हैलेबिडु
निर्देशांक: 13°12′57″N 75°59′29″E / 13.2157°N 75.9914°E
हैलेबिडु ಹಳೆಬೀಡು | |
— city — | |
समय मंडल: आईएसटी (यूटीसी+५:३०) | |
देश | ![]() |
राज्य | कर्नाटक |
ज़िला | हसन |
जनसंख्या | 8,962 (2001 के अनुसार [update]) |
क्षेत्रफल • ऊँचाई (AMSL) |
• 915 मीटर (3,002 फी॰) |
हैलेबिडु (कन्नड़ ಹಳೆಬೀಡು) कर्नाटक राज्य के हसन जिला में स्थित है। इसे पूर्व में दोरसमुद्र या द्वारसमुद्र भी कहा जाता था। यह होयसाल राजवंश की राजधानी रहा है। इस कारण यह होयसाल स्थापात्य कला का अद्भुत केन्द्र है, जिसके मुख्य नमूने हैं होयसालेश्वर और केदारेश्वर मंदिर। वर्तमान हैलेबिडु का अर्थ है नष्ट शहर। इस शहर को बहमनी साम्राज्य द्वारा दो बार नष्ट किया गया था। हेलिबिड को भारतीय मंदिर और शिल्प कला का दर्शन कराने वाले स्थान के रूप में जाना जाता है। बेलूर के संग जुड़वा नगर कही जाने वाली यह जगह तीन शताब्दियों तक (११वीं शताब्दी के मध्य से १४वीं शताब्दी के मध्य तक) होयसल वंश का गढ़ था। बेलूर-हेलिबिड की स्थापना जन अनुयायी नृपा कामा ने की थी। लेकिन इसे वास्तविक प्रसिद्धि होयसला वंश के शासन काल में बने मंदिरों के लिए मिली। होयसला शासक कला और शिल्प के संरक्षक थे। बेलूर और हेलिबिड में इन्होंने भव्य मंदिरों का निर्माण कराया जो आज भी उसी शान से खड़े हैं।
दीर्घासंपादित करें
सन्दर्भसंपादित करें
बाहरी कड़ियाँसंपादित करें
Halebid से संबंधित मीडिया विकिमीडिया कॉमंस पर उपलब्ध है। |
- Photographs from Belur and Halebid
- Photographs from Belur and Halebid
- Kamat's potpurri on Hoysala Architecture and Halebidu
- Photographs of Sculptures in Halebeedu
|