यह पृष्ठ मीणा लेख के सुधार पर चर्चा करने के लिए वार्ता पन्ना है। यदि आप अपने संदेश पर जल्दी सबका ध्यान चाहते हैं, तो यहाँ संदेश लिखने के बाद चौपाल पर भी सूचना छोड़ दें।

लेखन संबंधी नीतियाँ

चाँदा वंश संपादित करें

चाँदा (चंद्र वंश के नाम से भी लिखा गया) मीणा एक आदिवासी वंश है, जो मूल रूप से राजस्थान में पाया जाता है, जिसने कछवाहा राजपूत वंश से पहले जयपुर राज्य पर शासन किया था। मीना जनजाति के कुछ परिवारों (जिन्हें कुल या कबीला भी कहा जाता है) ने पूरे राजस्थान पर शासन किया। आमेर शहर और आमेर किले की स्थापना इस वंश के शासक राजा आलन सिंह ने 967 ई. में की थी। Karsan Chanda (वार्ता) 12:36, 3 अक्टूबर 2021 (UTC)उत्तर दें

@Karsan Chanda जी: क्या इसके लिए आप विश्वसनीय स्रोत दे सकते हो जिससे आपके लिखे हुये की पुष्टि की जा सके। ☆★संजीव कुमार (✉✉) 00:25, 25 अक्टूबर 2021 (UTC)उत्तर दें

@संजीव कुमार: जी, [1][2][3] Karsan Chanda (वार्ता) 04:52, 25 अक्टूबर 2021 (UTC)उत्तर दें

@संजीव कुमार:[4][5] Karsan Chanda (वार्ता) 04:57, 25 अक्टूबर 2021 (UTC)उत्तर दें

 References
  1. "भारतीय संस्कृति".
  2. "पिन्टरेस्ट".
  3. भारत के राजसी स्मारक: प्राचीन भारतीय मेगा संरचनाएं.
  4. "स्वानटावर".
  5. "ऐतिहासिक रपट".
@Karsan Chanda जी, आपके द्वारा दिये गये तीनों लेखों की विश्वसनीयता सन्देह में है। मेरे पास दूसरा लिंक तो खुल भी नहीं रहा। पुस्तक के विषय में प्रकाशक और लेख की कोई जानकारी मिल रही जिससे इसकी विश्वसनीयता की पुष्टि की जा सके। ☆★संजीव कुमार (✉✉) 05:00, 25 अक्टूबर 2021 (UTC)उत्तर दें

@संजीव कुमार: जी, [1] Karsan Chanda (वार्ता) 05:06, 25 अक्टूबर 2021 (UTC)उत्तर दें

चाँदा वंश Karsan Chanda (वार्ता) 05:06, 25 अक्टूबर 2021 (UTC)उत्तर दें

@Karsan Chanda जी, कृपया उपरोक्त चर्चा का उपयुक्त स्थान विकिपीडिया:पृष्ठ हटाने हेतु चर्चा/लेख/चाँदा वंश ही है। ☆★संजीव कुमार (✉✉) 15:54, 25 अक्टूबर 2021 (UTC)उत्तर दें

बर्बरता के बारे में क्या जानकारी है? संपादित करें

@संजीव कुमार: इसमें कहाँ बर्बरता हुई! कृपया समझाने का कष्ट करें। Karsan Chanda (वार्ता) 14:03, 8 अगस्त 2022 (UTC)उत्तर दें

@Karsan Chanda जी: ये सम्पादन मैंने स्वयं किया है। इससे पहले के सम्पादनों में हिन्दू को 'Hindu' लिखा गया है और वाक्यों को बीच में ही तोड़ा गया है उनको ठीक किया है जिसका सारांश 'बर्बरता का कुछ भाग हटाया' यह लिखा है। ☆★संजीव कुमार (✉✉) 14:09, 8 अगस्त 2022 (UTC)उत्तर दें

@संजीव कुमार: जी, लेकिन आपने मेरे द्वारा किये गये सम्पादन को भी हटाया है। Karsan Chanda (वार्ता) 14:13, 8 अगस्त 2022 (UTC)उत्तर दें

@Karsan Chanda जी: वैसे तो मैंने इसे पूर्ववत नहीं किया है अतः आपके सम्पादन को हटाया है ऐसा नहीं है। लेकिन मुझे लगता है कि आप लेख की शुरूआती पंक्ति की बात कर रहे हैं जिसमें तीन दावे थे:
  1. मीणा, भीलों का एक उपसमूह है। इसके लिए आपने एक पुस्तक (सम्मेलन के अधिकृत रपट, जो पुस्तक के रूप में प्रकाशित है) का सन्दर्भ दिया और उसमें पृष्ठ संख्या 41 पर लिखा हुआ है, "The Meena are a subgroup of the Bhil, the third largest group of tribes in India." यहाँ मेरा अनुमान है कि उपरोक्त शोध 'भील-मीणा' जाति पर है जो भीलों की ही उपजाति के रूप में मानी जाती है। लेकिन मेरे पास सन्दर्भों का अभाव है अतः आप इसे पुनः स्थापित कर सकते हैं। अच्छा रहेगा कि सन्दर्भ में उपरोक्त पंक्ति भी quote प्राचल के साथ जोड़ें।
  2. दूसरा वाक्य "मीणा भाषा" के बारे में था। उसमें भी आपने एक शोध का उल्लेख किया है लेकिन उसकी कड़ी रिसर्चगेट की दी है जिसे विश्वसनीय स्रोत नहीं माना जा सकता। आप उस शोध पत्र के वास्तविक प्रकाशक की कड़ी देंगे तो यह भी माना जा सकता है।
  3. तीसरा वाक्य अनुसूचित जनजाति के विषय में है जिसमें एक समाचार पत्र की कड़ी सन्दर्भ में दी हुई थी। यहाँ दुविधा यह थी कि लेख में यह वाक्य कई बार लिखा गया है। आप सन्दर्भ की कड़ी पुनः जोड़ सकते हैं लेकिन वाक्यों की अनावश्यक पुनर्रावृत्ति न करें।
इसके अतिरिक्त उस सम्पादन में शायद आपके द्वारा जोड़ा गया कोई वाक्य नहीं हटा है। अतः मुझे लगता है आपके प्रश्न का सही उत्तर मिल गया। ☆★संजीव कुमार (✉✉) 14:38, 8 अगस्त 2022 (UTC)उत्तर दें

प्रिय @संजीव कुमार: जी, कृपया इसे वापस करने में मदद करें। Karsan Chanda (वार्ता) 15:19, 8 अगस्त 2022 (UTC)उत्तर दें

@Karsan Chanda जी: रिसर्चगेट को स्रोत-सामग्री से हटायें, इसे विश्वसनीय स्रोत नहीं माना जा सकता। ☆★संजीव कुमार (✉✉) 09:30, 9 अगस्त 2022 (UTC)उत्तर दें

@संजीव कुमार: जी क्या आप इस स्रोत की बात कर रहे है? -- Karsan Chanda (वार्ता) 10:24, 9 अगस्त 2022 (UTC)उत्तर दें

हाँ, मैं प्रोफेसर रामलखन मीणा वाले की ही बात कर रहा हूँ। आप चाहें तो एकेडमिया वाले की कड़ी दे सकते हैं हालांकि मैं उसके बारे में कह नहीं सकता कि वो विश्वसनीय है या नहीं क्योंकि वो भी सोशल साइट बना हुआ है। ☆★संजीव कुमार (✉✉) 13:37, 9 अगस्त 2022 (UTC)उत्तर दें

क्या नाम को बदला जा सकता है? संपादित करें

यह लेख मीणा और मीना शब्दों के आधार पर लिखा गया है। लेकिन सरकारी दस्तावेजों में अनुसूचित जनजाति के लिए मीना शब्द को मान्यता दी गई है। ऐसे में सवाल उठता है, की इस लेख के लिए कौनसा शब्द उपयोगी है। कृपया विचार करें। -- Karsan Chanda (वार्ता) 08:32, 12 अगस्त 2022 (UTC)उत्तर दें

{{subst:मीणा|मीना|reason="मीणा" शब्द किसी अन्य भाषा में नहीं लिखा जा सकता है। क्योंकि किसी अन्य भाषा में "ण" अक्षर के स्थान पर "न" अक्षर का प्रयोग किया जाता है। लेकिन "मीना" शब्द का अनुवाद किसी भी भाषा में किया जा सकता है।}} Karsan Chanda (वार्ता) 06:53, 13 सितंबर 2022 (UTC)उत्तर दें

@संजीव कुमार: मदद करें। -- Karsan Chanda (वार्ता) 07:09, 13 सितंबर 2022 (UTC)उत्तर दें

इसमें मैं क्या मदद कर सकता हूँ? आप अपना प्रस्ताव रखकर उसे चौपाल पर लेकर जायें, यहाँ उस प्रस्ताव पर लोगों से उनकी सहमति माँगे। समुदाय का निर्णय जैसा होगा वैसा कर दिया जायेगा। ☆★संजीव कुमार (✉✉) 10:49, 13 सितंबर 2022 (UTC)उत्तर दें

क्या आप मीणा जनजाति के ऐतिहासिक सत्यता जानते है? संपादित करें

@संजीव कुमार: जी, विकिपीडिया स्रोत कितने विश्वसनीय है। कृपया बताने का कष्ट करें। The Tamils Eighteen Hundred Years Ago/Chapter 4 में मीणाओं के बारे में कुछ जानकारी दी गई है। मीणाओं की सत्यता क्या है? और मत्स्य जनजाति के साथ उनका क्या संबंध है? मीणाओं का संबंध भील से है मत्स्यों से है। कुछ भी समझ नहीं आ रहा है। कृपया विस्तार से समझाने का कष्ट करें। धन्यवाद -- Karsan Chanda (वार्ता) 07:39, 26 अगस्त 2022 (UTC)उत्तर दें

@Karsan Chanda जी: मैं जो जानता हूँ उसका सत्य होना आवश्यक नहीं है। मैंने इस समुदाय के बारे में अत्यल्प अध्ययन किया है अतः कोई भी दावा नहीं कर सकता। आपने उपर जो कड़ी दी है वो विकिपीडिया कि नहीं बल्कि विकिस्रोत की कड़ी है जिसका स्रोत s:en:Page:The_Tamils_Eighteen_Hundred_Years_Ago.djvu/57 अथवा कॉमन्स पर मूल पुस्तक है। सामान्यतः विकिस्रोत की पुस्तकें विश्वसनीय स्रोत होती हैं लेकिन आप उसका जो रूप देख रहे हो, वह मूल पुस्तक के अनुरूप है या नहीं, यह मिलान करना अवश्यक है। ☆★संजीव कुमार (✉✉) 09:01, 26 अगस्त 2022 (UTC)उत्तर दें

@संजीव कुमार: जी, तो क्या भील और मीणा एक ही है? इस पुस्तक के आधार पर कितना विश्वसनीय है? -- Karsan Chanda (वार्ता) 09:41, 26 अगस्त 2022 (UTC)उत्तर दें

@Karsan Chanda जी: ये विषय का एक पक्ष है, किसी एक पुस्तक में कुछ लिखा है और उसे ही सत्य मान लिया जाता तो झगड़ा ही कौनसी बात का था। हम यहाँ स्रोतों के आधार पर चलेंगे। आपके उपरोक्त स्रोत के अनुसार ये एक जैसे ही समुदाय हैं लेकिन आप 15 वर्ष पुरानी यह रपट देखोगे, या फिर भारतीय मानवविज्ञान सर्वेक्षण की इस पुस्तक का पृष्ठ संख्या 170 को देखोगे तो ज्ञात होगा कि ये केवल लाभ के आधार पर हुआ बदलाव है। यदि हम विकिपीडिया पर इन्हें शामिल करना चाहते हैं तो दोनों स्वतंत्र स्रोतों का उल्लेख करते हुये दोनों बातें लिखनी होंगी। ☆★संजीव कुमार (✉✉) 11:13, 26 अगस्त 2022 (UTC)उत्तर दें

@संजीव कुमार: जी, आप भील मीणा जनजाति की बात कर रहे है। मैं, केवल मीणा जनजाति की बात कर रहा हूँ। भारत गणराज्य बनने से पहले मीणाओं को सभी पुस्तकों में आदिवासी ही लिखा गया है। परन्तु बाद वाली कुछ किताबों में हेरफेर किया गया है। जो समझ नहीं आ रहा है। वैसे तो भील और मीणा जनजाति एक ही है। परन्तु, मेरे मन में एक सवाल हमेशा से ही रहा है, की भारत स्वतंत्र होने के बाद ही भील और मीणाओं में भेद क्यों किया गया है? जिसका उत्तर राजनैतिक लाभ मान लिया गया। क्या सच में इसका सही उत्तर राजनैतिक लाभ ही है। जैसे आपने बताया। -- Karsan Chanda (वार्ता) 02:35, 27 अगस्त 2022 (UTC)उत्तर दें

@Karsan Chanda जी: जब हम किसी एक बात को सच मान लेते हैं तो उसके विपरीत स्थिति हमें शायद समझ में नहीं आती। ☆★संजीव कुमार (✉✉) 06:29, 27 अगस्त 2022 (UTC)उत्तर दें

स्थानान्तरण अनुरोध 6 अप्रेल 2023 संपादित करें


मीना/मीणा एक कृषक समुदाय संपादित करें

मीणा भारतीय उपमहाद्वीप पर एक कृषक समुदाय है। इनका मुख्य धर्म हिन्दू है, जो मुख्यतया राजस्थान और मध्यप्रदेश मे पाये जाते है। Bsaini5 (वार्ता) 04:05, 4 जनवरी 2024 (UTC)उत्तर दें

पृष्ठ "मीणा" पर वापस जाएँ।