क्रिसमस के दिन के लिए यह चित्र देखिये. प्रमुख चित्र के लिए कैसे रहेंगे --गुंजन वर्मासंदेश १०:१२, २४ दिसंबर २००९ (UTC)

मेरे कार्यों की सराहना के लिए धन्यवाद। सुकृत्यों की सराहना निस्संदेह प्रेरणा का सबब बनती है। खासकर जब वे बड़ों और अनुकरणिए लोगों के हों । चौपाल पर अभी-अभी हुई शिकायत विकिया प्रबंधकों के इस प्रकार के कार्यों के महत्व को रेखांकित करने के लिए पर्याप्त है। अनिरुद्ध  वार्ता  ०६:१३, २५ दिसंबर २००९ (UTC)

जीव विज्ञान का प्रवेशद्वार संपादित करें

आशीष जी नमस्कार,
कैसे हैं आप? बहुत दिनों बाद आपको आपके मन के मुताबिक एवं योग्यता के अनुसार कार्य में सहयोग देने का अनुरोध कर रही हूँ। आशा है ना नहीं कीजिएगा। याद है मेरे अनुरोध पर बहुत दिनों पहले आपने जीव विज्ञान का प्रवेशद्वार बना दिया था। जीव विज्ञान मेरा पसंदीदा विषय है एवं मैंने बहुत काम किया है विकि के जीव विज्ञान भाग में आप तो जानते ही हैं। जीव विज्ञान के प्रवेशद्वार में अभी भी लाल ही लाल रंग भड़ा हुआ है। उनको नीला करने में आपके सहयोग की आवश्यकता है।--Munita Prasadवार्ता ०५:४८, २६ दिसंबर २००९ (UTC)

जीव विज्ञान प्रवेशद्वार में जो अन्य प्रवेशद्वारों के लाल लिंक्स हैं मैं उनकी बात कर रही थी। जीव विज्ञान से सम्बंधित जो कड़िया हैं या उन प्रवेशद्वारों में जन्म लेंगी उनको नीला करने में मेरी पूरा सहयोग रहेगा। आपका सहयोग चाहिए साँचा या प्रवेशद्वार इत्यादि बनाने में जिसमें आप माहिर हैं।--Munita Prasadवार्ता ०६:२७, २७ दिसंबर २००९ (UTC)

प्रयोक्ता/सदस्य साँचों संबंधी बदलाव संपादित करें

आशीष जी नमस्कार, पूर्णिमा जी ने बताया कि आप साँचों के विशेषज्ञ हैं। एक दो प्रयोक्ता साँचों में गड़बड़ है, कृपया उन्हें ठीक कर दें।

दोनों साँचे सही करने के लिये धन्यवाद।-- श्रीश e-पण्डित  वार्ता  २३:५२, २८ दिसंबर २००९ (UTC)

हरिद्वार महाकुम्भ २०१० को समाचारों में डालने और लेख विस्तार करने के लिए धन्यवाद। रोहित रावत ०६:३६, १६ जनवरी २०१० (UTC)

सदस्य द्वारा आत्मप्रचारक लेख संपादित करें

आशीष जी एक सदस्य बेमतलब के स्वप्रचारक लेख लिखे जा रहे हैं। वे लेख न तो विकि मानकों के अनुसार हैं और साथ ही हिन्दी विकि पर अंग्रेजी में लिखने का कोई तुक है नहीं। जरा ये लेख देखें सुभाष चन्द्र कुशवाहा तथा Subhash Chandra Kushwaha कृपया यह बतायें इस बारे में क्या मानक हैं?-- श्रीश e-पण्डित  वार्ता  १८:४५, १६ जनवरी २०१० (UTC)

नमस्कार एवं धन्यवाद संपादित करें

नमस्कार एवं धन्यवाद जी,
आप तो जानते ही हैं मैं पश्चिम बंगाल की निवासी हूँ एवं यहाँ के सभी चैनलों पर सुबह से ज्योति बसु से सम्बंधित समाचार दिखाया जा रहा है। परन्तु विकि पर इसका ज़िक्र नहीं था। इसलिए ये समाचार डालना बहुत आवश्यक समझी। आपका पुनः धन्यवाद। आप इतनी जल्दी प्रतिक्रिया देगें ये वाकई आश्चर्य जनक है लगता है जैसे विकि पर हर वक्त आपकी नजर है चाहे आप हाल में हुए परिवर्तनों में हो या न हों।--Munita Prasadवार्ता १३:०२, १७ जनवरी २०१० (UTC)

आज के आलेख के उम्मीद्वार संपादित करें

आशीष जी, आप पर मुझे पूरा विश्वास है। इसलिये यह काम पूरी तरह से आप ही करें तो अच्छा है। मेरा तो बस एक सूत्री कार्यक्रम है कि हिन्दी विकि का इतना विकास हो कि यह सभी हिन्दी भाषियों के लिये गौरव की बात बन जाय। यह सूचना का प्रथम जरिया बन जाय। लोग कहने लगें कि "हिन्दी विकि है न!"। -- अनुनाद सिंहवार्ता ०७:०५, २२ जनवरी २०१० (UTC)

लेखों को मिटाना संपादित करें

आशीष जी कृपया नारद वेबसाइट लेख को डिलीट कर दें तथा नारद वेबसाईट (गलत वर्तनी) को नारद वेबसाइट (सही वर्तनी) पर पुनर्निर्देशित कर दें।-- श्रीश e-पण्डित  वार्ता  ०१:५७, २४ जनवरी २०१० (UTC)

आज का आलेख के लिए सुझाव लेख संपादित करें

जी आपका सन्देश मैंने पढ़ा। में कुछ लेखों का सुझाव 'आज का आलेख' के लिए दे रहा हूँ जो मैं समझता हूँ की मेरी ओर से ठीक हैं। फिर भी यदि इम लेखों में कोई त्रुटि हो तो मुझे बताएं, मैं त्रुटियाँ दूर करने का प्रयास करूँगा।

सुझाव लेख

इसके अतिरिक्त मैं ये पूछना चाहता हूँ की जो मैंने देशो और राजधानियों पर लेख बनाएं है क्या वे भी आज का आलेख में रखे जा सकते हैं या वे आज का आलेख के लिए अधिक बड़े लेख हैं? रोहित रावत १४:२३, २ फ़रवरी २०१० (UTC)

नमस्ते, अब म्यूज़िक का महा मुक़ाबला का पन्ना कैसा है? धन्यवाद Kutchkutch २३:०९, १५ फ़रवरी २०१० (UTC)

एक अनूदित लेख संपादित करें

प्रिय भाई आशीष जी, मैंने आज एक अनूदित लेख पंडित दिया है. कृपया देख लें. यह अंग्रेज़ी विकि के एक लेख का अनुवाद है.--Bhagat.bbवार्ताB3 १६:१८, १८ फ़रवरी २०१० (UTC)

आशीष जी, प्रशंसा के लिए धन्यवाद। आपका कहना सही है कि लाल कड़ियाँ नीली होनी चाहिएँ ताकि जिज्ञासु पाठक इस लेख से जुड़े लेखों पर भी जानकारी पा सके। लेकिन अभी मेरा उद्देश्य भरसक ऐसे लेखों को सुधारना है जिनके विषयों में आम जनता को रुचि हो, और वे उन विषयों पर जालस्थल पर सबसे अच्छे हिन्दी लेख यहीं पर पाएँ। इसलिए अभी तो मैं काम संसार के २०० सबसे प्रसिद्ध व्यक्तित्वों पर कर रहा हूँ। [1] यह काम पूरा होने पर अन्य लेखों पर ध्यान दूंगा। हो सकता है मार्च/अप्रैल में इस लेख का नंबर आने तक इसकी लाल कड़ियों पर काम करने का मौका मिल जाए। वैसे ये कड़ियाँ काफी तकनीकी हैं, यदि आप इन पर काम कर सकें तो मुझ से कहीं अच्छा लेख लिख पाएंगे। और मुझे लगता है कि विमानन संबंधी इन लेखों पर आपकी रुचि तो होगी ही! -- दाढ़ीकेश ०५:२४, १९ फ़रवरी २०१० (UTC)

यह अनूदित लेख है. लेख को आपने रंगीन कर दिया है. बहुत बढ़िया. यह अनूदित है. इसे आलेख के लिए प्रतियोगिता में रखने की मेरी मंशा नहीं थी. कुछ और अनूदित लेख मैं दूँगा परंतु रिटायरमेंट के बाद. एक साल बाकी है. लेकिन कहूँगा मैं आपको भाई ही क्योंकि विकि पर आप मेरे बड़े भाई हैं. --Bhagat.bbवार्ता--B3 २३:५१, १९ फ़रवरी २०१० (UTC)

नमस्कार जी। हम भोजपुरी विकिपीडिया से आईल हैँ। हमके अईसा लागत है कि भोजपुरी पर एडमिनिस्टर कोई नही है ईसलिए हम आप से कुछ मदद मांगना चाहत हैँ। काहे कि भोजपुरी विकिपीडिया अभी तक English में है। हम चाहते हैँ कि कम से कम ई का main page भोजपुरी में बदल दिया जाय। धन्यवाद bh:User:Nepaboy भोजपुरी विकिपीडिया

नमस्कार, आपके अनुरोध का धन्यवाद, किन्तु मुझे भोजपुरी भाषा बिल्कुल नहीं आती है। कुछ टूटी-फ़ूटी समझ में भले आ जाये, किन्तु अनुवाद तो बिल्कुल भी नहीं कर पाऊंगा। इसलिये मुश्किल होगा। हां चाहें तो हिन्दी में अनुवाद कर सकता हूं, क्योंकि अंग्रेज़ी से तो हिन्दी ही भली, भोजपुरी के पास तो है। किन्तु उसके लिये भी भोजपुरी में प्रबंधक स्तर होना ही चाहिये, या तो आप उसकी सिफ़ारिश कर दिलानेका उद्योग करें।

विश्‍वविद्यालय संपादित करें

नमस्ते आशीषजी कैसे है ? आशीष मैने आज विश्‍वविद्यालय की वर्तनी को बदल कर विश्‍वविद्यालय किया था जो सही वर्तनी है लेकिन देखता क्या हुँ कि यह पूरा "श्" हलंत लिए हुए दिखता है । क्या आप इसे विश्‍वविद्यालय मे बदल सकते है। --राजीवमास १५:०२, २६ फ़रवरी २०१० (UTC)

I apologize, but I have answered on English Wiki. Thanks. Shivashree १२:०८, १८ मार्च २०१० (UTC)


Request to unblock my account संपादित करें

Mr.Ashish Bhatnager,I am making an humble request that with a blounder misunderstanding my account or my page on hindiwikipedia has been blocked by you,though I am writing my logic behind the mistake is that I am a new member of this sight and not even trained how to use it,I am still learning,but you have shown your power and demoralized me not to write further articals.so,please release my block account and I will assured you to writing only psitive articals. सोयल राजेश

मैं एक प्रधानाचार्य हुँ और मेनें बहुत से लेख विभिन्न पत्रीकाऔं के लिये लिखें हैं शुरु में कुछ त्रुटियाँ हो सकतीं हैं कृप्या अपना ई-मेल आई डी भेजें और मुझे बन्धन मुक्त करें। धन्यवाद

Request to unblock my account संपादित करें

Mr.Ashish Bhatnager,I am making an humble request that with a blounder misunderstanding my account or my page on hindiwikipedia has been blocked by you,though I am writing my logic behind the mistake is that I am a new member of this sight and not even fully trained how to use it,? I am still learning,but you have shown your power and demoralized me not to write further articals while blocking my hindi page or account.so,please release my block account and I will assured you to writing only psitive articals.................... सोयल राजेश

मैं एक प्रधानाचार्य हुँ और मेनें बहुत से लेख विभिन्न पत्रीकाऔं के लिये लिखें हैं शुरु में कुछ त्रुटियाँ हो सकतीं हैं कृप्या अपना ई-मेल आई डी भेजें और मुझे बन्धन मुक्त करें, ताकि जो और लेख मेरा मतलब घनात्मक लेख मैनें लिखें हैं उन्हे मैं विकिपीडिया को समर्पित कर सकूं बिना आपकी रुकावट से । धन्यवाद।

आपका उत्तर आपके सदस्य पृष्ठ पर दिया गया है। साथ ही अवरोध भी हटाया गया है।--प्र:आशीष भटनागर  वार्ता  ०७:३९, १९ मार्च २०१० (UTC)

Hi, could you help clean up the pages about चैरलोट के वेब, चैरलोट के वेब (१९७३ की फ़िल्म), लोमड़ी और शिकारी कुत्ता, डम्बो, बांबी, टेलेट्युविज, and दे लायन किंग for spelling, style, and grammar, and expand any of them too? Thank you! 68.220.173.228 १४:५४, २० मार्च २०१० (UTC)

निवेदित लेख मात्र मशीनी अनुवाद हैं। इनके अनुवाद महत्त्वपूर्ण नहीम हैं, न विषय ही। साथ ही आप पहले पंजीकृत सदय बनें, तब ऐसा निवेदन करें। शायद आप वैश्विक रूप से अवरोधित हैं।--प्र:आशीष भटनागर  वार्ता  १६:१८, २० मार्च २०१० (UTC)


मुझे आपका ई-मेल मिला और एक और बिना बात की चेतावनी,भाई साहब मेरे पास इतना समय नही है की किसी लिखे हुए लेख को मै पुणः लिखुं अगर आप चाह्तें है की मैं विकिपीडिया मे कुछ भी लिखने से पहले आपकी आज्ञा लूं तो ये नामुमकीन है ये शायद आपकी धरोहर नही जबकी मै पिछले सात दिनो से अपने काम मे मश्गुल हुं और विकिपीडिया के लिए कोई लेख नही लिखा जबकि आप ही ने मेरा पन्ना ब्लाक कर रखा था। मै कोई क़मर्सियल लेख नही लिखने वाला बिना बात के पुराने लिखे लेखों पर टिपन्नी ना करें। धन्यवाद

आपसे निवेदन है कि अपना संदेश लिखने के उपरांत अंत मे अपने हस्ताक्षर अवश्य करें। इसके लिये --~~~~लगायें, या संपादन संदूक के ऊपर हस्ताक्षर के स्विच पर क्लिक करें।
मैंने कभी आपको मेरी आज्ञा लेने को नहीं कहा है, कृपया मेरे संदेश को ध्यान से पढ़ें।
--प्र:आशीष भटनागर  वार्ता  ०८:३०, २२ मार्च २०१० (UTC)

दिल्ली इंजीनियरिंग कॉलिज के एक जगमगाते सितारे को यहा देखकर मुझे अत्यन्त खुशी हुई।आपने हमारे कॉलिज का नाम एक अच्छे संस्थान मे नौकरी लेकर तो रोशन किया ही अपितु हिन्दी विकिपिडिया मे अपना पूर्ण सहयोग देकर उसे उन्नत बनाकर सब ज्ञान के जिज्ञासुओ को अपना ऋणि कर दिया।आपका योगदान देखकर मे चकित रह गया हु।विकिपिडिया मे आपके जैसे प्रबन्धक को देखकर मे इसके अच्छे भविष्य की कामना कर सकता हु और मुझे आशा है कि आप इसे ऊचाईयो पर पहुचा देंगे।

मैने विकिपिडिया के महाभारत लेख को देखा तो उसमे बहुत ही कम सुचना दी गयी थी।जो सुचना दी गयी थी वह भी बिना किसी तथ्य पर अधारित थी।हालांकि उसमे कुछ उपयोगी सामग्री भी थी,पर अन्य एनसायकलोपिडिया के तुलना मे यह लेख बहुत समान्य था।आप जानते ही है कि जब भी कोई इतिहासिक और धार्मिक लेख के लिए हिन्दी विकिपिडिया भ्रमण करता है तो सबसे पहले वो ऋग्वेद्,रामायण और महाभारत की ओर जाता है,रामायण तो पहले से ही अच्छा था किन्तु महाभारत बहुत ही कमजोर नजर आ रहा था।तो मेने इसे पुनर्निर्मित करने का निशचय किया,मैने कई एनसायकलोपिडिया का अधय्यन किया और महाभारत तो मैने पहले से ही पड रखि थी।मैने लेख बनाते समय इस बात का ध्यान रखा की इसमे सिर्फ् प्रमाणित सुचना ही डाली जाए।

अब इसमे चित्र डालने रह गये है इसके लिए मैने गुगल सर्च किया था।पर मुझे इस सम्बन्ध मे आपसे सहायता की उपेक्षा रहेगी।मैने कई मुख्य चित्र तो इंगलिश विकिपिडिया के स्त्रोत से लिए है और बाकी आप मेरा मार्ग दर्शन करते रहना।क्योंकि आप मेरे सीनियर है मुझे आपसे सहायता की उम्मीद रहेगी।

मेरा होंसला बढाने के लिए बहुत बहुत धन्यावाद--मयुर ०८:३३, ८ अप्रैल २०१० (UTC)

मै धीरे धीरे सबके कॉपीराइट या स्रोत सूचना दे रहा हु--मयुर ०८:५७, ८ अप्रैल २०१० (UTC)
आपके उत्तर के लिए धन्यावाद!मैने विकिपिडिया के सभी धार्मिक लेखो को सुधार करने की योजना बनायी है,इसमे सारा वेदिक साहित्य तथा महापुरुषो के लेख होंगे,मैने इसके अलावा सरस्वती नदी का लेख लिख दिया है।जो पहले बहुत ही छोटा था।महाभारत लेख तो लगभग पूरा ही है तब भी मुझे कोइ नयी सुचना मिलती है तो उसमे मै उसे डाल देता हु।रामायण का लेख तो पहले से ही ठीक है इसके बाद मै कुरुक्षेत्र युद्ध रचुगा।हा आपक शहरो वाली परियोजना मुझे अच्छी लगी।मै अपना भरपुर सहयोग दुंगा।धन्यावाद--Mayurkumar १५:५०, ९ अप्रैल २०१० (UTC)
आशीष जी मैने महाभारत लेख पुरा कर दिया है,यदि उसमे कोई कमी रह गयी हो तो मुझे अवश्य बताए।मैने महाभारत की संक्षिप्त कथा के लेख को पुन महाभारत मे redirect कर दिया है यह मैने अलग से इसका सुधार करने के लिए बनाया था।--Mayurkumar १०:११, ११ अप्रैल २०१० (UTC)
मैने आज यही काम किया है,लेख को काफि छोटा कर दिया।हा महाभारत के विस्तृत कथा लेख बनाने का सुझाव मैने अनुनाद जी से पुछा था।मैने यहा भागवत पुरान का विस्तृत भाग देखे शायद इसी की तरह महाभारत १८ पर्वो के रुप मे प्रस्तुत करने का प्रयत्न करुगा पर इसमे काफि समय लगेगा।इसको मे साल के अंत तक पुरा कर दुंगा,तब तक साथ मे अन्य वेदिक साहित्य पर भी काम करना पडेगा जैसे ऋग्वेद्,पुराण वगेरह।
मैने कल यहा कई धार्मिक लेख देखे जिन्मे लोगो ने अशलील भाषा का प्रयोग कर रखा है जैसे द्रौपदी लेख को देखे। इस सन्दर्भ मे भी कुछ करना होगा--Mayurkumar १०:२९, ११ अप्रैल २०१० (UTC)


मैने इस लेख को बाकि एनसायकलोपिडिया तथा अंग्रेजी विकिपिडिया की माडल पर ही बनाया है उन्मे भी लेख के साथ उसकी संक्षिप्त कथा दी गयी है मेरा लक्ष्य इस अकेले लेख मे सम्पूर्ण महाभारत की जानकारी देना था जैसा की अंग्रेजी विकिपिडिया और ब्रिटेनिका मे किया गया है। बाकि आप इस क्षेत्र मे बहुत अनुभवी है महाभारत मे कुछ और कमिया हो तो कृप्या अवशय बताए,मै उनको जल्दी ही पूरा कर दुंगा।धन्यावाद्--Mayurkumar १०:५०, ११ अप्रैल २०१० (UTC)
अभी के लिए मैने महाभारत की कथा को काफि विस्तृत कर दिया है इसमे कई छुटी हुई कहानिया डाल दी गयी है इसका आकार महाभारत लेख जितना हो गया है अब यदि कुछ और करना रह गया हो तो कृप्या बता दीजियेगा।महाभारत लेख मे कहानी को और संक्षिप्त कर दिया गया है इसका आकार अन्य निर्वाचित लेखो के बराबर का कर दिया गया है मेरे ख्याल से अभी के लिए इतना प्रयाप्त होगा,कुछ और कमिया हो तो अवश्य बताने की कृपा करे।धन्यावाद्--Mayurkumar ११:४४, ११ अप्रैल २०१० (UTC)

मेरा गूग्ल आइ डी mayurdce@gmail.com है बस सब इतना जल्दी कर दिया कि चित्र छोटा करना भुल गया। इसके लिये मै आप्से माफि चाहुगा।--Mayurkumar १२:२१, ११ अप्रैल २०१० (UTC)

हा मैने इसके लिए english विकिपिडिया के लेख को देखा है और भी encyclopedia से मदद लुंगा।जो मुख्य बिन्दु आप्ने बताए है उनका भी ध्यान रखुंगा।ध्न्यावाद्-- Mayurkumar १६:५३, १३ अप्रैल २०१० (UTC)


क्या आप मुझे यह बताएगें की किसी चित्र मे अंग्रेगी के वाक्यो को हिन्दी मे कैसे परिवर्तित करे,जैसे आप्ने महाभारत लेख मे गणेश वाली फोटो मे किया था--Mayurkumar २०:०९, १३ अप्रैल २०१० (UTC)

मैने कुरुक्षेत्र युद्ध मे दिए epic india चित्र को पेन्ट पर हिन्दी मे परवर्तित करने का प्रयत्न किया,परन्तु चित्र अच्छ नही लग रहा आप इसे यहा देख सकते है,क्या इस चित्र को अंग्रेजी मे ही रहने दे।--Mayurkumar २१:५६, १४ अप्रैल २०१० (UTC)

७ अन्य चित्र ?,मै इस चित्र को बाद मे कभी adobe photoshop से एडिट करवाने की कोशिश करुंगा।--Mayurkumar ०८:२७, १५ अप्रैल २०१० (UTC)

कृपया एक बार कुरुक्षेत्र लेख देख ले इसमे और क्या डाला जाए,सुझाव दे--Mayurkumar ०८:२९, १५ अप्रैल २०१० (UTC)


हा ऐसा करने की सोच रहा हु,कल बड़ी मुश्किल से महाभारत के लिये ज्ञान संदूक बनाया क्योंकि epic श्रेणि के लिये न तो कोई हिन्दी मे था और न अंग्रेजी मे।शब्द सीमित का मतलब मे समझ नहीं पाया,क्या कहना चाहते है आप,क्या करना है वहाँ--Mayur ११:४५, १९ अप्रैल २०१० (UTC)

भोजपुरी विकिपीडिया संपादित करें

मेरे विचार में आप को भोजपुरी विकिपीडिया में प्रवन्धक बनना चाहिए। भोजपुरी विकि में बहुत कम सदस्य है। मेरे निजी जीवन में व्यस्तता के कारण से में अभी विकिपीडिया पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पा रहा हुं। प्रायः सभी हिन्दी भाषी व्यक्ति भोजपुरी में बर्बरता का पहिचान कर सकते है। अतः, आप का योगदान अमुल्य रहेगा। भोजपुरी में सदस्यौं के कमी के कारण से मैने मेटाविकि पर देवनागरी लिप्यान्तरण करने के निमित्त आवेदन कर भोजपुरी में प्रवन्धक बना था। आप भोजपुरी विकि में निवेदन रख सकते है। में आप को वहीं पर समर्थन करुंगा। धन्यवाद। --Eukesh १०:३९, १२ अप्रैल २०१० (UTC)

आप वास्तव मे हिन्दी विकीपिडिया के one man army है,आप ने पिछ्ले २ वर्षो मे ४५,००० से भी अधिक मुल्यवान सम्पादन दिये है।आप और केवल आप ही इस हिन्दी विकीपिडिया के आधार स्तम्भ और बाकि नये युजरस की प्रेरणा है,आप अपनी मेहनत से दिनोदिन हिन्दी विकी की ज्ञानपुंजी बढा रहे है।आपका शत शत धन्यावाद्--Mayurkumar १२:१५, १५ अप्रैल २०१० (UTC)

मै तो जब से यहा आय हु आपको रोजाना काम पे लगा देखता हु,मैने आपका अभी तक का सफर भी देखा,पुर्णिमा जी और आपने विकि मे बहुत लेखो क सहयोग दिया है,आप दोनो के बिना तो हिन्दी विकि बिना प्राणो का शरीर है,मुझे आशा है की पुर्णिमा जी भी जल्दी वापसी करेंगी और आप सदा ही अपना बहुमुल्य समय हिन्दी विकी को देते रहेंगे--Mayurkumar १२:३३, १५ अप्रैल २०१० (UTC)
पिछले १ दिन से आपको यहा न पाकर बड़ा सूना सूना लग रहा था,आप ओन लाईन भी नही थे,इस बीच मैने महाभारत ग्रन्थ से कुरुक्षेत्र युद्ध के कई तथ्य खोज निकाले।मैने कुरुक्षेत्र लेख मे कुछ नये प्रयोग भी किये है,आशा है की कुछ एक दिनो मे यह लेख पूरा हो जायेगा।--Mayurkumar १२:४१, १५ अप्रैल २०१० (UTC)
कृपया आज जाने से पहले एक बार कुरुक्षेत्र युद्ध लेख देख ले,के इसमे और क्या डाला जाए,कौन्सी चित्र डाले जाए,सुझाव दे--Mayurkumar ०८:२९, १५ अप्रैल २०१० (UTC)
अरे ये क्या माफी मांग कर मुझे शर्मिन्दा न करे,मुझे पता है कि आप बहुत व्यस्त रहते है रोजाना आज का आलेख के लिये कोई लेख तैयार करते है,खेर मै अभी तो कुरुक्षेत्र युद्ध और सरस्वती नदी पूरा करने मे लगा हु।आप को जब भी समय मिले तो अवश्य सुझाव दे क्योंकि मै तो सिर्फ लेख लिख सकता हु उसको रुप देने मे तो आप एक्सपर्ट है--Mayurkumar ०६:३१, १६ अप्रैल २०१० (UTC)
खेर मै आपसे एक चीज पूछना चाहता था की आपने मुझे कुरुक्षेत्र युद्ध युद्ध का day wise ब्यौरा देने को कहा था तो मै उसको टेबल बनाकर दू या simple english विकि की तरह दू।अभी तो टेबल बनाना शुरु कर दिया है आप इस बारे मे सुझाव दे--Mayurkumar ०६:४१, १६ अप्रैल २०१० (UTC)
उत्तर के लिए साधुवाद,मुझे यह नही पता की नया सांचा लेख कैसे बनाते है परन्तु टेबल बनानी आती है--Mayurkumar ०६:५४, १६ अप्रैल २०१० (UTC)
हा आज सरस्वती नदी पूरा करके कोई नया लेख शुरु कर दूंगा,शायद ऋग्वेद--Mayurkumar ०८:०६, १६ अप्रैल २०१० (UTC)
हा सरस्वती नदी को पूरा करने मे अभी समय लगेगा,क्योंकि मै इसके लिये अभी स्त्रोत और संदर्भ इकठठे कर रहा हुँ,महाभारत तो शायद अब अपनी अंतिम अवस्था मे है,कुरुक्षेत्र युद्ध भी लगभग पूरा है,अब इस महीने मै सरस्वती नदी को पूरा कर निर्वाचित लेखो के समतुल्य बना दूँगा।ऋग्वेद बाद मे ही पुरा करुँगा।हा मैने महाभारत की कथा को २२ भागो मे विभक्त करके महाभारत कथा करके साँचा बना दिया है,क्योंकि महाभारत की कथा लेख अकेला ही ३२२ kb का हो गया था।ऐसे ही भगवद्गीता को १८ भागो मे साँचा मे डाल दूगाँ।आज मैने हिन्दी विकिपिडिया पर अपने १००० सम्पादन भी पूरे कर लिये है,आशा है कि मै हिन्दी विकि को इसी तरह सहयोग देता रहुँगा और आपका अतुल्निय सहयोग मुझे मिलता रहेगा।धन्यावाद्--Mayur १५:५९, १८ अप्रैल २०१० (UTC)


sir,अगर मेरे द्वारा किये गये किसी भी तरह के संपादन आपको गुणवत्ता की कसोटी पर खरा न लगा हो तो मै क्षमा प्रार्थी हुँ,लेकिन क्योकिं मेरे पास अनुभ्व की कमी है अत मै उच्च स्तरिय सम्पादन नहीं दे पाता।मुझे कुछ ऐसा लग रहा है कि आप मुझ्से किसी कारण रुष्ठ है,मै माफि चाहूगाँ कि मैने आप्का किसी भी तरह से समय अथवा दिल दुखाया हो।पर आपको मेरे सम्पादन मे जो खामिया लगे उन्हे स्पषट बता बता दिया करे।मै उन्हे शीघ्र अति शीघ्र दूर करुगां--Mayur ०८:११, २० अप्रैल २०१० (UTC)

मेरे पुछ्ने पर आपका कोई जवाब नही आया था तो मुझे ऐसा लगा,खेर कोई बात नहीं।मैने महाभारत की व्याकरण और वर्तनी अशुद्धियाँ ९९।९९ % तक दूर कर दी है इसके लिये google software भी युज किया था। अब इसमें शायद ही कोई अशुद्धि हो। फिर भी आप देख लेना क्योंकि आप के पास बहुत अनुभव है अतः ऐसी अशुद्धिया पकड़ना तो आपके लिये बहुत आसान होता होगा।
  • कुरुक्षेत्र युद्ध भी पूरा कर दिया गया है,उसमें भी वर्तनी अशुद्धिया दूर की है
  • सरस्वती नदी की हालत तो वाकई हीखराब थी,उसमे सुधार जारी है
  • आपके कहने पर मैने साईन भी कलरफुल कर लिये हैं
आगे आपकी कृपा रहेगी,तो और लेख बनाउगाँ-धन्यावाद--मयुर बंसल वार्ता १६:२६, २१ अप्रैल २०१० (UTC)
उत्साहवर्धन के लिये बहुत बहुत धन्यावाद,वैसे मै अभी कुछ ७-८ दिनों के लिये वय्स्त रहुँगा,फिर भी थोड़ा बहुत लेख निर्माण करने की कोशिश करता रहूँगा।मै समझ सकता हूँ कि आप अकेले पर हिन्दी विकि की कई जिम्मेदारियाँ आ गयी है,आप हिन्दी विकि का आधार स्तम्भ और प्राण बन गये है।पर बाकि प्रबन्ध्को को भी अपनी जिम्मेदारिया उचित तरीके से निभानी चाहिये,मै मानता हू कि वे किन्ही कारणो की वजह से व्यस्त है फिर भी मै बाकि सभी प्रबंधको से अनुरोध करुँगा की वे थोड़ा समय अवशय निकाले। आशा है कि हम सब हिन्दी विकि को उन्नत बना सकेगें ।--मयुर बंसल वार्ता १९:३१, २१ अप्रैल २०१० (UTC)
आपकी आज्ञा शिरोधार्य,इस गलती का ध्यान दिलाने के लिये धन्यावाद--मयुर बंसल वार्ता ०९:४२, २२ अप्रैल २०१० (UTC)
सर यह आई पी 124.253.135.70 जो कि पंजाब से है आपके युजर पेज पर आपकी डाटा हटा चुका है,यह आई पी पंजाब से है अतः मुझे लगा शायद आप न हो,तो आप्को बता दूँ--मयुर बंसल वार्ता ०६:३१, २४ अप्रैल २०१० (UTC)

नमस्ते ! मैने महाभारत से सम्बन्धित एक रोचक तथ्य डाल दिया है, जो शायद ही कोई जानता हो। हाँ मगर वहाँ तो सब सुझाव एक पंक्ति में ही देना होता है इस बारे मे आप थोड़ा मार्गदर्शन दे, क्योंकि मैने तो बहुत पंक्ति डाल दी ह--मयुर बंसल वार्ता १९:२३, २८ अप्रैल २०१० (UTC)ै

उत्साहवर्धन के लिये अतिव धन्यावाद, वैसे यह लेख निर्वाचित होने का श्रेय आपको जाता है, क्योंकि मैने तो सिर्फ सामग्री एकत्रित की थी, परन्तु इस लेख में प्राण तो आपने ही डाले थे। वैसे मेरे विचार से वाराणसी सबसे उपर्युक्त लेख था, परन्तु इसमें अभी कुछ लाल कडिया थी। आपने इस लेख को अत्यन्त सुन्दर विकसित किया है, निशचित तौर पर यह एक अत्यन्त स्तरीय लेख है,मै आशा करता हुँ कि अगले महीने यह निर्वाचित कर दिया जाएगा--मयुर बंसल वार्ता ०८:४३, १ मई २०१० (UTC)
सर, आप समझे नहीं, ये मेरी मेहनत नहीं अपितु आपकी ही मेहनत है कयोंकि हिंदी विकिपिडिया आप जैसे प्रबंधक के अत्यन्त कठिन परिश्रम के कारण ही जीवित है, यदि आप यहाँ न होते तो शायद ही कोई यहाँ आकर लेख बनाता, आपने अपनी मेहनत से इसकी गुणवत्ता को जिस प्रकार जीवित रखा है उसे मेरा नमन। मै आशा करता हुँ कि विकिपिडिया पर एक बार फिर से सभी प्रबंधक आकर आपको सहयोग दे तो आप इसे पहले की तरह और ऊचाँ दर्जा दिला पायेंगे। आपका कठिन परिश्रम विकि इतिहास में सदा याद रखा जायेगा,धन्यावाद --मयुर बंसल वार्ता ०९:०६, १ मई २०१० (UTC)
माफी चाहुँगा,पर महाभारत लेख में विशेष में आठ की संख्या की जगह अठारहाँ की संख्या आयेगा--मयुर बंसल वार्ता ०९:२८, १ मई २०१० (UTC)
इसके अलाव एक अंतिम कष्ट देना चाहुगाँ कि विशेष में चीन के गोबी मरुस्थ्ल,नील नदी, लाल सागर क लाल कर दे मै उन्हे अभी नीला कर दूगाँ, क्योंकि अन्यथा पड्ने वाले को यह पता नहीं चलेगा कि ये सब क्या है व कहाँ है--मयुर बंसल वार्ता ०९:३९, १ मई २०१० (UTC)

मै लौट आया हूँ संपादित करें

आशीष जी नमस्कार एक लंबे समय के बाद और अपना प्रक्षिष्ण पूरा कर मै वापिस आ गया हू आशा करता हूँ आप मुझे भूले नही होंगे जल्द ही मै फिर से लेख लिखना शुरू कर दूँगा ,आशा है आपका सहयोग मिलता रहेगा ,और विकीपीडिया का प्रबंधक बन जाने पर मेरी बधाई स्वीकार करे --abhimanyu ०१:५८, ३० अप्रैल २०१० (UTC)

वैदिक चित्र दीर्घा संपादित करें

नमस्कार सर ! मै अभी कई वैदिक लेख बनाना चाहता हुँ, जैसे भग्वद्गीता, वेद, उपनिषद आदि। इन सबके लिये कई चित्रो की आवशयकता पड़ेगी, आप का चित्रों और संपादन मे अनुभव अपार है अत: मै आपसे निवेदन करता हुँ कि यदि आपको कभी किसी चित्र की खोज करते समय कोई वैदिक साहित्य से सम्बंधित चित्र मिल जाए तो उसे गीता चित्रावली में लगा दें, इससे फायदा यह होगा कि भविष्य में ऐसे लेख बनाते समय चित्रो की खोज पर समय व्यर्थ ही ख्रराब नहीं होगा, इन चित्रों में कई अन्य धार्मिक चित्र भी शामिल किये जा सकते है, मै अपनी तरफ से खोजने की पूरी कोशिश कर रहा हुँ, अगर आपको कभी कोई खोज करते समय कोई धार्मिक चित्र मिले जो कापी राइट न हो तो उसे यहाँ लगा दे, अगर आपकी सहमती इस पर है तो मै अन्य सक्रिय युजर को यह संदेश दे दूगाँ, हाँ यह चित्र दीर्घा वैदिक चित्र दीर्घा के नाम से बनायी जा सकती है, वैसे यह मात्र सुझाव है आपका आदेश ही मान्य होगा, धन्यावाद--मयुर बंसल वार्ता ०६:५४, ३ मई २०१० (UTC)

इस संदर्भ में मैं आपकी राय जानना चाहता था, विकि कामन्स पे जितने भी उप्योगी चित्र थे मै उन्हें लगा दूगाँ, दूसरा आपका विचार था कि इन चित्रो को मेरे पृष्ठ पे रहने देते है ठीक है कयोंकि इससे किसी अन्य प्रबंधक को आपत्ति नहीं होगी, बाद में अगर सभी अपनी अनुमति दे देते है तो वैदिक चित्र दीर्घा नाम से एक सुन्दर चित्र दीर्घा बना दी जायेगी, वैसे मै यह भी पूछना चाहता था कि इस संदेश को मै अन्य सक्रिय युजर को भी दे दूँ या कुछ आदि को ही, तांकि अगर उन्हे कोई चित्र मिले तो वह डाल दे--मयुर बंसल वार्ता ०७:३७, ३ मई २०१० (UTC)

यह लेख तो बहुत अच्छा बना है, परन्तु देखने में बहुत ही बडा लग रहा है, कुछ सुधार अपेक्षित है,जैसे घाट मे दिये सब घाटो को टेबल में डाल कर लम्बाई कम की जा सकती है,और काशी मे मरने पर मोक्ष प्राप्ती की महिमा के बारे मे भी बताया जा सकता है,कुछ और भी है जिन्हे मै कर दूंगा फिर आप देख लेना जैसे महाजनपद काल को उत्तर वैदिक महाजनपद काल कर सकते है--मयुर बंसल वार्ता १२:२६, ३ मई २०१० (UTC)

अभी मै सभी लेख कच्चे स्तर पर बना रहा हुँ इन्में वर्तनी संबन्धित कमिया हो सकती है, कोशिश करके आज सारे पुराण ख्त्म कर दूगाँ, फिर धीरे धीरे वर्तनी कमियाँ दूर करुगाँ, इन सभी के बन जाने पर हर महीने कुछ पवित्र धार्मिक दिनो पर इन्हे दिखाया जा सकता है, वैसे मै एक और गुजारिश करना चाहुगाँ कि एकादशी के दिनो पर उसके लेख दिखाये जाए,ताकि कथा पड़्ने वाले को कथा कि कमी न लगे, यह लेख शायद पहले से ही बने है--मयुर बंसल वार्ता १७:०७, ३ मई २०१० (UTC)


पृथ्वी का हिन्दू वर्णन संपादित करें

सर आपके इस लेख पर किये गये अभूतपूर्व प्रयास को देखकर मै आप्को साधुवाद दिये बिना नहीं रह सका, अत साधुवाद, इस लेख का लिंक महाभारत में जोड़ सकते है,जहाँ पृथ्वी का मान्चित्र दिखाया है--मयुर बंसल वार्ता ०५:०९, ४ मई २०१० (UTC)

लेख सम्पादन के लिए खोलिए संपादित करें

कृपया हिन्दू धर्म नामक लेख को सम्पादनों के लिए खोला जाए, कम से कम पंजीकृत सदस्यों के सम्पादन के लिए तो, क्योंकि इस लेख को विकिफ़ाई करने की आवश्यकता है। जब लेख को विकिफ़ाई कर दिया जाएगा तो मैं चौपाल पर सूचित कर दूँगा। धन्यवाद। रोहित रावत १६:०३, ४ मई २०१० (UTC)

निर्वाचित लेख संपादित करें

निर्वाचित लेख चयन कार्य में आमन्त्रणा के लिए धन्यवाद। --युकेश ०७:३४, ५ मई २०१० (UTC)

पाठ चुराने का प्रकरण संपादित करें

सम्मान्य,

आशीष भटनागर जी

कृपया ध्यान दें कि हमारी वेबसाइट 'ब्रज डिस्कवरी' और 'भारतकोश' से अनेक बार विकीपीडिया पर पाठ लिया गया है। अब तो सारी सीमाओं का उल्लंघन हो रहा है। उदाहरण के लिए विष्णु पुराण और शिव पुराण के पन्ने देखें। भारत कोश पर इन पन्नों का लिंक ये है :-

शिव पुराण

विष्णु पुराण

आपसे अनुरोध है कि इस प्रकार की घटना दोबारा न होने दें और इस तरह मानसिकता वाले सदस्यों को तुरंत वर्जित करें।

आपके उत्तर के इन्तज़ार में

सम्मान भाव से

आदित्य चौधरी

आदित्य चौधरी ०४:३४, ६ मई २०१० (UTC)

मुझे आपका पत्र मिल गया है आशीष जी। मैंने उत्तर दे दिया है। अच्छा लगा आपका पत्र पा कर। शुभकामनाएँ आपको और आपके नये योगदान कर्ताओं को भी… आदित्य चौधरी १०:२३, ६ मई २०१० (UTC)

सर वैसे तो मै कोशिश करता हुँ कि अधिकतर पाठ में स्वंय लिखु, लेकिन हिंदी में स्त्रोत की कमी की वजह से 'ब्रज डिस्कवरी' और 'भारतकोश' जैसे गुणवत्ता वाले encylopedia का कुछ पाठ लेना पड़ा, वैसे मैने वहाँ से लिये पाठ को अब हटा दिया है, बाकि वैसे ही रहने दिया। मुझे यह पता नहीं था कि 'ब्रज डिस्कवरी' और 'भारतकोश' एक copyright encylopedia है, अन्यथा मै उनका कुछ पाठ ज्यो का त्यो न उतारता। मेरी तरफ से आदित्य चौधरी से गहरी क्षमा याचना, क्योंकि यह गलती मेरे द्वारा ही की गयी है, इसका कारण हिंदी विकि पर मेरा सिर्फ १ माह का अनुभव है, मै जल्द ही यहाँ के नियम और तौर तरीके सिखने का प्रयत्न करुगाँ--मयुर बंसल वार्ता ०५:२६, ६ मई २०१० (UTC)

सर वैसे कल रात से ही मै वाद विवादों में घिर गया हुँ, कल ही प्रबंध्क युकेश जी ने महाभारत लेख पर् कुछ संशय प्रकट किये और हिंदी विकि पर कई वैदिक लेखो में सिर्फ हिन्दू मान्यता ही हावी है आदि गम्भिरता भी प्रकट की , मैने उनके संशय दूर करने का भरसक प्रयत्न किया, मै आशा व प्रार्थना करता हुँ कि क्योंकि मै विकिपिडिया पर अभी नया हुँ तो आप सब प्रबंधक मुझे समय समय पर मार्ग- दर्शन देते रहेंगे, ताँकि मै ऐसी भुल फिर न दोहराऊ--मयुर बंसल वार्ता ०६:११, ६ मई २०१० (UTC)
सर आपके द्वारा किये गये इस उत्साहवर्धन का हार्दिक धन्यावाद--मयुर बंसल वार्ता ०६:२६, ६ मई २०१० (UTC)
सर कल मैने bhagvata.org से मैल पर बात कर उन्की साईट पर हजारों वैदिक चित्रों में से कुछ लेने की अनुमति माँग ली है, कृप्या अपनी राय व्यक्त करे, मैने आपको वह संदेश मेल कर दिया--मयुर बंसल वार्ता ०४:०८, ८ मई २०१० (UTC)

हिन्दू धर्म संपादित करें

भटनागरजी इस लेख को सम्पादन हेतु खोलने के लिए धन्यवाद। मैं इस लेख के सुधार का काम प्रारम्भ् करने वाला था लेकिन मुझे कुछ महत्वपूर्ण काम आन पड़ा है जिस कारण से मैं अगले २-३ दिन इस लेख पर कोई काम आरम्भ नहीं कर सकूंगा। लेकिन आप लेख को कम से कम पंजीकृत सदस्यों के सम्पादनों के लिए तो खुला रख सकते हैं। मैं अगले २-३ दिनों में इस लेख पर काम आरम्भ कर दूंगा। रोहित रावत १५:४५, ८ मई २०१० (UTC)

मैने महाभारत समबंधित लेख उनका सुधार करने के लिये छेड़े थे। वैसे मैने सम्पूर्ण वैदिक साहित्य, कुरान , बाईबल पढ रखा है व इन शोध भी किया है आप मुझे किसी भी वैदिक लेख को बनाने की कभी भी आज्ञा दे सकते है, अभी आदित्य कांड की वजह से मुझे अपनी पुराण परियोजना रोकनी पडी, अब सोच रहा हूँ कि खुद से ही उन पर लिख दूँगा। सर आप २-३ महीनें प्रतिक्षा करे तब तक हिन्दी विकि पर वैदिक लेखो का स्तरीय सुधार हो चुका होगा।

हाँ, यदि आपकी नजर मै कोई अन्य लेख है जिन्हे मेरी जरुरत है तो आप मुझे अवश्य बता सकते है, मै उन पर भी कार्य शुरु कर दूँगा--मयुर बंसल वार्ता ०३:५८, १० मई २०१० (UTC)


लेखों का वर्गीकरण संपादित करें

सर, मै एक सुझाव देना चाहूँगा कि अंग्रेजी विकि की तरह यहाँ पर निर्वाचित लेख की प्रणाली तो है परन्तु स्तरीय या अच्छे लेखों की प्रणाली नहीं, भले ही कई लेख निर्वाचित न हो सके, परन्तु उन्हे अच्छे लेखों की श्रेणी में रखकर संपादक का उत्साह बढाया जा सकता है, एक बार कोई लेख अच्छे लेखों की श्रेणी में आ गया तो वहाँ से उसे निर्वाचित लेख परख पर भेजा जा सकता है
इससे फायदा यह होगा कि यदि कोई हिन्दी विकि पर आता है तो उसे केवल १७ अच्छे निर्वाचित ले ही दिखायी देते है, परन्तु इसके अलावा भी यहाँ कई अच्छे लेख है जैसे ताजमहल,अकबर, भारत, भारत का इतिहास, भारत का ध्वज, अन्तर्दहन इंजन, हरिद्वार, रामेश्वरम तीर्थ, दशहरा, महात्मा गांधी, कर्ण, जीनोम परियोजना, चैतन्य महाप्रभु आदि कई लेख है, अत किसी भी पाठक को यहाँ के अच्छे लेखों के बारे में भी पता चलेगा,साथ ही किसी लेख के निर्वाचित न हो पाने पर उसे इस श्रेणि मे रख उसके साथ न्याय किया जा सकेगा।
इससे यह पता लगता है कि हमारे पास अच्छे लेखो की कमी नहीं, अत हम भी कुछ माप-दण्ड तैयार कर अंग्रेजी विकि की तरह यह श्रेणी बना सकते है
मैने यह सुझाव इस लिये दिया कयोंकि यहाँ कई ऐसे लेख है जिन्हे निर्वाचन स्तर पर विरोध का सामना करना पड़ा, यद्यपि वह इसके योग्य थे मेरे विचार से। कई लेखों को तो उत्तर भी नहीं मिला, जैसे रोहित रावत व अनुनाद सिंह जी जैसे स्तरीय सदस्यों के बनाये कई निर्वाचन स्तर के थे, इन दोनों सदस्यों ने अपनी मेहनत से कई श्रेष्ठ लेख बनाये है जिन्हे अच्छे लेखों की श्रेणि में रखा जाना चहिये, आप के बनाये तो कई शानदार लेख हमेशा सर्च करने पर मिल ही जाते है परन्तु उन्को भी इस श्रेणी में रखना आवशयक है,पूर्णिमा जी ,मुनिता जी ,सुरुचि एवम अन्य कई सदस्यों के लेख इस श्रेणी में रखे जा सकते है, इससे सदस्यों का उत्साह बढेगा व अन्य नये लेख बनाने की प्रेरणा मिलेगी। यह सुझाव कई सदस्य कई वार्ता पेजो पर दे चुके है, धन्यावाद--मयुर बंसल वार्ता ०८:५०, ११ मई २०१० (UTC)
यदि आपको यह सही तथा उचित लगे तो मै अन्य परियोजनओं के साथ साथ इस परियोजना पर भी काम कर सकता हूँ, इसका पृष्ठ व साँचा बनाकर दे सकता हूँ, लेखों का चुनाव प्रबंधक, अनुभवी व अत्यंत सक्रिय सदस्य मिलकर कर सकते है--मयुर बंसल वार्ता ०८:५३, ११ मई २०१० (UTC)

नहीं नाम तो सही है, परन्तु यहाँ उपस्थित नामों से अलग इस लिये लग रहे है क्योंकि यहां इनका संधि विच्छेद करके दिया गया है परन्तु साँचे में संयुक्त करके दिया है, वैसे गीता प्रेस सभी ने उपनिष्दो के नाम संयुक्त करके दिये है जैसे कठोपनिषद न कि कठ उपनिषद--मयुर बंसल वार्ता १७:३५, ११ मई २०१० (UTC)

मै अभी वेद बना दिये है, पुराण पूरे कर रहा हूँ, तत्पश्चात मुख्य १०८ उपनिषद पर लेख बन दूँगा--मयुर बंसल वार्ता १७:३८, ११ मई २०१० (UTC)

उपनिषदों के लिये मैने अभी एक नई चित्र अपलोड की है उसका प्रयोग करे--मयुर बंसल वार्ता १८:१७, ११ मई २०१० (UTC)

आप जो साँचा उपनिषदों पर लगा रहे है उनमें उनके अन्य नाम हटा दिजिये क्योंकि वह महाभारत के नाम है, लोक प्रियता भी भारत तक ही सीमित है--मयुर बंसल वार्ता १८:२६, ११ मई २०१० (UTC)

मुझे भी ऐसा ही आभास हुआ, लेकिन उपनिषदों के लिये हम कोई और चित्र लगाये तो बेहतर होगा, क्योंकि महाभारत के ६ खण्डो वाला चित्र हम पुराणों के साँचे मे प्रयोग कर चुके है, धन्यावाद--मयुर बंसल वार्ता १८:४९, ११ मई २०१० (UTC)


सर इस आई पी 59.178.218.100 रेंज को ब्लोक करे ये हिंदी विकि पर हर पेज पर जाकर कुछ न कुछ बकवास भरता जा रहा है कई दिनों से। वैसे इस आई पी के डिलर

MAHANAGAR TELEPHONE
address Jeevan Bharati Building
address Tower 1, 12th Floor, 124, Connaught Circus, New Delhi

है, अगर यह आई पी 59.178.218.100 अपनी आदतें नही छोड़्ता तो इन्हें शिकायत करे--मयुर बंसल वार्ता १३:१२, १२ मई २०१० (UTC)

यह आई पी 59.178.41.208 आज पुन लेख खराब कर रहा है यहाँ देखे--मयुर बंसल वार्ता १४:१५, १३ मई २०१० (UTC)

यह आई पी पूर्व में किसी वि के वोहरा, विकि१०१ आदि का भी रह चुका है, कृप्या इस आई पी रेंज पर ब्लोक लगाये, वरना ये रोज आकर लेख ख्रराब करता रहेगा--मयुर बंसल वार्ता १४:१७, १३ मई २०१० (UTC)

सदस्य "आशीष भटनागर/पुरालेख09" के सदस्य पृष्ठ पर वापस जाएँ