लखनपहाड़ी (Lakhanpahari) भारत के झारखंड राज्य के गोड्डा ज़िले में स्थित एक गाँव है। राष्ट्रीय राजमार्ग 133 इस गाँव के पास से होकर गुज़रता है। 2011 में लखनपहाड़ी की जनसँख्या 1,427 थी,[1] यहाँ की प्रचलित भाषा अंगिका है. लखनपहाड़ी एक पंचायत है. यहाँ की साक्षरता दर 78% है और यहाँ मैथिल ब्राह्मण की संख्या सर्वाधिक है.[2]

लखनपहाड़ी
𑂪𑂎𑂢𑂣𑂯𑂰𑂚𑂲
{{{type}}}
लखनपहाड़ी गाँव का सुन्दर परिदृश्य, खंता पोखर, वर्षा ऋतु में मनोकामनानाथ, छठ पूजा समाहरोह
लखनपहाड़ी is located in झारखण्ड
लखनपहाड़ी
लखनपहाड़ी
झारखंड में स्थिति
लखनपहाड़ी is located in India
लखनपहाड़ी
लखनपहाड़ी
लखनपहाड़ी (India)
निर्देशांक: 24°56′06″N 87°14′38″E / 24.935°N 87.244°E / 24.935; 87.244निर्देशांक: 24°56′06″N 87°14′38″E / 24.935°N 87.244°E / 24.935; 87.244
ज़िलागोड्डा ज़िला
प्रान्तझारखंड
देश भारत
क्षेत्र2.01 किमी2 (0.78 वर्गमील)
ऊँचाई53 मी (174 फीट)
जनसंख्या (2011)
 • कुल1,427
 • घनत्व710 किमी2 (1,800 वर्गमील)
भाषाएँ
 • प्रचलितहिन्दी, अंगिका
समय मण्डलभामस (यूटीसी+5:30)
पिनकोड814147
वाहन पंजीकरणJH17
साक्षरता78%
वेबसाइटwww.facebook.com/lakhanpahari/

विवरण संपादित करें

लखनपहाड़ी गाँव पथरगामा प्रखंड में स्थित है। यहाँ के लोग अंगिका एवं हिन्दी बोलते है। यहाँ पर ब्राह्मण की जनसंख्या अधिक है।

लखनपहाड़ी गाँव में 0-6 आयु वर्ग के बच्चों की जनसंख्या 227 है जो गाँव की कुल जनसंख्या का 15.91% है। लखनपहाड़ी गाँव का औसत लिंग अनुपात 900 है जो झारखंड राज्य के औसत 948 से कम है। जनगणना के अनुसार लखनपहाड़ी के लिए बाल लिंग अनुपात 1027 है, जो झारखंड के औसत 948 से अधिक है।

झारखंड की तुलना में लखनपहाड़ी गांव में साक्षरता दर अधिक है। 2011 में, झारखंड के 66.41% की तुलना में लखनपहाड़ी गांव की साक्षरता दर 78.17% थी। लखनपहाड़ी में पुरुष साक्षरता दर 86.70% है जबकि महिला साक्षरता दर 68.45% है।

भारत के संविधान और पंचायती राज अधिनियम के अनुसार, लखनपहाड़ी गाँव का प्रशासन सरपंच (गाँव के मुखिया) द्वारा किया जाता है, जो गाँव का प्रतिनिधि होता है।

लखनपहाड़ी गांव में अनुसूचित जाति (एससी) की कुल आबादी का 16.26% है। गांव लखनपहाड़ी में वर्तमान में कोई अनुसूचित जनजाति (एसटी) की आबादी नहीं है।

2011 की जनगणना के अनुसार लखनपहाड़ी गाँव की कुल जनसंख्या में से 556 कार्य गतिविधियों में लगे हुए हैं व 63.31% श्रमिक अपने काम को मुख्य कार्य (रोजगार या 6 महीने से अधिक की कमाई) के रूप में वर्णित करते हैं, जबकि 36.69% 6 महीने से कम समय के लिए आजीविका प्रदान करने वाली सीमांत गतिविधि में शामिल हैं। मुख्य कार्य में लगे 556 श्रमिकों में से 98 कृषक (मालिक या सह-मालिक) हैं, जबकि 129 कृषि श्रमिक हैं।

भौगोलिक स्थिति संपादित करें

लखनपहाड़ी गोड्डा के उत्तरपश्चिम में स्थित है। लखनपहाड़ी जहाँ स्थित है वो पहाड़ी क्षेत्र है। पथरगामा यहाँ का सबसे समिप नगर है। इस क्षेत्र में कृषि प्रमुख है और सब्जियों, मकई और गन्ने के साथ चावल और गेहूं यहां उगाई जाने वाली मुख्य फसलें हैं। क्षेत्र में उगाए जाने वाले फल जैसे आम, केला, कटहल, जामुन, अमरुद और बेर हैं। लखनपहाड़ी में कुछ लघु और मध्यम उद्योग भी मौजूद हैं

पहाड़ से लखनपहाड़ी गाँव का मोहक सांझ में परिदृश्य

रानीपुर (3 किमी), सोनारचक (3 किमी), महेशलिट्टी (4 किमी), पिपरा (5 किमी), बोदरा (7 किमी) लखनपहाड़ी के नजदीकी गांव हैं। लखनपहाड़ी उत्तर की ओर पथरगामा ब्लॉक, दक्षिण की ओर गोड्डा जिला मुख्यालय, पश्चिम की ओर धौरैया ब्लॉक, पूर्व की ओर बोरिजोर ब्लॉक से घिरा हुआ है।

पूजास्थल संपादित करें

लखनपहाड़ी में कई पूजास्थल हैं, जिसमे से यहाँ के शिवालय सबकी दृष्टि अपनी ओर आकर्षित करती है। शिवरात्रि में यहाँ दूर दूर से जुटते और भोले बाबा को जल अर्पित करते हैं। यहाँ कुल 2 तालाब हैं: रसंतार व खंता पोखर। खंता पोखर में बड़े ही धूम धाम से छठ पर्व मनाया जाता है, छठ पर्व के मौके पर खंता पोखर को दुल्हन के जैसा सजाया जाता है। लोग हजारों के तादाद में छठ पर्व मानाने के लिए लखनपहाड़ी की ओर रुख करते हैं।

लखनपहाड़ी का काली मंदिर (सामने से)
क्र.सं. मंदिर स्थित दिशा क्षेत्र
1 हनुमान मंदिर पूरब
2 शीतला मंदिर दक्षिणपूर्व
3 महदेवपड़ी पश्चिम
4 शिवालय (महादेव पड़ी) उत्तरपश्चिम
4 शिवालय दक्षिणपश्चिम
5 काली मंदिर उत्तरपूर्व[3]

जलवायु संपादित करें

यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता अति मनोरम है। यह क्षेत्र पहाड़ों से घिरा है। यहाँ से निकट माँ योगनी एवं मनोकामना बाबा जैसे पूजास्थल स्थित है। लखनपहाड़ी में गर्म, आर्द्र ग्रीष्मकाल और हल्की सर्दी के साथ आर्द्र आर्द्र अर्ध-कटिबन्धीय जलवायु (कोपेन जलवायु वर्गीकरण Cwa) होती है।[4]

 
मनोकामनानाथ पहाड़ (बीच में) और योगिनी पहाड़ (दाएं ओर) का दृश
लखनपहाड़ी के जलवायु आँकड़ें
माह जनवरी फरवरी मार्च अप्रैल मई जून जुलाई अगस्त सितम्बर अक्टूबर नवम्बर दिसम्बर वर्ष
उच्चतम अंकित तापमान °C (°F) 33.3
(91.9)
35.6
(96.1)
42.8
(109)
46.3
(115.3)
48.3
(118.9)
45.2
(113.4)
41.5
(106.7)
38.6
(101.5)
38.1
(100.6)
37.6
(99.7)
35.8
(96.4)
31.2
(88.2)
48.3
(118.9)
औसत उच्च तापमान °C (°F) 25.9
(78.6)
28.9
(84)
34.3
(93.7)
38.4
(101.1)
37.5
(99.5)
35.5
(95.9)
32.7
(90.9)
32.5
(90.5)
32.9
(91.2)
33.0
(91.4)
30.5
(86.9)
27.0
(80.6)
32.42
(90.36)
औसत निम्न तापमान °C (°F) 10.2
(50.4)
13.2
(55.8)
17.4
(63.3)
22.3
(72.1)
23.9
(75)
24.7
(76.5)
24.1
(75.4)
23.7
(74.7)
23.6
(74.5)
21.0
(69.8)
16.0
(60.8)
11.1
(52)
19.27
(66.69)
निम्नतम अंकित तापमान °C (°F) 1.7
(35.1)
1.8
(35.2)
5.8
(42.4)
13.8
(56.8)
14.5
(58.1)
17.8
(64)
13.4
(56.1)
16.8
(62.2)
13.8
(56.8)
11.8
(53.2)
4.8
(40.6)
2.8
(37)
1.7
(35.1)
औसत वर्षा मिमी (inches) 9.0
(0.354)
15.0
(0.591)
21.0
(0.827)
35.0
(1.378)
72.0
(2.835)
198.0
(7.795)
343.0
(13.504)
293.0
(11.535)
273.0
(10.748)
116.0
(4.567)
9.0
(0.354)
7.0
(0.276)
1,391
(54.764)
औसत वर्षाकाल 1.5 2.3 2.2 2.8 6.3 11.3 18.9 16.9 14.1 5.7 1.1 0.8 83.9
औसत सापेक्ष आर्द्रता (%) 60 53 47 50 60 73 83 83 81 74 65 62 66
स्रोत: NOAA (1971-1990)[5]

इन्हें भी देखें संपादित करें

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें


सन्दर्भ संपादित करें

  1. "लखनपहाड़ी पर सेन्सस 2011 की जनगणना".
  2. "The district gazetteer of Jharkhand," SC Bhatt, Gyan Publishing House, 2002
  3. "पथरगामा के बड़ी दुर्गा मंदिर में तांत्रिक पद्धति से होती पूजा". Jagran (hin में). 2020-10-20. अभिगमन तिथि 2021-11-30.सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)
  4. "लखनपहाड़ी का गूगल मैप पर मानचित्र".
  5. "बारिश में कीचड़मय कच्ची सड़क, राहगीर परेशान". Jagran (hin में). 2020-08-20. अभिगमन तिथि 2021-11-30.सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)