लाल जंगली मुर्गा (Red junglefowl) (Gallus gallus) फ़ीज़ेन्ट कुल का पक्षी है जो उष्णकटिबंध के इलाकों में पाया जाता है।

लाल जंगली मुर्गा[1]
नर
मादा
वैज्ञानिक वर्गीकरण
जगत: जंतु
संघ: रज्जुकी
वर्ग: पक्षी
गण: गॉलिफ़ॉर्मिस
कुल: फ़ॅसिअनिडी
उपकुल: फ़ॅसिअनिनी
वंश: गॉलस
जाति: जी. गॉलस
द्विपद नाम
गॉलस गॉलस
(लिनेअस, १७५८)
लाल जंगली मुर्गे के आवास का क्षेत्र
Gallus gallus

अन्य नाम संपादित करें

इस पक्षी के अन्य नाम इस प्रकार हैं:

आवास का क्षेत्र संपादित करें

यह पक्षी पाकिस्तान, [[]], बांग्लादेश, नेपाल, भूटान, चीन, म्यानमार, लाओस, कम्बोडिया, वियतनाम, थाइलैंड, इंडोनेशिया, सिंगापुर, मलेशिया, फ़िलीपीन्स तथा तिमोर का मूल आवासी है, तथा इसे औस्ट्रेलिया, दोमिनिकन गणराज्य, फ़िजी, जमाइका, मार्शल द्वीपसमूह, माइक्रोनीशिया, नाउरु, उत्तरी मरिआना द्वीपसमूह, पलाउ, पोर्टो रीको तथा हवाई में मनुष्यों द्वारा प्रचलित किया गया है।[2]

आवास संपादित करें

यह पक्षी समुद्र तल से लेकर ५,००० फ़ीट (१,५२४ मीटर) तक की ऊँचाई में पाया जाता है तथा शीतकाल में ३,००० फ़ीट (९१४ मीटर) से ऊपर देखने को नहीं मिलता है। इसे बाँस के वन पसंद हैं लेकिन यह घने वनों और झाड़ के क्षेत्रों में भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।[4]

आहार संपादित करें

यह पक्षी वैसे तो खेतों से अनाज खाना पसन्द करता है लेकिन मौका मिलने पर कीट-पतंगे खाने से भी परहेज़ नहीं करता है। फ़सल कटने का मौसम न हो या यह जंगल में बहुत अन्दर हो तो इसके आहार में बीज, घास, नई कोपलें और कलियाँ भी शामिल होते हैं।[4]

प्रजनन संपादित करें

इस पक्षी का प्रजनन काल जनवरी से जुलाई तक चल सकता है। अमूमन यह ४ से ६ अण्डे देते हैं लेकिन किसी-किसी घोंसले में ११ अण्डे भी पाये गये हैं। घोंसला सुविधा के अनुसार ज़मीन में बनाया जाता है। कहीं पर ज़मीन खोदकर सिर्फ़ गड्ढा कर दिया जाता है व अन्य स्थानों में गड्ढे को पत्तियों या घास से अस्तर लगा दिया जाता है।[4]

आकार संपादित करें

नर की लंबाई २५ से २८.२ इंच (६३.५ से ७२ से.मी.) तथा मादा की लंबाई १६.५ से १८.२५ इंच (४२ से ४६ से.मी.) होती है।

सन्दर्भ संपादित करें

  1. anonymous. Indian Bird Names. ENVIS centre Bombay Nat. Hist. Society. पृ॰ ७०. मूल से 9 अप्रैल 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २० मई २०१६. नामालूम प्राचल |archived by= की उपेक्षा की गयी (मदद)
  2. बर्डलाइफ़ इंटरनैशनल (२०१२). "Gallus gallus". IUCN Red List of Threatened Species. Version 2013.2. International Union for Conservation of Nature. अभिगमन तिथि २० मई २०१६.
  3. anonymous. Indian Bird Names. ENVIS centre Bombay Nat. Hist. Society. पृ॰ ७०. मूल से 9 अप्रैल 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २१ मई २०१६. नामालूम प्राचल |archived by= की उपेक्षा की गयी (मदद)
  4. Hume, A.O.; Marshall, C.H.T. (1880). Game Birds of India, Burmah and Ceylon. I. Calcutta: A.O. Hume and C.H.T. Marshall. पृ॰ २१७. मूल से 26 सितंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २१ मई २०१६.