नमस्कार जी! आपका सन्देश मैंने अपनी वार्ता पर देखा। पर किंतु आपने हस्ताक्षर नहीं किए थे।तो पहचानने में मुश्किल हुई। बाद में पता लगा कि आपका है। खैर, कौन सा पॉइंट नोटेड है, यह मुझे पता नहीं।

  • दूसरा मैंने तो आशीष महर्षि लेख की वार्ता पर सन्देश रखा थ, जो कि उस नाम के एक सदस्य ने ही बनाया था, हां यदि आप और वो एक ही हैं, तब मेरा कन्फ्यूज़न दूर हो जाएगा। खैर, पहले ये बात स्पष्ट हो तो आगे बात करें। मैं विकि पर किसी भी सहायता हेतु सदा उत्सुक हूं। कभी भी मुझे सन्देश दें।
  • तीसरी बात आप अपने सन्देश के बाद, अवश्य लगाएं, जो कि आपका हस्ताक्षर कर देगा।--आशीष भटनागरसंदेश १५:२४, १३ फरवरी २००९ (UTC)

प्रिय KayasthaShiromani, हिन्दी विकिपीडिया पर आपका स्वागत है!

निर्वाचित सूची उम्मीदवार का सिम्बल
निर्वाचित सूची उम्मीदवार का सिम्बल

विकिपीडिया एक मुक्त ज्ञानकोष है जो विश्वभर के योगदानकर्ताओं द्वारा लिखा जा रहा है।
कुछ भी लिखने से पहले कृपया सहायता के निम्नांकित पृष्ठों को ध्यान से पढ़ें:

किसी भी वार्ता/संवाद पृष्ठ, चौपाल या अन्य कहीं भी जहां सदस्यों के मध्य वार्ता होती है, पर अपना सन्देश छोड़ने के बाद अपना हस्ताक्षर अवश्य छोड़े। इसके लिए अपने सन्देश की समाप्ति पर --~~~~ लिख दें।

हम आशा करते है कि आपको विकिपीडिया से जुड़ने में आनन्द आएगा।

प्रबंधक पद हेतु संपादित करें

नमस्कार! आपका नाम देखकर मुझे आपको कुछ भी बताने में शर्म के साथ संकोच होता है। कि सूरज को क्या दीपक दिखाऊं। फिर भी निम्न बिंदुओं पर ध्यान दें:

  • विकि पर चाहे छोटे किंतु अच्छे स्तर के लेख बनाएंजो:
    • निष्पक्ष हों,
    • स्तर की हिन्दी भाषा हो,
    • यथा संभव सन्दर्भ हों, चाहें अंग्रेज़ी विकि के समानांतर लेख से लें या वेब पर सर्च करें,
    • विकि के अनुसार शीर्षक एवं उपशीर्षक लगाएं।
    • यथा योग्य चित्र भी लगाएं,
      • इसके लिए कुछ अच्छे, निर्वाचित लेखों को देखें।
  • विकि पर आपका अच्छा अनुभव हो,
  • आपके लेखों (स्तरीय) की संख्या अच्छी हो,
  • कुछ वर्तमान प्रबंधक आपके कार्य से संतुष्ट हों,
    • संतुष्ट करने की आवश्यकता नहीं है, कार्य एवं कुशलता देखकर वे स्वयं ही हो जाएंगे, फ़िर आपसे संपर्क कर विकि के बारे में आपके कार्य में निखार लाने का प्रयास करेंगे,
    • उसके बाद कोई स्वयं ही आपको मनोनीत या प्रस्तावित करेगा, (आपको कहने की आवश्यकता नहीं होगी, विश्वास करें)

इतना करने में एक अच्छा अंतराल लगेगा, (कोई तय समय सीमा नहीं है) किंतु आपकी प्रगति तय करेगी। यह अंतराल कुछ महीनों से लेकर वर्षों में भी हो सकता है।

आशा है, अच्छा ब्यौरा दे चुका हूं, इस बिंदु का। इनपर आप विचार करें, पालन करें......... व अन्ततः परिणाम देखें। --आशीष भटनागरसंदेश ०३:३६, १५ फरवरी २००९ (UTC)