उदित नारायण

भारतीय पार्श्वगायक उदित नारायण ( महान गायक हिन्दी )
(उदित नारायण झा से अनुप्रेषित)

उदित नारायण झा एक प्रसिद्ध भारतीय पार्श्वगायक हैं।[5] वे भारत और नेपाल में एक प्रख्यात गायक के रूप में जाने जाते हैं।[4][6][7][8][3] वर्ष 2009 में भारत सरकार ने उन्हें पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया। पद्म भूषण से 2016 में, उन्होंने तेलुगु, तमिल, मैथिली, मलयालम, कन्नड़, ओडिया, नेपाली, भोजपुरी, बंगाली सहित कई अन्य भाषाओं में भी गाया है। उन्होंने 4 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीते हैं। (जिनमें से 3 गायक के रूप में, 2001 में 2 गीतों के लिए, 2002 और 2004 में प्रत्येक 1 और 2005 में निर्माता के रूप में 1) और 5 फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कारों में से 20 नामांकन के साथ कई अन्य। बॉलीवुड प्लेबैक में 1980 में अपनी शुरुआत के बाद भी उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा। उन्हें तीन दशक के पुरस्कार तथा पांच फिल्म फेयर पुरस्कार मिले हैं।

उदित नारायण झा

उदित नारायण
जन्म उदित नारायण
1 दिसम्बर 1955 (1955-12-01) (आयु 68)
बायसी गोसपुर, सुपौल, बिहार[1][2]
पेशा बॉलीवुड फिल्म गायक
कार्यकाल 1970 - वर्तमान
जीवनसाथी
  • रन्जना नारायण झा (वि॰ 1984)[3]
  • दीपा नारायण (वि॰ 1985)
[3]
बच्चे आदित्य नारायण (son)[4]
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}

उदित नारायण का जन्म 1 दिसंबर 1955 को बिहार के सुपौल जिले के बायस गोठ गांव में हुआ[1][2]। उन्होंने अपना पहला हिन्दी गाना मोहम्मद रफी के साथ गाया। उनके स्वर में जादू है। वे किशोर अवस्था से ही गायन कला के क्षेत्र में लग गये थे जो कि आज इस मुकाम पर है। संपूर्ण बॉलीवुड में उन्हें आज भी एक बेहतर गायक माना जाता है। नेपाल में अभी के समय में भी उनके स्वर से तुलना किसी भी गायक से नहीं की जा सकती है।

उदित की मातृभाषा मैथिली हैं और वो बिहार के मिथिलांचल इलाके से आते हैं। जैसे कि नेपाल और भारत के बीच बेटी और रोटी का सम्बन्ध है उसी तरह उनका ननिहाल भारत के बिहार राज्य में है और वही पे उनका जन्म हुआ|[1][2]

पुरस्कार संपादित करें

फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार संपादित करें

वर्ष गीत फिल्म संगीत निर्देशक गीतकार
1989 "पापा कहते हैं" क़यामत से क़यामत तक आनंद-मिलिंद मजरुह सुल्तानपुरी
1996 "मेहंदी लगा के रखना" दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे जतिन-ललित आनंद बख्शी
1997 "परदेसी परदेसी" राजा हिन्दुस्तानी नदीम-श्रवण समीर
2000 "चाँद छुपा बादल में" हम दिल दे चुके सनम इस्माइल दरबार महबूब
2002 "मितवा" लगान ए॰ आर॰ रहमान जावेद अख्तर

राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार संपादित करें

वर्ष गीत फिल्म संगीत निर्देशक गीतकार
2001 "मितवा"
"जाने क्यों लोग"
लगान
दिल चाहता है
ए॰ आर॰ रहमान
शंकर-एहसान-लॉय
जावेद अख्तर
2002 "जिंदगी खूबसूरत है" जिंदगी खूबसूरत है आनन्द राज आनन्द
2004 "ये तारा वो तारा" स्वदेश ए॰ आर॰ रहमान जावेद अख्तर

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "तीस बरस बाद हुई इस मशूहर बॉलीवुड गायक की 'घरवापसी'" (hindi में). अभिगमन तिथि 24 April 2021.सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)
  2. "Artistes have no borders, Udit Narayan tells Nepal" (english में). अभिगमन तिथि 24 April 2021.सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)
  3. "Singer Udit Narayan accosted by 'first' wife". Daily News and Analysis. 21 April 2006. अभिगमन तिथि 13 June 2017.
  4. "Sa Re Ga Ma Pa L'il Champs' Aditya Narayan: Today people know me by my name". 10 March 2017. अभिगमन तिथि 13 June 2017.
  5. "Aditya bakes a cake for father Udit Narayan on birthday". Mid Day. 3 December 2015. अभिगमन तिथि 15 June 2017.
  6. सन्दर्भ त्रुटि: <ref> का गलत प्रयोग; firstwifecase2 नाम के संदर्भ में जानकारी नहीं है।
  7. "Indian Celebrities Who Married Their Mistresses". 26 October 2015. अभिगमन तिथि 13 June 2017.
  8. Sahay, Anand Mohan (28 June 2006). "Udit Narayan wants compromise with first wife". Rediff. अभिगमन तिथि 12 December 2018.