स्वागत!  नमस्कार हिन्दुत्व जी! आपका हिन्दी विकिपीडिया में स्वागत है।

-- नया सदस्य सन्देश (वार्ता) 07:36, 26 मार्च 2018 (UTC) धन्यवाद -- हिन्दुत्व (वार्ता) 1:09, 26 मार्च 2018 (UTC)उत्तर दें

मार्गदर्शन संपादित करें

नमस्ते महोदय, मैं संस्कृत विकिपीडिया में प्रबन्धक हूँ और यहाँ छोटे मोटे कार्य देख लेता हूँ। आप अवश्य संस्कृत विकिपीडिया पर आयें और मेरा सम्पर्क करें। मैं आपका प्रबन्धक के रूप में वहाँ मार्गदर्शन अवश्य करूंगा। अतः कहीं भी (हिन्दी या संस्कृत विकि में) सम्पादन करने से पूर्व मेरा सम्पर्क करें जिससे विवादों से सुरक्षित रहा जा सके। आप मुझे मेल से सम्पर्क करेंगे तो अच्छा होगा (कुछ पीपीटी बनाई है भेज सकूंगा) या आप चर्चा भी कर सकते हैं। ॐNehalDaveND 09:32, 26 मार्च 2018 (UTC)उत्तर दें

@NehalDaveND: जी एक मर्तबा जरा सदस्य के नाम हिन्दुत्व पर प्रकाश डालें। -जे. अंसारी वार्ता 09:49, 26 मार्च 2018 (UTC)उत्तर दें

@J ansari: महोदय, अन्य लोग भी यही करते हैं कि नियम के विरुद्ध है, निकाल दो, हटा दो, ये करो वो करो। परन्तु वास्तविकता क्या है? पञ्चस्तम्भ हमने पढ़े हैं, नियम हमने पढ़ें हैं। नये लोगो को ये सब पता नहीं है। अतः पहले उनका सम्पर्क करना चाहिये फिर उनको कहना चाहिये कि अमुक कारण से आप हि.वि के नियम में नहीं हैं, अमुक करके आप उन नियमों के अनुसार कर देवें। तो क्या है, हम समुदाय बढ़ा पाएँगे अन्यथा आये और गये हो जाएँगे। कुछ लोग होंगे कि समझेंगे वही टिकेंगे परन्तु हमें सब को यहाँ लाना है। ये मेरा विचार है। अतः मैंने लिखा। क्या हमने एक भी बार उनका सम्पर्क (चर्चा भिन्न है) करने का प्रयास किया? यदि हाँ तो ये उचित था परन्तु नहीं, तो नियमों की दृष्टि से तो उचित किया, परन्तु समुदाय बढ़ाने की दृष्टि से आप समझ सकते हैं। ॐNehalDaveND 10:01, 26 मार्च 2018 (UTC)उत्तर दें
@आर्यावर्त:जी कृपया उनका प्रतिबन्ध हटावें और उनको सम्पर्क करने देवें। एक प्रयास करके देखता हूँ कि वो नियमों के अनुसार सम्पादन, सदस्य नाम इत्यादि कर देवें। आपने कुछ अनुचित किया मैं नहीं कह रहा, अतः अन्यथा न लेवें। परन्तु मैं अपने स्तर पर ये प्रयास करने के लिये आप से अनुमति चाहता हूँ। अस्तु। ॐNehalDaveND 10:05, 26 मार्च 2018 (UTC)उत्तर दें
@NehalDaveND: जी। इस सदस्य को अवरोधित नहीं किया गया है। वे सदस्य दूसरे थे।--आर्यावर्त (वार्ता) 10:19, 26 मार्च 2018 (UTC)उत्तर दें
@आर्यावर्त:जी, क्षमा। शिव धर्म के सन्दर्भ में ही यहाँ लिख दिया। इनका भी विवाद था ही। परन्तु अब मेरा स्थायी निवेदन है। आपको जहाँ भी ऐसे सदस्य मिले उनको प्रबन्धित केवल मुख्य लेख के लिये करें और सीधा मेरा "मेल से सम्पर्क करेंगे" ये मेल वाला भाग उनको दे देवें। एक सन्देश आप लिख कर कही सुरक्षित रक्खें, वहाँ से प्रतिकृति कर उन उन सदस्यों के वार्ता पृष्ठ पर प्रस्थापित कर देवें। मैं समझ सकता हूँ कि आप @J ansari: जी भी ये समझाने का कार्य कर सकते हैं, परन्तु हो सके तो ये कार्य मेरे लिये छोड़ देवें। अस्तु। ॐNehalDaveND 10:27, 26 मार्च 2018 (UTC)उत्तर दें
ठीक है। वार्तालाप के दौरान सदस्य को फालतू एवं स्वयं के ब्लॉग की कड़ीं वाला पाठ जोड़ने से रोकने का अवश्य प्रयत्न कीजियेगा। क्योंकि बार बार चेतावनी और पुराने दो खाते प्रतिबंधित होने के बाद भी सदस्य नहीं सुधरे और ये तृतीय खाता बनाया था। आई पी से भी वहीं पाठ ड़ाल चुके हैं।--आर्यावर्त (वार्ता) 10:33, 26 मार्च 2018 (UTC)उत्तर दें
@आर्यावर्त और J ansari: जी, यहाँ सन्देश भी लिख देता हूँ, जो आप सदस्य के पृष्ठ पर प्रस्थापित कर सकते हैं। वो सन्देश इस प्रकार है

नमस्ते हिन्दुत्व महोदय, विकिपीडिया के नियमों के विरुद्ध आपकी गतिविधि के कारण आपको मुख्य लेखों में प्रतिबन्धित किया है। कृपया आप प्रतिबन्ध हटाने के मार्गदर्शन हेतु "मेल से सम्पर्क करेंगे" या सदस्य वार्ता:NehalDaveND पर चर्चा करें। आपका सम्पादन हिन्दी विकिपीडिया के अनुरूप हो ये कामना। अस्तु। प्रतिबन्धित किया है के स्थान पर प्रतिबन्धित कर सकते हैं, कहीं कहीं प्रयोग कर सकते हैं। ॐNehalDaveND 10:38, 26 मार्च 2018 (UTC)उत्तर दें

सदस्य नाम का नियम संपादित करें

नमस्ते हिन्दुत्व महोदय, कृपया एक बार अवश्य मुझ से मेल से सम्पर्क या चर्चा करें, क्योंकि आपके सदस्य नाम के सन्दर्भ में आप से बात करनी है। अस्तु। ॐNehalDaveND 11:28, 26 मार्च 2018 (UTC) जी, बताईये। -- हिन्दुत्व, 26 मार्च 2018 (UTC)उत्तर दें