स्वागत!  नमस्कार SantoshiWiki जी! आपका हिन्दी विकिपीडिया में स्वागत है।

-- नया सदस्य सन्देश (वार्ता) 11:05, 7 सितंबर 2015 (UTC)उत्तर दें

आपके लिये एक सम्मान संपादित करें

  नवागन्तुक बार्नस्टार
संतोषी तिवारी जी आपका हिन्दी विकिपीडिया पर स्वागत है हमें आशा है कि आप यहां पर विशाल योगदान दोगे ।  राजू सुथार 'स्वतंत्र'वार्ता 07:09, 28 जून 2016 (UTC)उत्तर दें


-- धन्यवाद राजु सुथार| मैं अपनी भाषा के लिए अपनी तरफ से जरूर योगदान करूंगी

  - |SantoshiWiki
धन्यवाद जी ।-- राजू सुथार 'स्वतंत्र'वार्ता 07:31, 28 जून 2016 (UTC)उत्तर दें

आपके द्वारा हटाई गयी कड़ियाँ संपादित करें

नमस्ते !

विकिपीडिया पर आपके योगदानों का स्वागत है। हालाँकि, आपने हाल ही में कुछ लेखों से ढेर सारी कड़ियाँ हटाया है, जिनमें से सभी फालतू नहीं थीं। शायद आपने इन्हें लाल कड़ी होने के कारण हटाया है। ऐसा मेरा अनुमान है, लेकिन यदि आप स्पष्ट कर सकें कि इन्हें अपने क्यों हटाया तो शायद मैं आपकी अधिक सहायता कर सकूँ और कड़ियों में सुधार हेतु सुझाव दे सकूँ। उत्तर आप इसी पृष्ठ पर दे सकते हैं। प्रतीक्षा में --त्यम् मिश्र बातचीत 04:01, 7 जुलाई 2016 (UTC)उत्तर दें


नमस्ते !
स्वागत के लिए धन्यवाद | मैंने हाल ही में हिन्दी विकिपीडिया पे अपना योगदान देना शुरू किया है | शुरुवात मैंने लेख को सुधारने से की है | बहुत ऐसे लेख थे जिनमें लाल कड़ियाँ थीं , जिसके वजह से लेख पढ़ने वाले को असुविधा होती| -SantoshiWiki (वार्ता) 05:10, 8 जुलाई 2016 (UTC)उत्तर दें
आपका यह कदम बहुत ही अच्छा है कि आपने लेखों में सुधार से शुरुआत की है। आगे भी योगदान करते रहें इसके लिये हमारी ओर से शुभकामनायें। कड़ियों के लाल होने का मतलब है कि उस शीर्षक से लेख मौज़ूद नहीं है। लेकिन हमेशा यह सही नहीं होता, कई बार उसी विषय पर लेख तो मौज़ूद होता है लेकिन कड़ी जोड़ने वाले ने किसी दूसरे नाम की कड़ी जोड़ी होती है, या कड़ी में मामूली वर्तनी की त्रुटि होती है जिसकी वज़ह से यह लाल कड़ी के रूप में दिख रही होती है। उदाहरण के लिए आपने विज्ञान लेख में से "परिस्थितिविज्ञान (इकोलॉजी)" नामक कड़ी हटाया, जबकि विकिपीडिया पर पारिस्थितिकी लेख मौज़ूद है। यहाँ गलत वर्तनी और दूसरे नाम के चुनाव के कारण यह लाल कड़ी थी। इसे सुधारा जाना चाहिये।
सुधार के दो तरीके हैं: एक तो यह कि सही लेख खोज कर उसका शीर्षक कड़ी के रूप में लिखा जाय; दूसरा यह कि अगर दूसरा नाम भी सही है तो उस नाम से मूल लेख के लिये पुनर्निर्देशन बना दिया जाए। उदाहरण के लिये पारिस्थिति विज्ञान शीर्षक से मैंने अभी एक अनुप्रेषण बना दिया है।
कई बार ऐसा भी होता है कि लाल कड़ी का किसी महत्व के विषय पर होना उस विषय पर लेख बनाने की प्रेरणा भी देता है, अतः कड़ी का विषय महत्वपूर्ण हो तो उसे लाल कड़ी के रूप में भी रखना उचित ही है।
अतः लाल कड़ियाँ हटाने में इन उपरोक्त बातों का ध्यान रखा जाय तो लेख को बेहतर बनाया जा सकता है। --त्यम् मिश्र बातचीत 06:55, 8 जुलाई 2016 (UTC)उत्तर दें