बुधू भगत

भारतीय स्वतंत्रता सेनानी (1792-1832)


बुधु भगत एक भारतीय क्रांतिकारी थे, जिन्होंने 1831-32 ब्रिटिश शासन के खिलाफ छोटानागपुर में कोल विद्रोह का नेतृत्व किया था।[1][2]

बुधू भगत
Budhu Bhagat
17 फरवरी 1792 से 13 फरवरी 1832
जन्मस्थल : सिलागई गांव, राँची, ब्रिटिश भारत (अब झारखण्ड)
मृत्युस्थल: सिलागई गांव, राँची, ब्रिटिश भारत (अब झारखण्ड)
आन्दोलन: कोल विद्रोह (1831-32)
राष्ट्रीयता: भारतीय

उनका जन्म 17 फरवरी 1792 को ब्रिटिश भारत में रांची जिले के चान्हो ब्लॉक के सिलगाई गांव में हुआ था। उनका जन्म उरांव किसान परिवार में हुआ था।[3]

कोल विद्रोह छोटानागपुर के रांची, हजारीबाग, पलामू, पातकुम और मानभूम तक फैल गया था। 1831 में बुधु भगत ने अंग्रेजों के खिलाफ कोल विद्रोह का नेतृत्व किया।[4][5]

1832 में, बुद्धू भगत ने छोटानागपुर के आदिवासियों के साथ अंग्रेजों और जमींदारों के दमनकारी शासन के खिलाफ विद्रोह का नेतृत्व किया। इस विद्रोह को लकड़ा विद्रोह के नाम से जाना जाता है, जिसमें मुंडा, उरांव, भूमिज और हो आदिवासियों का महत्वपूर्ण योगदान था।[6] अंग्रेजों ने बुधु भगत को पकड़ने के लिए 1000 रुपए इनाम की घोषणा की। 13 फरवरी 1832 को ब्रिटिश सेना सिलागई गांव पहुंची, और बुधु भगत के अनुयायियों के कड़े प्रतिरोध का सामना किया। उन्होंने धनुष, बाण, कुल्हाड़ियों और तलवारों के साथ अंग्रेजी सेना पर आक्रमण किया।[7] बुधु भगत ने जोआ भगत के साथ इस विद्रोह का नेतृत्व किया। 13 फरवरी 1832 को कैप्टन इम्फे के खिलाफ लड़ते हुए बुधु भगत को अंग्रेजों ने पकड़ लिया और मार डाला। इस लड़ाई में बुधु भगत के पुत्र हलधर भगत और गिरिधर भगत भी मारे गए।[8][9]

इन्हें भी देखें

संपादित करें
  1. "बुधु भगत - भारतकोश, ज्ञान का हिन्दी महासागर". m.bharatdiscovery.org. अभिगमन तिथि: 2023-04-17.
  2. "जानें कौन थे कोल विद्रोह के महानायक वीर बुधु भगत, जिनसे कांपते थे अंग्रेज और जमींदार". Dainik Jagran. अभिगमन तिथि: 2023-04-17.
  3. "Budhu Bhagat". edukemy-com.translate.goog. अभिगमन तिथि: 2023-04-17.
  4. "192वीं जयंती पर याद किए गए लरका आंदोलन के शहीद वीर बुधु भगत". Hindustan (hindi भाषा में). अभिगमन तिथि: 2023-04-17.{{cite web}}: CS1 maint: unrecognized language (link)
  5. "वीर बुधु भगत ने फूंका था अंग्रेजों के विरूद्ध बिगुल, पढ़ें उनके संघर्ष की कहानी". Lagatar (अमेरिकी अंग्रेज़ी भाषा में). 2023-02-13. अभिगमन तिथि: 2023-04-17.
  6. "वीरों में वीर थे शहीद बुधु भगत - अभिषेक चंद्र उरांव".
  7. "स्वतंत्रता संग्राम में छुड़ा दिए थे अंग्रेजों के पसीने, पढ़ें वीर योद्धा बुधू भगत की कहानी". Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi. 2021-04-01. मूल से से 17 अप्रैल 2023 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 2023-04-17.
  8. "Veer Budhu Bhagat: The Leader of Kol and Larka Rebellion: Forgotten Freedom Fighter - Dharmayudh". dharmayudh.com (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2023-04-17.[मृत कड़ियाँ]
  9. Authors, Multiple (2022-08-02). Tribal Leaders of the Freedom Struggle - Special Release (अंग्रेज़ी भाषा में). Amar Chitra Katha. ISBN 978-93-94610-24-8.


झारखंड के प्रसिद्व लोग

बिरसा मुण्डा|जयपाल सिंह मुंडा|तिलका माँझी|गंगा नारायण सिंह|सिद्धू कान्हू|अलबर्ट एक्का|राजा अर्जुन सिंह| जतरा भगत|गया मुण्डा|फणि मुकुट राय|दुर्जन साल|मेदिनी राय|बुधू भगत|जगन्नाथ सिंह|तेलंगा खड़िया|रघुनाथ सिंह|पाण्डे गणपत राय|टिकैत उमराँव सिंह|शेख भिखारी|मुंडल सिंह|महेंद्र सिंह धोनी|करिया मुंडा|प्रेमलता अग्रवाल|दीपिका कुमारी|राम दयाल मुंडा|अंजना ओम कश्यप|बिनोद बिहारी महतो|शिबू सोरेन|निर्मल महतो|अर्जुन मुंडा|बाबूलाल मरांडी|रघुवर दास|हेमंत सोरेन|संबित पात्रा