विश्वास सारंग

भारतीय राजनीतिज्ञ

विश्वास सारंग (जन्म - 29 दिसम्बर 1971) भारतीय जनता पार्टी से जुड़े मध्यप्रदेश के एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वे 2008 से भोपाल के नरेला से मध्यप्रदेश विधानसभा के पहले एवं वर्तमान विधायक हैं।[2][3] सारंग ने 2013 से 2018 तक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अधीन मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्य किया।[4]

विश्वास सारंग

पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
2008
चुनाव-क्षेत्र नरेला

पद बहाल
2013 – दिसम्बर 2018
उत्तरा धिकारी आरिफ अकील,
कमलेश पटेल

जन्म 29 दिसम्बर 1971 (1971-12-29) (आयु 52) [1]
राष्ट्रीयता भारतीय
राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी
जीवन संगी रूमा सारंग
बच्चे 2
निवास भोपाल, मध्यप्रदेश
शैक्षिक सम्बद्धता ऐम.आई.ई.टी, गोंडिया
पेशा राजनीतिज्ञ
स्त्रोत [[1]]

जीवन परिचय संपादित करें

विश्वास सारंग की शिक्षा स्टैण्डर्ड पब्लिक स्कूल लखेरापुरा, भोपाल से हुई है, जहाँ उन्होंने बारहवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की l गोंदिया जिले के M.I.E.T. महाविद्यालय से बी.ई. (सिविल इंजीनियरिंग) की उपाधि प्राप्त की। वे बाल्यकाल से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयं सेवक रहे हैं। आपने छात्र जीवन में रहते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत की।[5]

राजनितिक जीवन संपादित करें

  • 1993 से 1995 तक भारतीय जनता युवा मोर्चा में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य।
  • 1998 से 2001 तक भारतीय जनता युवा मोर्च में भोपाल महानगर के ज़िलाध्यक्ष।
  • 2002 से 2004 तक भारतीय जनता युवा मोर्चा में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य।
  • 1999 से 2004 तक भोपाल नगर निगम वार्ड 14 से पार्षद।
  • 2004 से 2007 तक भारतीय जनता युवा मोर्चा में प्रदेश महामंत्री।
  • 2007 से 2010 तक भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष।
  • 2008 से 2014 तक वनोपज संघ के अध्यक्ष।
  • 2008 से पदस्थ नरेला विधानसभा क्षेत्र भोपाल के विधायक।
  • 2010 से 2012 तक भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य।
  • 2011 से 2012 तक भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रवक्ता।
  • 2013 में नरेला क्षेत्र, भोपाल से पुनः विधायक।
  • 2016 में भोपाल गैस त्रासदी राहत तथा पुनर्वास एवं सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रहार), पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री।[6]

विदेश यात्रा संपादित करें

वर्ष 2011 में - विधायक प्रतिनिधिमंडल के साथ ग्रीस, स्विट्ज़रलैण्ड, बेल्जियम, आस्ट्रिया, जर्मनी, फ़्रांस, यू.ए.ई. एवं मलेशिया की यात्रा की।

वर्ष 2012 में - दक्षिण अफ्रिका

वर्ष 2016 में - चीन

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Vishvas Sarang, Department Of Public Relations,Madhya Pradesh". www.mpinfo.org. मूल से 22 अगस्त 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2019-08-22.
  2. "नरेला में हैट्रिक पर BJP की नजर, कांग्रेस को खोलना है खाता". आज तक. मूल से 22 अगस्त 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2019-08-22.
  3. "Narela Assembly constituency (Madhya Pradesh): Full details, live and past results". News18. अभिगमन तिथि 2019-08-22.
  4. "::Department Of Public Relations,Madhya Pradesh::". www.mpinfo.org. मूल से 22 अगस्त 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2019-08-22.
  5. "भोपाल सीट को लेकर भाजपा में हालत साफ ना होने से सरगर्म है चर्चाओं का बाजार" (पीएचपी). न्यूज-18. मूल से 18 नवंबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 अक्तूबर 2015.
  6. "Vishvas Sarang". www.facebook.com. मूल से 6 अक्तूबर 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2019-08-22.