गया जंक्शन रेलवे स्टेशन

भारत के बिहार राज्य में एक रेलवे स्टेशन

गया जंक्शन रेलवे स्टेशन (स्टेशन कोड: GAYA), भारत में बिहार राज्य के गया शहर में स्थित एक रेलवे जंक्शन स्टेशन है। गया पूर्व मध्य रेलवे ज़ोन के मुगलसराय रेल मंडल के अन्तर्गत आता है। हावड़ा और नई दिल्ली को जोड़ने वाली ग्रैंड कॉर्ड रेल-मार्ग गया से होकर गुजरती है। यह दिल्ली की तरफ मुगलसराय जंक्शन और हावड़ा की ओर धनबाद जंक्शन के बीच स्थित है। यह 117 मीटर (384 फीट) की ऊंचाई पर 24°48′13″N 84°59′57″E / 24.80361°N 84.99917°E / 24.80361; 84.99917 पर स्थित है।[1] गया रेल संजाल के माध्यम से अधिकांश राज्यों से जुड़ा हुआ है। बहुत कम ट्रेनें ही होंगी जो यहां नहीं रुकती हैं। स्टेशन से दो अन्य ब्रॉड गेज ट्रेन लाइनें, एक पटना के लिये और दूसरी किउल जंक्शन के लिए भी हैं। शहर में गया जंक्शन और मानपुर जंक्शन दो प्रमुख रेलवे स्टेशन हैं। यह पटना, जहानाबाद, बिहारशरीफ, राजगीर, इस्लामपुर, नवादा से दैनिक यात्री और एक्सप्रेस ट्रेन सेवाओं के माध्यम से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। पितृपक्ष के अवसर पर यहाँ हजारों श्रद्धालु पिंडदान के लिये जुटते हैं, जिसके कारण यहां यात्रियों की आवाजाही काफी बढ़ जाती है।

गया जंक्शन
भारतीय रेलवे जंक्शन स्टेशन

गया रेलवे जंक्शन का प्लेटफार्म नंबर 1
स्टेशन आंकड़े
पता रेलवे स्टेशन रोड, गोल बागीचा, गया, बिहार पिन-823001,823002
भारत
ऊँचाई 117 मीटर (384 फीट)
लाइनें ग्रैंड कॉर्ड
हावड़ा-गया-दिल्ली रेलमार्ग
हावड़ा-इलाहाबाद-मुंबई रेलमार्ग
आसनसोल-गया खंड
गया-मुगलसराय खंड
पटना-गया रेलमार्ग
गया-किऊल रेलमार्ग
प्लेटफार्म 9
पटरियां 14
वाहन-स्थल उपलब्ध
अन्य जानकारियां
आरंभ 1879; 145 वर्ष पूर्व (1879)
स्टेशन कूट GAYA
ज़ोन पूर्व मध्य रेलेवे
मण्डल मुगलसराय
स्वामित्व भारतीय रेल
संचालक पूर्व मध्य रेलेवे
स्टेशन स्तर संचालित
पहले ईस्ट इंडियन रेलवे कंपनी
पूर्व रेलवे
Route map
साँचा:Grand Chord

इतिहास संपादित करें

 
गया जंक्शन रेलवे स्टेशन

ग्रैंड कॉर्ड बनने से कई साल पहले, 1900 में हावड़ा-दिल्ली मुख्य रेलमार्ग से गया तक एक संयोजन विकसित किया गया था और दक्षिण बिहार रेलवे कंपनी (ईआईआर द्वारा संचालित) ने 1879 में लखीसराय से गया तक एक लाइन बिछाई थी।[2] ग्रैंड कॉर्ड 6 दिसंबर 1906 को खोला गया था।[3]

फरवरी 2012 में, भारतीय रेलवे ने एक रेलवे स्टेशन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (RSDC) स्थापित करने की योजना बनाई थी, जो गया जंक्शन सहित प्रमुख रेलवे स्टेशनों को बेहतर बनाने और वाणिज्यिक व्यवसाय के लिए रेस्तरां, खरीदारी क्षेत्रों और फूड प्लाजा के विकास और यात्री सुविधाओं में सुधार पर काम करेगा।[4]

सुविधाएं संपादित करें

गया जंक्शन में 9 प्लेटफार्म हैं और प्लेटफार्म नंबर 10 का निर्माण चल रहा है। 1 तीर्थयात्रा प्लेटफ़ॉर्म भी है, जहाँ तीर्थयात्री ट्रेन रुकती है। प्लेटफार्म फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) के साथ जुड़े हुए हैं। इसमें तीन फुट ओवर ब्रिज है, स्टेशन में सभी प्रमुख सुविधाएं जैसे वेटिंग रूम, कम्प्यूटरीकृत आरक्षण सुविधा, फूड प्लाजा, डॉरमेट्री, रिटायरिंग रूम, कैफेटेरिया, बुक शॉप आदि हैं। [5] इसे मॉडल स्टेशन के रूप में विकसित करने के लिए मौजूदा सुविधाओं को नया रूप दिया जा रहा है।

ट्रेनें संपादित करें

गया जंक्शन का दिल्ली कोलकाता ग्रैंड कॉर्ड रूट पर स्थित होना, इसे देश भर की कई एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों से जोड़ता है। गया जंक्शन पटना के बाद बिहार में दूसरा सबसे महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन है और पटना जंक्शन के बाद प्लेटफार्मों के मामले में दूसरा सबसे बड़ा है। यह एक जंक्शन है और महत्वपूर्ण ब्रॉड गेज मार्गों (सीधी ट्रेनों) के माध्यम से नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई जैसे सभी प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है। अब यह गुवाहाटी (उपू भारत) से भी सीधे जुड़ा हुआ है। नई दिल्ली से गया के लिए प्रतिदिन महाबोधि एक्सप्रेस चलती है, इसके अलावाएक और वातानुकूलित ट्रेन गरीब रथ, गया से आनंद बिहार जंक्शन (दिल्ली) के लिए चलाई जाती है, जो साप्ताहिक चलती है। कई विद्युतीकृत स्थानीय यात्री ट्रेनें भी नियमित अंतराल पर पड़ोसी स्थानों से चलती हैं।[6][7] गया पटना दैनिक बॉन्ड पैसेंजर ट्रेन भी शहरी यातायात में एक बहुत ही आवश्यक भूमिका निभाती है। ट्रेन गया जंक्शन से बेला, चाकंद, जहानाबाद, मखदूमपुर होते हुए पटना जंक्शन तक जाती है।

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Gaya Junction". Wikimapia. मूल से 10 फ़रवरी 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 December 2011.
  2. Saxena, R.P. "Indian Railway History timeline". मूल से 29 February 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 November 2011.
  3. "As the traffic continued to grow even beyond the capacity of the". Symphony of Progress - The Saga of Eastern Railway. मूल से 25 अप्रैल 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 November 2011.
  4. Verma, Kumod (11 February 2012). "Railways to set up body to develop stations". The Times of India. मूल से 9 दिसंबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 April 2012.
  5. "List of Locations (Irrespective Of States) Where Computerized Reservation Facilities Are Available". Indian Railways. मूल से 3 July 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 April 2012.
  6. "Trains at Gaya". India Rail Info. मूल से 8 दिसंबर 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 April 2012.
  7. "Gaya Junction Railway Station Details". indiantrains.org. मूल से 8 April 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 April 2012.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें