं है। उदाहरण के लिये अनुवाद करने का टैग लगाना अधिक उपयुक्त होगा। आपके विचार से काम हो तो जितने भी आधार लेख हैं, और जिनको बढाने का "जिम्मा" कोई नहीं ले रहा है, उन्हें बढ़ाने के बजाय हटाना अधिक उपयुक्त होगा। कितनी बढ़िया सोच है!
आप 'हटाये जाने का टैग' लगाकर अपनी पीठ थपथपा लीजिये। लेकिन आप भी मानेंगे कि यह काम किसी लेख में एक सार्थक वाक्य की वृद्धि करने से सौ गुना कमतर है, और यह करने के लिये कहीं-कहीं बुद्धि लगती भी है तो आप उसका इन्तजाम नहीं कर पाते।
वाह क्या समझ है-- अन्य भाषांओ पर येसे पन्ने है, मगर आप गौरसे देखेंगे तो, सारी शब्दावली के घटक संकल्पनाओंके अलग अलग खुदके पन्ने है, और उनकी सुची ऐसे पन्नोपर बनायी गई है -- आपने नहीं सुना है कि एक हजार मील की दूरी एक-एक कदम चलकर ही चली जाती है।
--अनुनाद सिंह (वार्ता) 07:07, 29 नवम्बर 2021 (UTC)उत्तर दें
@QueerEcofeminist जी और @अनुनाद सिंह जी: मैंने शब्दों का अनुवाद तकनीकी शब्दावली आयोग के अनुरूप मेरे प्रयोगपृष्ठ पर अस्थायी तौर पर जोड़ा है। लेकिन विवरण को अभी नहीं जोड़ा है। क्या आप में से कोई व्यक्ति इसके विलय में सहायता कर सकते हैं? ☆★संजीव कुमार (✉✉) 20:53, 10 दिसम्बर 2021 (UTC)उत्तर दें

बहुत अच्छा प्रयास है। इसमें दो सुझाव हैं-

१) मूल लेख में बहुत सी सामग्री हिन्दीकृत है, उसे भी इसमें शामिल कर लिया जाय।

२) शब्दों को अंग्रेजी के बजाय हिन्दी अक्षरों के क्रम में रखा जाय।

-- अनुनाद सिंह (वार्ता) 03:46, 11 दिसम्बर 2021 (UTC)उत्तर दें

@QueerEcofeminist जी और @अनुनाद सिंह जी: मैंने मेरी तरफ से अनुवाद पूर्ण कर लिया है। कृपया वहाँ पर वार्ता पृष्ठ निर्मित करने के स्थान पर अपने सुझाव यहाँ लिखें। मैं जल्द ही मेरे सदस्य उपपृष्ठ को यहाँ स्थानान्तरित करने वाला हूँ। ☆★संजीव कुमार (✉✉) 20:24, 12 जनवरी 2022 (UTC)उत्तर दें
धन्यवाद, मुझे कोई आपत्ती नाही है. QueerEcofeminist [they/them/their] 03:15, 13 जनवरी 2022 (UTC)उत्तर दें

Chemistry संपादित करें

Chemistry 2409:40E3:1030:466D:8000:0:0:0 (वार्ता) 01:06, 11 फ़रवरी 2024 (UTC)उत्तर दें

Chemistry संपादित करें

Vilean 2409:40E3:1030:466D:8000:0:0:0 (वार्ता) 01:07, 11 फ़रवरी 2024 (UTC)उत्तर दें

Chemistry संपादित करें

Solutions

2409:40E3:1030:466D:8000:0:0:0 (वार्ता) 01:08, 11 फ़रवरी 2024 (UTC)उत्तर दें

पृष्ठ "रसायन विज्ञान की शब्दावली" पर वापस जाएँ।