edit  

पंजाब प्रवेशद्वार

पंजाब (पंजाबी: ਪੰਜਾਬ) उत्तर-पश्चिम भारत का एक प्रांत है जो बड़े पंजाब क्षेत्र का एक भाग है। इसका दूसरा भाग पाकिस्तान में है। पंजाब क्षेत्र के अन्य भाग (भारत के) हरियाणा और हिमाचल राज्यों में हैं। इसके पश्चिम में पाकिस्तानी पंजाब, उत्तर में जम्मू एंव कश्मीर, उत्तर-पूर्व में हिमाचल प्रदेश, दक्षिण और दक्षिण-पूर्व में हरियाणा, दक्षिण-पूर्व में केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़, और दक्षिण-पश्चिम में राजस्थान राज्य हैं। राज्य की कुल जनसंख्या 24,289,296 है एंव कुल क्षेत्रफल 50,362 वर्ग किलोमीटर (19,445 वर्ग मील) है। केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ पंजाब की राजधानी है जोकि हरियाणा राज्य की भी राजधानी है। पंजाब के प्रमुख शहरों में अमृतसर, लुधियाना, जालंधर, पटियाला और पठानकोट है। [पूरा पढ़ें]
edit  

चयनित लेख

जलियांवाला बाग अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के पास का एक छोटा सा बगीचा है जहाँ 13 अप्रैल 1919 को ब्रिगेडियर जनरल रेजीनॉल्ड डायर के नेतृत्व में अंग्रेजी फौज ने गोलियां चला के निहत्थे, शांत बूढ़ों, महिलाओं और बच्चों सहित सैकड़ों लोगों को मार डाला था और हज़ारों लोगों को घायल कर दिया था। यदि किसी एक घटना ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम पर सबसे अधिक प्रभाव डाला था तो वह घटना यह जधन्य हत्याकाण्ड ही था।

13 अप्रैल 1919 को बैसाखी का दिन था। बैसाखी वैसे तो पूरे भारत का एक प्रमुख त्योहार है परंतु विशेषकर पंजाब और हरियाणा के किसान सर्दियों की रबी की फसल काट लेने के बाद नए साल की खुशियाँ मनाते हैं। इसी दिन, 13 अप्रैल 1699 को दसवें और अंतिम गुरु गोविंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। इसीलिए बैसाखी पंजाब और आसपास के प्रदेशों का सबसे बड़ा त्योहार है और सिख इसे सामूहिक जन्मदिवस के रूप में मनाते हैं। अमृतसर में उस दिन एक मेला सैकड़ों साल से लगता चला आ रहा था जिसमें उस दिन भी हज़ारों लोग दूर-दूर से आए थे।[पूरा पढ़ें]

edit  

चयनित चित्र

स्वर्ण मंदिर के अकाल तख्त का रात्रि दृश्य, जिसमें स्वर्ण मण्डित इमारत का प्रतिबम्ब अमृत सरोवर में चमक रहा है।

edit  

चयनित जीवनी

गुरु गोबिन्द सिंह ( २२ दिसमनर १६६६ से ७ अक्टूबर) सिखों के दसम एवं अन्तिम गुरु थे । उनका जन्म बिहार के पटना में हुआ था । उनके पिता गुरू तेग बहादुर की मृत्यु के उपरान्त ११ नवम्बर सन १६७५ को वे गुरू बने। वह एक महान योद्धा, कवि एवं आध्यात्मिक नेता थे। उन्होने सन १६९९ में बैसाखी के दिन खालसा पन्थ की स्थापना की जो सिखों के इतिहास की सबसे महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है। उन्होने मुगलों या उनके सहयोगियों ( जैसे, शिवालिक पहाडियों के राजा ) के साथ १४ युद्ध लड़े।


गुरू गोबिन्द सिंह्जी ने सिखों की पवित्र ग्रन्थ गुरु ग्रंथ साहिब को पूरा किया और इसे ही सिखों को शाश्वत गुरू घोषित किया। बिचित्र नाटक को उनकी आत्मकथा माना जाता है। यही उनके जीवन के विषय में जानकारी कासबसे महत्वपूर्ण स्रोत है।[पूरा पढ़ें]

edit  

चयनित पर्यटन स्थल

श्री हरमंदिर साहिब या दरबार साहिब या स्वर्ण मंदिर सिखों का एक प्रमुख गुरुद्वारा है। यह अमृतसर में स्थित है और यहॉ का सबसे बड़ा आकर्षण है। पूरा अमृतसर शहर स्वर्ण मंदिर के चारों तरफ बसा हुआ है। स्वर्ण मंदिर में प्रतिदिन हजारों पर्यटक आते हैं। अमृतसर का नाम वास्‍तव में उस तालाब के नाम पर रखा गया है जिसका निर्माण गुरु रामदास ने अपने हाथों से कराया था।

सिक्ख भगवान में विश्वास नहीं करते, उनके लिए गुरु ही सब कुछ हैं। स्वर्ण मंदिर में प्रवेश करने से पहले वह मंदिर के सामने सर झुकाते हैं,फिर पैर धोने के बाद सी‍ढ़ि‍यों से मुख्य मंदिर तक जाते हैं। श्री हरमंदिर साहिब परिसर में दो बडे़ और कई छोटे-छोटे तीर्थस्थल हैं। ये सारे तीर्थस्थल जलाशय के चारों तरफ फैले हुए हैं। इस जलाशय को अमृतसर और अमृत झील के नाम से जाना जाता है। [पूरा पढ़ें]

edit  

पंजाब का खाना

चटपटे मसालेदार छोले और फूले हुए कुरकुरे लचीले भटूरे, के संग अचार हो तो क्या कहना!

lassi te sarso da sagh te makki di roti

edit  

श्रेणियां

edit  

संबंधित प्रवेशद्वार

नाज़िया हसन
नाज़िया हसन
edit  

विषय

भूगोल: अधिक...

इतिहास: पंजाब का इतिहास | सिख खालसा | भारत पर इस्लामी आक्रमण | अधिक...

शहर एवं जिले: Category:पंजाब के जिले | चंडीगढ़ | लाहौर

अर्थ एवं राजनीति: पंजाब सरकार | पंजाब के मुख्य मंत्री।मुख्य मंत्री | राजनैतिक पार्टियां

संस्कृति: पंजाबी भाषा | पंजाबी संस्कृति | पंजाबी खाना

लोग : मनमोहन सिंह | सुनील शेट्टी | भगत सिंह | अधिक...[

edit  

विकिपीडिया पंजाबी में


edit  

संबंधित विकिमीडिया