सदस्य वार्ता:आशीष भटनागर/पुरालेख11

 सदस्य पृष्ठ वार्ता लेख सूची अच्छी कड़ियां 

सर मुझे कुछ समझ नहीं आया कि क्या कहा आपने "लेकिन देवनागरी फोनेटिक का चेकबॉक्स हट गया" के बारे में क्योंकि यदि यह बाक्स "ध्वन्यात्मक रोमन-से-देवनागरी(बीटा) Phonetic Roman-to-Devanagari(Beta) ESC - Toggle" वाला है तो यह मेरे ie8 में तो दिखायी दे रहा है। कृपया स्पष्ट करे--  मयुर कुमार | वार्ता  ०९:५७, ८ जुलाई २०१० (UTC)

किन्तु मुझे अभी भी नहीं दिखा है। बल्कि मैंने गूगल क्रोम पर देखा, वहां तो नये क्या पुराने भी बहुत ही कम हैं। देखाना कि कहीं ie पर सॉफ्टवेयर अद्यतन करने से मात्र वहीं दिखाई देता हो? खैर समय मिलने पर देखना।-- प्रशा:आशीष भटनागर  वार्ता  १०:०२, ८ जुलाई २०१० (UTC)
मेरे पास फ्लाक भी है मैने उसमें भी देखा,उसमें भी दिखायी दे रहा है आप अपने ब्राउजर की कैशे खाली करके चैक करे--  मयुर कुमार | वार्ता  १०:१२, ८ जुलाई २०१० (UTC)
वैसे मुझे अभी भि नहीं दिखा है। हां मैंने कैश खाली कर ली है। चलो शयद कुछ समय बाद आ जाये। मैं जरा कुछ काम से उठा था, फिर वापस आने पर भूल ही गया था कि संदेश देना है।-- प्रशा:आशीष भटनागर  वार्ता  १०:५४, ८ जुलाई २०१० (UTC)
इसके अलावा मैने स्वागत साँचे को हर नये सदस्य पर डिफाल्ट कर दिया है इसे आप कोई भी नया खाता खोल कर चैक कर सकते है एवं जरुर बताये कि क्या ऐसा करना सही है। इससे हमें सदस्यों के वार्ता पृष्ठ पर साँचा लगाने की जरुरत नहीं पड़ेगी। सदस्य को नया खाता खोलते ही यह स्वाग्त संदेश दिखायी देगा--  मयुर कुमार | वार्ता  ११:०१, ८ जुलाई २०१० (UTC)
हां ये बहुत अच्छा प्रस्ताव है, जो अब क्रियान्वित हो चुका है। मैंने काफी समय पहले सोचा था। अब ये सोचकर अच्छा लग रहा है, कि बिना कहे ही काम हो गया। पहले तो धन्यवाद। फिर ये कि मेरे विचार से भी एकदम सही है। पर ये देखना कि किसी भी खाता खोलने के स्थान पर नियमित होने के समय ( १० संपादन या ३ दिन) के बाद आये तो बेहतर होगा। दूसरा लाभ कि बहुत से सदस्य बेकार में स्वागत सांचे लगाते रहते हैं, जो विकी की संपादन सांख्यिकी में अनावश्यक बढोत्तरी करते हैं। शायद इसका अर्थ समझ गये होगे, और इस काम से इस बढोत्तरी पर भि रोक लगेगी।-- प्रशा:आशीष भटनागर  वार्ता  ११:०६, ८ जुलाई २०१० (UTC)
वैसे एक बार इसे try करके अवश्य देखें, इसके लिये एक नया खाता खोले फिर चैक करे कि क्या यह तरीका सही है स्वागत संदेश देने का। हाँ आपकी एक बात बिल्कुल सत्य है कि इससे बहुत राहत मिलेगी उन सदस्यों को जो अपना समय स्वागत के साँचे लगाने में लगाते है।--  मयुर कुमार | वार्ता  ११:२०, ८ जुलाई २०१० (UTC)
 
आपके लिए नया सन्देश है
नमस्कार, आशीष भटनागर जी। आपके लिए Mayurkumar के वार्ता पृष्ठ पर एक सन्देश है।
आप इस सूचना को किसी भी समय मिटा सकते है, इसके लिए वार्ता संपादन में जाकर {{सन्देश}} मिटाएँ।

सर कृपया इस बाट को बाट सदस्यता प्रदान करे जिससे यह बाट संबंधित कार्य सुचारु रुप से कर सके, इसके लिये मैने [1] यहां निवेदन लगा दिया है--  मयुर कुमार | वार्ता  ०२:४१, १२ जुलाई २०१० (UTC)

नहीं बाट के लिये समर्थन नहीं चाहिये होते क्योंकि यह स्तर प्रदान करने से एक तो उसके द्वारा किये गये अनेकों संपादन छुपाये जा सकते है। हाँ आप वही आवेदन पृष्ठ पर देख सकते है वहाँ कोई भी समर्थन आदि के बगैर आवेदन करने पर ब्युरोकैट्स द्वारा अपनी सुझबुझ के अनुसार सदस्यों को बाट स्तर प्रदान किया है, जैसे वुल्फ जी ने इत्यादि--  मयुर कुमार | वार्ता  ०२:५८, १२ जुलाई २०१० (UTC)

मुझे बाट स्तर प्रदान करने के लिये धन्यवाद--  मयुर कुमार | वार्ता  ०३:५८, १२ जुलाई २०१० (UTC)

निर्वाचित लेख

संपादित करें

सर १ महीना पूरे होने को आया है, मेरे विचार से हमें निर्वाचित लेख प्रतिमाह तो बदल ही देना चाहिये। मुझे आपका कुछ वर्ष पूर्व निर्वाचित लेख प्रणाली पे दिया गया सुझाव अत्यंत सही लगा, क्या हम इसे अब क्रियान्वित कर सकते है। इसके साथ ही एक और सूचना देना चाहूँगा कि पंजीकृत सदस्य का नाम बदलकर मैने स्थापित पंजीकृत सदस्य कर दिया है क्योंकि पंजीकृत सदस्य तो हम यहाँ पर अकाउन्ट खोलने पर ही बन जाते है जैसा कि इसके नाम से लगता है क्या इस नाम को केवल स्थापित सदस्य न कर दूँ जैसा आपने सुरक्षा संदुक में अनुवाद करते समय किया था, कृपया अवश्य सुझाव दें--  मयुर कुमार | वार्ता  ०३:५८, १२ जुलाई २०१० (UTC)

इस बारे में मेरे विचार तो वहीं से मिल जाते हैं। इतना लंबा लिखा है, और क्रमवार कि समझने में कोई मुश्किल न होगी। हां उत्तर देने में कुछ देरी हुई, असल में पढ़ रहा था।
  • इस बारे में चौपाल पर संदेश देकर, पिछला संदेश (मेरा वाला) पेस्ट कर के, फिर अन्य लोगों के सुझाव मांग लो। यदि पर्याप्त समर्थन मिल आजायें तो काम आरंभ किया जा सकता है। हां, वैसे मेरे हिसाब से तो सदा ही मेरा काम एडवांस में चलता है। आलेख व प्रमुख चित्र में भी तुमने देखा ही होगा।
  • निर्वाचित लेख भी काफी इकट्ठा कर रखे हैं। उन्हें निर्वाचन स्तर पर पहुंचाने का काम बाकी है। कुछ थोड़ी बहुत कमी हैं, जिन्हें सुधारा जा सकता है। फिल्हाल हुमायुं का मकबरा तैयार ही है। कुछ घटा जोड़ कर पाओ तो देख लेना, वैसे मुझे वेब संदर्भ तो अधिक नहीं मिल पाये हैं। किसी किताब का संदर्भ मिल जाये तो जोड़ सकते हो। चाहो तो १५ जुलाई से बदल दो, या १ अगस्त से ही सही, जैसी अपनी तैयारी हो।
  • हां स्थापित सदस्य बेहतर रहेगा।वैसे मेरे विचार से इसके लिये पर्याप्त समर्थन आगे उठने वाले किसी भी विवाद से बचा लेगा। वर्ना लगेगा कि इन दोनों ने अपना एकाधिकार बना लिया है। या फिल्हाल रहने दे सकते हैं। कुछ समय बाद देख लेंगे। अभि मीडिया अद्यतन आदि काम पूरे कर लें। फिर उनका पर्याप्त प्रचार कर दें। इससे कुछ क्रेडिबिलिटी में वृद्धि होगी, जिससे अगले विचार काटने में लोगों को कुछ हिचकिचाहट भी होगी। -- प्रशा:आशीष भटनागर  वार्ता  ०४:५९, १२ जुलाई २०१० (UTC)
मैने चौपाल पर वह संदेश रख दिया है परन्तु आप उसे थोड़ा मोडिफाईड कर दे आज के अनुसार अन्यथा थोड़ा अजीब लगेगा। हाँ autoconfirmed user को फिल्हाल स्थापित पंजीकृत सदस्य ही रहने देता हूँ चौपाल पर इस संदर्भ पर संदेश भी रख दूँगा--  मयुर कुमार | वार्ता  ०६:३८, १२ जुलाई २०१० (UTC)
अरे भाई, मेरा संदेश यदि मैं ही लगाऊं तो अजीब सा लगेगा। तभी तो मैंने कहा था, कि तुम उसे कॉपी पेस्ट कर दो, फिर उसके ऊपर/नीचे अपने विचार लिख दो, तथा समर्थन मांग लो। -- प्रशा:आशीष भटनागर  वार्ता  ०७:०४, १२ जुलाई २०१० (UTC)
ठीक है कोई बात नहीं, परन्तु मैं इस लिये कह रहा था कि मेरे बुलाने पर या चौपाल पर मेरे द्वारा कोई भी सुझाव मांगने पर आपके अतिरिक्त शायद ही कोई अपनी टिप्पणी देता है। इसका कारण यह हो सकता है कि उन्हे मेरा प्रबंधक बनना अनुचित लगा हो या मेरा कार्य पसन्द न आता हो। परन्तु विकि को उन्नत बनाने कि इच्छा मुझे यह प्रस्ताव स्वीकार करने से रोक न पायी। अतः कुछ समय बाद मै इस पद से मुक्त होकर बाट कार्य में लगना पसन्द करुँगा--  मयुर कुमार | वार्ता  ०७:४०, १२ जुलाई २०१० (UTC) ०७:३८, १२ जुलाई २०१० (UTC)

आपके वार्ता पृष्ठ पर लिखते हुए कुछ गलतियां हो रही है। कृप्या अन्यथा न लें। और बूल सुधार दें। अनिरुद्ध  वार्ता  ०८:१९, १२ जुलाई २०१० (UTC)

कर्नाटक लेख

संपादित करें

नमस्ते आशीष जी। कर्नाटक लेख पर तो मैं यूँ ही हाल के परिवर्तन देखते हुए एक भाषागत अशुद्धि देखकर चला गया था। और उस बड़े और अच्छे लेख में कुछ और गलतियाँ मिल गई तो उन्हें ही ठीक करने लगा। वैसे उसपर आप ही काम करते रहिए। अभी व्यवस्थित रूप से जमकर काम करने का समय नहीं मिल पा रहा है। अखबारों की कतरनें भी एक महीने की जमा हो गई हैं। देखता हूँ वह काम कब पूरा कर पाता हूँ। वैसे मयूर कुमार जैसा योग्य साथी मिलने पर बधाई देता हूँ। मैने तो बस विकिया पर उनके न्यून अनुभव के कारण उनका समर्थन करने से खुद को रोका था। मगर काम उन्होंने अच्छा किया है।

तस्वीर लगा दें

संपादित करें

एक अनुरोध है। मुखपृष्ठ पर के समाचारों के साथ लगने वाले चित्र को २०१० एवं अन्य लेखों में उचित स्थान पर लगा दें। इससे ये लेख भी थोड़े सुंदर लगने लगेंगें और उनकी उपयोगिता भी बढ जाएगी। जैसा की वर्ष २००९ के लेख में किया गया है। अनिरुद्ध  वार्ता  ०७:२८, १३ जुलाई २०१० (UTC)

नमस्कार आशीष जी! मैनें एक बार अपसे विकि पर कुछ नयी फिचर्स जैसे नये सद्स्य ग्रुप अंग्रेजी जैसे, कुछ गाली गलोच लिखने से रोकने वाले फिल्टर, दायी तरफ उपकरणों में पीडिएफ क्रियेटर आदि के बारे में बात की थी, इसके लिये मैने मीडियाविकि वालो से बात की उन्होनें ने कहा इसके लिये हमें उन्हे यह प्रस्ताव कई समर्थनों(लगभग १५) के साथ देना होगा। अब आप बताये क्या यह संभव है कि चौपाल पर हमें इतना समर्थन मिल जाये--  मयुर कुमार | वार्ता  १९:१९, १४ जुलाई २०१० (UTC)

देरी के लिये क्षमा। असल में मैं २ दिन चंडीगढ़ गया हुआ था। कल राट वापस आये हैं, अब सुबह नेट पर देखा तो उत्तर देने चला। तब देखा कि चौपाल पर पहले ही प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। तो शायद अब उस उत्तर की आवश्यकता ही नहीं रही। वैसे +त्मक उत्तर ही था।-- प्रशा:आशीष भटनागर  वार्ता  ०२:४३, १६ जुलाई २०१० (UTC)
हुमायूँ का मकबरा के निर्वाचित लेख बनने पर आपको हार्दिक बधाई--  मयुर कुमार | वार्ता  ०४:५६, १६ जुलाई २०१० (UTC)
आपको प्रवेशद्वार बनाने का बडा अनुभव है या कहुं तो यहा के अधिकतर प्रवेशद्वार आपने ही बनाये है क्या हम ऐसा ही प्रवेशद्वार यहा भी बना दें--  मयुर कुमार | वार्ता  ०१:२५, १८ जुलाई २०१० (UTC)
अरे वाह। बहुत अच्छा पोर्टल ढूंढा है। बिल्कुल बनाओ। हाम रंग आदि बदलते हुए ये ध्यान रखना कि एकदम हल्के रंग ही चुनना। या फिल्हाल रंग ऐसे ही रहने दो। पहले बनालो, रंग तो बाद में हैडर आदि से भी बदले जा सकते हैं। इसके द्वारा तीन पोर्टल बन सकते हैं। हमारे पास महाभारत/रामाय़ाण और वेद हैं। या महा.., कुरुक्षेत्र युद्ध, और एक अन्य संबंधित जोड़ लो।-- प्रशा:आशीष भटनागर  वार्ता  ०१:२९, १८ जुलाई २०१० (UTC)
मुझे इसमें कुछ समझ नहीं आ पा रहा है। आप कृप्या थोड़ा सा विस्तार कर दे--  मयुर कुमार | वार्ता  ०१:३५, १८ जुलाई २०१० (UTC)
मेरा मतलब था, कि जो पोर्टल तुमने किसी अन्य भाषा में महाभारत के लिये दिखाया था, वो बहुत अच्छा है। हां उसमें तीन पोर्टल टैब्स जुड़े हैं। वहां त्यो एक रामायण, एक महाभारत और एक अन्य है, पर यहाम हम या तो तीनोंही महाभारत से संबंधित टैब्स बना सकते हैं, या तीन महाकाव्य जैसे महाभारत/रामायण और गीता य़ा कोई अन्य भी लगा सकते हैं।-- प्रशा:आशीष भटनागर  वार्ता  ०३:००, १९ जुलाई २०१० (UTC)
आपके जिमि संदेश को स्टीवर्ड्स रिक्वेस्ट पर छोड़े--  मयुर कुमार | वार्ता  ०३:१८, १९ जुलाई २०१० (UTC)

बार्न स्टार

संपादित करें

बार्न स्टार एवं उससे जुड़ी भावनाओं हेतु धन्यवाद, बस अब हमें नये सदस्य ग्रुप हेतु एक नयी रणनितियाँ बनानी होंगी। autopatroler,reveiwer, rollbackers and confirmed user के लिये भी आवेदन पृष्ठ बनाना होगा। हाँ मीडियाविकि वाले कन्फर्मड युजरस को सुरक्षित पृष्ठ संपादन अधिकार शायद न दें--  मयुर कुमार | वार्ता  ०३:५४, १९ जुलाई २०१० (UTC)

 

As you may well know, a new design of the Wikipedia logo has been created. New Wikipedia logos have been created for the English, Malayalam and Bengali Wikipedias. I have also created a new logo for the Hindi wikipedia (shown here). Would it be possible to update the logo to this new one I have created?

Thankyou.

--RaviC १६:३४, १९ जुलाई २०१० (UTC)

भटनागरजी, नए ज्ञानसन्दूक के लिए धन्यवाद। हाँ मैं यह बता दूँ की उत्तराखण्ड लेख को मैंने सुरक्षित नहीं किया। मैंने अभी पुराने अवतरणों में देखा तो पता लगा की मयूरजी ने लेख सुरक्षित किया है। हो सकता है कि किसी ने कोई उत्पात मचाया हो जिसके कारण उन्हें यह लेख सुरक्षित करना पड़ा। मैं इसे सम्पादनों के लिए खोल देता हूँ। रोहित रावत १७:२९, २० जुलाई २०१० (UTC)

नहीं, इन सदस्यताओं के लिये एक या दो प्रबंधको का समर्थन ही काफि है एक नामांकित करने के लिये दूसरा पदोनिति करने वाला। सदस्यों द्वारा प्रस्ताव स्वीकार करने के बाद आप उन्हे पदोनिति दे सकते है। हां परन्तु विशिष्ट सदस्य जिसमें सदस्य को सुरक्षित पृष्ठो को संपादित करने का अधिकार सम्भवत मिल जाये त उनके लिये अलग प्रोसिजर रख सकते है--  मयुर कुमार | वार्ता  ०६:१८, २१ जुलाई २०१० (UTC)

नमस्कार आशीष जी! दरसल आजकल थोड़ा व्यस्त हूँ इसलिये अधिक समय नहीं दे पा रहा हूँ। शायद अगले ३ सप्ताह व्यस्त ही रहूँगा। हाँ मयुरबाट ने पहले हिन्दी विकि पर उपलब्ध छोटे लेखों की सूची में से लिस्ट बनाकर उन पर आधार साँचा लगाना शुरु कर दिया, परन्तु बाद में देखा की उन सूचियों में बड़े लेख भी शामिल थे। मैने कुछ लेखों में से जैसे आज का आलेख पर से यह साँचा हटाया भी, मेरे विचार से इसके २०००० लेखों में ५००-६०० पर यह साँचा शेष रहा होगा, जिसे समय मिलने पर व्यक्तिगत रुप से हटाया जा सकता है। हां परन्तु इमर्जेंसी होने पर यह बाट समस्त लेखों में से या किसी विशेष श्रेणी में से जैसे"आज का आलेख" आदि सभी आधार साँचे हटा सकता है। मेरे विचार से हमें विकि पर अंग्रेजी विकि की तरह ग्रेडिंग सिस्टम शुरु करना चाहिये A,B,C इससे पता लगेगा कि किन लेखों को सुधारा जा सकता है या किन लेखों में सुधार चाहिये। यदि मुझे फिर समय मिला तो मै यह श्रेणिया बना दूँगा एवं उचित लेखों पर उन्हे लगा दूँगा। मैने २६००० लेखों में पाया कि मात्र २००० लेख ही पूरे थे बाकि में अधिकतर एक या दो शब्द तथा कुछ ज्ञानसंदूक के सहित थे बस। खैर अभी प्रमुख उद्देश्य तो यहां पर सक्रिय सदस्यों की संख्या बढाना है कम से कम १००० तक तो होनी ही चाहिये।--  मयुर कुमार | वार्ता  १८:५०, २२ जुलाई २०१० (UTC)

श्रेणी:शीघ्र हटाने योग्य पृष्ठ

संपादित करें

Hello,

It seem there is some work for sysops at श्रेणी:शीघ्र हटाने योग्य पृष्ठ ;o)

Regards

--Hercule २३:२६, २२ जुलाई २०१० (UTC)

सदस्य नाम हिंदी में करने की एक पुरानी अभिलाषा थी। वह तो आपने पूरी कर दी। अभी मुख्य पृष्ठ को विभिन्न स्तंभों को शिर्षक बनाने की आशा शेष है। मुझे लगता है कि यह कोइ मुश्किल काम नहीं होगा। लेकिन कोइ बात होगी। तभी हिंदी विकिया में मुख्य पृष्ठ के विभिन्न स्तंभ शीर्षकों के रूप में नहीं हैं जैसा कि अंग्रेजी, मराठी आदि विभिन्न विकिया में बँटे हैं।

चौपाल पर हेमंत जी के संदेश से लगता है कि तिथि पर लगी गलत श्रेणी की समस्या भी हल हो गई है। Aniruddhajnu १२:३०, २३ जुलाई २०१० (UTC)

विशिष्ट सदस्य

संपादित करें

सर विशिष्ट सदस्य ग्रुप भी हमारे विकि पर इन्सटाल हो गया है अब यह सदस्य सुरक्षित पृष्ठों को संपादित करने का अधिकार रखेंगे। परन्तु इसके लिये नीतियां बनायी जानी आवश्यक है क्योंकि यह बहुत महत्त्वपूर्ण अधिकार है अतः इस संदर्भ में बताये कि क्या नीतिया बनानी चाहिये--  मयुर कुमार | वार्ता  १२:३६, २३ जुलाई २०१० (UTC)

आधार लेख का साँचा

संपादित करें

प्रिय आशीष जी, आज बहुत दिनों के बाद दे किसी ने बाबा फकीर चंद आलेख पर आधार लेख का सांचा जड़ दिया है. एक भरे पूरे लेख पर...कृपया देख लें. आपकी अनुमति हो तो एक सप्ताह के बाद मैं यह सांचा हटा दूँगा.--Bhagat.bbवार्ता--B3 १३:५४, २३ जुलाई २०१० (UTC)

Tools एवं ध्वन्यात्मक रोमन-से-देवनागरी

संपादित करें

मैने आज सभी ब्राउजर के लिये यह सही कर दी है आपने जो टुल्स जोड़्ने को कहा था वह भी जोड़ दिये है। अगर आप कुछ क्षणों के लिये जी मेल पर आ जाये तो आपसे एक विशेष बात करनी है--  मयुर कुमार | वार्ता  ०९:०९, २४ जुलाई २०१० (UTC)

मैने सदस्य अहर्ताओं पृष्ठ में कुछ बदलाव किये है कृपया देख ले। मैने इसे चौपाल पर अपना समर्थन दे दिया है--  मयुर कुमार | वार्ता  ०४:१६, २५ जुलाई २०१० (UTC)

हां ठीक है थोड़ा मोटा परिवर्तन करना हो तो कर दी़जियेगा। बाट आटोंमैटिक प्रोगराम होते है जिन्हें कोई विशेष प्रोगराम सेट करके चलाया जाता है बस नीति निर्देश हमें देने होते है मतलब उसी हिसाब का एक अलग प्रोगराम बना दो जैसा कार्य चाहिये। परन्तु बाट भी यदि कभी गलत काम करे (प्रोगरामिंग गड़बडी की वजह से) सूचना देने के वाबजुद तो उसे तुरन्त ब्लाक कर दें, वैसे भी मैने अब ब्लाक्ड सदस्यों को उनका वार्ता पृष्ठ संपादित करने का अधिकार दे दिया है वहा वो {{unblock}} लगाकर निवेदन कर सकते है तो वहा वह मुक्त होने के लिये निवेदन कर देगा। खैर मैने मयुरबाट को आधार साँचे के लिये अभी स्थगित कर रखा है क्योंकि इसने कई गलत जगह भी साँचे लगा दिये। --  मयुर कुमार | वार्ता  ०५:००, २५ जुलाई २०१० (UTC)


क्या आप जीमेल पर आ सकते है कुछ क्षणों के लिये--  मयुर कुमार | वार्ता  १४:४४, २६ जुलाई २०१० (UTC)

नमस्कार सर, यह कौन विचित्र सा व्यक्ति आ गया , इसने कई लेख खराब कर दिये है इसका तो आई पी पता खोजकर इसकी आई पी रेंज ब्लाक करनी होगी इससे पहले कि यह नया खाता बनाकर परेशान करे--  मयुर कुमार | वार्ता  ०५:०७, १ अगस्त २०१० (UTC)

बेंजी ज्ञानसन्दूक सुधार

संपादित करें

आशीष जी बेंजी नामक लेख में जो ज्ञानसन्दूक मैंने लगाया है वह सही प्रदर्शित नहीं हो रहा जिसका कारण मुझे समझ नहीं आ रहा। कृपया जरा देखें कि इसका कारण क्या है और सुधार दें।-- श्रीश e-पण्डित  वार्ता  ११:३५, १० अगस्त २०१० (UTC)

ज्ञानसन्दूक सुधारने के लिये धन्यवाद आशीष जी, छोटी सी गड़बड़ थी पर मेरी पकड़ में न आयी। एक बात जानना चाहता हूँ कि किसी शहर आदि के निर्देशाँक कैसे ज्ञात किये जाते हैं ताकि उन्हें ज्ञानसन्दूक में प्रयोग किया जा सके?-- श्रीश e-पण्डित  वार्ता  १७:४६, १० अगस्त २०१० (UTC)

क्या आप मेरा सदस्य खाता नाम Mayurkumar से बदलकर Mayur कर सकते है कृपया नाम Mayur ही रखे--  मयुर कुमार | वार्ता  १६:१७, ५ अगस्त २०१० (UTC)

मैने सदस्य नाम Mayur खोजा परन्तु ऐसा कोई नाम अस्तित्त्व में नहीं है यह देखिये--  मयुर कुमार | वार्ता  १३:१०, १० अगस्त २०१० (UTC)

इसके लिये आप पहले सदस्य Mayur का नाम Mayur१ कर दिजिये फिर मेरा नाम Mayur कर दें, क्योंकि ऐसा कोई खाता अस्तित्त्व में नहीं है--  मयुर कुमार | वार्ता  १५:२६, १० अगस्त २०१० (UTC)

मेरा वैसे ही सिर्फ हिन्दी विकि पर खाता है या मीडियाविकि पर इन दो प्रोजेक्ट्स में ही में सक्रिय हुँ इसलिये ऐसी कोई समस्या नहीं आयेगी--  मयुर कुमार | वार्ता  १५:३२, १० अगस्त २०१० (UTC)

सदस्य Mayur का यहाँ एक भी संपादन नहीं, शायद किसी अन्य विकि के बंदे ने यहाँ विजिट किया होगा तो उसका नाम से यह अकाउंट बन गया होगा--  मयुर कुमार | वार्ता  १५:४६, १० अगस्त २०१० (UTC)

नाम परिवर्तन करने के लिये आपका बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार। इसके साथ यह कहना चाहूँगा कि निर्वाचित लेखों के लिये आज का आलेख की तरह कोई कोष नहीं बनाया गया क्या। क्योंकि प्रतिमहिने बदलने के लिये यह व्यवस्था होनी चाहिये, वैसे भी चौपाल पर इसका किसी ने विरोध नहीं किया--  मयुर कुमार | वार्ता  १६:११, १० अगस्त २०१० (UTC)

निर्वाचित लेख कोष

संपादित करें

निर्वाचित लेखों हेतु विकिपीडिया:प्रमुख लेख/पुरालेख/२०१० बना है। इसके साथ ही {{प्रमुख लेख पुरालेख}} भी बना हुआ है, जिसे वर्षवार अद्यतित करना होता है। उपरोक्त पुरालेख पन्ना भी निर्वाचित लेख बदलने पर अद्यतन होना चाहिये।-- प्रशा:आशीष भटनागर  वार्ता  १६:२३, १० अगस्त २०१० (UTC)


मुखपृष्ठ समाचार

संपादित करें

हिंदी विकिया के समाचार स्वरूप से अंग्रेजी विकिया का समाचार स्वरूप मुझे बेहतर लगा इसलिए मैने तिथि और दिन के नाम देने वाले स्वरूप के बदले उसे अपना लिया। मैं नियमों का अक्षरशः पालन करने के बजाय कार्यशील लोगों के हाथों में नियम निर्धारित करने का अधिकार देने का समर्थक हूँ। मेरे लिए पुराने स्वरूप में काम करना मुश्किल है। आपके प्रशासकीय अधिकार के लिएव्यक्त किए गए अपने समर्थन का सम्मान करते हुए विश्वास दिलाता हूँ कि आगे से मुखपृष्ठ समाचार में इस तरह का कोइ परिवर्तन नहीं करुँगा। अनिरुद्ध  वार्ता  १३:४५, ११ अगस्त २०१० (UTC) समाचार साँचे में परिवर्तन के पहले मैने पुराना स्वरूप बनाए रखना चाहा था। मेरे शुरुआत के परिवर्तन केवल अद्यतन के प्रयास थे। किंतु एक ही दिन और तिथि का तीन या चार बार लिखा रहना अच्छा नहीं लग रहा था। तब मेरी समझ में यह बात आ गई कि अंग्रेजी विकिया पर समाचार के आगे तिथियाँ क्यों नहीं होती हैं। रोहित जी, गुंजन जी, दिनेश जी, हेमंत जी आदि ने आवश्यक सुधार किए किंतु स्वरूप के परिवर्तन को लेकर कोइ सवाल नहीं उठाया और आपने आते ही पुराने स्वरूप, जिसे आप विकिया स्वरूप कह रहे थे, के पालन का आदेश दे दिया। रही समाचारों के संबंधित तिथि जानने की बात, इसे 2010 पृष्ठ पर जाकर जाना जा सकता है क्योंकि समाचारों को मैं मुखपृष्ठ के साथ नियमित रूप से उस पृष्ठ पर भी जोड़ता जा रहा था। उन पृष्ठों के लिंक भी मुखपृष्ठ समाचारों के नीचे दिए हुए हैं हीं। इसी तरह अगस्त 2010 जैसे पृष्ठ का निर्माण भी सुविचारित कदम है। 2010 का पृष्ठ अधिक बड़ा हो गया है। अगस्त पूरा होने के बाद अगस्त 2010 के पृष्ठ को समाप्त कर उसकी सूचनाएँ 2010 तथा भारत 2010 आदि संबंधित पृष्ठों पर जोड़ दी जाएँगी। अनिरुद्ध  वार्ता  १३:३०, १२ अगस्त २०१० (UTC)

references का साँचा सही करना

संपादित करें

आशीष जी आपके सुझाव अनुसार मैंने भारतीय रुपया चिह्न नामक लेख से सभी लाल कड़ियों को नीला कर दिया है। बस एकमात्र समस्या है कि सन्दर्भ में दिनाँक लाल रंग में दिखाता है। ऐसा इसी लेख में नहीं बल्कि अन्य कई लेखों में भी है। मैंने पाया कि ऐसा केवल उन्हीं सन्दर्भों में हो रहा है जहाँ Cite news नामक साँचा लगा है अर्थात यह साँचा:Cite news नामक साँचे में कुछ गड़बड़ के कारण है। मैंने समझने की कोशिश की पर कामयाब न हुआ। कृपया आप हिन्दी विकि पर साँचे साँचा:Cite news तथा अंग्रेजी विकि पर उसके समकक्ष साँचे en:Template:Cite news को देखकर पता लगायें कि कहाँ गड़बड़ है।-- श्रीश e-पण्डित  वार्ता  १८:१७, १२ अगस्त २०१० (UTC)

आशीष जी, कृपया उपरोक्त लेख के अंग्रेजी और हिन्दी संस्करणों के सन्दर्भों की तुलना करके देखें। अंग्रेजी वाले लेख के सन्दर्भों में अन्त में तिथियों पर लिंक नहीं बने हैं, सामान्य टैक्स्ट है लेकिन हिन्दी वालों पर लाल लिंक बन जाते हैं। हाँ साथ ही अन्त में तिथि से पहले Retrieved लिखा आता है। हिन्दी वाले लेखों में एक-दो कड़ियों (कड़ी नम्बर 9 तथा 12) में तो इसके समकक्ष अभिगमन तिथि लिखा आ रहा है, परन्तु औरों में नहीं। इसलिये मैं कह रहा था कि पता नहीं लग रहा कि गड़बड़ कहाँ है? दो कड़ियों में तो Retrieved की तरह अभिगमन तिथि लिखा आ रहा है बाकियों में नहीं। इसके अलावा अंग्रेजी लेख में तिथियों पर लिंक नहीं बनते, हिन्दी वाले में बन रहे हैं।-- श्रीश e-पण्डित  वार्ता  १६:४८, १७ अगस्त २०१० (UTC)

सदस्य:EPanditBot हेतु बॉट स्टेटस

संपादित करें

आशीष जी, कृपया मेरे उपरोक्त खाते को बॉट स्टेटस प्रदान करें। विकि पर विभिन्न मेण्टीनेंस सम्बंधी कार्य यथा श्रेणियों को पुनर्व्यवस्थित करना (नाम बदलना, विलय आदि), उपयुक्त लेखों में साँचे लगाना आदि हेतु इसकी आवश्यकता है क्योंकि बॉट स्टेटस के बिना स्वचालित रुप से कार्य नहीं हो सकता। यदि इस कार्य के लिये चौपाल पर अनुरोध करना पड़ता हो तो वह बतायें।-- श्रीश e-पण्डित  वार्ता  ०९:३५, १३ अगस्त २०१० (UTC)

यह अब भी Bot=False दिखा रहा है। कृपया जरा दोबारा देखें कि क्या वाकई स्टेटस मिल चुका है।-- श्रीश e-पण्डित  वार्ता  १७:२४, १७ अगस्त २०१० (UTC)

नया विभाग

संपादित करें

नमस्कार आशीष सर! हिन्दी विकि को साफ्ट्वेयर एवं टुल्स स्तर पर और अधिक उन्नत बनाने एवं आने वाली बीटा थीम को भी पूरी तरह से कार्यशील बनाने हेतु मैनें अपना प्रशासक पद हेतु नामांकन किया है कृपया अपना मत विकिपीडिया:प्रबन्धक पद के लिये निवेदन पर अपना मत दें-- Mayur(TalkEmail) 

 
आपके लिए नया सन्देश है
नमस्कार, आशीष भटनागर जी। आपके लिए Mayur के वार्ता पृष्ठ पर एक सन्देश है।
आप इस सूचना को किसी भी समय मिटा सकते है, इसके लिए वार्ता संपादन में जाकर {{सन्देश}} मिटाएँ।

-- Mayur(TalkEmail)  १३:०९, १९ अगस्त २०१० (UTC)

उत्तराखण्ड

संपादित करें

सर इस लेख को १ सितम्बर से निर्वाचित लेख बनाने का सोचा था। रोहित जी २ सप्ताह व्यस्त है अतः इस पर और काम नहीं कर पायेंगे। यदि आपके पास समय हो तो इसे देख ले, समय मिलने पर मैं भी प्रयत्न करुँगा-- Mayur(TalkEmail)  ०८:३४, २० अगस्त २०१० (UTC)

 

As you may well know, a new design of the Wikipedia logo has been created. New Wikipedia logos have been created for the English, Malayalam and Bengali Wikipedias. I have also created a new logo for the Hindi wikipedia (shown here). Would it be possible to update the logo to this new one I have created?

Thankyou.

--RaviC १६:३४, १९ जुलाई २०१० (UTC)

-- Mayur(TalkEmail)  १६:१६, २३ अगस्त २०१० (UTC)

मुझे प्रशासक पद की पदोनिति देने के लिये धन्यवाद, मै विश्वास दिलाता हूँ कि जिस प्रकार आप के आशीष से विकिपीडीया में योगदान दे रहा हूँ उसी प्रकार देता रहूँगा।-- Mayur(TalkEmail)  ०८:५२, २५ अगस्त २०१० (UTC)

मैनें आपको एक ईमेल भेजा है कृपया देख लेना-- Mayur(TalkEmail)  १२:३८, २८ अगस्त २०१० (UTC)

आशीष जी उपरोक्त साँचे में कोई गड़बड़ है जिस कारण यह जिस लेख (उदाहरण:फ्रीवेयर) में लगाया जाता है उसमें उस स्थान के बाद में फालतू लाइन ब्रेक दे देता है। कृपया इसके अंग्रेजी समकक्ष से तुलना करके देखें तथा सही करें।-- श्रीश e-पण्डित  वार्ता  १८:३०, २९ अगस्त २०१० (UTC)

    सुधार किया गया है।-- प्रशा:आशीष भटनागर  वार्ता  ०९:३२, ३० अगस्त २०१० (UTC)

नया साईडबार

संपादित करें

सर नमस्कार, १ सितम्बर से नयी थीम के साथ मैने नया साईड बार डालने का सोचा है। उसमें हमारी कई परियोजनाओं के श्रेर्णियों के लिंक जैसे साहित्य श्रेणी का लिंक इसी तरह कुछ और सुझाव की आवश्यकता है। इसी तरह कुछ टुल्स वगैरा के लिंक भी डाल दिये जायेंगे। अगर आपके पास कोई अन्य सुझाव है तो अवश्य बतायें-- Mayur(TalkEmail)  ०९:५६, ३० अगस्त २०१० (UTC)

आशीष जी, उपरोक्त सदस्य द्वारा विकिपीडिया:नया पन्ना कैसे आरम्भ करें नामक लेख में स्पैमिंग की गयी। कृपया इस सदस्य बारे उचित कार्यवाही करें।-- श्रीश e-पण्डित  वार्ता  १७:४८, ३१ अगस्त २०१० (UTC)

रोमन-से-देवनागरी

संपादित करें

सर नमस्कार कई दिनों से इस नयी वेक्टर थीम के लिये पुरानी थीम के अनुसार "रोमन-से-देवनागरी" चेक बाक्स बनाने में व्यस्त था इस में काफि समय लग गया। क्या अब इसे वर्तमान थीम पर लागु कर दिया जाये तांकि नये एवं अनामक सदस्य असानी से इसका प्रयोग कर सके-- Mayur(TalkEmail) 

हां, इसमें पूछने वाली कोई बात नहीं है। हां इसे परीक्षण अवश्य कर लेना, विशेषतः भिन्न ब्राउज़रों में जिससे किसी नये सदस्य को परेशान न होना पड़े। -- प्रशा:आशीष भटनागर  वार्ता  १६:५०, ३ सितंबर २०१० (UTC)

हाँ मेरे विचार से यह समस्त ब्राउजर में काम कर रही है-- Mayur(TalkEmail)  १६:५४, ३ सितंबर २०१० (UTC)

यदि अभी फ्री है तो आनलाइन चैट में प्रवेश करे-- Mayur(TalkEmail)  १२:४७, ७ सितंबर २०१० (UTC)

 
आपके लिए नया सन्देश है
नमस्कार, आशीष भटनागर जी। आपके लिए Shrish के वार्ता पृष्ठ पर एक सन्देश है।
आप इस सूचना को किसी भी समय मिटा सकते है, इसके लिए वार्ता संपादन में जाकर {{सन्देश}} मिटाएँ।

आशीष जी नमस्कार, मैंने प्रबन्धक के अस्थायी पद हेतु आवेदन किया है। कृपया आपको जैसा उचित लगे वोट करें।-- श्रीश e-पण्डित  वार्ता  १७:४६, १२ सितंबर २०१० (UTC)

उत्तराखण्ड

संपादित करें

भटनागरजी इस लेख में सभी सदस्यों ने योगदान दिया और इस लेख को निर्वाचित लेख बनाने योग्य सभी सामग्री डाली। इसके लिए केवल मैं नहीं बल्कि हिन्दी विकि के सभी सदस्य ही बधाई के पात्र है। मेरा तो बस एक ही उद्देश्य है कि अपनी हिन्दी विकि निरन्तर प्रगति करती रहे। इसलिए बधाई का पात्र केवल मैं अकेला नहीं हूँ। इस लेख में आपने भी बहुत महत्वप्पूर्ण योगदान दिया है इसलिए आपको भी बधाई। रोहित रावत १५:४३, १३ सितंबर २०१० (UTC)

विभिन्न सदस्यताओं हेतु नीतियाँ

संपादित करें

आशीष भटनागर जी अन्य सभी विकि प्रोजेक्ट्स की तरह हिन्दी विकि प‍र भी स्वयं की बनायी नीतियाँ होनी चाहिये, इसके लिये मैने यह कार्य शुरु कर दिया है। इस संदर्भ में मैंने पहले विभिन्न सदस्यताओं हेतु उनके आवेदन पृष्ठ पर नीतियाँ बनायी है जो मूलत: कुछ भारतीय एवं अन्य भाषाओं के विकिस से ली गयी है। इन नीतियों में कई संशोधन किये जा सकते है अतः आप को यदि इसमें कुछ संशोधन करना है तो अवश्य करे क्योंकि समस्त अति सक्रिय सदस्यों के समर्थन के बाद ही यह नीतियाँ लागु की जा सकती है। आशा है आप से इस संदर्भ में विकि एवं मुझे दोनों को सहयोग मिलेगा-- Mayur(TalkEmail)  १६:००, १३ सितंबर २०१० (UTC)

इसके साथ शीघ्र अतिशीघ्र आज का आलेख साँचे को सही कर दें कल यह मुख्य पृष्ठ पर खाली आ रहा था अतः मैनें इस पर सरस्वती नदी लेख लगा दिया, परन्तु यह परिवर्तित नहीं हो रहा एवं वापिस आपके संपादन पर पूर्ववत करने पर मुख्य पृष्ठ में आलेख विभाग खाली आ रहा है।-- Mayur(TalkEmail)  १६:००, १३ सितंबर २०१० (UTC)

सर कृपया आलेख को सेट कर दें रोज मुख्य पृष्ठ खाली आ रहा है मुझे भी इस कारण कोई भी लेख ढुंढकर उसे खाली साँचे में भरना पड़ता है। इस विषय पर जल्द ही कुछ करे-- Mayur(TalkEmail)  १८:०२, १६ सितंबर २०१० (UTC)

सांचे को सही किया। अब यह पूर्ववत दिखाएगा।--- प्रशा:आशीष भटनागर  वार्ता  ०४:४२, १७ सितंबर २०१० (UTC)

मुखपृष्ठ नया प्रारुप

संपादित करें

सर इस वाले विकि का मुखपृष्ठ देखे, मैं इसकी बात कर रहा था-- Mayur(TalkEmail)  १२:०२, १८ सितंबर २०१० (UTC)

वाह, बड़ी अच्छी चॉएस दी है। मना कर ही नहीं सकते हैं।-- प्रशा:आशीष भटनागर  वार्ता  १२:०७, १८ सितंबर २०१० (UTC)
हां ये कैटेलन भाषा का विकि है, जो स्पेन में बोली जाती है, पूर्वी क्षेत्रों में।-- प्रशा:आशीष भटनागर  वार्ता  १२:०९, १८ सितंबर २०१० (UTC)

गुगल अनुवादित लेख

संपादित करें

सर गुगल अनुवादित लेखों की मैने अलग से श्रेणी बना दी है जिसका नाम है- गुगल परियोजना, इसमें कई गुगल अनुवादित लेख हैं आप एवं हम इनमें सुधार करके कई आलेख व प्रमुख लेख तैयार कर सकते है-- Mayur(TalkEmail)  ०६:४७, २५ सितंबर २०१० (UTC)

आप त्वरित वार्ता पर आ जाये मैं भी वहीं हुँ-- Mayur(TalkEmail)  ०६:५६, २५ सितंबर २०१० (UTC)

अकबर

संपादित करें

आशीष जी मुझे समझ नहीं आता कि मेरी कौन सी बात आपको बुरी लगी? क्योंकि मैं कभी भी किसी भी व्यक्ति के काम में दखल नहीं देता और मेरा अधिकतर समय दूसरे के लेखों को ठीक करने में ही जाता है। पत्नि और पत्नी में से कौन सा शब्द वर्तनी की दृष्टि से उचित है यह मैं आपके विवेक पर ही छोड़ देता हूँ, जहां तक गूगल की खोज का प्रश्न है तो उस का आप भरोसा ना ही करें क्योंकि किस तरह की हिन्दी नेट पर लिखी जा रही है उसके स्तर से तो आप भी वाकिफ होंगे। हियाज २ बनाने का कारण सिर्फ इतना था कि मेरे किये हुये परिवर्तन मुझे नजर नहीं आ रहे थे और आप ने भी फाइल को अधूरा ही अनुवाद करके छोड़ दिया था। यदि आप मेरे किसी काम में को दुरुस्त करेंगे तो मुझे खुशी होगी। मेरा आपसे निवेदन है कि मेरे किसी भी प्रयास को अन्यथा न लें मै अपने व्यस्त दिन में यदि विकी पर काम करता हूं तो इसलिए नहीं कि कोई मुझे शाबासी देगा बल्कि इसलिए कि मुझे हिन्दी से प्यार है और मैं अपनी भाषा को अपना योगदान देना चाहता हूं। दिनेश 02:03, 28 सितंबर 2010 (UTC)Dinesh smita ०८:३५, २८ सितंबर २०१० (UTC)उत्तर दें

आपको मुझसे क्षमा मांगने की कोई आवश्यकता नहीं है, आप लोग तो मुझे काम करने की प्रेरणा देते हैं। जहां तक पत्नि और पत्नी का प्रश्न है मुझे लगता है आप ही ठीक हैं मैने फादर बुल्के के शब्दकोश मे देखा तो मुझे पत्नी ही नजर आया, पर पता नहीं मुझे पत्नि शब्द क्यों ठीक लगता है? शायद संस्कृत में पत्नि कहते होंगे।Dinesh smita ०८:००, २९ सितंबर २०१० (UTC)

मै हिन्दी विकी पर नया हूँ । आप श्रेणी:परिक्रमा सेवा को हटा दे क्योंकि श्रेणी:दिल्ली परिक्रमा सेवा ज्यादा सही है और को हटा दे क्योंकि श्रेणी:दिल्ली में परिवहन मोजूद है । धन्यवाद । --World8115 ०७:१९, २ अक्तूबर २०१० (UTC)

श्रेणी को हटाया गया है।-- प्रशा:आशीष भटनागर  वार्ता  ०८:१३, २ अक्तूबर २०१० (UTC)
धन्यवाद । उसी तरह श्रेणी:दिल्ली में यातायात को हटा दीजिए । --World8115 ०८:२३, २ अक्तूबर २०१० (UTC)
सदस्य "आशीष भटनागर/पुरालेख11" के सदस्य पृष्ठ पर वापस जाएँ