यह पृष्ठ नागिन झील लेख के सुधार पर चर्चा करने के लिए वार्ता पन्ना है। यदि आप अपने संदेश पर जल्दी सबका ध्यान चाहते हैं, तो यहाँ संदेश लिखने के बाद चौपाल पर भी सूचना छोड़ दें।

लेखन संबंधी नीतियाँ

स्थानान्तरण अनुरोध 21 जनवरी 2022 संपादित करें

नागिन झीलनगीन झील – अंग्रेजी लेख की वर्तनी (Nigeen) और विवरण "the jewel in the ring" देखकर यह उर्दू के "نگین" शब्द जैसा लग रहा है। --SM7--बातचीत-- 16:15, 21 जनवरी 2022 (UTC)उत्तर दें

स्रोत 1 एवं स्रोत 2 देखें जहाँ "jewel in the ring" की पुष्टि की जा सकती है। अतः यह नग, नगीना, अथवा नगीन से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है न कि नाग-नागिन से। --SM7--बातचीत-- 16:25, 21 जनवरी 2022 (UTC)उत्तर दें
  • 'नग' शब्द संस्कृत शब्द है जिसका अर्थ 'पर्वत' है (नगाधिराज = हिमालय)। यह झील भी पर्वतों से घिरी हुई है। अतः बहुत सम्भव है कि 'नागिन' शब्द इसी 'नग' से आया हो। इसी तरह के उदाहरण हैं- नंगा पर्वत और नागा पर्वत। दोनों का सम्बन्ध मूलतः 'नग' से रहा होगा किन्तु अपभ्रंश होकर 'नागा' और 'नंगा' बन गये। इसी तरह लोग 'अरुणाचल' को 'अरुणांचल' करके समझते हैं कि हमने गलती सुधार दी। वास्तव में वे नहीं जानते कि अरुणाचल = अरुण + अचल = लाल पर्वत है। इसी तरह विन्ध्याचल को लोग विन्ध्यांचल कर देते हैं।
यह झील बहुत पुरानी होगी, शायद भारत में फारसी के आगमन के बहुत पहले से। इसका नाम भी पुराना ही होगा। इसलिये 'नग' को रत्न या 'ज्वेल' से जोड़ना सम्यक नहीं है। -- अनुनाद सिंह (वार्ता) 08:20, 24 जनवरी 2022 (UTC)उत्तर दें

कश्मीरी विकिपीडिया पर भी इसका नाम ks:نِگیٖن سَر है जिसका लिप्यन्तरण निगीन या नगीन ही होगा।--SM7--बातचीत-- 14:08, 19 अक्टूबर 2022 (UTC)उत्तर दें

पृष्ठ "नागिन झील" पर वापस जाएँ।